मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल होता है, जो इन्हें ऊर्जावान, साहसी और फुर्तीला बनाता है। मेष राशि के जातकों के स्वभाव में ही यह होता है कि उन्हें जल्दी परिणाम मिलने की अपेक्षा रहती है, जिसकी वजह से वे अक्सर जल्दी फैसले ले लेते हैं, वह भी दूसरों की सलाह लिए बिना। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि मेष राशि के व्यक्ति अति आत्मविश्वास और जोश में भी कुछ फैसले ले लेते हैं।इससे बचने के लिए मेष राशि के जातकों को ध्यान और योगा जरूर करना चाहिए, जिससे वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख सकें। आइए, अब मेष राशि की पसंद, नापसंद, गुण और अवगुण, स्वामी ग्रह के उपाय, और उनके जीवन में कौनसे बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।
मेष राशि की पसंद
- जो भी लोग हमेशा ईमानदार रहते हैं और सीधी बात करते हैं, बातों को कभी घुमा-फिराकर नहीं बोलते, ऐसे लोग मेष राशि को बहुत पसंद आते हैं।
पसंद – सीधी और ईमानदारी से बात करने वाले लोग। - ये हमेशा अपने लुक की तरफ ध्यान देते हैं और जो भी मार्केट में ट्रेंड चल रहा होता है, उसे फॉलो करने में मेष राशि को मजा आता है।
पसंद – नई चीजों और बातों का आनंद लेना। - हमेशा ऐसी बातें जानना और सीखना, जिससे जीवन में एक अच्छा बदलाव आ सके, इन्हें बहुत पसंद होता है।
पसंद – सकारात्मक बातें सीखना। - मेष राशि के जातक को नई चीजें सीखना और अनुभव करना बहुत अच्छा लगता है। हमेशा ऐसी चीजें जो उन्हें नया अनुभव दें और पलभर की जिंदगी में यादगार बन जाएं।
पसंद – नई चीजों के बारे में सीखना। - अपनी मर्जी से जीना और जिंदगी के छोटे-बड़े फैसले खुद लेना इन्हें पसंद होता है।
पसंद – अपनी मर्जी से जीना। - मेष राशि के व्यक्ति को नेतृत्व करना और अपने अनुभव से दूसरों को सही मार्ग दिखाना बहुत पसंद होता है।
पसंद – दूसरों को सही मार्ग दिखाना।
इसे भी पढे – मकर राशि के छुपे राज ? - हमेशा अपने से बड़े लोगों के साथ स्पर्धा करना इन्हें अच्छा लगता है, फिर चाहे वह स्पोर्ट्स में हो या करियर मैं।
पसंद – बड़े लोगों के साथ स्पर्धा करना। - ऐसी चीजें करना जिनसे इनके शरीर की ऊर्जा का सही इस्तेमाल हो, मेष राशि को पसंद होता है, जैसे हाइकिंग, कैंपिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स।
पसंद – नई जगह घूमने जाना।
मेष राशि को नापसंद
- जो भी लोग किसी न किसी बहाने से काम को टालने या उससे बचने की कोशिश करते हैं और जो अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं, वैसे लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – जिम्मेदारी से भागने वाले लोग। - इन्हें हमेशा किसी भी काम को जल्दी करने और उसके परिणाम जल्दी मिलने की इच्छा होती है। इसलिए, जो निर्णय लेने में देरी करते हैं या किसी बात के लिए इन्हें इंतजार करवाते हैं, वैसे लोग इन्हें पसंद नहीं आते।
नापसंद – इंतजार करवाना। - इन्हें जिंदगी को अपनी मर्जी से जीना पसंद होता है। लेकिन जब कोई इन्हें अपनी कंट्रोल में रखने की या दबाव में काम करवाने की कोशिश करता है, तो यह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।
नापसंद – दूसरों के दबाव में रहकर काम करना। - हमेशा एक जैसा काम करना और काम में कोई बदलाव न होना इन्हें पसंद नहीं आता। हर दिन एक जैसा काम करने से ये नफरत करते हैं।
नापसंद – हर दिन एक जैसा काम करना। - इन्हें जल्दी निर्णय लेने की आदत होती है। इसलिए, जो लोग निर्णय लेने में देरी करते हैं या छोटी-छोटी बातों पर बहुत सोचते हैं, वैसे लोग भी इन्हें पसंद नहीं आते।
नापसंद – निर्णय लेने में देरी करना। - जो लोग हुनरमंद होने के बावजूद खुद पर विश्वास नहीं कर पाते, वैसे लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – खुद पर भरोसा न करने वाले। - जो भी लोग बहुत कुछ अच्छा होने के बावजूद नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं और हमेशा नकारात्मक चीजों पर ही ध्यान देते हैं, वैसे लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – नकारात्मक सोच वाले लोग।
मेष राशि के गुण
- मेष राशि के लोग अपने करीबी लोगों की मदद करने के लिए सबसे पहले खड़े होते हैं, चाहे स्थिति कैसी भी हो। वे कभी भी मदद करने से पीछे नहीं हटते।
गुण – मदद के लिए हमेशा तैयार। - अपनी बातों के बहुत पक्के होते हैं। जब कोई भी वादा करते हैं, तो किसी भी हालत में उसे पूरा करते हैं।
गुण – वादे निभाने वाले। - मेष राशि के जातक कभी भी किसी की पीठ पीछे बात करना पसंद नहीं करते। वे सामने और पीठ पीछे दोनों जगह एक जैसा व्यवहार करते हैं। यही उनके व्यक्तित्व की पहचान है।
गुण – समान व्यवहार करना। - मेष राशि के जातक अपने दोस्तों और जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहते हैं और हमेशा उनके जीवन में सकारात्मकता और खुशी लाने की कोशिश करते हैं।
गुण – वफादार और सकारात्मक। - भविष्य की चिंता में खोए रहने के बजाय आज में जीना पसंद करते हैं, और इस वजह से हर पल का अच्छे से आनंद लेते हैं।
गुण – वर्तमान में जीना। - हमेशा जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान देते हैं और जो चीजें इनके पास हैं, उनके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं।
गुण – आभार व्यक्त करना। - इनके अंदर कभी भी ऊर्जा की कमी नहीं होती। हमेशा नई चीजों को करने के लिए तैयार रहते हैं।
गुण – हमेशा ऊर्जावान। - अगर कभी इनको कोई चीज पसंद नहीं आती, तो स्पष्ट तरीके से “ना” कह देते हैं, जिससे अपने काम समय पर पूरे कर लेते हैं।
गुण – स्पष्टता से निर्णय लेना। - मेष राशि के जातक ज्यादातर अपने काम पर ध्यान देते हैं, न कि उसके परिणामों पर। इस वजह से वे बिना तनाव के काम कर पाते हैं।
गुण – परिणाम की चिंता किए बिना काम करना।
इसे भी पढे – वृषभ राशि की पसंदीदा बातें | - टीम के साथ बहुत अच्छे से काम कर लेते हैं और यह भी बहुत अच्छी तरह पता है कि लोगों से काम कैसे करवाना है।
गुण – टीम वर्क में माहिर। - मेष राशि के जातकों की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होती है, और किसी भी हालात में हार नहीं मानते। कोई भी काम करते समय उसमें अपनी पूरी ऊर्जा लगा देते हैं और काम को पूरा करके ही छोड़ते हैं।
गुण – मजबूत इच्छाशक्ति |
अगर मेष राशि के जातक का स्वामी ग्रह मंगल अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते हैं।
मेष राशि के अवगुण
- मेष राशि के जातकों में यह आदत होती है कि वे सामने वाले की भावनाओं की परवाह किए बिना सीधा अपनी बात कह देते हैं, भले ही वह बात कितनी भी कड़वी क्यों न हो या इससे सामने वाले को कितना भी बुरा क्यों न लगे।
अवगुण – भावनाओं की परवाह किए बिना सच बोलना। - मेष राशि के जातक कई बार छोटी-छोटी गलतियाँ करते रहते हैं, और यह भी देखा गया है कि वे एक ही गलती को बार-बार दोहराते हैं।
अवगुण – एक ही गलती को बार-बार दोहराना। - कई बार बिना सोचे-समझे, अच्छे-बुरे परिणामों की परवाह किए बिना, और दूसरों की राय लिए बिना जल्दबाजी में निर्णय ले लेते हैं।अवगुण – जल्दबाजी में निर्णय लेना।
- इनको जल्दी गुस्सा आता है और छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना इनके लिए कठिन होता है।
अवगुण – गुस्सा जल्दी आना। - मेष राशि के लोगों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है, लेकिन कई बार यही आत्मविश्वास अहंकार में बदल जाता है। इसकी वजह से वे खुद को सबसे ऊपर मानने लगते हैं, दूसरों की राय को अनदेखा करते हैं, और अपनी बातों को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं।
अवगुण – आत्मविश्वास का अहंकार में बदल जाना।
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है | अगर इनमे से दिए करियर ऑप्शनस आपको अच्छे लगते है,तो आपको इन्हे जरूर चुनना चाहिए |
मेष राशि के लिए करियर
- हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और बेहद फुर्तीले होते हैं, इसलिए डिफेंस सेक्टर में आप बहुत अच्छे से काम कर सकते हैं।
फील्ड – डिफेंस, नेवी, इंडियन आर्मी, पुलिस फोर्स। - आप हमेशा ऐक्टिव और फुर्तीले रहते हैं। यदि आपकी रुचि हो, तो आप स्पोर्ट में भी एक अच्छा और सफल करियर बना सकते हैं।फील्ड – फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, रनिंग।
- अंदर की एनर्जी की वजह से फिटनेस के क्षेत्र में भी अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – जिम ट्रेनर, योगा टीचर, हेल्थ कोच, न्यूट्रिशन। - आप रिस्क लेने से कभी नहीं डरते और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आपको टीम लीड करना और प्रोजेक्ट पर काम करना भी बहुत ही अच्छे से आता है।
फील्ड – प्रोजेक्ट मैनेजर, एचआर, सीएफओ। - भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने की आपकी चाहत आपको व्यापार और शेयर मार्केट जैसे क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है।फील्ड – बिजनेस, शेयर मार्केट।
इसे भी पढे -मिथुन राशि का जीवनसाथी | - चीजों को अलग अंदाज में पेश करने की कला है, जिसे आप मार्केटिंग के क्षेत्र में बेहतरीन तरीके से उपयोग कर सकते हैं।
फील्ड – मार्केटिंग, कम्युनिकेशन सेक्टर। - आपकी रुचि तकनीक के क्षेत्र में भी हो सकती है, और समस्याओं को हल करने में आपको आनंद आता है। इसलिए, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या प्रोडक्ट डेवलपमेंट में भी आप करियर बना सकते हैं।
फील्ड – सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट डेवलपर। - आपके पास अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की कला है। इस गुण का उपयोग करके आप स्पीकिंग और एक्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
फील्ड – एक्टिंग, मैनेजमेंट, स्पीकिंग।
आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप सिर्फ इसे ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके स्वामी ग्रह मंगल को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे |
मेष राशि के उपाय
- मेष राशि के लोगों का स्वामी ग्रह मंगल होता है, इसलिए आपको मंगलवार के दिन उपवास करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जा कर दर्शन करें और हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें।
- मंगलवार के दिन आप लाल कपड़े या तांबे की वस्तुएं का दान करें।
- मांसाहार और नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए और सात्विक भोजन करना शुरू करें।
- इनमे ऊर्जा बहुत अधिक होती है, इसलिए इसे सही दिशा में लगाएं, जैसे कोई खेल या व्यायाम करना या कोई ऐसा काम जिसमें शारीरिक बल अधिक लगे। इससे आपका मंगल ग्रह अच्छे और सकारात्मक परिणाम देगा।
- मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगल ग्रह के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं:
मंत्र: “ॐ अं अंगारकाय नमः”
इस मंत्र का जाप मंगलवार से शुरू करें और दिन में कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करें।
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको कौन-सी चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है उसे अपने जीवन मै उतारने की कोशिश करे |
मेष राशि के लिए सलाह
- इनके द्वारा किए गए काम का क्रेडिट कई बार दूसरे लोग ले जाते हैं। इसलिए, यह ठान लें कि जब भी कोई काम करें, उसे सभी के सामने दिखाने की कोशिश करें, ताकि यह क्लीयर हो सके कि उस काम को आपने ही किया है। इससे न केवल काम की तारीफ मिलेगी, बल्कि कोई और उसका क्रेडिट भी नहीं ले पाएगा। इनके अच्छे काम के चर्चे बढ़ने से इन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मौके मिलेंगे, जिससे जीवन में तरक्की कर पाएंगे। ध्यान रखें कि हमें इतना भोला और सीधा नहीं रहना चाहिए कि जिससे हमारा ही नुकसान हो। इस बात को याद रखें कि अपने लिए खड़े रहना एक बहादुरी की निशानी है, इसलिए खुद के लिए खड़े रहना सीखें। इससे जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना अच्छे और बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – अपने किए हुए काम का क्रेडिट लेना सीखें, खुद के लिए खड़े रहने से कभी न डरें।
इसे भी पढे – कर्क राशि का मूल स्वभाव | - साफ दिल के होते हैं, लेकिन कभी-कभी दूसरों की गलती को सबके सामने बता देते हैं। जिससे सामने वाले को बुरा महसूस हो सकता है। तो जब भी किसी की गलती बताएं, तो उसे अकेले में बताने की कोशिश करें, जिससे आपकी बात भी उन तक पहुंच सके और इनका रिश्ता भी उनके साथ अच्छा बना रहे।सुधार के क्षेत्र – सबके सामने गलती न निकालें।
- मेष राशि के जातक कई बार एक ही गलती को बार-बार दोहराते रहते हैं, जिसकी वजह से कभी भी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे और वहीं के वहीं अटक कर रह जाएंगे। तो अपनी गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें, फिर चाहे गलती आपके करियर में हो या आपके पारिवारिक जीवन में। क्योंकि इन दोनों ही जगहों पर एक गलती को बार-बार करना इनके लिए बुरा साबित हो सकता है।
सुधार के क्षेत्र – बार-बार एक ही गलती न करें। - जिस बात के लिए मना किया जाता है, उसके लिए इनकी जिज्ञासा और बढ़ जाती है। भले ही उससे कई नई चीजें सीखने को मिलें, लेकिन यह समझना जरूरी है कि कुछ बातें आपके भले के लिए भी मना की जाती हैं। इसलिए दूसरों को सुनने की कोशिश करें और हर बार अपनी ही बातों पर अड़े रहना और दूसरों की राय को महत्व न देना, इससे इनका ही नुकसान हो सकता है।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों की बातों को सुनने की कोशिश करें। - अपने मन में चल रही बातें कभी किसी के सामने व्यक्त नहीं कर पाते हैं। इससे इनके जीवनसाथी और परिवार को इन्हें समझने में तकलीफ हो सकती है, और सच में कौन-सी बातें पसंद हैं और कौन-सी नहीं, यह कभी भी इनके परिवार और जीवनसाथी को समझ में नहीं आएगा। इसलिए, इनको अपने मन की बातें अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ बताने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे इनका मन भी हल्का हो जाएगा और दूसरों को इन्हें समझने में आसानी होगी कि उन्हें इनके साथ कैसा व्यवहार करना है।
सुधार के क्षेत्र – मन की बातों को बताने की कोशिश करें। - राशि के जातकों की आदत होती है किसी भी चीज को लेकर जल्दी फैसला करने की, लेकिन जल्दबाजी में बड़े फैसले लेना इनके लिए बुरा साबित हो सकता है। तो जरूरी फैसला लेते समय उस विषय के विशेषज्ञों या अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही काम करना इनके लिए सही होगा, जिससे इनके भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान और समय की बर्बादी से बच जाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – बड़ों और विशेषज्ञ की सलाह से निर्णय लें। - इनको हमेशा ऐसा लगता है कि मैं कुछ न कुछ काम करता रहूं, क्योंकि इनमें भरपूर ऊर्जा होती है। इसलिए जब भी ये कोई आदत अपनाते हैं, तो उसे बहुत अधिक मात्रा में कर सकते हैं। इसकी वजह से अगर कभी बुरी संगत या बुरी आदतों में फंस गए, तो उसी चीज को बड़े लेवल तक कर सकते हैं और उसमें बहुत ही बुरी तरह फंस सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, इनसे दूर ही रहें और हो सके तो अपने दोस्त भी ऐसे रखें, जिन्हें कोई बुरी आदत न हो।
सुधार के क्षेत्र – अपनी अंदर की ऊर्जा का सही उपयोग करें। - अगर जीवन में अच्छे रिश्ते बनाए रखने हैं, चाहे वो दोस्ती के हों या पारिवारिक रिश्ते, तो मेष राशि के व्यक्ति को कभी भी दूसरों की बातों पर जल्दी प्रतिक्रिया देना या बिना उनकी भावनाओं की परवाह किए बिना बोलना बंद करना होगा। नहीं तो, इससे लोग इनसे दूर होते जाएंगे और अंत में यह अकेले रह जाएंगे। इसलिए ऐसा बोलें जो सामने वाले को अच्छा लगे और अगर समझ नहीं आता कि क्या बोलें, तो चुप रहें। इससे उनकी नजर में बुरे बनने से तो बच ही जाएंगे। अगर कोई राय देनी है, तो उससे पहले उनकी इजाजत लें, ताकि इनके बीच गलतफहमियां न हों।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों की भावना को समझने की कोशिश करें और जितना हो सके दूसरों के बारे में अच्छा ही बोलें। - कई बार दूसरों के मुकाबले अधिक होशियार और आत्मविश्वासी होते हैं, जिसकी वजह से खुद पर अधिक गर्व करने लगते हैं और दूसरों को कम आंकते हैं। तो हमेशा जमीन से जुड़े रहने की कोशिश करें और खुद को सबसे ऊपर न समझें। दूसरों की राय को भी महत्व दें, जिससे समाज में और दोस्तों में आपकी एक अच्छी इमेज बनी रहे, न कि बुरी।
सुधार के क्षेत्र – जमीन से जुड़े रहें। - अंदर ऊर्जा अधिक होती है, जिसकी वजह से किसी भी चीज को बड़े स्तर तक करते हैं। इसलिए हमेशा बुरी आदतों से दूर रहें, नहीं तो ये बर्बाद करके छोड़ेंगी।
सुधार के क्षेत्र – बुरी आदतों से दूरी बनाए रखें।
यदि आपका जीवनसाथी मेष राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे। आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए, नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन का अच्छे से मज़ा ले सकें।
मेष राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह
- इस राशि के जातक हमेशा ऊर्जा से भरपूर होते हैं। वे किसी भी काम को लेकर बहुत जल्दी निर्णय लेते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पहले उनकी पूरी बात सुनें और समझें कि उन्होंने वह निर्णय क्यों लिया है। किसी भी नए या बड़े काम को करने से पहले, उन्हें यह भी समझाएँ कि उन्हें कौन-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, उन्हें यह भी ध्यान दिलाएँ कि बड़ा निर्णय लेने से पहले दूसरों की राय कितनी महत्वपूर्ण है, जिससे वे बड़ी गलती करने से बच सकें। इससे उनके जीवन में एक स्थिरता आएगी, जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण भी बदलेगा, और उनका नुकसान होने से भी बच जाएगा।
सलाह – उनके जल्दी निर्णयों के पीछे का कारण जानने की कोशिश करें और उन्हें सही सलाह व मार्गदर्शन दें। - इन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो स्पष्ट और सीधी बात करने वाले हों। वे अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद रखते हैं। इसलिए, आप उनसे जो भी कहना चाहते हैं, साफ-साफ कहने की कोशिश करें और बातों को कम घुमाएँ। इससे आपके रिश्ते के बीच में एक विश्वास बना रहेगा और प्यार भी। उनके लिए जरूरी बातों का ध्यान रखने की वजह से वे आपसे और अधिक प्यार करने लगेंगे।
सलाह – साफ और सीधी बातचीत करने की कोशिश करें। - इन्हें नई-नई चीजों का अनुभव लेने में मज़ा आता है। तो इन्हें खुश करने के लिए आपको साल में एक-दो बार कोई सरप्राइज ट्रिप की प्लानिंग करनी चाहिए, जिससे आपके रिश्तों में एक मिठास बनी रहे। इनकी पसंद की चीजों का ध्यान रखने की वजह से ये आपसे और अधिक बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।
सलाह – हमेशा उनकी खुशी के लिए नई चीजें करें। - इस राशि के व्यक्ति अपने सपनों और लक्ष्यों को लेकर बहुत ही गंभीर होते हैं। उन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो उन्हें उनके लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद करें। आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप किस तरह से उनकी मदद कर सकते हैं, चाहे वह मदद आर्थिक रूप में हो या उनके हाथ में काम बाँटना हो। इससे आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
सलाह – उनके सपनों और लक्ष्यों को पाने में साथ दें। - मेष राशि के जातकों को वफादारी और सच्चाई सबसे प्रिय होती हैं। इन्हें वे लोग पसंद आते हैं, जो मन के सच्चे और ईमानदार हों। तो हमेशा इनके साथ ईमानदारी बनाए रखें, क्योंकि ये इस मामले में कभी समझौता नहीं करते हैं। इनके लिए ईमानदारी और सच्चाई ही सबसे अधिक मायने रखती है।
सलाह – हमेशा ईमानदार बने रहें।
निष्कर्ष –
मेष राशि के व्यक्ति को देखा जाए तो ये स्वभाव से लॉयल होते हैं और लोगों की हमेशा मदद करने वाले होते हैं। ये बहुत ही फुर्तीले होते हैं और किसी भी काम को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें अपना आत्मसम्मान सबसे प्रिय होता है और इसे लेकर ये कभी भी समझौता नहीं करते। इन्हें हमेशा इस बात का डर रहता है कि इनकी छुपी हुई बातें लोगों को न पता चल जाएँ। इनकी आदत होती है किसी भी काम में जल्दबाजी करने की, और ये अपने ऊपर बहुत ही आत्मकेंद्रित होते हैं।
QNA
- मेष राशि का चरित्र कैसा होता है?
मेष राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही लॉयल और ईमानदार होते हैं। ये हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। एक छोटे बच्चे की तरह मासूम होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ अपनी मर्जी से जीना पसंद होता है, और ये कभी भी किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं करते। - मेष राशि की ताकत क्या है?
मेष राशि के लोग बहुत साहसी और फुर्तीले होते हैं और हमेशा हर तरह के काम करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके अंदर की एनर्जी इन्हें काम को पूरा करने के लिए ऐक्टिव रखती है। इनकी इच्छाशक्ति बहुत ही अच्छी होती है। सबसे जरूरी बात यह है कि ये लोगों के साथ बहुत अच्छे से व्यवहार करते हैं और हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। यही बात लोगों की नजर में इनकी एक अच्छी छवि बनाने में मदद करती है। - मेष राशि की कमजोरी क्या है?
कभी-कभी ये खुद को बहुत ज्यादा समझते हैं। इन्हें ऐसा लगता है कि इन्हें सबसे ज्यादा पता है, और इसी वजह से ये नई चीजें सीखना बंद कर देते हैं। कभी-कभी नए काम के आसान तरीके दूसरों से सीखने में इन्हें छोटापन महसूस होता है। - मेष राशि को क्या पसंद है?
मेष राशि के लोग अच्छे लोगों से दोस्ती करना बहुत पसंद करते हैं। अगर ये किसी से दोस्ती करते हैं, तो उसे आखिरी दम तक निभाते हैं और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इनके किए हुए कामों की तारीफ कोई करे तो यह इन्हें बहुत पसंद आता है। इन पर कोई हक जताए या इनके साथ अच्छे से व्यवहार करे, यह भी इन्हें बहुत पसंद आता है। - मेष राशि का जीवनसाथी कैसा होगा?
ज्यादातर देखा गया है कि इस राशि का विवाह योग सिंह, धनु और मेष राशि के साथ बनता है, और इन्हीं राशियों के साथ ये अच्छे से जी पाते हैं। - मेष राशि के जीवनसाथी कैसे होते हैं?
मेष राशि के जातकों को लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। ये अपने जीवनसाथी की भावनाओं को पहले समझते हैं और फिर उनके अनुकूल व्यवहार करते हैं। ये हमेशा अपने जीवनसाथी की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
हमने मेष राशि के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मेष राशि के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपकी राशि नहीं देखी जाती है, उसके साथ-साथ आपका मूलांक, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मेष राशि से जुड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।