Bhagyank 6 : भाग्यांक 6 वालों की एक गलती कर सकती है उन्हें बर्बाद ? जानिए देर होने से पहले |

भाग्यांक 6 के जातकों में देखा गया है की ये जरूरत से ज्यादा आलसी होते है और जब तक कोई काम पूरा करना जरूरी नहीं होता है तब तक ये वक्त होते हुवे भी कामों को टालते रहते है | भाग्यांक 6 वालों को अपना कम्फर्ट जोन बहुत ही प्यारा होता है और कई बार तो जरूरी कामों को भी टालते रहते है, जिसकी वजह से कई मौके इनके हाथ से निकल जाते है |इसके अलावा इनका ज्यादा एमोशनल होना भी इनकी कमजोरी बन सकता है क्योंकि अक्सर भावनाओं में बहकर गलत फैसले ले लेते है | भाग्यांक 6 वालों को किसी चीज की आदत लग जाती है तो ये उससे जल्दी छुटकारा नहीं पा सकते है, चाहे वो उनके लिए कितनी भी नुकसानदायक क्यों ना हो | अपनी आदतों को बदलने में भाग्यांक 6 वालों को बहुत ही ज्यादा तकलीफ होती है | इसलिए इन्हें वक्त रहते बुरी आदतों को छोड़ने की जरूरत है|

Bhagyank 6 hindi

भाग्यांक 6 के फैक्टस

  • क्रिएटिव : भाग्यांक 6 के जातक बहुत ही क्रिएटिव होते है और चीजों को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है ये इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है | जो भी काम करते है उसे पूरी तरह से परफेक्ट बनाने की कोशिश करते है, चाहे उसके लिए इन्हें कितनी भी मेहनत क्यों ना करनी पड़े |
  • शांति और बैलन्स : इन्हें ज्यादा झगड़े पसंद नहीं होते है, क्योंकि ये बेकार की बहस और तनाव से दूर रहना पसंद करते है | हमेशा जिंदगी को अच्छे से बैलन्स रखना और शांति से जिंदगी को जीना इन्हें पसंद होता है | ज्यादा दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, इसे जानने में इन्हें थोड़ी भी दिलचस्पी नहीं होती है |
  • सोशल होना : भाग्यांक 6 वालों को ज्यादा सोशल होना पसंद होता है | हमेशा पार्टी करना और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करना इन्हें पसंद होता है |
  • फैमिली ओरिएंटेड : अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते है और परिवार के सदस्यों को जितना ज्यादा उनके लिए कर सकते है उतना करने की पूरी कोशिश करते है | परिवार के साथ समय बीतना इन्हें सबसे ज्यादा पसंद होता है |
  • फैशनेबल : भाग्यांक 6 के जातक का रहन-सहन बहुत ही अच्छा होता है | ऐसा कह सकते है कि फैशनेबल रहना कोई इनसे सीखे | हमेशा नए-नए ट्रेंड को फॉलो करना इन्हें बहुत ही अच्छा लगता है, खासतौर पर ब्रांडेड कपड़े और एक्सेसरीज़ को खरीदना |
  • डिप्लोमैटिक : भाग्यांक 6 के व्यक्ति बहुत ही अच्छे डिप्लोमैट होते है | इन्हें बहुत ही अच्छे से पता होता है कि चीजों को किस तरह से मैनेज किया जाता है | ये हालात के हिसाब से अपनी बातें इस तरह से रखते है कि किसी को बुरा भी ना लगे और इनका काम भी हो जाए | सिचुएशन को मैनेज करना इनकी बहुत सी खूबियों में से एक खूबी कह सकते है |
  • नेचुरल हीलर : ये दूसरों की भावना को बहुत ही अच्छे से समझते है और अपनी बातों से दूसरों को हील करने की पूरी कोशिश करते है, इसलिए लोग अपने दिल की बातें इन्हें आसानी से बता देते है |
  • खर्चीला स्वभाव : इन्हें नई-नई चीजों पर पैसे खर्च करना बहुत ही अच्छा लगता है | वैसे देखा जाए तो खर्च करना भाग्यांक 6 वालों के स्वभाव में ही होता है, और कई बार ये अपनी जरूरत से ज्यादा भी खर्च कर देते है |
  • रोमांटिक : भाग्यांक 6 के जातक शुक्र ग्रह से रूल होने की वजह से बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होते है | इन्हें बहुत ही अच्छे से पता होता है कि अपने पार्टनर को कैसे खुश रखा जाए | ऐसा भी कह सकते है कि ये अपने पार्टनर को खुश करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते है, और छोटे-छोटे सरप्राइज़ दे कर अपने पार्टनर का दिल जितना कोई इनसे सीखे|

ऐसा कह सकते है की भाग्यांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र कमजोर होने पर इनके अंदर ये कमजोरी के लक्षण दिख सकते है इसे ठीक करने के लिए नीचे दी गए उपाय करना फायदेमंद साबित हो सकता है |

भाग्यांक 6 की कमजोरी

  • हाई एक्सपेक्टेशन: कई बार भाग्यांक 6 के व्यक्ति दूसरों से हद से ज्यादा ही उम्मीद रख लेते है और दूसरे जब उस उम्मीद पर खरा नहीं उतरते, तो ये उनसे नाराज हो जाते है या फिर इनको मानसिक तनाव होने लगता है |
  • गुस्सा करना: छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा कर सकते है और कई बार अपनी ही सोच को सही मानकर दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं होते है | अपनी मर्जी के मुताबिक चीजें ना होने पर भी जल्दी गुस्सा आने लगता है |
  • ओवरस्पेंडिंग और लक्जरी का शौक: महंगी चीजों की जरूरत ना होने पर भी सिर्फ शौक के लिए खरीद लेते है | अगर पैसे कम भी हो, तब भी ये घूमना-फिरना और पार्टी करना बंद नहीं करते है | पैसों की तंगी के बावजूद भी अपने शौक को पूरा करने में लगे रहते है, जिसकी वजह से आगे चलकर फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स हो सकते है |
  • एक ही काम करना पसंद: जरूरत होने पर भी दूसरा काम करने की कोशिश नहीं करते है और सिर्फ जब एक काम पूरा हो जाता है, तभी दूसरे काम की तरफ ध्यान देते है |
  • अत्यधिक ग्लैमर की चाह: ज्यादा फेम और अटेंशन के चक्कर में ये कभी-कभी अपनी सिचवेशन से अलग एक नकली इमेज बनाने की कोशिश करते है | जैसे कि महंगी चीजें खरीदना, महंगे कपड़े पहनना और अपने स्टेटस को दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करना |
  • निर्णय लेने में समय लगाना: हर चीज को परफेक्ट बनाने की वजह से निर्णय लेने में देरी कर सकते है और की बार सोचते रहते है लेकिन निर्णय नहीं लें पाते है |
  • इमोशनल नेचर: हर तरह के काम में सिर्फ भावनाओं में बहकर ही निर्णय लेते है और जहाँ प्रैक्टिकल होने की जरूरत होती है, वहाँ भी इमोशनल होकर ही फैसला लेते है | इसी आदत की वजह से कई बार ये अपना ही नुकसान कर बैठते है |
  • इमोशनल नेचर: मदद करते समय इस बात का ध्यान नहीं देते है कि मदद कितनी और किसको करनी चाहिए | हमेशा भावना में बहकर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार हो जाते है, जिसकी वजह से कई बार खुदको और अपने परिवार को भी परेशानी में डाल देते है |

उपाय (REMEDY)

  • भाग्यांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, और शुक्रवार को शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है, इसलिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास करना शुक्र ग्रह को अच्छा करता है और उसके बुरे प्रभावों को भी कम करता है।
  • शुक्र ग्रह से जुड़ी चीजों जैसे सफेद वस्त्र, चावल, दूध, दही और चीनी का शुक्रवार के दिन दान करना शुक्र ग्रह को अच्छा करता है।
  • सफेद रंग के कपड़े पहनना भी शुक्र ग्रह को मजबूत करता है।
  • पत्नी को शुक्र ग्रह के साथ जोड़ा जाता है, और जो भी व्यक्ति अपनी पत्नी का अच्छे से ख्याल रखता है, उसका शुक्र ग्रह अच्छा हो जाता है।
  • हर रोज अच्छे इत्र का इस्तेमाल करें।
  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन पानी में गुलाबजल या इत्र डालकर नहाएं।
  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने का सबसे अच्छा उपाय है शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करना। इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन से शुरू करें और हो सके तो कम से कम दिन में 21 बार, 51 बार या 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
    मंत्र – “ॐ शुं शुक्राय नमः”

भाग्यांक 6 के लिए सलाह

  • खर्च करने से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग करें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
  • हर चीज में परफेक्शन ढूंढने की बजाय, अपने काम को समय पर पूरा करने पर ध्यान दें।
  • अपने इमोशन्स पर कंट्रोल रखें और गुस्से में कोई फैसला न लें।
  • रिश्तों को प्राथमिकता दें, लेकिन ज्यादा इमोशनल होकर खुद को हर्ट न करें।
  • अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के चक्कर में असली जिंदगी से दूर न भागें।
  • हर चीज को सुंदर बनाना अच्छा है, लेकिन अंदरूनी खूबसूरती भी जरूरी है।
  • नई चीजें सीखें और अपने टैलेंट को सही जगह पे इस्तेमाल करें।
  • अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें और खुद को दूसरों से कम न समझें।
  • फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखें, ताकि दोनों को बराबर समय दे सकें।
  • अपने ड्रीम्स को फॉलो करें, लेकिन जमीन से जुड़े रहें।

निष्कर्ष –

भाग्यांक 6 के बारे में हमने यह जाना कि इनका फैशन सेंस बहुत ही अच्छा होता है और ये अपने स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ये बहुत ही क्रिएटिव होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसे पूरी तरह परफेक्ट बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। घूमना-फिरना, पार्टी करना और अपनी मर्जी से जीना इन्हें पसंद होता है। दूसरों के मुकाबले ये बहुत ज्यादा सोशल होते हैं, जिसकी वजह से इनका फ्रेंड सर्कल भी बड़ा होता है। ये बहुत अच्छे डिप्लोमैट होते हैं और किसे किस तरह मैनेज करना है, यह इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। इनकी इस आदत की वजह से इनके बहुत से काम दूसरों के मुकाबले जल्दी बन जाते हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि इनके जितना कोई रोमांटिक नहीं होता। अपनी पत्नी को किस तरह खुश रखना है, यह इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। लेकिन अगर इनका शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो इनमें कई बुरी आदतें भी देखी जाती हैं, जैसे कि हाई एक्सपेक्टेशन, गुस्सा करना, ज्यादा पैसे खर्च करना, इमोशनल नेचर और यदि ये आदतें बढ़ जाए तो यह इन्हें बर्बाद भी कर सकती हैं।