मीन राशि के लोग स्वभाव से कल्पनाशील और भावुक होते हैं, लेकिन उनका स्वभाव अधिक सोचने और रियलिटी से बचने का होता है, यह आदत उन्हें अपने कार्यों को टालने पर मजबूर कर देती है, वे कई बार अपने विचारों में इतना खो जाते हैं कि अपनी जिम्मेदारियों की तरफ थोड़ा भी ध्यान नहीं देते हैं, उनकी आदत हर चीज को परफेक्ट बनाने की चाहत और अपनी क्षमताओं को कम आंकने का स्वभाव भी काम को टालने की सबसे बड़ी वजह होती है।
मीन राशि के लोग अपने काम को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर यह तय करें कि कौन-से काम पहले किए जाने चाहिए, जिससे कि एकदम से काम आने पर बोझ महसूस न हो, हर दिन के लिए एक टाइम टेबल भी बनाएं और इसे पूरे डिसिप्लीन के साथ फॉलो करें, अपने विचारों और कल्पनाओं को कंट्रोल में रखते हुए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएं, किसी भी काम को प्रेरणा और आनंद के साथ करने की कोशिश करें, और जब भी आपको किसी भी काम में कामयाबी मिले तो खुद की तारीफ करें।
मीन राशि की पसंद
- मीन राशि के व्यक्ति को किताबें पढ़ना और कहानियां सुनना बहुत अच्छा लगता है।
पसंद-किताबें पढ़ना। - भीड़-भाड़ से दूर और एक शांत माहौल मीन राशि के जातकों को बहुत पसंद आता है।
पसंद-शांत माहौल। - मीन राशि के व्यक्ति को क्रिएटिव काम करना बहुत पसंद है, इसलिए यह पेंटिंग और स्केचिंग करना पसंद करते हैं।
पसंद-पेंटिंग और स्केचिंग। - मीन राशि के व्यक्ति को नेचर के साथ जुड़े रहना पसंद होता है, इसलिए समुद्र, पहाड़ और हरियाली जैसे स्थानों पर अधिक समय बिताना पसंद करते हैं।
पसंद-प्राकृतिक सुंदरता। - कठिन समस्याओं के हल निकालना और दूसरों की मदद करना मीन राशि के जातकों को अच्छा लगता है।
पसंद-समस्याओं का हल निकालना। - अपने विचारों में खोए रहना और कल्पना में जीना मीन राशि के व्यक्ति को बहुत पसंद होता है।
पसंद-फैंटेसी और सपनों की दुनिया में जीना।
मीन राशि को नापसंद
- भीड़ की जगह, जहाँ बहुत ही अशांत माहौल हो, ऐसी जगह मीन राशि के जातकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।
नापसंद-शोरगुल और भीड़भाड़। - जो लोग इनके साथ और दूसरों के साथ रूड व्यवहार करते हैं, ऐसे लोग मीन राशि के व्यक्तियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद-बुरा व्यवहार करना। - इन जातकों को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है, और यदि कोई उनकी फ्रीडम में रुकावट डालता है, तो वह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।
नापसंद-फ्रीडम में रुकावट लाने वाली बातें। - मीन राशि के जातकों को शांति बेहद पसंद होती है, और जो लोग बहस और झगड़े करते हैं, वे इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद-हर बात पर बहस और झगड़े करने वाले लोग।
मेष राशि के लिए सलाह और उपाय | - जो लोग सिर्फ व्यावहारिक होते हैं और दूसरों की भावनाओं को महत्व नहीं देते हैं, ऐसे लोग भी इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद-अत्यधिक व्यावहारिकता।
मीन राशि के गुण
- मीन राशि के लोग बहुत ही काइंड होते हैं और हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
गुण – दयालु और मदद करने वाले। - यह जातक हमेशा वेल ड्रेस रहना पसंद करते हैं और अपने लुक पर विशेष ध्यान देते हैं।
गुण – हमेशा लुक पर ध्यान देना। - मीन राशि के व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझने में माहिर होते हैं और हमेशा लोगों के प्रति सहानुभूति की भावना रखते हैं।
गुण – दूसरों के प्रति सहानुभूति रखना। - यह लोग हमेशा अपने भीतर से शांति की खोज में रहते हैं, जिसके चलते योगा और मेडिटेशन जैसी चीजों में खास रुचि रखते हैं।
गुण – योगा और मेडिटेशन में रुचि। - मीन राशि के जातक एक आइडिया का भंडार होते हैं और हमेशा कोई न कोई नया आइडिया इनके दिमाग में चलता रहता है।
गुण – नए-नए आइडिया दिमाग में आते रहते हैं।
वृषभ राशि की कमजोरी और ताकत| - मीन राशि के लोग किसी भी तरह की परिस्थिति में लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं।
गुण – लोगों के साथ आसानी से घुलना-मिलना।
अगर मीन राशि के जातक का स्वामी ग्रह गुरु अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते है ।
मीन राशि के अवगुण
- मीन राशि के लोग अपने सपनों की दुनिया में ही खोए रहते हैं और कई बार वास्तविकता से बचने की कोशिश करते हैं।
अवगुण – सपनों में खोए रहना। - यह जातक ज्यादातर समय खुद को एंटरटेन करने में ही गुजारते हैं और कई बार तो काम को शुरू ही नहीं करते हैं।
अवगुण – वास्तविकता से बचने की कोशिश करना। - मीन राशि के लोग अक्सर बहुत ज्यादा आलसी होते हैं।
अवगुण – कामों को टालना। - यह जातक कई बार हद से ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं, जिसकी वजह से जीवन के छोटे-छोटे प्रॉब्लेम्स को डील करना इनके लिए मुश्किल हो जाता है।
अवगुण – बहुत ज्यादा इमोशनल होना। - कोई नई चीज करना या कोई नया निर्णय लेना इनके लिए बहुत ही कठिन हो जाता है।
अवगुण – जल्दी नया निर्णय नहीं ले पाना। - मीन राशि के लोग कई बार दूसरों की मदद करने के चक्कर में खुद का नुकसान कर लेते हैं।
अवगुण – दूसरों की मदद के चक्कर में खुद का नुकसान करना। - यह जातक दूसरों की छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगा लेते हैं।
अवगुण – छोटी बातों का बुरा मानना। - मीन राशि के लोग बहुत जल्दी किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं और लोग उनकी इसी आदत का फायदा उठा लेते हैं।
अवगुण – दूसरों पर जल्दी भरोसा करना।
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है | अगर इनमे से दिए करियर ऑप्शनस आपको अच्छे लगते है,तो आपको इन्हे जरूर चुनना चाहिए |
मीन राशि के लिए करियर
- मीन राशि के लोगों में क्रिएटिविटी होती है और हमेशा नए-नए आइडियाज इनके दिमाग में चलते रहते हैं। इसलिए, फैशन डिज़ाइन और ड्रेस डिज़ाइन जैसी फील्ड में ये अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – फैशन डिज़ाइन, ड्रेस डिज़ाइन। - यह जातक दूसरों की भावनाओं की गहरी समझ रखते हैं। इसलिए, काउंसलिंग जैसी फील्ड में यह बहुत ही अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – काउंसलिंग करियर। - लोगों की मदद करना और उन्हें सहानुभूति देना इन लोगों को बहुत अच्छे से आता है। इसलिए, मेडिकल जैसी फील्ड में यह अच्छा काम कर सकते हैं, क्योंकि ऐसी फील्ड में खासकर इनके जैसे लोगों की जरूरत होती है।
फील्ड – मेडिकल, नर्सिंग।
मिथुन राशि के लिए सही करियर | - मीन राशि के लोग हमेशा आंतरिक शांति की खोज में रहते हैं। यदि ये योग और मेडिटेशन जैसी चीजों से जुड़े रहते हैं, तो इसे ही अपना करियर बना सकते हैं।
फील्ड – योगा, मेडिटेशन। - इनकी क्रिएटिविटी और हमेशा नए-नए आइडियाज दिमाग में चलते रहते हैं। इसलिए, मार्केटिंग जैसी फील्ड में ये अच्छा काम कर सकते हैं।
फील्ड – मार्केटिंग, इवेंट प्लैनर। - मीन राशि के लोगों को हमेशा नेचर और जानवरों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। इसलिए, ये फॉरेस्ट डिपार्टमेंट या वेटरनेरियन बन सकते हैं।
फील्ड – फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, वेटरनेरियन।
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप सिर्फ इसे ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके स्वामी ग्रह गुरु को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
मीन राशि के लिए उपाय
- मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, इसलिए गुरुवार के दिन उपवास करना चाहिए। इससे आपका स्वामी ग्रह गुरु मजबूत होने में मदद करेगा।
- गुरुवार के दिन पीले रंग की कोई चीज खाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- गुरुवार के दिन पीले कपड़ों और पीले खाने की चीजों का दान करें।
- हर दिन गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप गुरुवार के दिन कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार करें।
मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”। - हमेशा अपने बड़े लोगों और गुरु का सम्मान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है।
- गुरुवार के दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जिंदगी मै अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
मीन राशि के लिए सलाह
- मीन राशि के लोगों को अपने कम्फर्ट के बाहर जाकर काम करना अच्छा नहीं लगता है, लेकिन जब तक वे अपना कम्फर्ट ज़ोन नहीं छोड़ेंगे, तब तक उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। जितना वे नए लोगों से मिलेंगे, उतना ही इस दुनिया को बेहतर समझ पाएंगे। इसलिए, अपने सपनों की दुनिया से बाहर निकलें। अगर जिंदगी में कुछ हासिल करना है, तो यह आदत बदलनी होगी। नहीं तो आपके सारे दोस्त और करीबी लोग आपसे दूर हो जाएंगे और आप वहीं के वहीं रह जाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें, नहीं तो वहीं के वहीं रह जाएंगे। - जितना हो सके, कामों को टालना बंद करें। यह आदत अगर पक्की हो गई, तो आप काम करना ही बंद कर देंगे और अपनी जिंदगी को संवारने की बजाय उसे और बिगाड़ लेंगे।
सुधार के क्षेत्र – कामों को टालना बंद करें, नहीं तो खुद का करियर बर्बाद कर देंगे। - दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। इसलिए उतनी ही मदद करें, जिससे आपका नुकसान न हो।
सुधार के क्षेत्र – उतनी ही मदद करें, जिससे आपका नुकसान न हो। - मीन राशि के लोगों में अक्सर आत्मविश्वास की कमी होती है। इसे बढ़ाने के लिए लोगों से घुल-मिलें और अपनी बातों व राय को उनके सामने रखने की आदत डालें। इसके अलावा, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के क्लासेस लेना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
सुधार के क्षेत्र – जिससे डर लगता है, उसका सामना करना सीखें। - मीन राशि के व्यक्ति को हमेशा सोच-समझकर दोस्तों का चयन करना चाहिए, क्योंकि उनकी संगति का उन पर गहरा असर पड़ता है। अच्छे और प्रेरणादायक लोगों के साथ रहना उनके लिए सबसे बेहतर रहेगा।सुधार के क्षेत्र – अच्छे लोगों के साथ रहें।
- मीन राशि के लोग जितना अधिक पैसा कमाते हैं, उतना ही खर्च करने लगते हैं। भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसों की बचत करना या उसे किसी सही जगह निवेश करना जरूरी है।
सुधार के क्षेत्र – पैसों की बचत करके अच्छी जगह निवेश करें। - मीन राशि के लोगों का स्वामी ग्रह जुपिटर है। अपना काम निकलवाने के लिए कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए और अपने चरित्र को साफ रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो नेगेटिव परिणाम जल्दी देखने को मिल सकते हैं। जुपिटर अच्छे कर्मों के लिए जाना जाता है, इसलिए हमेशा अच्छे काम करते रहें।
सुधार के क्षेत्र – झूठ बोलने से बचें और अपना चरित्र साफ रखें। - जुपिटर ऐसा ग्रह है, जो जिस चीज से जुड़ता है, उसे बढ़ावा देता है। इसलिए, इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी गलत काम में न फंसे।
सुधार के क्षेत्र – गलत कामों से खुद को दूर रखें।
यदि आपका जीवनसाथी मीन राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे की आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन को अच्छे से जी सकें।
मीन राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह
- मीन राशि के लोग अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं और दूसरों को अपने मन की बात बताने में मुश्किल होती है। इसलिए, उनके साथ धैर्य से पेश आना चाहिए और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। उनके प्रति सहानुभूति की भावना रखना भी जरूरी है।
सलाह – धैर्य रखें और उनकी बातों को सुनने की कोशिश करें। - अगर मीन राशि के लोगों का दिल जीतना है, तो उनके किए गए कामों की तारीफ करें। समय-समय पर उनके प्रयासों की सराहना करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि उनका काम आपको अच्छा लगता है।
सलाह – काम की तारीफ करें। - मीन राशि के लोग अक्सर अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं, जिसकी वजह से चीजों को समझने में उन्हें थोड़ी कठिनाई हो सकती है। ऐसे में, उन्हें खुद को समझने के लिए समय दें और उनकी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें।
सलाह – समझने के लिए थोड़ा समय दें। - मीन राशि के लोग चाहते हैं कि कोई उन्हें उनकी कमियों के साथ स्वीकार करे और उनके प्रति सहानुभूति दिखाए। इसलिए, जिन चीजों में वे पूरी तरह सक्षम नहीं हैं, उनमें उनका भरोसा जीतें और अपना दृष्टिकोण उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप उनके दिल के करीब आ सकेंगे।
सलाह – कमियों के साथ उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। - मीन राशि के लोग हमेशा अपने भविष्य को लेकर सोचते हैं और उनके सपने अक्सर उनकी वर्तमान परिस्थितियों से बड़े होते हैं। ऐसे में, उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और यह विश्वास दिलाना चाहिए कि आप उनके सपनों की कदर करते हैं और हमेशा उनके लिए खड़े रहेंगे।
सलाह – उनके सपनों को पाने के लिए मदद करने की कोशिश करें। - मीन राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। इसलिए, कभी ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर सकें।
सलाह – मानसिक तौर पर परेशान करने वाली बातें न कहें।
निष्कर्ष –
मीन राशि के व्यक्ति मासूम दिल के होते हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने की भावना रखते हैं। इस राशि के लोग अक्सर अपने ही विचारों में खोए रहते हैं, जिसकी वजह से वे अपने विचारों को लोगों के साथ साझा करने में कठिनाई महसूस करते हैं। इन्हें भीड़ में जाने से डर या असहजता महसूस होती है। काम के मामले में ये लोग अक्सर थोड़े आलसी देखे जाते हैं। इनके दिमाग में आइडियाज की कोई कमी नहीं होती है, लेकिन एक्शन लेने में ये अक्सर पीछे रह जाते हैं।
QNA
- मीन राशि की गुप्त बातें क्या हैं?
मीन राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं और लोगों की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार मीन राशि के व्यक्ति अपनी ही भावनाओं को समझ नहीं पाते हैं। ये लोग अंदर से बहुत संवेदनशील होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को प्रकट करने में संकोच करते हैं। - मीन राशि की ताकत क्या होती है?
मीन राशि के लोगों के दिमाग में हमेशा नए-नए आइडियाज आते रहते हैं। ये लोग बहुत अच्छे प्रॉब्लम सॉल्वर होते हैं। इनकी इनट्यूशन पावर बहुत स्ट्रॉन्ग होती है और ये खुद को सिचुएशन के अनुसार बहुत अच्छे से बदल लेते हैं। बुरी से बुरी परिस्थिति में भी ये डटे रहते हैं। दया और दूसरों की मदद करने की भावना इनकी सबसे बड़ी ताकत है। ये लोगों की मदद करना पसंद करते हैं और कभी भी किसी की नकारात्मक स्थिति में उनका साथ छोड़ने से कतराते नहीं हैं। - मीन राशि वाले कौन सा बिजनेस करें?
मीन राशि के लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा कोई भी बिजनेस कर सकते हैं, जैसे कि फैशन इंडस्ट्री, ग्राफिक डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, और आर्ट। ये लोग आध्यात्म से भी जुड़े होते हैं, इसलिए मेडिटेशन और योगा के क्लास चला सकते हैं। इसके अलावा, ये कॉस्मेटिक जैसी फील्ड में भी अच्छा बिजनेस बना सकते हैं, क्योंकि इनका झुकाव इन सब चीजों की तरफ डे-टू-डे लाइफ में रहता है। इनकी सृजनात्मकता इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है। - मीन राशि का शुभ रंग क्या है?
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, जिसकी वजह से गुरुवार का दिन इनके लिए शुभ माना जाता है। पीला और नारंगी रंग मीन राशि के लिए शुभ रंग है। इन रंगों के प्रयोग से इनकी जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। - मीन राशि की खासियत क्या है?
मीन राशि के लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं और हमेशा उनके प्रति उदारता और सहानुभूति की भावना रखते हैं। इनकी क्रिएटिविटी बेहद खास होती है और इनके दिमाग में नए-नए आइडियाज आते रहते हैं। ये लोग किसी भी प्रॉब्लम का समाधान केवल विचार करके निकाल लेते हैं। ये हमेशा ध्यान और योग के माध्यम से आध्यात्म से जुड़े रहते हैं। मीन राशि के लोग किसी भी तरह की परिस्थिति के अनुकूल ढल जाते हैं और हमेशा बदलाव को अपनाने के बारे में सोचते रहते हैं। इनका स्वभाव बहुत लचीला होता है और ये अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। - मीन राशि को क्या पसंद है?
मीन राशि के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें आर्ट और म्यूजिक से जुड़ा काम करना बहुत पसंद होता है। फैशन जैसी फील्ड में भी ये अच्छा करियर बना सकते हैं। इनकी क्रिएटिविटी इन्हें किसी भी फील्ड में कामयाब बना सकती है। इस राशि के लोगों को शांत माहौल में रहना और शांत माहौल में काम करना बहुत पसंद होता है। जब ये किसी से मिलते हैं, तो दिल से मिलते हैं और इन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो इनसे मेंटल लेवल पर जुड़ सकें।
मने मीन राशि के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मीन राशि के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपकी राशि नहीं देखी जाती है, उसके साथ-साथ आपका मूलांक, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मीन राशि से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।