मूलांक 7 के जातकों का स्वामी ग्रह केतु होता है, और केतु ग्रह स्पिरिचुअलिटी और रहस्यमयी चीजों के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से केतु ग्रह के गुण भी इनमें आ जाते हैं | वैसे देखा जाए तो मूलांक 7 के लोग भी चीजों के बारे में गहराई से जानने की पूरी कोशिश करते हैं, और जब इन्हें किसी चीज के बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं मिलती है, तो ये उस चीज के बारे में सोच-सोचकर खुद तनाव लेने लगते हैं | लेकिन कई बार देखा गया है कि मूलांक 7 के जातक दिल से बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं, और जब भी इनके मन के मुताबिक कोई बात नहीं होती है, या किसी बात को लेकर कोई इनसे नाराज हो जाता है, तो इस बात को लेकर भी ज्यादा मानसिक तनाव लेने लगते हैं | मूलांक 7 के जातकों को इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए रिलैक्सेशन योगा और मेडिटेशन करने की जरूरत है, ऐसा करने से धीरे-धीरे मानसिक तनाव कम होने लगेगा |

मूलांक 7 के फैक्टस
- इनट्यूशन पावर: मूलांक 7 के जातकों की इनट्यूशन पावर बहुत ही स्ट्रॉन्ग होती है, इन्हें पहले से ही इस बात के सिग्नल मिल जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है।
- सीखते रहना: मूलांक 7 के जातकों को हमेशा सीखते रहना पसंद होता है, इनकी इसी आदत की वजह से इन्हें बहुत से विषयों के बारे में जानकारी भी रहती है, और खासकर इन्हें ऐसे विषयों के बारे में सीखने में मजा आता है, जो रहस्यमयी हो। जैसे कि साइंस, ज्योतिष, तंत्र, आध्यात्म और हिस्ट्री, ऐसे विषयों के बारे में ये खासकर रुचि रखते हैं।
- आध्यात्मिक प्रवृत्ति: स्पिरिचुअलिटी और योग जैसी चीजों के साथ जुड़े रहना ये पसंद करते हैं, जिसकी वजह से हेल्थ के साथ-साथ इनकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
- मल्टी-टैलेंटेड: मूलांक 7 के लोग किसी भी विषय पर बहुत ही गहराई से सोचते हैं, जिसकी वजह से ये किसी भी तरह की चीज पर बहुत गहरी रिसर्च कर सकते हैं।
- डाउन टू अर्थ: जिंदगी में कितने भी आगे चले जाएं या इनके पास कितना भी पैसा आ जाए, इनमें अहंकार नहीं आता है। हमेशा अपने उसूलों के पक्के होते हैं और जमीन से जुड़े रहते हैं। मूलांक 7 के इसी गुण की वजह से बहुत से लोग इनको पसंद करते हैं।
- स्मार्ट: मूलांक 7 के जातक दिमाग से बहुत ही स्मार्ट होते हैं, किसी के ऊपर ये जल्दी आंख बंद करके भरोसा नहीं करते हैं। हमेशा ऐसी बातों पर ही भरोसा करते हैं, जिसके बारे में इनको बहुत ही अच्छे से पता हो। सुनी-सुनाई बातों पर तो ये बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते हैं, और इसके साथ-साथ ये अपनी जिंदगी को किस तरह से आसान बनाया जा सकता है, इसके बारे में भी सोचते हैं।
मूलांक 7 की कमजोरी
- अकेलापन: कई बार देखा गया है कि ये अपने ही सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं और दूसरे लोगों के साथ ज्यादा मिलते-जुलते नहीं हैं। इनकी यही आदत इन्हें समाज से दूर करती है, और एक समय बाद ये अकेलापन महसूस करते हैं।
- आत्मविश्वास की कमी: अगर जिंदगी में बार-बार परेशानी आ रही है, और किसी काम में सफलता भी नहीं मिल रही है, तो ये जल्दी निराश हो सकते हैं। एक वक्त के बाद तो फिर इनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है, और जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करके सीखने की बजाय, ये जल्दी हार मान सकते हैं।
- बड़े सपने: सिर्फ बड़े सपने देखते हैं, और जब उन सपनों को पूरा करने के लिए काम करने की जरूरत होती है, तो कामों को टालते रहते हैं। ऐसा करने से ये हकीकत से दूर होकर जीने लगते हैं।
- डिप्रेशन और चिंता: हर चीज के बारे में गहराई से सोचने की इनकी आदत तब बुरी साबित होती है, जब ये दूसरों के कहे हुए बातों के बारे में भी ज्यादा सोचने लगते हैं, जिससे इन्हें आगे चलकर डिप्रेशन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
- ज्यादा मददगार: मूलांक 7 के जातक जिसपर भरोसा कर लेते हैं, उसकी मदद करते समय खुद का नुकसान कर लेते हैं। इनके इसी स्वभाव की वजह से आगे चलकर फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स भी इन्हें हो सकती हैं।
- अधिक सतर्कता रखना: इस मूलांक के जातकों में बहुत बार ये देखा गया है कि कोई भी काम करते वक्त कुछ ज्यादा ही सतर्कता रखते हैं, जिसकी वजह से ये नेगेटिव चीजों के बारे में सोचकर परेशान होने लगते हैं।
उपाय (REMEDY)
- मूलांक 7 के जातकों का स्वामी ग्रह केतु होता है, और केतु ग्रह को गुरु ग्रह का चेला कहा जाता है। वैसे देखा जाए तो गुरु ग्रह को सोने के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए ज्योतिष में केतु को कानों के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए जब भी कानों में सोना पहनते हैं, तो केतु ग्रह भी मजबूत होता है, और उसके साथ-साथ केतु ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
- अगर किसी की कुंडली में ग्रहों को अच्छा करना हो, तो ग्रहों के मंत्रों का जाप करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए केतु ग्रह को भी मजबूत करने के लिए केतु ग्रह के मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप शनिवार के दिन से शुरू करें, और हो सके तो दिन में कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार जरूर जाप करें।
- मंत्र – “ॐ कें केतवे नमः”
- अपने डेली रूटीन में योगा और मेडिटेशन करने की आदत डालें, ऐसा करने से हेल्थ भी अच्छी रहेगी, और केतु ग्रह भी अच्छा होता जाएगा।
- जो भी व्यक्ति हमेशा दूसरों की मदद करते हैं, और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, उनका भी केतु ग्रह कुंडली में अच्छा होता जाता है।
निष्कर्ष –
मूलांक 7 के लोगों के बारे में यह जाना कि इनकी इनट्यूशन पावर बहुत ही अच्छी होती है, और ये हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते ही रहते हैं। जिस विषय के बारे में सीखते हैं, उसकी पूरी डीटेल में जानकारी रखने की कोशिश करते हैं। इनकी इसी आदत की वजह से इनके पास बहुत से विषयों के बारे में जानकारी होती है। मेडिटेशन और योगा इनके डेली रूटीन का हिस्सा होता है, जिसकी वजह से मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत होते हैं। ये एक साथ बहुत से काम करने का हुनर रखते हैं, और किसी भी काम को स्मार्ट वर्क से करना इन्हें बहुत ही अच्छे से आता है।इनके पास कितना भी पैसा आ जाए, कभी भी किसी चीज का अहंकार नहीं करते हैं, और जितना हो सके, उतना डाउन टू अर्थ रहने की कोशिश करते हैं।