Rahu Planet : राहू ग्रह की वजह से व्यक्ति के जिंदगी में बढ़ती है परेशानी करे देर होने से पहले ये उपाय |

राहू ही ऐसा एकमात्र ग्रह है जो कि चीजों को बढ़ाने, मतलब एक्सपैंड करने के लिए जाना जाता है,फिर चाहे वो अच्छी बात हो या बुरी, राहू ग्रह की सबसे बड़ी खूबी यही है। राहू ग्रह अगर किसी की कुंडली में खराब हो, तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही जल्दी डिप्रेशन में चला जाता है और हमेशा रिएलिटी से दूर ही रहता है, अपने ही विचारों में खोया हुआ रहता है। राहू ग्रह खराब होने पर व्यक्ति के अंदर चालाकी की बहुत ज्यादा कमी देखी जाती है, ऐसा कहा जा सकता है कि व्यक्ति को कोई भी अपनी बातों में जल्दी फंसा सकता है। राहू खराब होने पर व्यक्ति बुरी आदतों में जल्दी फंस जाता है और उससे बाहर निकलना उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि राहू ग्रह चीजों को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए राहू को बैलेंस करना बहुत जरूरी है, लेकिन उससे पहले हम राहू के खराब होने के लक्षणों के बारे में जानते हैं और क्या उपाय कर सकते हैं, इसके बारे में भी जानते हैं।

राहू-ग्रह-के-उपाय

कमजोर राहू के लक्षण

  1. अचानक परेशानी आना : राहू ग्रह जब भी किसी की कुंडली में खराब होते हैं, तो अचानक बहुत सी परेशानियाँ आती हैं, जैसे कि एकदम से चालू काम बंद पड़ गया या किसी जगह पर ज़्यादा पैसे अटक गए, एकदम से शेयर मार्केट में बड़ा लॉस हो गया ये सब राहू ग्रह के खराब होने की निशानी है।
  2. रिज़ल्ट की कमी : राहू ग्रह जब खराब होता है, तब व्यक्ति कितनी भी मेहनत कर ले, लेकिन उसको इसका फल बिल्कुल भी नहीं मिलता है। ऐसा व्यक्ति दिन-रात काम में लगे रहने के बाद भी काम का अच्छा रिज़ल्ट नहीं पाता है और काम पूरे होने ही वाले होते हैं, लेकिन किसी ना किसी परेशानी की वजह से एकदम से बंद पड़ जाते हैं।
  3. भ्रम में रहना : कोई व्यक्ति अगर हमेशा अपने ही विचारों में खोया रहता है और रिएलिटी से हमेशा दूर रहता है, तो ऐसे व्यक्ति का राहू ग्रह खराब होता है। ऐसा व्यक्ति सोचता तो बहुत है लेकिन जब एक्शन का टाइम आता है तो कुछ भी नहीं करता सिर्फ अपने दिमाग में हमेशा प्लान बनाता रहता है।
  4. दरारें : जब भी राहू ग्रह किसी के घर के अंदर खराब होता है, तो ऐसे व्यक्ति के घर में दरारें पड़ती हैं और घर में सीलन लग जाती है। छत से पानी टपकना भी खराब राहू के ही लक्षण हैं।
  5. बीमारी : राहू खराब होने पर व्यक्ति हमेशा बीमार बना रहता है, और व्यक्ति को लगातार फीवर होता है या फीवर जल्दी नहीं जाता।
  6. दुश्मनों का बढ़ना : ऐसे व्यक्ति के दुश्मन बहुत होते हैं और हर बार किसी ना किसी वजह से उसके दुश्मन बढ़ते ही जाते हैं।
  7. आक्सिडेंट होना : ऐसे व्यक्ति के हमेशा छोटे-छोटे एक्सीडेंट होते हैं और पहला एक्सीडेंट हुआ नहीं कि दूसरा होने लगता है।
  8. डर लगा रहना : हमेशा मन में डर लगा रहता है कि मेरी फैमिली के साथ कुछ ना हो जाए, मेरे साथ कुछ ना हो जाए। बेफिजूल की बातों को सोच-सोचकर व्यक्ति हमेशा परेशान रहता है। इस ग्रह से पीड़ित व्यक्ति रिस्क लेने से बहुत ज्यादा घबराता है।
  9. रातभर जागना : ऐसे व्यक्ति रातभर हमेशा लेट जागते हैं और जल्दी सो नहीं पाते हमेशा मन में कल की चिंता बनी रहती है।
  10. अडिक्शन : किसी भी चीज़ का अडिक्शन हमें राहू की वजह से ही होता है जैसे कि नशीले पदार्थों का हो, या गंदे वीडियो देखने का, या कोई भी बुरी आदत। ये सब खराब राहू की ही निशानी हैं। हमेशा मोबाइल देखते रहना और छोटी-छोटी बातों के लिए मोबाइल को चेक करते रहना ये सब भी इसी ग्रह की खराबी के कारण होता है।
  11. गाली देना : राहू जिसका भी खराब होता है, ऐसा व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर दूसरों को गाली देता है और हमेशा डिस्टर्ब रहता है। उसे खुद भी ये पता नहीं होता कि वो क्या कर रहा है।
  12. बुरी संगत : खराब राहू होने पर व्यक्ति बुरे लोगों की संगत में फँस जाता है।
  13. पैसों की तंगी : जब भी किसी का राहू खराब होता है, ऐसे में व्यक्ति का पैसा टिकता ही नहीं है हमेशा किसी ना किसी वजह से पैसा खर्च होता ही रहता है।

राहू ग्रह के उपाय

  1. हनुमान चालीसा का पाठ रात के समय में और हररोज करें।
  2. चांदी के ग्लास में रातभर पानी भरकर रखें और सुबह उसे पिएं, या चांदी के बर्तनों में खाना खाएं।
  3. चांदी का बिना जोड़ा का छल्ला अपने राइट हैंड की रिंग फिंगर में पहनें।
  4. काले कुत्ते को या किसी भी स्ट्रीट डॉग को रात के समय रोटी खिलाएं — डेली बेसिस पर।
  5. गले में चांदी की चेन पहनें 22-24 ग्राम की, और इसे सोमवार के दिन पहनें।
  6. डेली बेसिस पर अपने घर में पूजा-पाठ, आरती करें और भगवान की आराधना करें।
  7. हमेशा घर में इस बात का ध्यान रखें कि घर में सूरज की रोशनी बनी रहे और हमेशा हवा आती-जाती रहे हो सके तो घर में वेंटिलेशन बनाए रखें।
  8. हमेशा अपने बाथरूम को साफ रखें और बाथरूम के जो भी फ्रेशनर होते हैं उनको जरूर रखें।
  9. लगातार 8 शनिवार अपने टॉयलेट को रात के समय में साफ करें ये राहू और शनि दोनों ग्रह के बुरे प्रभावों को कम करता है।
  10. इस ग्रह को ससुराल के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए हमेशा अपने ससुराल के लोगों के साथ अच्छा रिश्ता रखें राहू ठीक हो जाएगा।
  11. दिन में कम से कम 5 से 10 मिनट तक अनुलोम-विलोम करें।
  12. राहू खराब होने पर ब्लू और ग्रे कलर का जितना कम इस्तेमाल कर सकते हैं, उतना करें।
  13. रात को 11 बजे से पहले सो जाएं, और अगर रातभर पढ़ाई करनी हो तो तभी जागें वरना बेफिजूल की चीज़ों में रात को अपना समय बर्बाद न करें।
  14. बिल्कुल भी गाली न दें कितना भी गुस्सा आए, अपने एमोशंस के ऊपर कंट्रोल रखें।

निष्कर्ष –

आज हमने राहू ग्रह के बारें में जाना की राहू ग्रह खराब होने पर व्यक्ति को किन-किन परेशानी का सामना करना पढ़ता है। जैसे की अचानक कोई बड़ी मुसीबत आना, या बहुत मेहनत के बाद भी रिजल्ट ना मिलना और हमेशा भ्रम में रहना, रिएलिटी में जीना मुश्किल लगना ये सब कमजोर राहू के लक्षण हैं। इसका सबसे बढ़िया और आसान उपाय है हररोज हनुमान चालीसा का पाठ करना, वो भी रात के समय में। हनुमान चालीसा के पाठ से लगभग मंगल, शनि, राहू, केतु ये सभी ग्रह अच्छे रिजल्ट देने लगते हैं।