मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है जिसकी वजह से इन्हे भी हमेशा बदलाव करने की आदत होती है | मिथुन राशि के जातकों में बहुत बार देखा गया है की यह इन्हे एक काम पर टिक रहने में मजा नहीं आता है हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की चाह रहती है लेकिन मिथुन राशि के जातकों को यह समझना बहुत ही जरूरी है की जब तक है किसी एक काम में लंबे समय तक टिक कर नहीं रहते है तब तक इन्हे कामयाबी नहीं मिलेगी | मिथुन राशि के जातकों की हमेशा कुछ नया सीखना आदत अच्छी है लेकिन जरूरी कामों को छोड़कर कुछ नया सीखना गलत बात है | जिससे की आगे चलकर उनका ही नुकसान हो सकता है और बहुत सी बातों के बारें में जानकारी होने के वजह से फिर उन्हे अच्छे से यह समझ नहीं आएगा की क्या करें और क्या नहीं | इसलिए मिथुन राशि के जातकों को अपनी भावना को बाजू में रखकर जो बातें अभी करनी जरूरी है उसपर ध्यान देने की जरूरत है,तभी आगे चलकर वो कामयाब हो सकते | मिथुन राशि के जातकों को अगर फोकस करने में या एक काम पर टिककर रहने में मन नहीं करता है ,इन्हें समझना जरूरी है की मन को मारे बिना किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है ,हमेशा जब भी मन भटके या काम करने का मन ना हो तो खुदकों समझाए की मेरी अच्छे करियर के लिए यह काम करना बहुत ही जरूरी है,अगर यह काम या पढ़ाई में ना करू तो मेरे करियर के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी नहीं उठा सकूँगा |

मिथुन राशि की बातें
- अच्छी सोशल स्किल्स : मिथुन राशि के लोग काफी समझदार और जल्दी घुलने-मिलने वाले होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना, बातें करना और अलग-अलग टॉपिक्स पर डिस्कशन करना पसंद होता है। ये जिस माहौल में होते हैं, उसी की तरह खुदकों भी बदल लेते हैं और हर किसी के साथ अच्छे से घुल-मिल जाते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत अच्छी होती हैं, जिस वजह से ये लोगों से आसानी से जुड़ पाते हैं। इनका सेन्स ऑफ हुमर बहुत ही अच्छा होता है इसकी वजह से दूसरे भी बहुत ही जल्दी इनसे इम्प्रेस हो जाते है। इनकी बातचीत करने की स्टाइल इतनी इंटरेस्टिंग होती है कि लोग इनसे बोर नहीं होते और इन्हें पसंद करने लगते हैं।
- हर वक्त नए-नए लोगों से मिलना और नए-नए एक्सपीरियंस लेना पसंद : मिथुन राशि के जातकों को नए लोगों से मिलना और उनके साथ बातचीत करना अच्छा लगता है क्योंकि ये हर बार कुछ नया सीखना चाहते हैं। ये एक ही तरह की चीजों में ज्यादा समय तक नहीं रह सकते, इसलिए यह हमेशा नए-नए एक्सपीरियंस लेना चाहते है। अलग-अलग विषयों के बारें में बातचीत करना अलग चीजों के बारें में जानने का इन्हे शौक होता है | मिथुन राशि के जातकों के लिए लाइफ में एक्साइटमेंट बहुत जरूरी होती है, इसलिए ये हमेशा नई चीजों की तलाश में रहते हैं।
- चैलेंजिंग नेचर : मिथुन राशि के लोग हर सिचुएशन को बड़े ही स्मार्ट तरीके से हैंडल करते हैं। इन्हें ऐसे काम पसंद होते है जिसमे चैलेंजस हो और कुछ नया करने को मिले |ये डरकर पीछे हटने वालों में से नहीं होते, बल्कि हर सिचुएशन को अच्छे से एनालाइज करके उसपर काम करते हैं। इनका दिमाग तेज होता है, जिससे ये मुश्किल हालत में भी जल्दी सॉल्यूशन ढूंढ लेते हैं। इन्हे एक तरह की जिंदगी जीना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, इसलिए हर चैलेंज को एक्सेप्ट करके खुद को प्रूव करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
- क्रिएटिव और इनोवेटिव : मिथुन राशि के लोग बहुत ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। इनके दिमाग में हर वक्त कुछ न कुछ नया चलता रहता है और ये अपनी आइडियाज को रीऐलिटी में बदलने की कोशिश करते हैं। ये नए आइडियाज पर काम करना पसंद करते हैं और एक जैसे रूटीन में काम करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है । इनका दिमाग बहुत फास्ट चलता है, इसलिए ये दूसरों से पहले चीजों को समझ लेते हैं और कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इनकी सोच भीड़ से हटकर होती है, जिससे ये किसी भी काम को अलग और यूनिक तरीके से करने में माहिर होते हैं।
- बदलाव को जल्दी अपनाने वाले: मिथुन राशि के लोग बहुत ही लचीले होते हैं, इन्हें किसी भी माहौल में एडजस्ट करने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। ये नए एक्सपीरियंस लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अगर कोई सिचुएशन बदल जाए तो तुरंत खुद को उसके हिसाब से ढाल लेते हैं। यही वजह है कि ये किसी भी तरह के बदलाव को जल्दी एक्सेप्ट कर लेते हैं और नई चीजों को अपनाने में पीछे नहीं रहते।
- हमेशा अपडेटेड रहना: ये लोग करंट ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करते हैं और हमेशा लेटेस्ट चीजों की जानकारी रखते हैं। चाहे टेक्नोलॉजी हो, फैशन हो या कोई भी नया टॉपिक, इन्हें हर चीज के बारे में पता होता है। इनका दिमाग बहुत फास्ट चलता है, इसलिए ये जल्दी सीखते हैं और नई चीजों को जानकर खुदमे जल्दी बदलाव कर लेते है |
- नई चीजों में इंटरेस्ट: मिथुन राशि केजातक एक ही तरह की चीजों से जल्दी बोर हो जाते हैं, इसलिए ये हमेशा कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं। इन्हें नए आइडियाज, ट्रेंड्स और लोगों से जुड़ने में मजा आता है, जिससे इनका माइंड भी एक्टिव रहता है और ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं। हमेशा नई चीजों के बारें में सीखना इनकी आदत है या इनकी हॉबी यह समझना थोड़ा मुश्किल है |
- जल्दी सोच बदलने की वजह : मिथुन राशि के जातकों का स्वामी ग्रह बुध ग्रह होता है और बुध ग्रह जाना ही जाता है उसकी स्पीड के लिए किसी भी काम को जल्दी करने के लिए लेकिन जिसकी वजह से बुध ग्रह से जो भी रूल होते है वो हमेशा कुछ-कुछ ना सोचते ही रहते है | हमेशा दिमाग में नए-नए आइडीया आने लगती है और एक तरह का काम भी करना पसंद नहीं होता है |बुध ग्रह की वजह से मिथुन राशि के जातक इसलिए हमेशा अपने काम को बदलते रहते या हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहते है और इनको मूड स्विंग होने वजह भी कहीं ना कही इनका स्वामी ग्रह बुध ही है |
इसे भी पढे – रुद्राक्ष की पूरी जानकारी | - मिथुन राशि के लिए करियर : अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स की वजह से ऐसे करियर में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, जहां बातचीत और लोगों से जुड़ने की जरूरत होती है।जैसे की टीवी एंकर, टीचर, वकील, लेखक, यूट्यूबर, सेल्स और मार्केटिंग जैसे फील्ड इनके लिए परफेक्ट होते हैं क्योंकि इनका दिमाग तेज चलता है और ये अपनी बात को दूसरों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
- टीचर और वकील : टीचर और वकील जैसे करियर में ये लोग अपनी एक्सप्लेन करने की स्किल्स की वजह से अच्छा नाम कमा सकते हैं। ये किसी भी चीज को आसानी से समझा सकते हैं और दूसरों को अपनी बात से कन्विंस करने की ताकत रखते हैं।
- क्रिएटिव फील्ड: यूट्यूब जैसी फील्ड में ये लोग अपने आइडियाज और नॉलेज को लोगों तक पहुंचाने में एक्सपर्ट होते हैं। इनका इमैजिनेशन पावर और इनफॉर्मेशन इकट्ठा करने की आदत इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। जिससे की दूसरों के प्रॉब्लेमस के सोल्युशंस यह अपने नॉलेज से दूसरों तक पहुंचा सकते है |
- सेल्स और मार्केटिंग: इनके बात करने का तरीका और लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने की क्षमता की वजह से ये सेल्स और मार्केटिंग में बहुत जल्दी ग्रो कर सकते हैं। इनकी फास्ट थिंकिंग और एडाप्टेबल नेचर इन्हें भीड़ से अलग बनाती है।
मिथुन राशि की कमजोरी
- जल्दी मूड बदलना : मिथुन राशि के लोग बहुत तेज दिमाग वाले होते हैं, इसलिए इनके विचार भी बहुत जल्दी बदलते हैं। ये एक समय पर किसी चीज से बहुत खुश हो सकते हैं, लेकिन अगले ही पल कोई और बात इनके दिमाग में आ जाती है और इनका मूड बदल जाता है। इनका दिमाग हमेशा ऐक्टिव रहता है, जिससे ये हर चीज को अलग-अलग एंगल से देखने लगते हैं। यही वजह है कि इनका मूड कभी बहुत एक्साइटेड होता है, तो कभी अचानक से सीरियस हो जाता है। इन्हे अपने ईमोशनस पर कंट्रोल रखने की जरूरत है नहीं तो इसी आदत की वजह से दूसरों को और इनको भी आगे चलकर परेशानी हो सकती है जिसकी वजह इनको मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है | इससे बचने के लिए इनको मेडिटेशन और योगा करने की जरूरत है जिससे की अपने ईमोशनस पर कंट्रोल रख सकें |
- कन्फ्यूज रहने की वजह: इस राशि के जातक बहुत समझदार होते हैं और हर चीज को दिमाग और दिल दोनों से समझने की कोशिश करते हैं। ये अपनी इंटेलिजेंस से चीजों को लॉजिकली समझते हैं, लेकिन इनके अंदर इमोशंस भी बहुत स्ट्रॉन्ग होते हैं। इसी वजह से कई बार ये दोनों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं और कन्फ्यूज हो जाते हैं। कभी इनका दिमाग किसी चीज को करने के लिए कहता है, लेकिन दिल उसकी दूसरी साइड देखता है, जिससे ये तय नहीं कर पाते कि सही क्या है जिससे निर्णय लेने में इन्हें कठनाई महसूस होती है| इससे बचने के लिए इन्हे अपनी भावनावों को दूर रखकर सही निर्णय लें की जरूरत है और अगर निर्णय कोई बढ़ा लेना है तो दूसरों की सलाह लेना भी इनके लिए जरूरी साबित हो सकता है,जिससे की आगे की गलती को करने से बच जाए |
इसे भी पढे – एक मुखी रुद्राक्ष के फायदे | - उत्साह जल्दी खत्म होना :इस राशि के जातक बहुत जल्दी एक्साइटेड हो जाते हैं और किसी भी चीज के बारें में हमेशा सीखते रहते हैं। लेकिन जैसे ही इन्हें कुछ नया और ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगता है, इनका फोकस वहां शिफ्ट हो जाता है। ये हर वक्त कुछ नया करना पसंद करते हैं, इसलिए कोई भी चीज अगर ज्यादा देर तक एक जैसी रहे, तो ये उसमें इंट्रेस्ट खो देते हैं। इनकी सोच बहुत तेज होती है, जिससे ये बार-बार नए आइडियाज और एक्सपीरियंस लेने की तरफ इनका ध्यान रहता हैं। लेकिन ऐसा ही चलता रहा तो यह कभी भी किसी एक जगह पर कामयाब नहीं हो सकते है इसलिए अपनी ईमोशनस को साइड में रखकर अभी जो जरूरी है वो करें |

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- मिथुन राशि के लोगों का स्वामी ग्रह बुध होता है, इसलिए बुधवार के दिन उपवास करना इनके लिए शुभ माना जाता है और इससे बुध ग्रह भी मजबूत होता है |
- बुध ग्रह के देवता भगवान गणेश जो को कहाँ जाता है | बुधवार को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा में गणेश जी को दूर्वा और लाल फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही, हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपके आत्मविश्वास बढ़ेगा और बुरे हालत से लड़ने का साहस भी आएगा |
- बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और हरी चीजों का दान करें। गाय को हरी घास खिलाना बुध ग्रह को मजबूत करता है | हरा रंग बुध ग्रह का होता है, इसलिए हरे रंग के कपड़े पहनना, हरे रंग की सब्जियां खाना, और हरे रंग से संबंधित चीजों का उपयोग करना बुध ग्रह को मजबूत करता है |
- बुध ग्रह के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप बुधवार से शुरू करें और इसे दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार करें।
मंत्र: “ॐ बुं बुधाय नमः” | - गणपती अथर्वशीश का पाठ करना भी बुध ग्रह को मजबूत करता है |
निष्कर्ष –
हमने मिथुन राशि के बारें में यह जाना की इनका स्वामि ग्रह बुध है,जिसकी वजह इनके अंदर बुध ग्रह के बहुत से गुण आते है | जैसे की हर काम को जल्दी करने की कोशिश करना | हमेशा दिमाग में नए-नए आइडीया आना,जल्दी दूसरों के साथ आसानी से मिल जाना और हमेशा नए विषयों के बारें जानना ऐसे बहुत से गुण इस राशि के अंदर देखे जाते है जो की इनके स्वामी ग्रह से इनके पास आते है |बुध ग्रह खास करके जाना जाता है उसकी बुद्धि के लिए मतलब बुध ग्रह से रूल होने वाले लोग बहुत ही होशियार होते है |लेकिन इनको इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है,की नए चीजों को सीखते समय जरूरी कामों को अधूरा ना छोड़े इससे यह समय से पीछे छूट सकते है |इनके लिए सबसे जरूरी है अपने भागते हुवे मन को एक जगह रोखे रखना तभी यह कामयाब हो सकते है | अगर किसी भी वजह से इनका फोकस भटक जाए तो फिरसे एक जगह पर लाके वही काम करें |
QNA
- मिथुन राशि वालों में क्या शक्ति होती है?
राशि की शक्ति है उनकी बातचीत करने की कला दूसरों को अपनी बातों से कन्विन्स करना | किसी भी तरह के माहौल में खुदकों ढाल लेना | हमेशा नई चीजों के बारें में सीखना और हमेशा नए-नए आइडीया पर काम करना यह सब इस राशि की शक्ति है | - मिथुन राशि की कमजोरी क्या है?
इस राशि की कमजोरी है किसी काम में लंबे समय तक टिक कर ना रहना | हमेशा काम बदलना और सिर्फ जानकारी इक्कठा करना | कई बार तो यह जरूरी कामों को छोड़कर सिर्फ नई चीजों के बारें पढ़ते रहते है जो की इनके लिए कई बार जरूरी भी नहीं होती है | बच्चों जैसी हरकत भी कई बार यह करते है | - मिथुन राशि के इष्ट देव कौन थे?
इस राशि के इष्ट देव भगवान गणेश है | - मिथुन राशि की गुप्त बातें क्या हैं?
इनकी गुप्त बात यह है की यह हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करते है लेकिन उसको अपनी जिंदगी में अप्लाइ नहीं कर पाते है | इनके पास हजारों आइडीया और बहुत से ऐसे विचार है जो आम इंसान को नहीं आ सकते है | यह हमेशा अपनी सपनों की दुनिया में खोए रहते है | इनको हमेशा ऐसे लगता है की इनको बहुत कुछ सीखना है और हमेशा नई चीजों के बारें में सीखने की कोशिश करते है लेकिन नई चीजों के बारें में सीखने की इनकी आदत इनमे लगभग उम्र भर रहती है | - मिथुन राशि की कुलदेवी कौन है?
माता भुवनेश्वरी इनकी कुलदेवी है | - मिथुन राशि का गुरु मंत्र क्या है?
इस राशि का गुरु मंत्र है,”ऊँ गं गणपतये नम:” जितनी ये भगवान गणेश जी आरधना करेंगे उतना ही ये अपनी जिंदगी में सफल होते जाएंगे | इनको इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप हररोज करना चाहिए और गणपती अथर्वशीश का पाठ करना चाहिए |