मूलांक 8 के जातकों में पाई जाने वाली आदतों के बारें में जानते है |
मूलांक 8 के जातकों का कभी भी काम जल्दी नहीं होता है, और दूसरों के मुकाबले किसी भी चीज को पाने के लिए इन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसकी वजह से ये बहुत ही धैर्यवान बन जाते हैं |
अगर सभी मूलांक में से देखा जाए तो मूलांक 8 के जातक सबसे ज्यादा डिसिप्लिन में रहते हैं और अपने गोल्स को पूरा करने के लिए हमेशा उतनी कड़ी मेहनत भी करते है।
मूलांक 8 के लोग चीजों को लेकर बहुत ही ज्यादा प्रैक्टिकल होते हैं और बेफिजूल की बातों पे और चीजों पे पैसे और वक्त बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करते हैं |
हमेशा अपने गोल्स को लेकर बहुत ही क्लीअर रहते हैं और उसी बात के ऊपर अपना पूरा फोकस रखते हैं, इसी बात की वजह से वो धीरे-धीरे अपने लक्ष्य तक पहुँच ही जाते हैं।
मूलांक 8 के जातक अपने वसूलो के बहुत ही पक्के होते हैं और हमेशा दूसरों के साथ पूरी ईमानदारी से रहने की पूरी कोशिश करते हैं।
पैसों के मामले में दूसरों के मुकाबले मूलांक 8 वालों को बहुत ही ज्यादा समझ होती है और पैसों को बहुत ही सोच-समझकर खर्च करते हैं, इनसे जितना हो सकता है उतना पैसों को बचाने के बारे में सोचते हैं।
मूलांक 8 के जातकों के जिंदगी में दूसरों से ज्यादा परेशानी आती है और ये बहुत जल्दी जिंदगी जीने के तरीके को भी समझ लेते हैं, जिसकी वजह से बहुत ही आध्यात्म से जुड़े रहते हैं |