क्यों कुंभ राशि के व्यक्ति दूसरों के साथ आसानी से जुड़ नहीं पाते है ? जानिए वजह और उपाय |

कुंभ राशि के लोग स्वभाव से स्वतंत्र और इंडिपेंडेंट होते हैं, जिससे वे दूसरों के साथ आसानी से जुड़ नहीं पाते। उनका ध्यान अक्सर बड़े विचारों, नई चीजों, या सामाजिक बदलावों पर होता है, जिससे कुंभ राशि के व्यक्ति इमोशनल रूप से अपने करीबी लोगों के साथ आसानी से जुड़ नहीं पाते हैं और अपनी भावनाओं को छुपाने की आदत के कारण लोग इन्हें जल्दी समझ नहीं पाते। इसका परिणाम यह होता है कि दूसरे भी इनके साथ जुड़ नहीं पाते। इससे बचने के लिए कुंभ राशि के व्यक्ति को अपनी भावनाओं को अपने करीबी लोगों के साथ बताने की कोशिश करनी चाहिए और दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके साथ समय बिताने की आदत डालनी चाहिए। अपने तर्कसंगत दृष्टिकोण के साथ-साथ दूसरों की भावनात्मक साइड को भी देखना चाहिए। ऐसे छोटे-छोटे तरीकों से रिश्तों में धीरे-धीरे भरोसा बढ़ने लगेगा |

kumbh rashi

कुंभ राशि की पसंद

  1. जो लोग दूसरों की बातों और भावनाओं को समझते हैं और खुले विचारों वाले होते हैं, ऐसे लोग कुंभ राशि के व्यक्ति को बहुत पसंद आते हैं।
    पसंद – दूसरों की भावना को समझने वाले|
  2. नई-नई जगह घूमना, नए लोगों से मिलना और नई संस्कृति के बारे में जानना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।
    पसंद – नए अनुभव लेना।
  3. कुंभ राशि के व्यक्ति को अपनी फ्रीडम सबसे अधिक प्यारी होती है।
    पसंद – फ्रीडम।
    इसे पढे – मेष राशि के गुण और अवगुण |
  4. जो लोग दूसरों की मदद करते हैं और हमेशा दूसरों का सम्मान करते हैं, ऐसे लोग कुंभ राशि के व्यक्ति को बहुत पसंद आते हैं।
    पसंद – दूसरों की मदद और सम्मान करने वाले।
  5. जो लोग इनके प्रति ईमानदार और सच्चे रहते हैं, ऐसे लोग कुंभ राशि के व्यक्ति को बहुत पसंद आते हैं।
    पसंद – ईमानदार और सच्चे लोग।

कुंभ राशि को नापसंद

  1. कैसा भी काम या रिश्ता जो इनकी फ्रीडम के बीच आता है, यह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
    नापसंद – बंधन और पाबंदी।
  2. झूठ बोलने वाले और छल करने वाले लोग कुंभ राशि के लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद – झूठ और छल करने वाले।
  3. छोटी मानसिकता रखने वाले और दूसरों की बातों का सम्मान न करने वाले लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद – छोटी मानसिकता।
    इसे पढे -वृषभ राशि का मूल स्वभाव कैसा है ?
  4. जो लोग इन्हें दबाव में रखने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोग कुंभ राशि के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद – पाबंदियां लगाने वाले।
  5. एक ही जैसा काम और एक ही जैसी जीवन शैली को ये नापसंद करते हैं।
    नापसंद – एक ही प्रकार का डेली रूटीन।

कुंभ राशि के गुण

  1. कुंभ राशि के व्यक्ति बहुत जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से वे किसी चीज में जल्दी फंसते नहीं हैं और जिसकी वजह से इनका नुकसान होने से बच जाता है।
    गुण – समझदारी और सतर्कता।
  2. जीवन में कितना भी बुरा समय क्यों न हो, कुंभ राशि के व्यक्ति उसका रोना नहीं गाते और बुरी बातों को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ते रहते हैं।
    गुण – मुश्किल समय में भी हिम्मत नहीं हारते।
  3. ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं।
    गुण – नई चीजों को सीखते रहना।
  4. कुंभ राशि के लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है। इन्हें लोगों को कैसे मनाना है, यह बहुत अच्छे तरीके से पता होता है। लोगों का दिल जीतने का हुनर इनमें पैदायशी होता है।
    गुण – कुशल और बात करने में माहिर।
  5. ये व्यक्ति बहुत ईमानदार होते हैं और हमेशा सच बोलते हैं।
    गुण – ईमानदारी और सच बोलना।
    इसे पढे – मिथुन राशि के सही लिए करियर |
  6. कुंभ राशि के व्यक्ति बहुत सपोर्टिव नेचर के होते हैं और हमेशा जितना बन सके, उतना लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं।
    गुण – लोगों को आगे बढ़ने में मदद करना।
  7. ये हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं कि उनके साथ अच्छा कैसे हो और किसी के साथ कुछ गलत न हो, इस बात का ध्यान रखते हैं।
    गुण – हमेशा दूसरों की परवाह करना और गलत न होने देना।
  8. कुंभ राशि के व्यक्ति हमेशा सबको समान दृष्टि से देखते हैं, चाहे सामने वाला कितना भी गरीब या निचले पद का क्यों न हो। यही बात इन्हें लोगों से जोड़े रखती है।
    गुण – हमेशा सबके साथ एक जैसा व्यवहार।
  9. ये बहुत ही खुले विचारों वाले होते हैं, जिसकी वजह से कई बार आपके साथ खुलकर बातें करते हैं |
    गुण – खुले विचारोंवाले होते है |

अगर कुंभ राशि के जातक का स्वामी ग्रह कुंभ अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते है ।

कुंभ राशि के अवगुण

  1. इनके स्वभाव की वजह से कई बार लोग इनपर नाराज भी हो जाते हैं या इन लोगों की बहुत ही कम लोगों के साथ बनती है।
    अवगुण – लोगों के साथ लंबे समय तक न बन पाना।
  2. कुंभ राशि के व्यक्ति दूसरों के साथ भावनात्मक रूप से बहुत जल्दी जुड़ नहीं पाते हैं और कभी भी सामनेवाले व्यक्ति के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर नहीं कह पाते हैं, जिसकी वजह से इनके करीबी लोग इनसे दूर हो सकते हैं।
    अवगुण – दूसरों के साथ जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ न पाना।
  3. इस राशि के लोग कई बार चीजों को सिर्फ अपने ही पॉइंट ऑफ व्यू से देखते हैं और दूसरों के नजरिए को समझ नहीं पाते, जिससे दूसरों की राय को अनदेखा कर देते हैं।
    अवगुण – दूसरों की राय को अनदेखा करना।
  4. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार हद से ज्यादा इंडिपेंडेंट हो जाते हैं, जिससे उन्हें दूसरों की मदद लेने में छोटापन महसूस होता है, जो उनके नुकसान का कारण बन सकता है।
    अवगुण – दूसरों की मदद लेने में छोटापन महसूस करना।
  5. कई बार ये लोग एक ही निर्णय पर टिके नहीं रहते और बार-बार अपना निर्णय बदलते रहते हैं।
    अवगुण – बहुत जल्दी निर्णय बदल लेना।
  6. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार अपने ही ख्यालों में इतने खोए रहते हैं कि उन्हें अपने आसपास के लोग नजर नहीं आते।
    अवगुण – अपने ही ख्यालों में खोए रहना।
  7. कई बार ये लोग सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ अलग करने की सोचते हैं, जिससे भले ही लोगों का ध्यान उनकी ओर जाता है, लेकिन कई बार उनका यह व्यवहार लोगों को बुरा लग सकता है।
    अवगुण – ध्यान आकर्षित करने के लिए अलग व्यवहार करना।
  8. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार अचानक से अपना मूड बदल लेते हैं, जिससे उनके आस-पास के लोगों को उनका यह व्यवहार बुरा लग सकता है।
    अवगुण – बहुत जल्दी मूड बदलना।
  9. इस राशि के लोग हमेशा परंपराओं और बनाए गए नियमों का विरोध करते हैं, लेकिन कई बार जब यह बात हद से गुजर जाती है तो इससे इन्हें नुकसान हो सकता है।
    अवगुण – भीड़ में अलग दिखने के लिए परंपरा का विरोध करना।

हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है | अगर इनमे से दिए करियर ऑप्शनस आपको अच्छे लगते है,तो आपको इन्हे जरूर चुनना चाहिए |

कुंभ राशि के लिए करियर

  1. कुंभ राशि के लोगों को नई चीजों को सीखने और छुपी बातों को जानने में रुचि होती है, इसलिए ये विज्ञान और रिसर्च जैसे फील्ड में काम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है।
    फील्ड – हिस्ट्री, रिसर्च सेंटर |
  2. टेक्नोलॉजी में अच्छी जानकारी रखने के कारण ये लोग सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी फील्ड में काम कर सकते हैं।
    फील्ड – सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी |
  3. दूसरों से काम करवाने की क्षमता के कारण ये लोग अपना खुद का बिजनेस खोल सकते हैं।
    फील्ड – बिजनेस, मैनेजर |
  4. कुंभ राशि के व्यक्ति को पर्यावरण को बचाने और नेचुरल चीजों को जानने में रुचि होती है, इसलिए ये फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जैसी फील्ड में अच्छा करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – फॉरेस्ट डिपार्टमेंट |
  5. हमेशा कुछ नया सीखने की चाह और दूसरों को अपनी बातें बताने का स्वभाव होने के कारण टीचिंग फील्ड इनके लिए उपयुक्त हो सकती है।
    फील्ड – शिक्षक, प्राध्यापक |
  6. कुंभ राशि के लोगों को दूसरों के इमोशंस और विचारों को जानने में दिलचस्पी होती है, इसलिए ये साइकोलॉजी जैसी फील्ड में अच्छा करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – मनोवैज्ञानिक |

करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप इन्हीं को ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है, जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।

हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

कुंभ राशि के लिए उपाय

  1. काले तिल को शनिवार के दिन पानी में डालकर नहाने से शनि ग्रह का बुरा प्रभाव कम होता है।
  2. हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर दर्शन के लिए जाएं।
  3. शनिवार के दिन उपवास रखें और किसी शनि मंदिर में जाकर शनि देव पर तेल चढ़ाएं।
  4. दिनभर कुछ ऐसा काम या एक्टिविटी करें जिससे आप थक जाएं और पसीना निकले, इससे आपके स्वामी ग्रह को बैलेंस करने में मदद मिलेगी।
  5. शनि देव के मंत्र का जाप करें। मंत्र का जाप शनिवार से शुरू करे और रात के समय, हाथ-मुंह धोकर, कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार करें।
    मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः”

अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जिंदगी मै अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

कुंभ राशि के लिए सलाह

  1. कई बार दिल में जो बात होती है, वह साफ-साफ लोगों को कह देते हैं, जिसकी वजह से लोग आपका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए कोई आपका कितना भी करीबी हो, हमेशा हर बात सबको बताना जरूरी नहीं है।
    सुधार के क्षेत्र – लोगों का स्वभाव जानकर ही उनसे बात करने की कोशिश करें।
  2. कई बार बहुत ज्यादा ईमोशनल हो जाते हैं, और छोटी-छोटी बातों को अपने दिल पर लगा लेते हैं, इसलिए चीजों को लेट गो करना सीखना होगा, नहीं तो बातें मन में रहकर परेशानी बढ़ा सकती हैं।
    सुधार के क्षेत्र – छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।
  3. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार भावनात्मक रूप से किसी से जल्दी जुड़ नहीं पाते हैं, और अपनी भावनाओं का इजहार भी नहीं करते हैं, जिससे लोगों को उन्हें समझने में तकलीफ होती है और वे उनसे दूर चले जाते हैं।
    सुधार के क्षेत्र – अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
  4. लोगों के पास हमेशा नए और अलग विचार होते हैं, लेकिन दूसरों की बातों को भी सुनना उतना ही जरूरी है, इससे सामने वाले इंसान को लगेगा कि आप उनकी बातों का सम्मान करते हैं और उनकी राय को भी अहमियत देते हैं।
    सुधार के क्षेत्र – दूसरों की बातों को सुनें और उनकी राय पर विचार करें।
  5. कुंभ राशि के लोग कई बार हद से ज्यादा इंडिपेंडेंट हो जाते हैं, जिसकी वजह से वे लोगों की मदद नहीं लेते हैं, लेकिन यह समझना होगा कि हर काम खुद करने की जरूरत नहीं है, जो काम दूसरे भी कर सकते हैं, उनकी मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।
    सुधार के क्षेत्र – जरूरत हो या कोई काम न आता हो, तो दूसरों की मदद लें।
  6. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार किसी एक गोल पर टिके नहीं रहते हैं, जिससे वे कभी किसी भी फील्ड में कामयाब नहीं हो पाते हैं, क्योंकि अगर सफल होना है, तो किसी एक चीज में मास्टरी करनी होगी, इसलिए किसी एक फील्ड या एक ही चीज पर लंबे समय तक काम करना चाहिए।
    सुधार के क्षेत्र – अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करें, उसे बीच में ही न छोड़ें।
  7. कई बार नई चीजों को सीखने में इतना खो जाते हैं कि जोश में आकर कोई निर्णय ले लेते हैं, जिससे बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए हड़बड़ी और जोश में आकर कोई निर्णय न लें।
    सुधार के क्षेत्र – सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।
  8. कुंभ राशि के व्यक्ति कई बार लोगों की मदद करने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने ऊपर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं, इसकी वजह से उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    सुधार के क्षेत्र – काम और मदद करते समय अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
  9. कुंभ राशि के लोग कई बार सिर्फ बड़ी चीजों पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन यह समझना होगा कि चीजें एकदम से बड़ी नहीं होती हैं, इसके लिए छोटे-छोटे कदम उठाना भी जरूरी है।
    सुधार के क्षेत्र – बड़े लक्ष्यों के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने की कोशिश करें।
  10. जब भी किसी कार्य क्षेत्र में कदम रखें, तो बीच में रुककर यह भी देखें कि आप सही दिशा में काम कर रहे हैं या नहीं, ताकि किसी बड़ी गलती से बचा जा सके।
    सुधार के क्षेत्र – यह सुनिश्चित करें कि आप सही दिशा में काम कर रहे हैं।

यदि आपका जीवनसाथी कुंभ राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे की आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन को अच्छे से जी सकें।

कुंभ राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह

  1. कुंभ राशि के लोगों को किसी के दबाव में रहना पसंद नहीं आता है, इसलिए जितना आप उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी नहीं करेंगे, उतना ही आप उनके साथ अच्छे से जी सकेंगे, इसलिए उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और उसमें घुसने की कोशिश न करें।
    सलाह – उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें।
  2. इस राशि के व्यक्ति को रहस्यमयी और कुछ अलग चीजों के बारे में बातें करना अच्छा लगता है, आप यह देखें कि उन्हें किस तरह की बातों में रुचि है, ताकि वे आसानी से आपके साथ जुड़ा हुआ महसूस करें।
    सलाह – उनकी पसंदीदा विषयों पर बातचीत करने की कोशिश करें।
  3. कुंभ राशि के व्यक्ति को हमेशा नए विचारों के साथ जीना अच्छा लगता है और वे हमेशा अपने जीवन में कुछ नया सीखते रहते हैं, यदि आप उन्हें पसंद आने वाली चीजों की थोड़ी जानकारी रखकर उनसे उन विषयों पर बात करेंगे, तो आप उनके साथ और अच्छे से जुड़ सकेंगे।
    सलाह – नए विषयों पर बात करने की कोशिश करें।
  4. कुंभ राशि के लोग अपने दिल की बातों को बहुत जल्दी किसी के सामने बयां नहीं करते हैं, इसलिए आपको उन्हें इस मामले में थोड़ा समय देना चाहिए।
    सलाह – उनकी मन की बातों को व्यक्त करने के लिए थोड़ा समय दें।
  5. इस राशि के व्यक्ति को क्रिएटिव काम करना बहुत पसंद होता है और वे हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं, इसलिए उनके ऐसे कामों और रुचियों में उन्हें सपोर्ट करें।
    सलाह – उनके नए कामों को करने में समर्थन करें और उनकी मदद करने की कोशिश करें।
  6. इस राशि के लोगों को बचपन से ही अपने साथ खाली समय बिताने की आदत होती है, इसलिए आपको कई बार उन्हें थोड़ा खाली और अकेला समय भी देना चाहिए।
    सलाह – उनका मूड खराब होने पर उन्हें थोड़ा अकेला समय दें।
  7. कुंभ राशि के लोगों को हमेशा लगता है कि उन्हें अटेंशन मिले, इसलिए आपको उनकी बातों को गौर से सुनना चाहिए और उन्हें यह महसूस कराना चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में आप उनके साथ हैं।
    सलाह – उनकी बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करें।
  8. इस राशि के लोगों को चीजों को जल्दबाजी में करने की आदत नहीं होती है, इसलिए आपको उन्हें निर्णय लेने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए।
    सलाह – कोई भी निर्णय लेते समय उन्हें सोचने के लिए थोड़ा समय दें।

निष्कर्ष –

कुंभ राशि के व्यक्ति को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है, और किसी के दबाव में रहना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है, इस राशि के लोग अक्सर लोगों से जुड़े रहते हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से किसी से जुड़ने में बहुत अधिक समय लेते हैं, इन्हें हमेशा नई चीजों के बारे में सीखना और रहस्यमयी बातों को जानना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कई बार ये अपने ही दुनिया में इतने खोए रहते हैं कि अपने करीबी लोगों के साथ अच्छे से घुलते-मिलते नहीं हैं, इन्हें दूसरों के विचारों को समझने में भी बहुत तकलीफ होती है, और कई बार ये अपनी बातों पर अड़े रहते हैं, जिसकी वजह से इनके रिश्ते खराब हो सकते हैं, हालांकि, ये अपने मित्रों और करीबी लोगों के साथ हमेशा ईमानदारी से रहते हैं।

QNA

  1. कुंभ राशि की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
    कुंभ राशि के लोग कई बार अपनी फ्रीडम को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, जिससे इन्हें किसी रिश्ते में बंधकर रहना मुश्किल लगता है, ये कई बार दूसरों के विचारों को समझने की कोशिश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से सामने वाला इंसान इनसे दूरी बनाने की कोशिश करता है, ये लोग भावनात्मक तरीके से जल्दी किसी से जुड़ नहीं पाते हैं और अपने मन की बात दूसरों को नहीं कह पाते हैं, जिससे लोग कुछ समय बाद इनसे दूरी बना लेते हैं।
  2. कुंभ राशि की कमजोरी क्या है ?
    कई बार कुंभ राशि के लोग अपनी बातों पर अड़े रहते हैं और बहुत जिद्दी भी होते हैं, ये लोग दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इनके रिश्ते धीरे-धीरे खराब हो जाते हैं और लोग इनसे दूर चले जाते हैं।
  3. कुंभ राशि के दिमाग में क्या चलता है ?
    इस राशि के लोगों को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है, इसलिए वे हमेशा इसे बचाने के बारे में सोचते रहते हैं, ये लोग यह भी सोचते हैं कि दुनिया को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इनके दिमाग में हमेशा नए आइडियाज आते रहते हैं और ये आउट ऑफ बॉक्स जाकर किसी भी प्रॉब्लेम का सॉल्यूशन ढूंढने का विचार करते रहते हैं।
  4. कुंभ राशि में क्या प्रॉब्लम है ?
    कई बार कुंभ राशि के लोग अपने बनाए वसूलों में इतने खोए रहते हैं कि दूसरों की भावनाओं को समझ ही नहीं पाते हैं, इस वजह से इनके रिश्ते खराब हो जाते हैं और लोग इनसे धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं, यही इनकी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है।
  5. कुंभ राशि को क्या पसंद है ?
    कुंभ राशि के लोगों को अपनी फ्रीडम बेहद पसंद होती है और ये अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं, इन्हें कोई भी ऐसा काम या बात जो कुछ नया सीखने का मौका दे, बहुत पसंद आता है, ये दूसरों की मदद करना और लोगों को आगे बढ़ाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करना पसंद करते हैं, टेक्नोलॉजी और नॉलेजेबल बातें करना और जानकारी का आदान-प्रदान करना इन्हें बहुत अच्छा लगता है, इन्हें नए-नए लोगों के ग्रुप में रहना भी बेहद पसंद होता है।

हमने कुंभ राशि के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। कुंभ राशि के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपकी राशि नहीं देखी जाती है, उसके साथ-साथ आपका मूलांक, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और कुंभ राशि से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।                    

Leave a Comment