कन्या राशि के जातकों में आदत देखि जाती है,की यह हमेशा हर चीज के बारें में डिटेल में जानना चाहते है और जो भी काम हाथ में लेते है उसे पूरी तरह से परफेक्ट बनाने की कोशिश करते है | लेकिन कई बार कन्या राशि के जातक इस बात को भूल जाते है की हर किसी के पास उनकी तरह चीजों को बारिकी से देखने का नजरिया नहीं होता है |जिसकी वजह से दूसरे अगर गलतिया भी करते है तो ऐसे समय में तुरंत गलतिया निकालने की बजाय दूसरों को समझने की कोशिश करनी चाहिए और ठीक तरह से और अकेले में गलतियों को बताए जिससे की वो भी गलतियों को सुधारने की कोशिश कर सकें |

कन्या राशि के फैक्ट
- बुद्धिमान और तर्कशील : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह हैं, जिसकी वजह से इस राशि के लोग बहुत ही बुद्धिमान और तर्कशील होते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है और ये हर चीज को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। किसी भी तरह की बात पर बिना पूरे फैक्ट जाने यह भरोसा नहीं करते है | हमेशा किसी भी चीज के बारें मे पूरी जानकारी लेते है और बाद में ही उसपर विश्वास रखते है |
- बड़े सपने और हार्ड वर्किंग : कन्या राशि के लोग लक्जरी और आराम पसंद करते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता कि ये आलसी है । ये लोग मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते और अपने गोल्स को पूरा करने के लिए उतनी ही कड़ी मेहनत भी करते है। इनकी हमेशा यह सोच रहती है की आराम की जिंदगी जीने के लिए मेहनत करना भी उतना ही जरूरी है |
- फैशनेबल और अट्रैक्टिव : कन्या राशि के लोग खुद को अच्छा दिखाना पसंद करते हैं और हमेशा अपने लुक्स और पर्सनैलिटी के उपर बहुत ध्यान देते है | हमेशा स्टाइलिश और अच्छे कपड़े पहनना इन्हे बहुत ही अच्छा लगता है | इनकी फैशन सेन्स की वजह से दूसरे इनकी तरफ बहुत ही जल्दी अट्रैक्ट हो जाते है |
- परफेक्शनिस्ट : कन्या राशि के लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं, यानी ये हर चीज़ को बेहतरीन और सही तरीके से करना पसंद करते हैं। ये अगर छोटे-छोटे काम भी करते है तो उसे पूरी डिटेल के साथ करते है और जितना किसी काम को अच्छा बना सकते है उतना बनाने की कोशिश करते है |
- धैर्यवान और शांत स्वभाव : धैर्यवान और शांत स्वभाव के होते है लेकिन छोटी-छोटी गलतियों को भी पकड़ने में माहिर होते है |
- बहुत अच्छे एनालिटिक : कन्या राशि के लोग बहुत ज्यादा सोचने वाले होते हैं और हमेशा छोटी-छोटी चीजों पर भी ध्यान देते है जिसकी वजह से यह किसी भी काम में ज्यादा गलतिया नहीं करते है और जो भी काम करते है वो पूरी तरह से परफेक्ट होता है |
- साफ दिल : कन्या राशि के लोग बहुत ही साफ दिल के होते है लेकिन किस पर जल्दी भरोसा नहीं करते है | इनमे एक आदत होती है हर एक को परख करके ही फिर भरोसा करने की इसी आदत की वजह से वो धोका खाने से भी बच जाते है |
- गलती पकड़ने में माहिर : कन्या राशि के जातक दूसरों की गलती को पकड़ने में भी माहिर होते है और लेकिन अगर कोई माफी मांग लेता है तो बड़े दिल से उसे माफ भी कर देते है |
- दोस्ती : किसको अपना दोस्त बनाने में दस बार सोचते है लेकिन जब भी किसी से दोस्ती करते है तो उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते है |
- इमोशनल : बहुत ज्यादा इमोशनल होते है लेकिन अपने दिल की बातों को दूसरों के सामने जल्दी नहीं कहते है,हमेशा फिलिंगस को दबाकर रखते है |
- मैनेजमेंट स्किल : यह बहुत ही अच्छे मैनेजर बन सकते है ,चीजों और लोगों को किस तरह से मैनेज करना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
- प्रॉब्लेम सॉल्वर और स्मार्ट वर्कर : हर चीज के बारे में बहुत ही गहराई से सोचते है,जिसकी वजह से किसी भी तरह के प्रॉब्लेमस का बहुत ही जल्दी हल भी निकाल लेते है |हर काम के लिए मेहनत तो करते है लेकिन उसी काम के लिए ऐसे ऐसे आइडीया भी ढूंढ कर निकालते है जिससे की काम अच्छे से और आसानी से हो सके |
- रिश्तों में जिम्मेदार : यह हर एक रिश्तों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते है| हमेशा ईमानदार रहते है और दूसरों से भी यही उम्मीद करते है | जितना इनसे बन पढ़ता है उतना हर एक रिश्ते के लिए यह करते है |
- पार्टनर : इनको हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जो की स्मार्ट और लॉयल हो क्योंकि यह हमेशा अपने पार्टनर की हर बात का ध्यान रखते है और अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद रखते है | इन्हे पार्टनर में इन दो खूबियों के साथ-साथ एक स्टायलिश और खूबसूरत पार्टनर की भी तलाश होती है और इन्हे रिलेशनशिप में धोका मिल जाता है तो यह तुरंत दूर हो जातें है |
- ग्राउडेड नेचर : यह कितनी भी उचाइयों पे पहुँच जाए लेकिन हमेशा अपने जमीन से जुड़े रहते है कभी भी किसी को नीचा नहीं दिखाते है और अहंकार तो इनमे बिल्कुल भी नहीं आता है | जितना इनसे बन पढ़ता है उतना दूसरों की मदद करते है |
कन्या राशि के जातकों की कमजोरी
- कम्यूनिकेशन प्रॉब्लेम : कन्या राशि के जातकों का अगर बुध ग्रह खराब है,तो इन्हे दूसरों से बातचीत करने में बहुत परेशानी होती है,यह बहुत जल्दी अपने मन की बातों दूसरों को कह नहीं पाते है | इन्हे समझ ही नहीं आता है सामनेवाले से कैसे बातचीत करें और कैसे नहीं |
- परफेक्ट बनाने पर ज्यादा ध्यान : कई बार यह चीजों परफेक्ट बनाने में इतना खो जाते है और बेहतर से बेहतर काम में भी इन्हे गलतिया नजर आने लगती है और चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश में लगे रहते है |
- जल्दबाजी : अगर इनका बुध ग्रह कमजोर हो जाए तो यह किसी भी काम में बहुत जल्दबाजी करते है और कोई निर्णय लेने में भी इनको कठिनाई आती है इनको छोटी-छोटी बातों के लिए हमेशा कन्फ़्युशन रहता है |
- चिड़चिड़ापन : इनको छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आता है या चिड़चिड़े भी हो सकते है |
उपाय (REMEDIES)
- कन्या राशि के जातकों को अगर बुध ग्रह को ठीक करना है तो हर बुधवार के दिन उपावास करना चाहिए |
- बुधवार के दिन पानी में इलायची डालकर नहाए |
- जितना हो सके उतना कम बोले और हर समय सोचकर ही कुछ बोलें |
- बुधवार के दिन गणपती अथर्वशीश का पाठ करें और गणेश जी पूजा आरती करके उन्हे दूर्वा अर्पित करें |
- जितना हो सके बुधवार के दिन हरी मूंग की डाल और हरे कपड़े का दान करें |
- कभी भी किसी के साथ बुरी तरह से पेश ना आए और जितना हो सके उतना दूसरों के साथ अच्छे से बात करने की कोशिस करें |
निष्कर्ष –
कन्या राशि के बारे में हमने यह जाना की यह बहुत ही बुद्धिमान और तर्कशील व्यक्ति होते है | हमेशा उसी चीज पर भरोसा करते है जिसके बारें में यह पूरी जानकारी रखते है | यह हमेशा बड़े सपने देखते है और उसके लिए उतनी मेहनत भी करते है,इस राशि के जातक बहुत ही हार्ड्वर्कींग होते है | यह हमेशा बुरी से बुरी सिचवेशन में भी अपना धैर्य नहीं खोते है और हमेशा हर स्थिति में शांत रहते है |इनके पास बहुत ही अच्छी मैनेजमेंट स्किल होती है और आने वाली प्रॉब्लेमस को किस तरह से सॉल्व करना है यह इन्हे बहुत अच्छे से आता है | हमेशा अपने परिवार और काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते है और उसे निभाने की पूरी कोशिश करते है | यह बहुत ही साफ दिल के होते है लेकिन यह उतने होशियार भी होते है किसी पर आँख बंद करके भरोसा नहीं करते है |
QNA
- कन्या राशि को क्या संकट है?
कन्या राशि के लोग चीजों को बहुत ही परफेक्ट और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से वे कई बार न चाहते हुए भी दूसरों के कामों में गलतियां निकालते हैं। लेकिन जब बात खुद पर आती है, तो वे यह सोचते हैं कि इतनी बारीकी से काम करने के बाद भी दूसरे उनके काम में गलतियां कैसे निकाल सकते हैं। वे यह सहन नहीं कर पाते कि उनसे भी गलतियां हो सकती हैं | इनका यही स्वभाव इनको संकट में डालता है,लेकिन इनको भी इस बात को समझने की जरूरत है की यह भी एक इंसान है और इनसे भी गलतिया हो सकती है | - कन्या राशि की ताकत क्या है?
कन्या राशि की सबसे बड़ी ताकत यह है कि ये लोग किसी भी समस्या का हल बहुत जल्दी ढूंढ लेते हैं। ये चीजों को बारीकी से देखते हैं, जिसकी वजह से किसी भी काम में इनसे गलतियां बहुत कम होती हैं। यह किसी भी काम को बहुत ही अच्छे से मैनेज करने की कला जानते है और हालत कितने भी बुरे क्यों ना हो यह जल्दी हार नहीं मानते है हमेशा धैर्य के साथ काम करते है और हर बुरी परस्थिति का डटकर सामना करते है | - कन्या राशि के भगवान कौन हैं?
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और इस राशि के देवता भगवान विष्णु और भगवान गणेश जी माने जाते है | - कन्या राशि के चरित्र लक्षण क्या हैं?
कन्या राशि के लोग बहुत ही साफ दिल के होते है और हमेशा दूसरों की मदद करने का स्वभाव रखते है जितना हो सकता है दूसरों की मदद करते है लेकिन किसी पर आँख बंद करके भरोसा नहीं करते है | यह हमेशा बुरे से बुरे हालत में भी हार नहीं मानते है | यह भले बाहर से कठोर दिखते हो लेकिन अंदर से बहुत ही एमॉसनल होते है | - कन्या राशि की कमजोरी क्या है?
कन्या राशि के जातक की कमजोरी है की वो हर काम को परफेक्ट बनाना चाहते है जिसकी वजह से काम कितना भी अच्छा हो वो उसमे कमी ढूंढ कर निकालते ही है | जिसकी वजह से इनका यह स्वभाव दूसरों को बुरा लग सकता है यह इसके ऊपर ध्यान ही नहीं देते है और इनका यह स्वभाव कई बार बहुत ही बड़ जाता है जिसकी वजह से यह हर एक काम में गलतिया निकालने लगते है और फिर बाद में इनका यही स्वभाव इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाता है |