अगर आपका भी जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका भी मूलांक 4 है। मूलांक 4 के लोग खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं और हमेशा आज का मजा उठाते हैं। ये दूसरों को भी इसी तरह जिंदगी जीने की सलाह भी देते हैं। मूलांक 4 के जातकों ने अगर गौर किया होगा, तो पाया होगा कि जो चीज वे चाहते हैं, वह सीधे तौर पर नहीं मिलती, लेकिन उसकी जैसी कोई ऑल्टरनेट जरूर मिल जाती है। मूलांक 4 के लोग बहुत ही यूनिक और स्ट्रेट फॉरवर्ड होते हैं। चालाकी में इनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। जो चीजें लोग सोच भी नहीं सकते, वे चीजें मूलांक 4 के जातक करके दिखा देते हैं। हालांकि, इनके नए दोस्त जल्दी नहीं बन पाते हैं।आइए, अब मूलांक 4 की पसंद, नापसंद, सकारात्मक और नकारात्मक गुण, स्वामी ग्रह के उपाय और उनके जीवन में कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 4 की पसंद
- मूलांक 4 के लोगों को ऐसी जिंदगी जीना बहुत पसंद होता है, जिसमें किसी भी तरह का बंधन न हो और वे अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जी सकें।
पसंद – अपनी मर्जी से जीना | - भीड़ से हटकर कुछ अलग चीजें करना मूलांक 4 के व्यक्तियों को बहुत पसंद होता है।
पसंद – भीड़ से हटकर कुछ करना | - मूलांक 4 के व्यक्ति ऐसे लोगों को पसंद करते हैं, जो हमेशा अपनी बातों पर खरे उतरें और जिनकी बातों और जिंदगी में स्थिरता हो।
पसंद – अपनी बातों पर टिके रहने वाले | - समाज के बंधनों और चलती-फिरती परंपराओं से हटकर कुछ अलग और नया करना इन्हें बहुत पसंद होता है।
पसंद – कुछ अलग और नया करना | - ऐसे काम, जिनमें साहस दिखाना पड़े और जिनसे इन्हें पहचान मिले, मूलांक 4 के व्यक्तियों को बहुत पसंद होते हैं।
पसंद – चुनौतीपूर्ण काम करना |
मूलांक 4 को नापसंद
- किसी भी तरह के दबाव में आकर जीना मूलांक 4 के लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
नापसंद – किसी के दबाव में जीना। - किसी भी काम में या किसी चीज में देरी करना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
नापसंद – कामों में देरी करने वाले लोग। - जो चीजें पुराने समय से चली आ रही हैं, उन्हें बिना सोचे-समझे फॉलो करना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।
नापसंद – बिना वजह के किसी भी परंपरा को फॉलो करना। - आलसी और मेहनत न करने वाले लोग मूलांक 4 के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – आलसी और कामचोर लोग। - किसी भी वजह से जो लोग इनकी आलोचना और अपमान करते हैं, ऐसे लोग इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – आलोचना और अपमान करने वाले लोग।
मूलांक 4 के गुण
- मूलांक 4 के व्यक्ति बहुत ही मेहनती होते हैं, जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं।
गुण – कामों को पूरा करना | - ये हमेशा भीड़ से हटकर सोचते हैं, और ऐसे-ऐसे आइडियाज इनके दिमाग में आते हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता। बड़ी-बड़ी समस्याओं के हल ये आसानी से निकाल लेते हैं।
गुण – समस्या का हल निकालना | - मूलांक 4 के जातक बहुत ही अनुशासन में रहते हैं, और जब भी कोई काम करते हैं, तो पूरे मन और लगन से करते हैं, जिससे इन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होती है।
गुण – लक्ष्य पूरा करने के लिए अनुशासन में रहना | - ये हमेशा सच और ईमानदार रहते हैं और अपने सिद्धांत किसी के भी कहने पर नहीं बदलते।
गुण – ईमानदार |
इसे पढे – तुला के निर्णय मे देरी की वजह | - दूसरों की भावनाओं को समझने में ये बहुत अच्छे होते हैं और हमेशा दूसरों के साथ अच्छे से पेश आते हैं।
गुण – दूसरों की भावना को समझना | - मूलांक 4 के व्यक्ति हमेशा अपने परिवार, दोस्तों, और काम के प्रति निष्ठावान होते हैं। अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाना इन्हें आता है।
गुण – जिम्मेदारी को निभाना | - ये बहुत ही धैर्य से काम लेते हैं, कठिन समय में शांत रहते हैं, और जल्दी हार नहीं मानते।
गुण – धैर्य से रहना और हार न मानना |
अगर मूलांक 4 के जातक का स्वामी ग्रह राहू अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में राहू ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।
मूलांक 4 अवगुण
- मूलांक 4 के व्यक्ति बहुत से काम एकसाथ करने की कोशिश करते हैं और एक भी काम लंबे समय तक कर नहीं पाते, जिसकी वजह से बहुत से काम अधूरे ही छोड़ देते हैं।
अवगुण – बहुत से कामों को एकसाथ करना | - कई बार ये खुद पर और दूसरों पर भी ज्यादा सख्त होते हैं। छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान देते हैं और अपनी और दूसरों की आलोचना करते हैं, जिससे रिश्ते खराब होने की संभावना होती है।
अवगुण – खुद के और दूसरों के प्रति सख्त रहना | - बदलाव और नए विचारों को स्वीकार करने में इन्हें तकलीफ होती है, जिससे नई परिस्थितियों में खुद को ढालने में इनको वक्त लग जाता है।
अवगुण – नए विचारों को स्वीकार करने में तकलीफ | - कई बार ये जिद्दी हो सकते हैं और अपनी बातों पर ही अड़े रहते हैं। दूसरों की राय को कोई महत्व नहीं देते।
अवगुण – जिद पर अड़े रहना | - जोखिम उठाने से डरते हैं क्योंकि सुरक्षा और स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं।
अवगुण – जोखिम उठाने से डरना |
इसे पढे – मेष की जल्दबाजी के पीछे की वजह - मूलांक 4 के व्यक्ति कई बार बहुत ही गंभीर हो जाते हैं और अपने जीवन में खुशी भरे छोटे पलों को नजरअंदाज कर देते हैं।
अवगुण – जीवन को गंभीरता से जीना | - कई बार ये अपनी डेली रूटीन में इतने कम्फर्ट हो जाते हैं कि कोई नया बदलाव करने में इनको बहुत तकलीफ होती है, या फिर वे बदलाव कर ही नहीं पाते।
अवगुण – एक तरह की जिंदगी को जीना | - किसी काम या विचार में इतने खोए रहते हैं, या अपनी जिद पर इतने अड़े रहते हैं कि दूसरों की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं।
अवगुण – खुद को ही हमेशा सही समझना|
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या ऐसा काम हो सकता है जो आपको पसंद आता हो। अगर इन करियर ऑप्शन्स में से कोई आपको अच्छा लगता है, तो आपको उसे जरूर चुनना चाहिए।
मूलांक 4 के लिए करियर
- हमेशा डिसिप्लिन और प्लानिंग के साथ काम करते हैं, जिससे प्रोजेक्ट मैनेजर जैसे फील्ड में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – प्रोजेक्ट मैनेजर | - हमेशा पैसों को लेकर जागरूक रहते हैं और पैसों के व्यवहार को बहुत ही अच्छे से कर सकते हैं। इसलिए, बैंकिंग और फाइनेंस जैसे फील्ड में अच्छा काम कर सकते हैं।
फील्ड – बैंकिंग, फाइनेंस | - हमेशा जीवन में स्थिरता को महत्व देते हैं, जिसमें जल्दी बदलाव न हो। इसलिए, रियल एस्टेट या कन्स्ट्रक्शन जैसे फील्ड में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – रियल एस्टेट, कन्स्ट्रक्शन | - अनुशासन और नियमों के साथ रहना इन्हें अच्छा लगता है। इसलिए, ये कोई सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं।
फील्ड – गवर्नमेंट जॉब |
इसे पढे -कर्क राशि की पूरी जानकारी | - प्रैक्टिकल सोच और योजना को लागू करने की क्षमता आर्किटेक्चर फील्ड में अच्छा करियर बना सकती है।
फील्ड – आर्किटेक्चर | - प्रकृति और स्थिरता में रुचि होती है, जिससे खेती या फॉरेस्ट विभाग से जुड़े क्षेत्रों में काम कर सकते हैं।
फील्ड – खेती, फॉरेस्ट विभाग | - नियमों का पालन करना और अनुशासन में जीना इन्हें पसंद होता है। इसलिए, ये पुलिस और आर्मी में भी जा सकते हैं।
फील्ड – पुलिस, आर्मी |
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि जो भी हमने फील्ड बताई है, वह केवल सुझाव हैं। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ इन्हीं को चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो हमने नहीं बताई है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं। अक्सर हम वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो|
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहू को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
मूलांक 4 के लिए उपाय
- शनिवार के दिन सरसों का तेल और काले तिल का दान करें,इससे राहू ग्रह के बुरे प्रभाव कम होकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे ।
- शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े, कंबल, या काले तिल का दान करें।
- घर में साफ-सफाई और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का प्रयास करें। राहू की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए कपूर जलाएं।
- शनिवार के दिन उपवास करें।
- काले कुत्ते को खाना खिलाएं।
- ध्यान और योग का अभ्यास करें।
- यदि राहू बहुत परेशान कर रहा है, तो अपने घर का टॉयलेट साफ करें। इससे राहू शांत होगा और उसका बुरा प्रभाव भी कम होगा।
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

मूलांक 4 के लिए सलाह
- एकदम से सभी काम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इससे किसी भी एक जगह पर कामयाब नहीं हो पाएंगे। जितना हो सके, छोटे-छोटे गोल बनाएं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।
सुधार के क्षेत्र – एक समय में एक ही काम करें। - बहुत ही मेहनती होते हैं, लेकिन किस जगह मेहनत करनी चाहिए, इस बात को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे, यदि आप किसी दूसरे के लिए काम कर रहे हैं और आपका बॉस सारा काम सिर्फ आपसे ही करवा रहा है, तो ऐसे में खुद के व्यापार में मेहनत करने से आप जिंदगी में बहुत आगे बढ़ पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – सही जगह पर मेहनत करें जहाँ आपकी तरक्की हो।
इसे पढे – सिंह राशि की गुप्त बातें | - मन को शांत और संतुलन में लाने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और आप अपने गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रख पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – मन की शांति के लिए ध्यान और योग करें। - अपने विचारों और व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की कोशिश करें। जिससे आप जिंदगी में नए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – वक्त और हालात के साथ बदलना सीखें। - नए लोगों के साथ मिलने और बातचीत करने की कोशिश करें। उनकी बातों और भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इससे आप कुछ नया सीख पाएंगे और आपकी विचारधारा में बदलाव होगा।
सुधार के क्षेत्र – नए लोगों को समझने की कोशिश करें। - निर्णय लेते समय दूसरों की राय लें और उनकी राय पर विचार करें। इसके बाद ही किसी काम को शुरू करें।
सुधार के क्षेत्र – नए काम करते समय दूसरों की राय को महत्व दें। - अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने के रास्ते खोजें। पेंटिंग, लेखन, या ऐसा कोई काम करें जिससे आपकी क्रिएटिव साइड बाहर आए। इससे आपको मानसिक रूप से बहुत मदद मिलेगी और जिद्द पर अड्डे रहने की आदत को जितना हो सके कम करें |
सुधार के क्षेत्र – क्रिएटिव कामों को करें। - अपने जीवन को गंभीरता से मत जिएं। जो कुछ भी आपके पास है, उसका आनंद उठाने की कोशिश करें। अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में खुश रहने के बहाने ढूंढें।
सुधार के क्षेत्र – जो है उसका आनंद उठाएं। - हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहने की कोशिश करें, जो सहानुभूति दें और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। ऐसे लोग आपको प्रेरित और उत्साहित महसूस कराएंगे।
सुधार के क्षेत्र – अच्छे लोगों की संगत में रहें। - आपके अंदर जो नेतृत्व के गुण हैं, उनका सही तरीके से इस्तेमाल करें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की बजाय, लोगों के लिए प्रेरणा का मार्ग बनें।
सुधार के क्षेत्र – अपने काम से दूसरों को प्रेरित करें।
यदि आपका जीवनसाथी मूलांक 4 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।
मूलांक 4 के जीवनसाथी के
लिए सलाह
- मूलांक 4 के व्यक्ति स्थिर और जिम्मेदार होते हैं। वे हर काम को एक योजना के साथ ही करना पसंद करते हैं, इसलिए इनकी काबिलियत पर भरोसा रखें और इन्हें निर्णय लेने दें।
सलाह – इनके क्षमता पर भरोसा करें और इनकी योजना का सम्मान करें। - इनके पर्सनल स्पेस में कोई दखलअंदाजी करे, यह इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इसलिए, किसी भी बात में इन्हें अपनी तरह से जीने दें।
सलाह – पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। - ये लोग सीधे और स्पष्ट होते हैं, लेकिन इन्हें भावनात्मक मुद्दों पर खुलकर बात करने में तकलीफ होती है। इसलिए, इनके साथ एक दोस्त जैसा रिश्ता बनाने की कोशिश करें, ताकि वे अपने मन की बात आपसे साझा कर सकें।
सलाह – इनके साथ दोस्त जैसा रिश्ता बनाने की कोशिश करें।
पढे – कन्या राशि की ताकत और कमजोरी | - ये स्वभाव से जिद्दी हो सकते हैं। इसलिए, जब भी किसी मुद्दे पर अड़े रहें, तो उनके साथ धैर्य से काम लें। हर बार यह जरूरी नहीं कि आप उन्हें तुरंत बदलने का प्रयास करें। उनकी बातों और स्थिति को समझने की कोशिश करें।
सलाह – उन्हें समझने का प्रयास करें। - मूलांक 4 के व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं। वे अपनी मेहनत से जब भी कोई सफलता पाते हैं, तो उनके मन में यह भाव होता है कि उनका जीवनसाथी उनके काम की तारीफ करे और उनके प्रयासों की सराहना करे।
सलाह – उनके काम की तारीफ करें। - ये हमेशा जिंदगी को व्यवहारिक नजरिए से देखते हैं। अगर आपको इनके साथ जीवन बिताना है, तो अत्यधिक भावुक और अस्थिर होने से बचें और समझदारी के साथ फैसले लेने की कोशिश करें।
सलाह – समझदारी से निर्णय लें। - इनकी आदत होती है एक ही तरह के रूटीन में जीने की, और बदलाव करने में इन्हें थोड़ी तकलीफ होती है। इसलिए, अगर आपको कोई बदलाव लाना है, तो धीरे-धीरे लाने की कोशिश करें। अचानक बदलाव को ये सहन नहीं कर पाएंगे।
सलाह – एकदम से बदलाव करने की कोशिश न करें। - इन्हें अनुशासन में जीना पसंद होता है। इसलिए, आप भी धीरे-धीरे अपने जीवन में अनुशासन लाने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में स्थिरता और संतुलन आएगा।
सलाह – अनुशासन को जीवन में लाने का प्रयास करें। - मूलांक 4 के लोग पैसों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं और बेफिजूल खर्च नहीं करते हैं। आपको भी इनके साथ मिलकर आर्थिक योजनाएँ बनानी चाहिए।
सलाह – आर्थिक योजनाएँ बनाएँ।
निष्कर्ष –
मूलांक 4 के व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी और काम के प्रति बहुत समर्पित होते हैं। जब ये किसी काम को हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरा करना अपना लक्ष्य बना लेते हैं, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों। इनके स्वभाव में स्थिरता और एकरूपता प्रमुख होती है, जिससे ये बदलाव को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते। इनकी खासियत यह होती है कि ये अपने विचारों और फैसलों पर अड्डे रहते हैं। लेकिन कभी-कभी यही गुण इनकी कमजोरी बन सकता है, क्योंकि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में इन्हें कठिनाई होती है। इनके लिए किसी भी तरह का बड़ा बदलाव अपनाना मानसिक रूप से कठिन हो सकता है। सामाजिक और भावनात्मक मामलों में भी ये थोड़े कठोर माने जाते हैं। इन्हें दूसरों की भावनाओं को समझने और उनके नजरिए को अपनाने में समय लगता है। यही वजह है कि ये लोगों के साथ गहराई से बहुत कम ही जुड़ते हैं। हालांकि, इनका यह स्वभाव किसी न किसी रूप में इनके डिसप्लिन का हिस्सा भी है। इसलिए, यदि मूलांक 4 के व्यक्ति अपने जीवन में लचीलापन और दूसरों को समझने की क्षमता बढ़ा लें, तो ये और भी अधिक सफल और सामाजिक रूप से दूसरे लोगों के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं।
हमने मूलांक 4 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मूलांक 4 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका मूलांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मूलांक 4 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।