मकर राशि के लोग पारंपरिक और व्यावहारिक सोच के लिए जाने जाते हैं, जिससे उन्हें नए विचारों और बदलावों को स्वीकार करने में कठिनाई हो सकती है। इनका स्वभाव स्थिरता और सुरक्षा के प्रति झुका हुआ होता है, जिससे ये पुराने और स्थापित तरीकों को प्राथमिकता देते हैं। नई सोच या पद्धतियों को ये अक्सर गलत या जोखिम भरा मान सकते हैं।इन लोगों को नई चीजों को अपनाने से पहले गहराई से सोचने और निर्णय लेने में समय लगता है। यह स्वभाव इन्हें स्थिरता तो देता है, लेकिन कभी-कभी यह विकास में बाधा भी बन सकता है। इससे निपटने के लिए मकर राशि के लोगों को छोटे-छोटे बदलावों को अपनाने की आदत डालनी चाहिए। छोटी नई चीजों को स्वीकार करने से उन्हें धीरे-धीरे बड़े बदलावों को अपनाने में मदद मिलेगी। केवल नकारात्मक पक्ष देखने के बजाय, किसी भी नए विचार के सकारात्मक पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित करें। दूसरों की राय और अनुभवों को खुले मन से सुनें और उन पर विचार करें। यह दृष्टिकोण उन्हें जीवन में संतुलन बनाए रखने और अधिक अवसरों का लाभ उठाने में मदद करेगा।
मकर राशि के गुण
- मकर राशि के व्यक्ति को ऐसी चीजें पसंद आती हैं, जो स्थिर हों और लंबे समय तक टिक सकें।
पसंद – स्थिर और टिकाऊ। - इन्हें कोई भी काम करने से पहले, उसी काम को करने की पूरी प्लानिंग करना पसंद होता है।
पसंद – प्लानिंग करके काम करना। - मकर राशि के जातक को सिम्पल और सादगी वाला जीवन पसंद होता है, जिसमें दिखावा ना हो।
पसंद – सिम्पल और सरल जिंदगी। - मकर राशि के व्यक्ति खुद मेहनत करना पसंद करते हैं और उन्हें ऐसे लोग भी पसंद आते हैं, जो मेहनत और प्लानिंग के साथ काम करें।
पसंद – मेहनत और प्लानिंग के साथ काम करने वाले।
इसे पढे – मेष राशि की पसंद और नापसंद | - ऐसे काम करना, जिससे अपनी परंपरा, संस्कृति और परिवार से जुड़ाव महसूस हो, इन्हें भी पसंद होता है।
पसंद – परंपरा, संस्कृति।
मकर राशि को नापसंद
- जो लोग आलसी और काम टालने वाले होते हैं, ऐसे लोग मकर राशि के लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – आलसी और काम टालने वाले। - बिना किसी सबूत या जानकारी के बातें करने वाले लोग मकर राशि को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – आधारहीन बातें। - जो भी लोग डिसिप्लिन और प्लानिंग के साथ काम नहीं करते, ऐसे लोग मकर राशि के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – डिसिप्लिन और प्लानिंग के साथ काम ना करने वाले। - जो भी लोग समय की बर्बादी करते हैं और काम में लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – समय की बर्बादी करने वाले और काम में लापरवाही करने वाले।
वृषभ राशि का मूल स्वभाव और आदतें | - बचकानी बातें करने वाले और खुद की जिम्मेदारी ना उठाने वाले लोग भी इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – गैर-जिम्मेदार और बचकानी बातें करने वाले।
मकर राशि के गुण
- मकर राशि के व्यक्ति हमेशा बहुत ही दूर की सोच रखकर ही कोई काम करते हैं, काम के फायदे और नुकसान भी देखते हैं, तभी सारी बातों को देखकर ही कोई काम करते हैं, बहुत ही विज़नरी होते हैं।
गुण – कोई भी काम करते समय सोच-समझकर निर्णय लेना। - मकर राशि के व्यक्ति अपने गोल को लेकर बहुत ही सीरियस और डिसिप्लिन में रहते हैं और काम में अपना 100% देने की कोशिश करते हैं।
गुण – अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित और कामों को लेकर अनुशासन में रहना। - चीजों की मैनेजमेंट करने में बहुत ही माहिर होते हैं और हमेशा लोगों से कैसे काम निकलवाना है, यह मकर राशि के व्यक्ति को बहुत अच्छे से पता होता है।
गुण – लोगों से काम करवाने में माहिर। - मकर राशि के व्यक्ति लॉजिकल थिंकिंग में बहुत अच्छे होते हैं, किसी भी बड़े प्रॉब्लम को छोटे-छोटे पार्ट में डिवाइड करते हैं और प्रॉब्लम की जड़ तक पहुंचते हैं, जिससे उसे बहुत जल्दी सुलझा पाते हैं।
गुण – समस्या को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटकर उसे सुलझाना। - हमेशा समाज के लिए कुछ न कुछ अच्छा करना चाहते हैं और हमेशा लोगों की मदद की भावना रखते हैं।
गुण – समाज में अच्छा करने की इच्छा रखना। - बहुत ही सहनशील होते हैं और किसी भी बात को लेकर जल्दी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं और किसी भी बात को लेकर जल्दी हार नहीं मानते हैं।
गुण – बहुत ही सहनशील और भावनाओं पर नियंत्रण।
मिथुन राशि के ताकत और कमजोरी | - मकर राशि के व्यक्ति अपने काम को लेकर बहुत ही फोकस रहते हैं।
गुण – कामों पर ध्यान केंद्रित करना। - अपने दोस्तों को बहुत सोच-समझकर ही चुनते हैं, जिसकी वजह से बुरे लोगों की संगत में बहुत ही कम फंसते हैं।
गुण – सही मित्र को चुनना। - अपने करीबी लोगों को लाइफ में आगे बढ़ने के लिए हमेशा मदद करते हैं और स्वभाव बहुत सपोर्टिव नेचर का होता है।
गुण – जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों की मदद करना। - अपने लुक के ऊपर बहुत ही ध्यान देते हैं और हमेशा वेल-ड्रेस रहना पसंद होता है।
गुण – हमेशा अच्छे दिखना। - मकर राशि के व्यक्ति बहुत धैर्यशील होते हैं और कोई भी काम करते वक्त हमेशा उसे करने की योजना बनाते हैं और फिर किसी काम की शुरुआत करते हैं।
गुण – योजना बनाकर काम करना। - काम शुरू करने के बाद उसे लंबे समय तक करना इन्हें अच्छे से आता है और इनके अंदर कंसिस्टेंसी बहुत अच्छी होती है, बहुत जल्दी किसी काम पर गिव अप नहीं करते हैं।
गुण – जल्दी हार ना मानना और कामों को आखिरी दम तक करना।
अगर मकर राशि के जातक का स्वामी ग्रह शनि अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते है ।
मकर राशि के अवगुण
- मकर राशि के लोग कई बार किसी भी चीज को लेकर हद से ज्यादा सीरियस हो जाते हैं, जिसकी वजह से वे अपने वर्तमान में चल रही चीजों का आनंद नहीं ले पाते हैं।
अवगुण – काम में और पर्सनल लाइफ में संतुलन की कमी। - कई बार अपनी बनाई हुई योजना पर बहुत यकीन रखते हैं, जिसकी वजह से जब कोई सही राय भी देता है, तो उसे नजरअंदाज कर देते हैं या अपने बनाए हुए प्लान पर अड़े रहते हैं।
अवगुण – नए विचारों को स्वीकार करने में कठिनाई। - कई बार अपने करीबी लोगों के साथ भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बता पाते हैं, जिसकी वजह से दूसरे आपकी बातों को समझ नहीं पाते हैं, और आगे चलकर आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं।
अवगुण – मन की बातों को न कह पाना। - आदत होती है कि किसी भी बात को लेकर यह सोचते हैं कि आगे चलकर क्या होगा, जिसकी वजह से ये लोग अक्सर किसी भी काम की सिर्फ नेगेटिव साइड ही देखते हैं, जो उन्हें कोई नया काम शुरू करने से रोकता है।
अवगुण – जोखिम उठाने में डर लगना। - मकर राशि के लोग कई बार हद से ज्यादा डिसिप्लिन में रहते हैं, जिसकी वजह से वे कई बार लोगों की नजर में बुरे बन जाते हैं उनके “ना” कहने से।
अवगुण – ज्यादा अनुशासन में रहना। - हमेशा अपने ही विचारों में खोए रहते हैं, जिसकी वजह से समाज में ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि समय के साथ वे अकेले पड़ सकते हैं या उनके ज्यादातर दोस्त नहीं बन पाते हैं।
अवगुण – समाज के साथ दूरी बनाए रखना।
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है | अगर इनमे से दिए करियर ऑप्शनस आपको अच्छे लगते है,तो आपको इन्हे जरूर चुनना चाहिए |
मकर राशि के लिए करियर
- मकर राशि के लोग बहुत डिसिप्लिन में रहते हैं और हमेशा अपने लक्ष्य को पाने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करते हैं। इसलिए यूपीएससी जैसे फील्ड में बहुत ही अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – यूपीएससी, एमपीएसी। - किसी भी बड़े प्रॉब्लम को छोटे-छोटे पार्ट में डिवाइड करना और उसे सॉल्व करना बहुत ही अच्छे से आता है। इसलिए लोग आईटी और सिविल जैसे फील्ड में अच्छा करियर बना सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसी सोच वाले लोगों की जरूरत होती है।
फील्ड – आईटी, सिविल। - पैसों का व्यवहार भी यह लोग बहुत ही अच्छे से कर लेते हैं। अगर इसमें रुचि है, तो बैंकिंग और फाइनैन्स जैसे फील्ड भी आपके लिए अच्छा करियर ऑप्शन हो सकते हैं।
फील्ड – बैंकिंग, फाइनैन्स। - चीजों को गहराई तक जानना अच्छा लगता है। इसलिए लोग किसी रिसर्च सेंटर में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – रिसर्च। - कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में बहुत ही अच्छी योजना बना लेते हैं। इसलिए आर्किटेक और सिविल जैसे फील्ड में आपका अच्छा करियर बन सकता है।
फील्ड – आर्किटेक्चर, सिविल सर्विस। - मकर राशि के व्यक्ति हमेशा कोई भी नई चीज करने से पहले प्लानिंग करते हैं और हमेशा किसी भी चीज के दोनों पहलुओं को देखते हैं। इसलिए लोग एक बहुत ही अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैं।
फील्ड – व्यापार और बिजनेसमैन।
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप सिर्फ इसे ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके स्वामी ग्रह शनि को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
मकर राशि के लिए उपाय
- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है, जिसकी वजह से आप शनिवार के दिन उपवास रख सकते हैं।
- काले तिल या सरसों के तेल को शनिवार के दिन दान करें।
- शनिवार के दिन काले कपड़ों का दान भी अच्छा माना जाता है।
- हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें।
- काले कुत्ते और काली गाय को खाना खिलाने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
- आप शनिवार के दिन पानी में काले तिल डालकर नहाएं।
- शनि ग्रह के मंत्र का जाप करें और इस मंत्र के जाप की शुरुआत शनिवार से करें। दिन में कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करें।
मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”।
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जिंदगी मै अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
मकर राशि के लिए सलाह
- मकर राशि के व्यक्ति कई बार काम में इतने डूब जाते हैं कि वे अपने आसपास क्या चल रहा है, इस पर ध्यान नहीं देते हैं। इसकी वजह से वे अपने परिवार और दोस्तों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे उनके रिश्ते खराब हो सकते हैं। अगर वे केवल काम करते रहेंगे, तो एक समय बाद अकेले पड़ सकते हैं। इसलिए काम और परिवार दोनों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
सुधार के क्षेत्र – काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। - मकर राशि के लोग अक्सर अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं, जिससे उनके करीबी लोगों को उन्हें समझने में तकलीफ हो सकती है। इससे आपके बीच गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं। अपने मन की बात अपने करीबी लोगों के साथ शेयर करनी चाहिए, ताकि लोग एक-दूसरे को बेहतर समझ सकें और आपका रिश्ता मजबूत हो सके।
सुधार के क्षेत्र – अपनी भावनाओं को अपनों के साथ बांटने की कोशिश करें। - मकर राशि के लोग कई बार हद से ज्यादा ही काम में डूबे रहते हैं, जिसकी वजह से वे अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं देते हैं। यह समझने की जरूरत है कि अगर हेल्थ अच्छी रहेगी, तभी आप अच्छे से काम कर पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और ज्यादा काम में न उलझे रहें। - मकर राशि के लोग जिम्मेदारी लेने से नहीं डरते हैं, लेकिन कई बार इसकी वजह से वे हद से ज्यादा काम कर लेते हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक दोनों समस्याएं हो सकती हैं। काम से ब्रेक लें और खुद को रिलैक्स करने के लिए कुछ समय दें, ताकि आप फिर से अच्छे से काम कर सकें।
सुधार के क्षेत्र – अपने ऊपर सारी जिम्मेदारी लेने की कोशिश न करें। - मकर राशि के व्यक्ति अपने बनाए हुए वसूलों पर ही चलना पसंद करते हैं और कोई छोटा बदलाव भी उन्हें अच्छा नहीं लगता है। लेकिन अगर जिंदगी में आगे बढ़ना है, तो लचीलेपन को अपनाना चाहिए, जिससे आप जिंदगी में आगे बढ़ सकें और लोगों के साथ अच्छे से घुल-मिल सकें।
सुधार के क्षेत्र – जीवन में खुद को परिस्थिति के अनुसार बदलने की कोशिश करें। - मकर राशि के व्यक्ति को अगर कोई काम समझ नहीं आ रहा है, तो उन्हें दूसरों से अड्वाइस लेने में छोटापन महसूस नहीं करना चाहिए।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों से सुझाव लेने की कोशिश करें।
यदि आपका जीवनसाथी मकर राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे की आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन को अच्छे से जी सकें।
मकर राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह
- मकर राशि के व्यक्ति कई बार अपने फैसले पर अडिग रह सकते हैं। ऐसे समय में उनके साथ झगड़ा करने की बजाय उनकी बात पहले अच्छे से सुनें और उनका भरोसा जीतकर अपनी बात उनके सामने रखने की कोशिश करें।
सलाह – धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनें, समझें और फिर भरोसा जीतकर उन्हें समझाएं। - इस राशि के व्यक्ति को सबसे ज्यादा जरूरत तब होती है, जब यह मानसिक तनाव में होते हैं। उस समय उन्हें उनकी स्ट्रेंथ और उनकी अच्छी बातों को बताने की कोशिश करें, जिससे उन्हें अच्छा महसूस हो और उनकी बातों को सुनना भी अच्छा होगा, क्योंकि इस राशि वाले व्यक्ति किसी के सामने बहुत जल्दी ओपन अप नहीं होते हैं।
सलाह – उन्हें उनकी अच्छी बातों को सुनाकर उनका साहस बढ़ाने की कोशिश करें। - ये हमेशा काम-काम और काम ही करते रहते हैं। ऐसे में उन्हें समय-समय पर याद दिलाएं कि फॅमिली और अपनी हेल्थ पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वे फॅमिली और अपनी हेल्थ की वैल्यू समझ सकें।
सलाह – अपने स्वास्थ्य और परिवार पर ध्यान दें। - मकर राशि के व्यक्ति हमेशा हर जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से ये अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद करते हैं कि वह भी इन सब में उनका साथ दें।
सलाह – उन्हें समझाएं कि सहयोग और समझदारी से रिश्ते मजबूत होते हैं। - मकर राशि के लोग अपने अंदर चल रहे विचारों और भावनाओं को कभी किसी के सामने नहीं बताते। ऐसे समय में उनके साथ धीरे-धीरे खुलकर बात करना शुरू करें, जिससे उनकी बातों को सुनकर आप उन्हें अच्छे से समझ पाएंगे।
सलाह – उनके साथ ऐसा रिश्ता बनाए कि वे अपने मन की बात बता सकें। - इस राशि के लोग अपने गोल को लेकर बहुत ही सिरियस होते हैं। अगर आप उनके गोल को अचीव करने में मदद और सपोर्ट करेंगे, तो आपका रिश्ता और मजबूत होता चला जाएगा।
सलाह – उनके सपनों को हासिल करने में उनकी मदद करें। - मकर राशि के लोगों को अपने पर्सनल स्पेस में किसी भी तरह की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इसलिए लोगों को उनके प्राइवेट स्पेस में दखल नहीं देनी चाहिए।
सलाह – उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी न करें।
निष्कर्ष –
वैसे देखा जाए तो मकर राशि के व्यक्ति धार्मिक और स्पीरिचुअल होते हैं, किसी भी चीज को लेकर बहुत ही सहनशील होते हैं और किसी भी काम को जब भी हाथ में लेते हैं, तब उसे पूरे फोकस के साथ पूरा करने की कोशिश करते हैं हमेशा। और कितना भी मुश्किल से मुश्किल काम हो, कभी जल्दी हार नहीं मानते हैं और किसी भी परिस्थिति में अपना धैर्य बनाए रखते हैं।
QNA
- मकर राशि वालों को किसकी पूजा करनी चाहिए ?
इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, इसलिए इन्हें खासकर शनि देव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इन्हें हर रोज नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, जिससे शनि देव की कृपा प्राप्त हो और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। - मकर राशि का लकी दिन क्या है ?
राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इसलिए शनिवार का दिन मकर राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से इन्हें विशेष लाभ और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
हमने मकर राशि के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मकर राशि के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपकी राशि नहीं देखी जाती है, उसके साथ-साथ आपका मूलांक, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मकर राशि से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।