PLANET VENUS : शुक्र ग्रह कमजोर होने पर होती है पैसों की दिक्कते और पत्नी से झगड़े ,करे इस उपाय को देर होने से पहले |

शुक्र ग्रह को जोड़ा ही जाता है पैसों, लग्ज़री चीजों और पत्नी के साथ। इसलिए, जब भी किसी व्यक्ति को इनसे जुड़ी कोई भी परेशानी होती है, तो यह निश्चित होता है कि उसका शुक्र ग्रह कमजोर है। इसमें कोई शक नहीं है।
जिस व्यक्ति का शुक्र ग्रह अच्छा होता है, वह हमेशा एक लग्ज़री ज़िंदगी जीता है, और उसकी पत्नी भी एक सुखद जीवन बिताती है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति के पास हमेशा पैसों की तंगी रहती है, और वह चाहे जितनी भी मेहनत कर ले, उसके पास पैसा नहीं टिक पाता। ऐसे ही बहुत से लक्षण होते हैं जो शुक्र ग्रह की स्थिति को दर्शाते हैं, जिनके बारे में हम आगे जानेंगे। इन्हें ज़रूर पढ़ें, साथ ही शुक्र ग्रह को मजबूत करने के आसान और सरल उपाय भी दिए गए हैं।

शुक्र-ग्रह-के-उपाय

कमजोर शुक्र के लक्षण

  1. एमोशन्स की कमी : शुक्र ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति के अंदर एमोशनस की कमी देखी जाती है और उसे दूसरों की भावनाओं को समझने में भी तकलीफ़ होती है।
  2. दिखावे की आदत : शुक्र ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति में दिखावे की आदत आ जाती है। अगर शुक्र ज्यादा खराब हो तो ऐसा व्यक्ति सिर्फ दिखावे के लिए कर्ज़ लेकर अपने शौक पूरे करता है और सिर्फ दिखावे की चकार की वजह से फाइनांसियल प्रॉब्लेमस में भी आ सकता है |
  3. सेल्फ डाउट : ऐसा व्यक्ति हमेशा दूसरों से खुद को कम्पेर करता रहता है। अगर सामने वाला इनसे अमीर हो तो खुद को कम समझता है और अगर कोई गरीब हो तो खुद को बड़ा समझता है।
  4. बुरा रहन-सहन : कमजोर शुक्र के कारण व्यक्ति अपने रहन-सहन पर ध्यान नहीं देता। जैसे किसी फ़ंक्शन में अच्छे कपड़े ना पहनना, जो मिल जाए वही पहनकर आ जाना, अपने लुक्स की कोई परवाह ना करना ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।
  5. वीक मैनेजमेंट : अगर कोई व्यक्ति चीज़ों को अच्छे से मैनेज नहीं कर पाता या प्लानिंग के बाद भी सही तरीके से काम पूरा नहीं कर पाता, तो समझिए उसका शुक्र ग्रह कमजोर है।
  6. लाइफ पार्टनर इशू : ऐसे व्यक्ति को अपने पार्टनर के साथ अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़े होते रहते हैं।
  7. कंजूसी या अधिक खर्चीला स्वभाव : कमजोर शुक्र ग्रह वाले व्यक्ति या तो बहुत ज़्यादा पैसे खर्च करते हैं या फिर बहुत कंजूस होते हैं बैलन्स नहीं बना पाते।
  8. बैलेंस की कमी : शुक्र कमजोर होने पर व्यक्ति अपने काम और परिवार के बीच संतुलन नहीं बना पाता। चूंकि शुक्र की राशि तुला होती है और तुला बैलन्स की पहचान है, इसलिए जब शुक्र खराब होता है तो व्यक्ति को हर फील्ड में बैलन्स की कमी महसूस होती है।
  9. सामाजिक दूरी : ऐसा व्यक्ति ज़्यादातर अकेला रहना पसंद करता है और किसी भी तरह के सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से बचता है।
  10. जलन की भावना : दूसरों की खूबसूरती और अच्छी चीजों को देखकर ऐसे व्यक्ति को हमेशा जलन होती है, और व्यक्ति जल्दी दूसरों से खुद की तुलना करने लगता है।
  11. किडनी की परेशानी : शुक्र ग्रह को किडनी के साथ जोड़ा जाता है। जब भी व्यक्ति को किडनी में कोई दिक्कत आती है, तो यह माना जाता है कि व्यक्ति का शुक्र ग्रह खराब होता है।
  12. एमोशनल इम्बैलन्स : जैसे की ज़्यादा सेक्शुअल विचार या हमेशा उदासीन रहना, ये शुक्र ग्रह के कमजोर होने की निशानी है।
  13. लक्सरी की कमी : जिंदगी में कम्फर्ट की कमी देखी जाती है और व्यक्ति के जीवन में मौज-मस्ती करने के मौके भी कम मिलते हैं।
  14. फालतू शॉपिंग की आदत : जो चीजें ज़रूरी नहीं होती, उनपर भी पैसों को खर्च करने की आदत होती है। ऐसा व्यक्ति सिर्फ चीजें खरीदता जाता है, चाहे ज़रूरत न हो, और पैसों को बेफिजूल की जगह पर खर्च करता है।
  15. अटेंशन की कमी : ऐसे लोगों को दूसरे लोग ज्यादा पसंद नहीं करते। शुक्र कमजोर होने पर लोगों का बहुत कम ध्यान इनकी तरफ होता है। ऐसे लोग ज्यादा पॉपुलर नहीं होते। मतलब एक तरह से देखा जाए तो दूसरे लोग इनको ज्यादा अटेशन नहीं देते है |
  16. कम्पेयर करने की आदत : दूसरों के साथ कम्पेयर करने की आदत, वो भी छोटी-छोटी चीजों को लेकर।
  17. निर्णय लेने में उलझन : किसी भी बात में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होती है। ऐसा कह सकते हैं कि व्यक्ति की डिसीजन मेकिंग पावर बहुत ही कमजोर हो जाती है।
  18. मैरीड लाइफ इशू : व्यक्ति की मैरीड लाइफ में परेशानी हो सकती है, पति और पत्नी के बीच हमेशा झगड़े होते हैं।
  19. दूसरों को ज्ञान देना : दूसरों को ज्ञान देना, लेकिन वही गलती खुद करना। जैसे कि ऐसे व्यक्ति जो हमेशा अपने पार्टनर में कमियां निकालते हैं और खुद की गलतियों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, यह सबसे खराब शुक्र की निशानी है।

शुक्र ग्रह के उपाय

  1. शुक्रवार के दिन से पानी में दही डालकर या नहाने से पहले शरीर पर दही से अच्छे से मसाज करके नहाए।
  2. हमेशा अपने ऑपपोतिजीत जेंडर का सन्मान करे और जितना हो सके इनके साथ अच्छे से पेश आए।
  3. शुक्रवार दिन उपावास करें।
  4. शुक्रवार के दिन से इस मंत्र का जाप करना शुरू करें और इस मंत्र का जाप हररोज करें कम से कम 108 बार। मंत्र – ” ॐ शुं शुक्राय नमः”
  5. शुक्र ग्रह को सफेद चीजों के साथ जोड़ा जाता है इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़ों का सफेद चीजों का किसी जरूरतमंद को दान करें।
  6. दूसरों की तारीफ करें और हो सके तो दूसरों को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मदद करें।
  7. हमेशा साफ और अच्छे कपड़े पहने और हो सके तो हररोज कपड़ों को प्रेस करके ही पहने।
  8. पानी में गुलाब जल या इत्र को डालकर नहाए।
  9. इत्र को लगाना शुरू करें अपने डेली रूटीन में।
  10. देवी लक्ष्मी जी के मंदिर में जाए और उनसे जाने-अनजाने में हुवी गलतियों की माफी मांगे।
  11. खुदकों गंदा कम रखे हमेशा साफ-सुतरे कपड़ों को पहने और हमेशा अपने हाईजीन का अच्छे से ध्यान रखे और जितना वो सके अपने ग्रूमिंग पर ज्यादा ध्यान दें।
  12. गाय की सेवा करें और गाय को चारा दें इससे भी वीनस ग्रह अच्छा होता है।

निष्कर्ष –

आज हमने जाना की शुक्र ग्रह अगर व्यक्ति की कुंडली में कमज़ोर हो तो ऐसे में व्यक्ति के अंदर कौन से लक्षण दिखाई देते हैं, और व्यक्ति को जिंदगी में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और उसके उपाय क्या हैं – इन सब बातों के बारे में जाना।