धनु राशि के जातक दिल से बहुत ही मासूम होते है और किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते है | यह हमेशा दूसरों के साथ ईमानदारी से पेश आने की कोशिश करते है जैसे की जो है वो मुहँ पर कह देते है | लेकिन दिल में कोई गलत इंटेन्शन नहीं रखते है,सिर्फ इनके बताने का तरीका गलत हो सकता है | जिसकी वजह से कई बार दूसरे इनसे नाराज हो सकते है| धनु राशि के जातकों को इस बात को समझना बहुत जरूरी है की अपनी बातों को दूसरों को इस तरह से कहे की कही हुवी बात भी उन तक पहुँच सके और सामनेवाले को भी बुरा ना लगे | अगर धनु राशि के जातक कम्यूनिकेशन स्किल को अच्छा कर लेते है,तो इनके बहुत से प्रॉब्लेमस ऐसे ही खत्म हो सकते है | जितना हो सके धनु राशि के जातकों को अपनी बात को दूसरों को कहने के तरीके को समझना बहुत जरूरी है | अगर सिर्फ इन्होंने इस बात को सीख लिया की दूसरों को किस तरह से अपनी बात के लिए राजी करना है तो यह बहुत ही आगे तक जा सकते है |

धनु राशि के बारें में फैक्ट
- गहरी बुद्धिमत्ता : धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है जिसकी वजह से बहुत से कामों में यह माहिर होते है | अगर कोई बात इनके दिमाग में रह गई है तो वो उसे जल्दी भूलते नहीं है | बहुत से विषयों के बारे में जानकारी रखते है |
- फ्रीडम लवर : धनु राशि के जातक अपनी फ्रीडम को बहुत ही महत्व देते है | अगर कोई भी इनको कंट्रोल करने की या बांध कर रखने की कोशिश करता है तो ऐसे लोगों से यह दूर ही रहना पसंद करते है | हमेशा अपनी मर्जी से जीना इनको पसंद होता है |
- लीडरशिप क्वालिटी : धनु राशि के जातक में नेतृत्व के बहुत से गुण होते है | दूसरों से किस तरह से काम करवाना है और दूसरों के ऊपर किस तरह से अपनी छाप छोड़नी है यह इनको बहुत ही अच्छी तरह से आता है|
- खेलकूद और एडवेंचर का शौक : इन्हें खेलकूद और एडवेंचर का बहुत शौक होता है हमेशा नई-नई जगह पे जाना नई-नई चीजों को इक्स्प्लोर करना इन्हे बहुत ही अच्छा लगता है | ऐसा काम जिसमें एडवेंचर हो और कुछ थ्रीलिंग करने को मिले तो ऐसे काम करने में इन्हें बहुत मज्जा आता है |
- आध्यात्मिकता : धनु राशि के जातक हमेशा ईश्वर के ऊपर श्रद्धा रखते है और नहीं भी है तो एक समय के बाद विश्वास हो ही जाता है | हमेशा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहना भी इनको पसंद होता है |जिसकी वजह से इस राशि के कई जातक डेली बेसिस पर मंदिर तो जरूर जाते होंगे |
- तेज दिमाग : यह ज्यादा पढ़ाई में होशियार नहीं होते है,लेकिन बहुत तेज दिमाग के होते है | हमेशा फैक्ट के ऊपर ही भरोसा रखते है और फिर बाद में ही कोई निर्णय लेते है |
- समझदारी : अपने उम्र से ज्यादा समझदारी होती है, इनको दूसरों से ज्यादा बाते पता होती है | इनको बातों से ही दूसरों को पता चल जाता है की यह एक अनुभवी इंसान है |
- काम में ईमानदार : ये जब भी किसी काम को हाथ में करने के लिए लेते है तो उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते है और इनसे जितना हो सकता है उतना अच्छा और बेहतर काम करने की कोशिश करते है |
- भरोसेमंद इंसान : धनु राशि के जातक एक ईमानदार और भोले स्वभाव के होते है | कभी भी दूसरों को इनकी वजह से तकलीफ ना हो इस बात ध्यान जरूर रखते है | लेकिन कई बार कम्यूनिकेशन स्किल अच्छी ना होने की वजह से दूसरे इन्हे गलत समझ सकते है |
- पढ़ने का शौक : इस राशि के जातकों में बहुत बार देखा गया है की इनको हमेशा पढ़ने का बहुत ही शौक होता है और खासकर इतिहास के बारें में पढ़ना यह पसंद करते है |हमेशा नई चीजों के बारें में सीखना भी यह पसंद करते है | इनकी इसी आदत की वजह से इनके पास बहुत सी बातों का जानकारी होती है |
धनु राशि की कमजोरी
- ध्यान ना देना : कई बार यह काम में इतने खो जाते है की अपने परिवार और करीबी लोगों को वक्त ही नहीं दे पाते है | जिसकी वजह से इन्हे आगे चलकर अकेलेपन का सामना करना पढ़ सकता है | इनको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलन्स बनाने की जरूरत है,नहीं तो एक समय बाद इनको अकेलेपन से गुजरना पढ़ सकता है |
- ज्यादा सोचना : धनु राशि के जातक कई बार काम शुरू करने से पहले ही उसके अच्छे-बुरे परिणामों के बारें में ज्यादा सोचने लगते है,जिसकी वजह से समय पर निर्णय लेने में देरी कर देते है | जिसकी वजह से कई बार इनके हाथ से कई मौके निकल जाते है |
- छोटे कामों को टालना : कई बार यह छोटे-छोटे कामों को टालने की कोशिश करते है | इनमे आलस होने की वजह से भी यह कामों को नहीं करते है |
- ज्यादा ईमोशनल : कई बार यह हद से ज्यादा ईमोशनल हो सकते है और जिस जगह इन्हें प्रैक्टिकल रहना है चाहिए उस जगह भी यह ईमोशनस में बहकर ही निर्णय लेते है |
- मददगार स्वभाव : कई बार हद से ज्यादा दूसरों के बारें में सोचते है और खुदके काम छोड़के दूसरों की मदद करते है | जिससे आगे चलकर इनका ही नुकसान हो सकता है |
- जल्दी भरोसा करना : इनकी सबसे बुरी आदत है की यह दूसरों की बातों में बहुत ही जल्दी आ जातें है और दूसरों पर आँख बंद करके भरोसा करते है | इनकी इसी स्वभाव का फायदा दूसरे लोग उठाते है |
उपाय (REMEDIES)
- धनु राशि का स्वामि ग्रह गुरु ग्रह होता है,अगर इस राशि के जातकों ने गुरुवार के दिन उपवास रखना अच्छा माना जाता है | ऐसा करने से गुरु ग्रह भी मजबूत होता है और गुरु ग्रह के नकारात्मक दोष भी कम हो जाते है |
- गुरुवार के दिन अपने खाने में पीली चीजों का इस्तेमाल करे | जैसे की केले,हल्दी,बेसन से बने पदार्थ खाए,इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और गुरु ग्रह अच्छा होने से इंसान का भाग्य अच्छा होता है |
- गुरुवार के दिन भगवान दतात्रय या भगवान विष्णु के दर्शन के लिए जाए और हो सके तो गुरुवार के दिन पीली वस्तु का दान करें जैसे की पीले कपडे ,पीली मिठाई या केलों का भी आप जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते है|
- गुरु ग्रह को अच्छा करने के लिए गुरु ग्रह के मंत्र का जाप करे | मंत्र का जाप गुरुवार से शुरू करे और कम से कम दिन में 21 बार,51 बार या 108 बार जाप करें |
मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” - जो भी व्यक्ति अपने से बड़े और गुरु या गुरु के समान लोगों का सन्मान करता है ऐसे व्यक्ति गुरु ग्रह अच्छा फल देता है और उनके ऊपर आशीर्वाद बना रहता है |
- गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। या हररोज विष्णु सहस्त्रनाम सुनने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके भाग्य में वृद्धि होती है |
निष्कर्ष –
धनु राशि के जातकों के बारें में हमने यह जाना की यह बहुत ही बुद्धिमान होते है |इन्हे अपनी फ्रीडम बहुत ही पसंद होती है और जब भी कोई इनको कंट्रोल करने की कोशिश करता है ,तो वो उनसे दूर रहना ही पसंद करते है| ऐसी चीजों का भी शौक होता है जिसमे कुछ एडवेंचर हो हमेशा कुछ नया और थ्रिलिंग करने को मिलें |अपने काम को लेकर बहुत ही सिरियस होते है और हमेशा अपना काम ईमानदारी के साथ करते है|इन्हें पढ़ने का भी शौक होता है और खासकर इतिहास के बारें में पढ़ना पसंद करते है | लेकिन इन सब खूबी के बात भी इन्हें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलन्स बनाना बहुत ही जरूरी है|अगर यह सिर्फ काम ही करते रहे और अपने परिवार की तरफ ध्यान नहीं देंगे तो एक समय बाद यह अकेले पढ़ सकते है,इसलिए काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी इनको वक्त देना बहुत ही जरूरी है | ज्यादा ईमोशनल होना भी इन्हें छोड़ना होगा तभी यह जिंदगी में आगे बढ़कर सही निर्णय लें सकते है और दूसरों की मदद करना अच्छी बात है लेकिन खुदका काम छोड़के या खुदका नुकसान करके दूसरों की मदद करना गलत बात है | जितना हो सके इनको खुदकों मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है |
QNA
- धनु राशि की गुप्त बातें क्या हैं ?
इस राशि के जातक अंदर से बहुत ही ईमोशनल होते है | दूसरों के सामने अपनी बातों को जल्दी कह नहीं पाते है | हमेशा दूसरों की मदद करना ही इनके स्वभाव में होता है,लेकिन कई बार दूसरों की ज्यादा मदद करने की वजह से ये अपना नुकसान कर लेते है | इनको हमेशा ऐसे काम करना पसंद होता है,जिसमे की एक नयापन हो और कुछ थ्रिल करने को मिलें | - धनु राशि की ताकत क्या होती है ?
बहुत सी बातों के बारें में जानकारी रखते है जिसकी वजह से सभी बातों को ध्यान में रखकर ही ये कोई निर्णय लेते है और कोई बढ़ी गलती करने से बच जाते है | इनमे लीडर के भी कई गुण होते है जिसकी वजह से दूसरों के मुकाबले इनका दिमाग बहुत तेज चलता है | यही सब बाते इनकी असली ताकत है | - धनु राशि का शुभ रंग क्या है ?
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है और गुरु ग्रह को पीले और नारंगी रंग के साथ जोड़ा जाता है | इसलिए इनके लिए भी यही दो रंग अच्छे और शुभ माने जाते है | - धनु राशि की खासियत क्या है ?
यह दूसरों की भावना को समझने में माहिर होते है और जब भी कोई प्रॉब्लेमस आते है तो यह तुरंत इनके सोल्युशंस निकाल लेते है | इनको बहुत से विषयों के बारें में जानकारी रखते है,जिसकी वजह से बहुत से इनके प्रॉब्लेमस इनके समझदार स्वभाव की वजह से ही ठीक कर देते है | - धनु राशि को क्या पसंद है ?
इनको अपनी फ्रीडम बहुत ही प्यारी होती है और इसके साथ कभी भी ये समझोंता नहीं करते है |हमेशा नई जगह जाना नए अनुभव लेना कुछ थ्रिलिंग काम करना यह सब इनकी पसंद का हिस्सा है |