SATURN PLANET : कमजोर शनि की वजह से ही नहीं जाती जिंदगी जल्दी परेशानी देर होने से पहले करे ये उपाय |

शनि ग्रह को सबसे स्लो मूविंग प्लानेट के नाम से भी जाना जाता है, और जब भी शनि ग्रह कमजोर होता है तो ऐसे व्यक्ति के काम जल्दी बनना दूर ही रहता है, बल्कि जो काम 1 दिन में होने वाला होता है, उसे एक हफ्ता भी लग जाता है। शनि की साढ़े-साती और शनि की महादशा में तो व्यक्ति को यह समझ में नहीं आता है कि वह क्या करें , जैसे कि कौन से प्रॉब्लेम्स को जल्दी सॉल्व करें, अपनी हेल्थ की तरफ ध्यान दें या अपने करियर और फॅमिली की तरफ। ऐसे समय में व्यक्ति को सही गाइडेंस मिलना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो जिंदगी में परेशानी और भी बढ़ सकती है।
शनि से जुड़ी कोई भी परेशानी व्यक्ति को अगर आ रही है, तो बिना सोचे-समझे ज्योतिषी से सही मुहूर्त देखकर 7 मुखी का रुद्राक्ष धारण कर लें और अमेथिस्ट का क्रिस्टल ब्रासलेट पहन लें। इन दोनों चीजों से जिंदगी में आने वाली बहुत सी परेशानियाँ धीरे-धीरे कम होती जाएँगी। आइए अब खराब शनि ग्रह होने पर व्यक्ति में कौन से लक्षण और दिक्कतें होती हैं, इसके बारे में जानते हैं।

शनि-ग्रह-के-उपाय

कमजोर शनि के लक्षण

  1. बनते-बनते काम बिगड़ना: अगर किसी व्यक्ति के हमेशा बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं, काम पूरा ही होने वाला होता है लेकिन किसी ना किसी वजह से काम को पूरी तरह से बंद करने की नौबत आ जाती है या काम पूरी तरह से बंद भी हो जाता है।
  2. काम शुरू करना पर खत्म ना कर पाना: काम को बहुत ही जोश के साथ शुरू करते हैं लेकिन कामों को अधूरा ही छोड़ देते हैं, एकदम से आलस आ जाता है, तो ये भी शनि ग्रह के कमजोर होने के ही लक्षण हैं।
  3. काम में डिले और परेशानी: जब भी शनि खराब होता है तो ऐसे व्यक्ति के काम हद से ज्यादा धीरे होने लगते हैं और काम करते समय कोई ना कोई परेशानी आती ही रहती है।
  4. कामों को टालना: ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने कामों को टालता रहता है, जो काम आज करना जरूरी है उसे भी यह नहीं करता है।
  5. पढ़ाई में मन ना लगना: ऐसे व्यक्ति को पढ़ने का मन नहीं करता है, हमेशा कामों को टालता रहता है और पढ़ने को बैठता भी है तो अच्छे से फोकस नहीं कर पाता है।
  6. अन्स्टेबल करियर: जब भी किसी की कुंडली में शनि ग्रह खराब होते हैं तब अचानक से एक स्टेबल करियर या जो कुछ भी अच्छा चल रहा होता है वह एकदम से खत्म हो जाता है।
  7. अकेले रहना पसंद: ऐसा व्यक्ति अकेले रहना पसंद करता है, दूसरों के कॉल और मेसेज के रिप्लाई देना भी पूरी तरह से बंद कर देता है और कई बार तो खुद को एक अकेले कमरे में बंद कर देता है।
  8. जॉब चेंज होना: जॉब का हमेशा चेंज होना, लेकिन आपकी मर्जी से वह जॉब चेंज नहीं होता है बल्कि मजबूरी में करना पड़ता है, तो समझ जाइए कि शनि ग्रह कमजोर है।
  9. लेबर की दिक्कत: बिजनेस करते हैं तो काम के लिए समय पर लेबर जल्दी और आसानी से नहीं मिल पाते हैं और मिल भी जाते हैं तो लंबे समय तक टिककर नहीं रहते हैं।
  10. बालों का झड़ना: कई बार व्यक्ति के बाल हद से ज्यादा झड़ने लगते हैं और व्यक्ति कई बार गंजा भी हो जाता है।
  11. बदनामी होना: ऐसे व्यक्ति की कोई भी इज्जत नहीं करता है, हमेशा किसी भी जगह पर ऐसा व्यक्ति जाए तो उसको बदनामी का सामना करना पड़ता है।
  12. करीबी लोगों से दूरी: जब भी किसी की कुंडली में शनि ग्रह खराब होता है तो ऐसे व्यक्ति के करीबी लोग उससे दूर हो जाते हैं।
  13. खराब नाखून: शनि ग्रह जब भी किसी की कुंडली में खराब होते हैं तब ऐसे व्यक्ति के नाखून खराब होने लगते हैं।
  14. हड्डियों की परेशानी: ऐसे व्यक्ति को हमेशा हड्डियों से जुड़ी परेशानी रहती है और कभी पीठ में दर्द तो कभी पैरों में दर्द होता है, इंसान को समझ नहीं आता कि क्या करें।
  15. डिसीजन ना ले पाना: ऐसे व्यक्ति की डिसीजन मेकिंग पावर बहुत ही वीक रहती है और व्यक्ति जल्दी कोई डिसीजन नहीं ले पाता है।
  16. पैसों की परेशानी: ऐसे व्यक्ति को किसी ना किसी वजह से पैसों की हमेशा परेशानी आती रहती है और एकदम से व्यक्ति कंगाल भी हो जाता है, कुछ भी पैसे व्यक्ति के पास टिकते नहीं हैं।
  17. खुद पर शक: शनि ग्रह जिस किसी की कुंडली में खराब होता है, ऐसा व्यक्ति अपनी ही काबिलियत पर शक करने लगता है, खुद पर से भरोसा उठ सा जाता है।
  18. कर्ज बढ़ना: किसी ना किसी वजह से व्यक्ति पर कर्ज बढ़ता जाता है और व्यक्ति उस कर्ज को जल्दी चुका भी नहीं पाता है, हमेशा कर्जा बढ़ता ही चला जाता है।
  19. जीवन से ऊब जाना: जिंदगी में हमेशा परेशान और निराश रहना, कुछ भी करने का मन ना करना — शनि ग्रह ज्यादा खराब होने पर व्यक्ति बहुत अकेला पड़ जाता है, किसी से ज्यादा मिलता-जुलता नहीं है।
  20. चिंता, भय: ऐसा व्यक्ति हमेशा नकारात्मक विचारों में खोया रहता है और हमेशा इसको एक भय लगा रहता है कि जिंदगी में आगे क्या होगा, इस बात का। और कुछ नया करने का प्रयास भी नहीं करते हैं।

कमजोर शनि के उपाय

  1. जो भी लेबर लोग हैं जैसे कि सफाई का या कोई भी मेहनत का काम करते हैं, ऐसे लोगों का सम्मान करें और उनके साथ अच्छे से पेश आएं।
  2. शनिवार को टॉयलेट को रात के समय साफ करना शनि ग्रह के साथ-साथ राहु को भी ठीक करता है।
  3. हो सके तो शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल डालकर नहाएं।
  4. अपने कान, दांत और नाक हमेशा साफ रखें।
  5. शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दिया जलाएं।
  6. शनिवार के दिन अंधे लोगों को खाना दान करें या सब्जियों का दान करें।
  7. शनि ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करें जैसे कि काली उड़द की दाल, काले कपड़े, सरसों का तेल या जो भी इस ग्रह से जुड़ी चीजें हैं, उन्हें शनिवार के दिन दान करें।
  8. मांसाहार और नशीले पदार्थों का बिल्कुल भी सेवन ना करें।
  9. हर रोज रात को सोते समय अपने पास पानी भरकर रखें और उसी पानी को सुबह पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।
  10. शनिवार के दिन बाल और शेविंग बिल्कुल भी ना करें।
  11. शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
  12. 7 मुखी का रुद्राक्ष धारण करें।
  13. सबसे जरूरी बात अपने कर्मों को ठीक रखें। बुरे कर्म करने के बाद बुरा ही परिणाम मिलता है, इस बात का जरूर ध्यान रखें।
  14. मांसाहार करना, नशीले पदार्थों का सेवन करना, कामवासना में लिप्त रहना और दूसरों के पैसे हड़पने से कभी भी अच्छे परिणाम नहीं आएंगे इस बात को जरूर ध्यान में रखें।

निष्कर्ष –
शनि ग्रह को न्याय के साथ जोड़ा जाता है और शनि ग्रह जब भी खराब होता है तो उसके सबसे ज्यादा बुरे परिणाम मिलते हैं और परेशानी भी जल्दी ठीक नहीं होती है। इसलिए हमेशा अपने कर्मों को सही करें, नहीं तो शनि जब न्याय देने पर उतर आएंगे तो आपसे सब कुछ छिन लेंगे। इसलिए अपने कर्मों पर ध्यान दें, शनि अपने आप अच्छे भी हो जाएंगे और अच्छे रिजल्ट भी देने लगेंगे।