Kumbh rashi : क्यों आती है कुंभ राशि को इतनी परेशानी ? जानिए वजह वरना पछताएंगे|

कुंभ राशि के जातकों की जिंदगी में हमेशा कोई ना कोई परेशानी चलती रहती है और कोई भी काम आसानी से बन नहीं पाता है | इसकी सबसे बड़ी वजह है कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि जो की जाने जाते है मेहनत,डिसप्लिन,धीमी गति और कर्म फल दाता के नाम से | कुंभ राशि के ऊपर ज्यादा प्रभाव शनि ग्रह का होता है और जिसके ऊपर भी शनि ग्रह का प्रभाव होता है उनको मेहनत ज्यादा करनी पढ़ती है और उनके काम भी धीरे-धीरे और मुश्किल से बनते है| लेकिन कुंभ राशि के जातकों को इस बात को जानकर खुश होना चाहिए की जब भी शनि देव कोई चीज देते है वो लंबे समय के लिए टिक कर रहती है | कुंभ राशि के लोगों अपनी जिदंगी में आने वाली परेशानी को कम करने के लिए 7 मुखी का रुद्राक्ष पहनना अच्छा माना जाता है | इस रुद्राक्ष को धारण करने के बाद शनि ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है | आइए अब कुंभ राशि के बारें में और बाते जानते है |

kumbh rashi in hindi

कुंभ राशि के फैक्टस

  • क्रिएटिव और इमैजिनेटिव : हमेशा ऐसे काम करना बहुत ही पसंद करते है,जिसमे की कुछ हमेशा नया और क्रिएटिव काम करने को मिले उतना ही ये हमेशा कुछ ना कुछ अलग और उनीक करने की कोशिश करते है|
  • सोशल : सोशल होना नए लोगों से बातचीत करना बहुत ही पसंद होता है ,हमेशा नई नई जगह पे जाना भी ये बहुत ही पसंद करते है | किसी के साथ भी जल्दी और आसानी के साथ घुल-मिल जाते है |
  • अलग स्वभाव : अगर किसी चीज में इनका मन नहीं है करने का तो जल्दी उसके लिए राजी नहीं होते है | इनके इसी स्वभाव की वजह से कई बार दूसरे इन्हें स्वार्थी भी कहते है |
  • पैसों की सैविंग : पैसों को सेव करने में कुंभ राशि के जातकों को महारत हासिल होती है ,कभी भी बेफिजूल की चीजों पे बिल्कुल भी पैसों को खर्च नहीं करते है हमेशा जितना पैसों को बचाया जा सकता है उतना बचाने की कोशिश करते है |पैसों के मामले में ये बहुत ही व्यवहारिक होते है,जिसकी वजह से लोग इन्हें कंजूस भी कहते है|
  • काम जल्दी ना बनना : कुंभ राशि के स्वामि ग्रह शनि होते है जिसकी वजह से इन्हें दूसरों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पढ़ती है | लेकिन जब भी इनके पास कोई चीज आती है तो वो लंबे समय के लिए टिककर रहती है|
  • ओपन माइन्ड्सेट : कुंभ राशि के जातक बहुत ही खुले विचारों के होते है,हमेशा किसी भी तरह के विषय पर बातचीत करने से कभी भी हिचकिचाते नहीं है | हमेशा ऐसी विषयों पर भी खुलकर बातचीत करते है जिसपर लोगों को बोलने में शर्म आती है |इनके इसी स्वभाव की वजह से दूसरों को इनसे बात करके थोड़ा हल्का पन महसूस होता है |
  • हेल्थी लाइफस्टाइल : कुंभ राशि के जातक हमेशा हेल्थी और फिट रहना पसंद करते है और फिट रहने के लिए एक अच्छा रूटीन और डाइट को भी फॉलो करते है |
  • प्रैक्टिकल सोच : ये बहुत ही प्रैक्टिकल सोच रखते है जिसकी वजह हमेशा ऐसी बातों पर भरोसा रखना पसंद करते है जिसमे की उन्होंने उस बात का इक्स्पीरीअन्स हो या खुद अपनी आँखों से देखा हो और अपने कानों से सुना हो तभी वो किसी बात पर भरोसा कर लेते है |मतलब कुंभ राशि के जातक एक तरह से किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा नहीं करते है |इनकी इसी आदत की वजह से पैसों के मामले में बहुत बार नुकसान होने से बच जाता है |
  • गुड कम्यूनिकेशन : इनकी कम्यूनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है,हर किसी साथ घुलना-मिलना पसंद नहीं करते है,लेकिन अपनी बातों से दूसरों को दिल जितना इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
  • स्ट्रॉंग विल पावर : इनके अंदर बहुत ही अच्छी इच्छाशक्ति होती है जल्दी किसी काम में या बुरे हालात में भी ये जल्दी हार नहीं मानते है | कुंभ राशि के लोगों की विल पॉवर बहुत ही मजबूत होती है | इनका यही स्वभाव इनको दूसरों से अलग और जिंदगी के हर क्षेत्र में कामयाब बनाता है |ऐसा कह सकते है की कुंभ राशि की कामयाबी का यही राज है |

कुंभ राशि की कमजोरी

  • मजबूत रिश्तों में कमी : बहुत बार देखा गया है की इनके रिश्ते कई बार लंबे समय तक टिक नहीं पाते है क्योंकि ये किसी के साथ भावनात्मक रूप से जल्दी जुड़ नहीं पाते है और अपने ईमोशनस को भी जल्दी किसी के सामने दिखाते नहीं जिसकी वजह से दूसरे भी इनको अच्छे से समझ नहीं पाते है | यही एक वजह है की इनके पास ज्यादा गहरे रिश्ते नहीं होते है |
  • दूसरों की ना सुनना : कुंभ राशि के जातकों में कई बार ये देखा गया है अपनी ही बातों पर ये अड्डे रहते है और दूसरों की राय और बातों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है | इनके इसी स्वभाव की वजह से दूसरे भी एक समय बाद इनको राय देना भी बंद कर देते है |
  • डे ड्रीम्स : कई बार ये अपने ही विचारों में खोए रहते है बाहर की दुनिया में क्या चल रहा है इसके ऊपर इनका बिल्कुल भी ध्यान ही नहीं होता है | इनकी इसी आदत की वजह से ये अपने कम्फर्ट झोन में ही रहना पसंद करते है और जिंदगी में आगे बढ़ नहीं पाते है |
  • अट्रैक्शन की चाह : कई बार देखा गया है की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहना पसंद करते है,लेकिन किसी वजह से इन्हें ये सब बाते नहीं मिली तो ये इस चीज को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते है या हमेशा इस चीज के वजह से बहुत स्ट्रेस भी लेते है |
  • गुस्सा : इस राशि के जातकों में कई बार देखा गया है की इनको गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है कई बार तो छोटी-छोटी बातों के लिए भी चिढ़चिढ़े हो जाते है |

उपाय (REMEDIES )

  • कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है अगर ये शनि ग्रह को मजबूत करते है तो जिंदगी में आने वाली बहुत सी परेशानी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी | शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन उपवास करना चाहिए ऐसा करने से शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव भी कम होते है और कुंडली में शनि ग्रह भी मजबूत होता है |
  • शनिवार के दिन पानी में काले तिल डालकर नहाए, ऐसा करने से भी शनि ग्रह अच्छे परिणाम देता है|
  • शनि और मंगल ग्रह दोनों को ठीक करने का सबसे बढ़िया उपाय है की हर रोज वर्काउट किया जाए हमेशा ऐसा करने से हेल्थ भी अच्छी रहती है और शनि और मंगल ये दोनों भी ग्रह अच्छे होते है |
  • हर शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाना भी कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करता है और हनुमान के दर्शन से मंगल ग्रह और राहू-केतु भी अच्छे होते है |
  • शनि ग्रह के मंत्र का जाप करना भी इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करता है और कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करने में मदद करता है | इस मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की तरफ सर करके करे और मंत्र जाप करते समय अपने मन में धीरे-धीरे इसका उचारण करें |किसी भी मंत्र का जाप दिन में कम से कम 21 बार 51 बार या 108 बार करना चाहिए तभी इसका जल्दी असर देखने को मिल सकता है | शनि ग्रह के मंत्र का जाप शनिवार के दिन से शुरू करें |
    मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः”

निष्कर्ष –

कुंभ राशि के बारें में हमने ये जाना की इनको किसी भी चीज को पाने के लिए दूसरों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है | ये बहुत ही क्रिएटिव होते है और हमेशा जिंदगी में आने वाले प्रॉब्लेमस के सोल्युशंस भी बहुत आसनी से निकाल लेते है |इन्हें सोशल होना बहुत ही पसंद होता है और ये अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है | पैसों के मामले में ये बहुत ही होशियार होते है ,अपने पैसों को जितना ज्यादा सेव कर सकते है उतना ज्यादा करने की कोशिश करते है | लेकिन ये हमेशा बेफिजूल के चीजों पर पैसे बहुत ही कम खर्च करते है,ये पैसों की कदर करना बहुत ही अच्छे से जानते है |इस राशि के जातक बहुत ही खुले विचारों के होते है और किसी भी विषय पर खुल कर बात करने से डरते नहीं है इनका यही स्वभाव की वजह से बहुत से लोग इनके साथ अपने सीक्रेट शेयर करते है |हेल्थी लाइफ-स्टाइल जीना इन्हें बहुत ही पसंद होता है,जिसकी वजह से अपने डेली रूटीन में ये वर्काउट और अच्छी डाइट को भी शामिल करते है | ये खासकर अपनी कम्यूनिकेशन और विल पावर के लिए जाने जाते है और काम में कितनी भी मुश्किले आए ये जल्दी हार नहीं मानते है |

QNA

  1. कुंभ राशि की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
    कई बार ये अपनी फ्रीडम को हद से ज्यादा महत्व देने लगते है,जिसकी वजह से ये कई बार फ्रीडम का मतलब ये अपनी जिम्मेदारी से भागना समझ लेते है | इसकी वजह से अपनों से दूर होने लगते है और जो जिम्मेदारी इनको निभाने की जरूरत है उससे भागना इसे फ्रीडम समझ लेते है |
  2. कुंभ राशि की कमजोरी क्या है ?
    इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है इनका जिद्दी स्वभाव और गुस्सा करना,इन्होंने किसी बात पर अड्डे रहे तो ये इससे कभी भी पीछे नहीं हटते है | इनके इसी स्वभाव की वजह से इनके परिवार और दोस्तों के लोगों को कितनी तकलीफ होती है ये इस बात पर भी ध्यान नहीं देते है | इस राशि के जातकों को कई बार फ़्रीडम का मतलब ये जिम्मेदारी से भागना समझ लेते है ये भी इनकी कमजोरी में से एक है |
  3. कुंभ राशि के दिमाग में क्या चलता है ?
    इस राशि के जातक हमेशा दिमाग में भीड़ से कुछ अलग करने की सोच रहती है और हमेशा ऐसे काम से जुड़े ही आइडीया इनके दिमाग चलते रहते है | ये हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखने और करने के बारें में भी सोचते रहते है |
  4. कुंभ राशि में क्या प्रॉब्लम है ?
    कई बार ये अपने विचारों में इतने खो जाते है की दूसरों की बातों और भावनाओ की तरफ इनका बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है | अपनी बातों को सही साबित करना ही इनके लिए सबसे जरूरी बन जाता है | अगर ये किसी सोच कर लेकर अड्डे रहे तो उसे पूरा करना ही इनके लिए सबसे जरूरी बन जाता है और इनकी इसी आदत की वजह से कई बार ये अपने करीबी लोगों से दूर हो जाते है |
  5. कुंभ राशि को क्या पसंद है ?
    इस राशि को अपनी मर्जी से जीना सबसे ज्यादा पसंद है | ये हमेशा अपने तरीके से और पूरी फ्रीडम के साथ जिंदगी जीना पसंद करते है | हमेशा कुछ नया सीखना ,नई चीजों को करना और नई-नई जगह पे घूमने जाना ही इनको बहुत पसंद आता है | सबसे ज्यादा इन्हें जो बाते गुप्त होती है ऐसी बातों पर काम करना पसंद करते है|