मिथुन राशि के बदलाव की आदत ही है क्या उनकी नाकामयाबी की वजह ? जानिए वजह और उपाय |

मिथुन राशि के लोग जल्दी बदलाव को अपनाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन यह कभी-कभी इनके बैलेंस को बिगाड़ सकता है। मिथुन राशि के लोगों का ध्यान अक्सर एक साथ कई चीजों पर रहता है, जिससे वे किसी एक काम में गहराई तक नहीं जा पाते। बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले और निरंतर बदलाव की प्रवृत्ति उनकी नाकामयाबी की बड़ी वजह बन सकती है।
मिथुन राशि के जातकों को अपने लक्ष्य स्पष्ट करने की जरूरत है और जरूरी कामों को पहले करने की और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और किसी भी काम को गहराई और ध्यान से करें। ध्यान और मेडिटेशन का अभ्यास इनके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिससे उनका ध्यान स्थिर रह सके और वे बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

mithun rashi

मिथुन राशि की पसंद

  1. मिथुन राशि के व्यक्ति को हमेशा कुछ न कुछ नया सीखना और नई-नई जगहों और चीजों के बारे में अनुभव लेना बहुत पसंद होता है।
    पसंद: जीवन में नए अनुभव लेना।
  2. मिथुन राशि के लोगों को नए लोगों के साथ बातचीत करना और नए-नए विषयों पर चर्चा करना बेहद अच्छा लगता है।
    पसंद: नए लोगों के साथ मिलना।
  3. मिथुन राशि के जातकों को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक होता है। इन्हें ऐसी किताबें पसंद आती हैं, जो उन्हें नई-नई जानकारी और विचार प्रदान करती हैं।
    पसंद: किताबें पढ़ना।
  4. अपने आसपास का माहौल अच्छा रखना और लोगों के साथ मजाक-मस्ती करना भी इनकी पसंद में शामिल है।
    पसंद: हास्य और मनोरंजन करना।
  5. मिथुन राशि को मार्केट में आई नई चीजों और टेक्नोलॉजी के बारे में जानने और उनका इस्तेमाल करने में काफी दिलचस्पी होती है।
    पसंद: टेक्नोलॉजी और गैजेट्स।
    इसे पढे – मेष राशि के गुण और अवगुण |
  6. मिथुन राशि के व्यक्ति दूसरों के साथ घुलने-मिलने में माहिर होते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और नए लोगों के साथ नेटवर्क बनाना बेहद पसंद है।
    पसंद: मित्रता और नेटवर्किंग।
  7. इन्हें ऐसा माहौल बहुत अच्छा लगता है, जिसमें बदलाव होता रहे और हमेशा कुछ नया सीखने को मिले।
    पसंद: तेजी और बदलाव।
  8. मिथुन राशि को अपनी आजादी सबसे ज्यादा पसंद होती है। ये अपने मन के मुताबिक जीने में विश्वास रखते हैं।
    पसंद: आजादी।

मिथुन राशि को नापसंद

  1. मिथुन राशि के जातक एक जैसे ही रूटीन को पसंद नहीं करते हैं। इससे इन्हें एक घुटन सी महसूस होती है क्योंकि ये हमेशा बदलाव की तलाश में रहते हैं।
    नापसंद: एक जैसा ही रूटीन।
  2. इनको ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते, जो एक ही विचारधारा के हों और जरूरत पड़ने पर भी बदलाव ना करें।
    नापसंद: सीमित विचारधारा के लोग।
  3. इनको गंभीर और तनावपूर्ण माहौल में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसे माहौल में इन्हें घुटन होने लगती है।
    नापसंद: तनावपूर्ण माहौल।
  4. जो बातें लंबे समय तक चलने वाली होती हैं, ऐसी बातें मिथुन राशि के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं।
    नापसंद: लंबी बातें।
  5. इन्हें हमेशा अपने मन के मुताबिक जीना अच्छा लगता है। इसलिए, ऐसी कोई भी बात या व्यक्ति जो इन्हें बांधने की कोशिश करे, इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
    नापसंद: जो भी चीज इनके फ्रीडम के आड़े आए।
  6. एक ही बातों को बार-बार सुनना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
    नापसंद: एक ही बातों को बार-बार सुनना।
  7. लंबे समय तक अकेले रहना और लोगों से दूर रहना इनके लिए असहज होता है।
    नापसंद: लंबे समय तक अकेले रहना।

मिथुन राशि के गुण

  1. मिथुन राशि के जातक बहुत ही क्रिएटिव तरीके से सोचते हैं और किसी भी तरह की समस्या का समाधान बहुत जल्दी निकाल लेते हैं।
    गुण: समस्या का जल्दी हल निकालते हैं।
  2. दूसरों को न कहने की हिम्मत रखते हैं, जिसकी वजह से ये अपने काम समय पर पूरे कर पाते हैं।
    गुण: न कहने की हिम्मत।
  3. मिथुन राशि के व्यक्तियों की एक खासियत यह होती है कि ये दोस्त बहुत सोच-समझकर चुनते हैं। इसी वजह से ये लोग बुरी संगत से बच जाते हैं।
    गुण: बुरी संगत से बचना।
  4. नए-नए काम और चुनौतियां लेना इन्हें बहुत पसंद होता है। यही वजह है कि ये जीवन में हमेशा नए अनुभव लेते रहते हैं।
    गुण: चुनौतियां लेना पसंद है।
  5. यह बात करने में बहुत माहिर होते हैं। कई बार तो केवल अपनी बातों से ही ये दूसरों को प्रभावित कर देते हैं।
    गुण: बात करने में माहिर।
    पढे – वृषभ राशि की पूरी जानकारी |
  6. मिथुन राशि के व्यक्ति चीजों को बहुत जल्दी समझने की क्षमता रखते हैं। ये दूसरों के मुकाबले किसी भी बात को जल्दी समझ लेते हैं।
    गुण: तेजी से सीखना।
  7. एक साथ कई कामों को मैनेज करना जानते हैं। साथ ही, ये हमेशा पैसे कमाने के लिए एक से अधिक रास्ते ढूंढने की कोशिश करते हैं।
    गुण: कई काम एक साथ मैनेज करना।

अगर मिथुन राशि के जातक का स्वामी ग्रह बुध अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते है ।

मिथुन राशि के अवगुण

  1. मिथुन राशि के व्यक्ति वही काम करते हैं जो उन्हें पसंद है, और दूसरों की राय की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। कई बार तो अपनी बातों पर अड़े रहते हैं और जिद्दी स्वभाव के होते हैं।
    अवगुण: दूसरों की राय को नजरअंदाज करना।
  2. ये कई बार काम से जल्दी ऊब जाते हैं, जिसके कारण या तो काम अधूरा छोड़ देते हैं या फिर उसे बदल देते हैं।
    अवगुण: कामों को अधूरा छोड़ना।
  3. मिथुन राशि के जातक बहुत जल्दी काम में रुचि खो देते हैं।
    अवगुण: कामों में जल्दी रुचि खोना।
  4. इनके मूड स्विंग्स बहुत जल्दी होते हैं, जिसकी वजह से ये कई बार अचानक उदास या दुखी हो जाते हैं।
    अवगुण: अचानक उदास या दुखी होना।
  5. ये कई बार बिना पूरी जानकारी के काम शुरू कर देते हैं और पूरी जानकारी ना होने के कारण नुकसान हो जाता है।
    अवगुण: अपूर्ण जानकारी से काम शुरू करना।
    इसे पढे – मिथुन राशि के लिए करियर |
  6. मिथुन राशि के लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से बैलेंस नहीं कर पाते। इसकी वजह से कई बार उनका काम अधूरा रह जाता है या उनके परिवार से दूरी बन जाती है।
    अवगुण: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस ना बना पाना।

हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है | अगर इनमे से दिए करियर ऑप्शनस आपको अच्छे लगते है,तो आपको इन्हे जरूर चुनना चाहिए |

मिथुन राशि का करियर

  1. मिथुन राशि के लोगों की कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत ही बेहतरीन होती हैं। अपनी बातों से किसी को भी अपने काम के लिए राजी कर सकते हैं। इस कारण इनको ऐसे फील्ड चुनने चाहिए, जहां बात करना सबसे महत्वपूर्ण हो, जैसे मीडिया, पब्लिक स्पीकिंग, पत्रकारिता, या शिक्षा।
    फील्ड: मीडिया, पब्लिक स्पीकर, जर्नलिस्ट, टीचर।
  2. आपमें हमेशा कुछ नया सीखने की चाह होती है और आप बात करने में भी माहिर होते हैं। इन दोनों गुणों की वजह से वकालत का पेशा आपके लिए बहुत उपयुक्त है। इसमें आप अपने गुणों का उपयोग कर लोगों को न्याय दिलाने का काम कर सकते हैं।
    फील्ड: वकील, सेल्स एग्जीक्यूटिव।
  3. व्यापार जैसी फील्ड में हमेशा कुछ नया सीखने और करने की आवश्यकता होती है। मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में यह गुण हर रोज सीखने और इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।
    फील्ड: व्यापार।
  4. मिथुन राशि के जातकों को नई जगहों को एक्सप्लोर करने की आदत होती है। इस कारण आप ट्रैवल से संबंधित कोई बिजनेस कर सकते हैं, जिससे आपके शौक पूरे होंगे और आपका करियर भी बनेगा।
    फील्ड: ट्रैवल बिज़नेस, होटल रूम्स।
  5. नई चीजों के बारे में जानने में आपकी रुचि होती है। इस वजह से आप रिसर्च जैसी फील्ड में काम कर सकते हैं। आप डाटा साइंटिस्ट या मार्केट रिसर्चर बनकर भी अपने गुणों का उपयोग कर सकते हैं।
    फील्ड: रिसर्च फील्ड, डाटा साइंटिस्ट, मार्केट रिसर्चर।

करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप सिर्फ इसे ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।

हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके स्वामी ग्रह मंगल को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

मिथुन राशि के लिए उपाय

  1. मिथुन राशि के लोगों का स्वामी ग्रह बुध होता है, इसलिए बुधवार के दिन उपवास करना इनके लिए शुभ माना जाता है।
  2. बुधवार को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा में गणेश जी को दूर्वा और लाल फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही, हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी।
  3. बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और हरी चीजों का दान करें। गाय को हरी घास खिलाना भी बुध ग्रह को शांत और मजबूत करने के लिए लाभकारी होता है। हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए हरे रंग के कपड़े पहनना, हरे रंग की सब्जियां खाना, और हरे रंग से संबंधित चीजों का उपयोग आपके लिए शुभ होगा।
  4. बुध ग्रह के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप बुधवार से शुरू करें और इसे दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार करें।
    मंत्र: “ॐ बुं बुधाय नमः” |

अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जिंदगी मै अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

मिथुन राशि के लिए सलाह

  1. मिथुन राशि के जातकों में यह आदत देखी गई है कि अगर किसी बात पर अड़े रहते हैं, तो फिर किसी की नहीं सुनते और अपनी बात को ही सही साबित करने की कोशिश करते हैं। यह आदत आपके रिश्ते में समस्या पैदा कर सकती है। जब भी आप अपनी ही बातों पर अड़े रहते हैं, इससे रिश्ते में दूरी आ सकती है।
    सुधार का क्षेत्र: दूसरों की राय को महत्व देने की कोशिश करें।
    इसे पढे -मकर राशि का गुप्त स्वभाव |
  2. मिथुन राशि के जातक एक ही काम को लंबे समय तक करने में रुचि नहीं रखते और जल्दी बोर हो जाते हैं, जिससे कई काम अधूरे रह जाते हैं। हर काम आपकी पसंद का नहीं होगा, लेकिन काम अधूरे छोड़ने से आपकी व्यावसायिक छवि खराब हो सकती है। इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें और कामों को समय पर पूरा करें।
    सुधार का क्षेत्र: अनुशासन और कन्सिस्टेंसी सफलता के लिए जरूरी है।
  3. मिथुन राशि के जातक निर्णय लेने में देर करते हैं, जिससे कई अवसर हाथ से निकल जाते हैं। अगर बड़े निर्णय लेने में तकलीफ होती है, तो छोटे-छोटे निर्णय लेने की आदत डालें। साथ ही, बड़े निर्णयों के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लें।
    सुधार का क्षेत्र: सही समय पर निर्णय लेना सफलता की तरफ पहला कदम है।
  4. मिथुन राशि के जातक अपने सिद्धांतों पर जीना पसंद करते हैं, लेकिन हर स्थिति का तालमेल आपके सिद्धांतों से नहीं हो सकता। हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना सीखें।
    सुधार का क्षेत्र: परिस्थितियों के अनुसार ढलना सीखें।
  5. मिथुन राशि के लोगों को मूड स्विंग्स बहुत जल्दी होते हैं। कभी बहुत खुश तो कभी अचानक उदास हो जाते हैं। इस स्वभाव पर नियंत्रण पाने के लिए योगा और ध्यान करें।
    सुधार का क्षेत्र: आत्मनियंत्रण से ही मानसिक शांति मिलती है।
  6. मिथुन राशि के जातक बातचीत में माहिर होते हैं, लेकिन दूसरों की बातें सुनने और समझने की आदत डालें। तभी आप लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे।
    सुधार का क्षेत्र: दूसरों को सुनने और समझने की कोशिश करें।
  7. मिथुन राशि के लोग कई बार छोटे-छोटे लक्ष्यों में उलझ जाते हैं और बड़े लक्ष्यों पर ध्यान नहीं देते। छोटे-छोटे काम पूरे करने के साथ यह भी सुनिश्चित करें कि वे काम आपको आपके बड़े लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। बड़े लक्ष्यों को पाने के लिए हमेशा योजना बनाएं।
    सुधार का क्षेत्र: बड़े लक्ष्यों की तरफ ध्यान दें।

यदि आपका जीवनसाथी मिथुन राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे की आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन को अच्छे से जी सकें।

मिथुन राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह

  1. मिथुन राशि के जातकों में यह आदत देखी गई है कि अगर वे किसी बात पर अड़े रहते हैं, तो फिर किसी की नहीं सुनते और अपनी बात को ही सही साबित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में जीवनसाथी को यह समझना चाहिए कि वे किस वजह से जिद कर रहे हैं। अगर आप उनकी वजह को समझ लेंगे, तो उन्हें बेहतर तरीके से समझा पाएंगे। बातचीत से ही बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
    सलाह: बातचीत से ही बहुत सी समस्याओं का हल निकल जाएगा।
    इसे पढे -धनु राशि के स्वामी ग्रह का उपाय |
  2. मिथुन राशि के व्यक्ति को अपनी फ्रीडम बहुत प्यारी होती है, और इन्हें वैसे लोग पसंद आते हैं, जो उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। इसलिए, उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी न करें। इससे रिश्ते में सम्मान और आपसी समझ बनी रहेगी।
    सलाह: उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी न करें।
  3. मिथुन राशि के जातकों को नई चीजें करना और नई जगहों पर जाकर अनुभव लेना बहुत पसंद होता है। उन्हें खुश करने के लिए साल में एक-दो बार ट्रिप प्लान करें या उनकी डेली रूटीन में कोई स्पोर्ट्स या नई एक्टिविटी शामिल करें। जब वे देखेंगे कि आप उन्हें खुश करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
    सलाह: इनकी खुशी के लिए नई-नई योजनाएं बनाएं।
  4. इनके अंदर पैशन की कमी होती है और इन्हें काम समय पर चाहिए होता है। ऐसे समय में उनकी जरूरतों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, ताकि उन्हें गुस्सा न आए और माहौल सकारात्मक बना रहे।
    सलाह: उनके कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
  5. मिथुन राशि के जातक हमेशा कुछ नया सीखने की चाह रखते हैं। ऐसी चीजें ढूंढें जो आप दोनों को पसंद हों, ताकि आप ज्यादा समय साथ बिता सकें और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकें।
    सलाह: मिलती-जुलती रुचियों को खोजें।
  6. मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान और समझदार होते हैं, लेकिन वे भी चाहते हैं कि उनकी भावनाओं को समझा जाए और उनकी बातें सुनी जाएं। कई बार उन्हें सिर्फ सुनने से ही वे अच्छा महसूस करते हैं। इसलिए उनकी भावनाओं को समझें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
    सलाह: ध्यान से उनकी बातों को सुनें और समझें।
  7. यह जातक हमेशा नई-नई चीजों के बारे में खोज करने में रुचि रखते हैं। उनके साथ कुछ नया करने और सीखने में भाग लें, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि आप दोनों की सोच और इंटेरेस्ट कितनी मेल खाती हैं।
    सलाह: उनके साथ वक्त बिताने के रास्ते ढूंढें।
  8. मिथुन राशि के जातक कई बार अचानक से बदलाव करने की कोशिश करते हैं। अगर बदलाव छोटे हों, तो उन्हें स्वीकार करें। लेकिन अगर बड़े बदलाव आपके अनुकूल न हों, तो उन्हें प्यार से और भरोसे में लेकर समझाने की कोशिश करें की अचानक से बड़े बदलाव अच्छे नहीं होते है |
    सलाह: छोटे बदलावों को स्वीकार करें।
    वृश्चिक राशि का गुप्त स्वभाव |
  9. यह जातक अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कभी न करें, क्योंकि इससे रिश्ते में दूरी आ सकती है।सलाह: इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश न करें।

निष्कर्ष –
हमने आज जाना कि मिथुन राशि के जातकों को हमेशा जीवन में नए-नए बदलाव और नई चीजों के बारे में जानने मै खुशी होती है। इन्हें लोगों से बातें करना बहुत पसंद होता है और ये दूसरों के मुकाबले समस्याओं का समाधान बहुत जल्दी निकाल लेते हैं। इनके बोलने के तरीके और बातचीत की कला से बहुत से लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

QNA-

  1. मिथुन राशि की ताकत क्या होती है ?
    मिथुन राशि की सबसे बड़ी ताकत उनकी बोलने की कला है। यह एक ऐसी क्वालिटी है, जो उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। यही उनकी पहचान है, जिससे वे कई काम पूरे कर लेते हैं। वे अपनी बातों से ही लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें अपने साथ बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं। अगर ये अपनी कम्युनिकेशन स्किल का सही जगह इस्तेमाल करना सीख लें, तो जिंदगी में कई बेहतरीन मौके पा सकते हैं और काफी आगे बढ़ सकते हैं।इनकी दूसरी ताकत है कि ये हमेशा कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहते हैं। यह गुण इन्हें दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में मदद करता है और यही बात इन्हें दूसरों के साथ जोड़कर रखती है।
  2. मिथुन राशि वालों को क्या खुश करता है?मिथुन राशि के जातकों को नई जगहों पर घूमना, नई चीजों के बारे में जानना और हमेशा नए अनुभव लेना बहुत पसंद होता है। इन्हें सबसे ज्यादा बोलना अच्छा लगता है। जो लोग इनकी पूरी बात ध्यान से सुनते हैं, उनसे ये आसानी से जुड़ जाते हैं। और अगर कोई इनके पसंदीदा विषयों में रुचि दिखाए, तो ये घंटों तक उस विषय पर बातें कर सकते हैं।
  3. मिथुन राशि वालों की कमजोरी क्या है ?
    मिथुन राशि के लोग कई बार बहुत जल्दी किसी भी काम का निर्णय ले लेते हैं। इसके साथ ही, वे किसी भी काम में जल्दी बोर हो जाते हैं। यही वजह है कि कई बार काम को अधूरा छोड़ देते हैं।
  4. मिथुन राशि वालों को गुस्सा क्यों आता है ?मिथुन राशि के जातकों को मूड स्विंग बहुत जल्दी होते हैं। अगर कोई उनकी बातों पर ध्यान नहीं देता या उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं करता, तो इन्हें गुस्सा आने लगता है। यह गुस्सा कई बार बहुत तेजी से जाहिर होता है।

हमने मिथुन राशि के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मिथुन राशि के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपकी राशि नहीं देखी जाती है, उसके साथ-साथ आपका मूलांक, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मिथुन राशि से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।