कर्क राशि के जातक अपनी पुरानी बातों और यादों को दिल से जोड़कर रखते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातें भी लंबे समय तक याद रखते हैं, चाहे वो अच्छी हों या बुरी। कर्क राशि का इमोशनल स्वभाव उन्हें किसी भी बात को जल्दी भूलने नहीं देता है। अगर किसी ने इनका दिल दुखाया हो तो ये बात इनके मन में काफी समय तक रहती है। कर्क राशि के जातक अपनी लाइफ के खास पलों को बहुत गहराई से महसूस करते हैं। ये लोग पुरानी यादों को बार-बार सोचते हैं और उनसे जुड़ी फीलिंग्स को फिर से महसूस करने लगते हैं। कर्क राशि के जातक दूसरों को माफ तो कर देते हैं, लेकिन उनकी कही बातों या किए गए बर्ताव को कभी पूरी तरह भूल नहीं पाते। कर्क राशि के जातक अगर किसी के साथ दिल से जुड़ जातें है तो उनसे जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी याद रखते हैं और वही बातें कभी-कभी इन्हें दुखी भी कर देती हैं। कर्क राशि के जातकों इससे बचने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखना चाहिए जिससे की जो मन है वो पुरानी बातों पर अड्डा ना रहे और हमेशा प्रेजेंट में रहने की कोशिश करे | जितना चीजों को लेट गो करने की आदत डालेंगे उतनी ही इनको परेशानी कम होगी |

कर्क राशि
- परिवार प्रेमी: कर्क राशि के जातक सबसे ज्यादा अपने परिवार के साथ दिल से जुड़े हुवे होते है |ये परिवार के हर सदस्य का अच्छे से ध्यान रखते है,हमेशा उनकी जरूरत की हर चीज को पूरी करने की कोशिश करते है | घर की जिम्मेदारियां निभाने में ये सबसे आगे होते हैं और अगर कोई अपने घर में खुश ना हो तो ये उसे खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। यह कभी भी अपने परिवार से अलग रहना पसंद नहीं करते है | परिवार ही इनके लिए सबसे पहली प्राइऑरटी होता है |
- संरक्षक स्वभाव और सपोर्टिव नेचर:: कर्क राशि के जातक हमेशा अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते है और परिवार को सेफ रखने के लिए यह कुछ भी कर सकते है | यह अपने परिवार के सदस्यों की परेशानी अपने उपर लेते है |
- घर और कम्फर्ट : कर्क राशि के जातकों के लिए घर अच्छा होना,घर अच्छे सी दिखना बहुत जरूरी होता है,इन्हे सबसे ज्यादा सुकून और कम्फर्ट सिर्फ इनके घर में ही आता है |
- दोस्तों का ख्याल रखने वाले और एक वफादार दोस्त : इस राशि के लोग अपने दोस्तों का भी उतना ही ख्याल रखते हैं जितना अपने परिवार का करते हैं। ये दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं और अपने दोस्तों की हर छोटी-बड़ी जरूरत पर ध्यान देते हैं। अगर किसी दोस्त को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत हो तो ये हमेशा उसके साथ खड़े रहते हैं। ये लोग दूसरों की परेशानी को अपनी परेशानी मानकर उसे हल करने की कोशिश करते हैं। कर्क राशि के लोग बहुत वफादार होते हैं। ये दोस्ती एक बार कर लेते हैं तो जिंदगीभर उस रिश्ते को निभाते हैं, भले ही सामने वाला दूर क्यों ना हो। ये लोग अपने दोस्तों की पसंद-नापसंद को याद रखते हैं और कभी-कभी बिना कहे ही उनकी जरूरतों को समझ लेते हैं।
- कठिनाइयों में भी खुद को ढालने की कला: इस राशि के लोग किसी भी मुश्किल हालात में खुद को बदलने की खासियत रखते हैं। ये लोग चाहे हालात कितने भी खराब क्यों ना हो, धीरे-धीरे उन परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। इनका इमोशनल नेचर भले ही इन्हें जल्दी दुखी कर देता है, लेकिन इन्हीं भावनाओं की वजह से ये लोग अंदर से मजबूत भी होते हैं और हर परेशानी का सामना करने की ताकत रखते हैं। कई बार ये लोग अपने परिवार और अपनों के लिए मुश्किल हालातों को भी सहन कर लेते हैं और हर तकलीफ को चुपचाप सहकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं|इस राशि के लोग कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेते, ये हर परिस्थिति में धैर्य रखते हैं और सही वक्त आने तक इंतजार करते हैं।
- कमिंटमेंट : कर्क राशि के जातक कभी भी जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते है | यह हमेशा किसी पर भी भरोसा करने में वक्त लगाते है और यह कभी भी किसी चीज को पूरा करने का जल्दी वादा नहीं करते है | लेकिन जब भी वादा करते है उसे किसी भी हालात में निभाते है |
- दूसरों की भावना को समझना : कर्क राशि के लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं क्योंकि इनकी सोच में गहराई होती है। ये लोग बहुत सेंसिटिव होते हैं और सामने वाले के चेहरे के एक्सप्रेशन या आवाज के बदलाव से ही उनकी फीलिंग्स को समझ सकते हैं | दूसरों की तकलीफ में ये लोग सबसे पहले आगे आते हैं और बिना बोले ही उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। अगर यह किसी के साथ दिल से जुड़ जाते है,तो हमेशा उनके लिए हर हालत में खड़े रहते है |
- मानसिक शांति और ठहराव : इस राशि के जातकों को हमेशा ऐसी जिंदगी जीने की ख्वाईश होती है की जिसमे ज्यादा उतार-चढ़ाव ना हो और एक ठहराव भरी जिंदगी को जीने में इनको खुशी मिलती है | यह हमेशा मानसिक शांति की तलाश में रहते है ,जिसमे ज्यादा परेशानी ना हो और यह सुकून से जिंदगी को जी सकें |
कर्क राशि की कमजोरी
- अत्यधिक संवेदनशील: इस राशि के लोग बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं। ये लोग हर बात को बहुत गहराई से महसूस करते हैं चाहे वो खुशी की हो या दुख की। जिसकी वजह से दूसरों की काही बातों को भी अपने दिल से लगा लेते है |अगर कोई इन्हे कुछ कह दे तो ये उसे लंबे समय तक याद रखते हैं और बार-बार सोचते रहते हैं,उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया ऐसा सोचते रहते है | जब भी इनके परिवार के सदस्य को तकलीफ होती है,तो यह बहुत दुखी हो जाते है |
- गुस्सा करना : इस राशि के जातक बहुत ही एमोशनल होते है और जिसकी वजह से यह या तो दूसरों की बातों को दिल पर लगा लेते है या हर जब भी कोई इनका दिल दुखाता है तो गुस्सा हो जाते है |
- अतीत में जीन की आदत : इस राशि के जातक अतीत में बहुत ही जीतें है उन्हे वो बात भी याद रखते है | जिसको किसी ने एक साल पहले कहाँ था | इनके साथ अगर कोई बुरी घटना हुवी है तो उसकी ही यादों में जीते है,आज जो अच्छा है उसकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है | अगर इन्होंने चीजों को लेट गो करना सीख लिया तो यह जिंदगी में खुशी से रह सकते है |

कर्क राशि के लिए उपाय (REMEDIES)
- कर्क राशि के व्यक्ति का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है।चंद्रमा का रंग सफेद होता है, इसलिए सफेद रंग के कपड़े पहनने से चंद्रमा बैलेंस होने लगता है। सोमवार के दिन सफेद रंग की चीजों, जैसे दूध या दही का दान कर सकते हैं,इससे भी चंद्रमा बैलन्स होने में मदद मितली है |
- प्रतिदिन सूर्य को तांबे के लोटे में जल अर्पित कर सकते हैं,उसमें दों चावल के दाने डाल के।
- सोमवार को चंद्रमा का दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन उपवास करना भी चंद्रमा को मजबूत करता है।
- चंद्रमा को बैलेंस में रखने के लिए मंत्र का जाप करें। इस नाम मंत्र के जाप की शूरवात सोमवार से करे,दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करने से चंद्रमा धीरे-धीरे बैलन्स होने लगेगा |
मंत्र – ॐ सों सोमाय नम: - रात के समय चंद्रमा की रोशनी में समय बिताने से मन स्थिर और शांत होगा।
निष्कर्ष –
कर्क राशि के बारें में यह जाना की यह दिल से बहुत ही मासूम होते है और हमेशा अपने करीबी लोगों का अच्छे से ध्यान रखना चाहते है | इनका परिवार ही इनके लिए सबसे जरूरी होता है,हमेशा अपने परिवार के लोगों का ध्यान रखना यह बहुत ही अच्छे से जानते है और जब भी कोई मुश्किल अपने परिवार के सदस्य पर आती है,तो यह उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है |जितना यह अपने परिवार से प्यार करते है उतना ही यह दोस्तों से भी करते है और उन्हे भी परिवार का हिस्सा ही मानते है | यह बहुत ही इमोशनल होते है और हमेशा दूसरों की कही हुवी बातों को अपने दिल पर रखते है | मुश्किल हालतों मे खुदको बदलना इनको बहुत ही अच्छे से आता है |यह जल्दी किसी से वादा नहीं करते है,लेकिन जब भी वादा करते है उसी पूरा भी जरूर करते है | इन्हे सबसे से ज्यादा सुकून अपने घर में महसूस होता है|
QNA
- कर्क राशि की खासियत क्या है?
इस राशि की खासियत यह है ,हमेशा दूसरों का बहुत ही ध्यान रखते है खासकर अपने परिवार के लोगों का और अपने दोस्तों का | दूसरों की भावना को समझने में भी यह माहिर होते है और जब भी किसी को जरूरत होती है तब मदद के लिए पहुँच जाते है | - कर्क राशि की कमजोरी क्या है?
चीजों को लेकर ज्यादा भावुक होना और किसी ने साल भर पहले कही हुवी बात को भी अपने मन में रखते है | कई बार जो इनकी पास्ट लाइफ में कोई बुरी घटना हुवी है उसके बारें में ही सोचते रहते है और जो चीजे प्रेजेंट में अभी अच्छी है उसके उपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है | अतीत में जीने की आदत की वजह से यह कई बार जो चीजे आज करनी जरूरी है उसके उपर भी ध्यान नहीं देते है | - कर्क राशि में कितने गुण होते हैं?
दूसरों की भावना को समझना और हमेशा उसकी कदर करना | अपने परिवार और दोस्तों का अच्छे से ख्याल रखना और हमेशा इनकी मदद के लिए तैयार रहना यह सब इनके गुण है | - कर्क राशि की लड़कियाँ कैसी होती हैं?
इस राशि की लड़किया बहुत ही इमोशनल और मासूम होती है | हमेशा दूसरों की किस तरह से मदद की जाए और दूसरों को जिंदगी की परेशानी किस तरह से दूर हो जाए ,इसके बारें में सोचती है | इनका स्वभाव बहुत ही मासूम होता है |