Singh rashi : सिंह राशि की एक आदत जो बनाती है उन्हें हर बार नाकामयाब ? जानिए वरना पछताएंगे |

सिंह राशि को दूसरों के नीचे काम करना पसंद नहीं है, ये लोग हमेशा खुद को लीडर की जगह देखना चाहते हैं। इनका नेचर ऐसा होता है कि ये खुद को हमेशा आगे रखना पसंद करते हैं और दूसरों के कंट्रोल में रहना इन्हे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। अगर इन्हे किसी के अंडर काम करना पड़े तो ये जल्दी असहज महसूस करने लगते हैं और अपनी अलग पहचान बनाने के बारे में सोचते रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी में नेतृत्व करने की क्वालिटी होती है, इसलिए ये अपनी अलग जगह बनाना पसंद करते हैं। सिंह राशि के जातक अपनी सेल्फ रीस्पेक्ट को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं और अपने सेल्फ-रीस्पेक्ट के लिए कोई भी समझौता नहीं करते हैं। लेकिन सिंह राशि के जातकों को इस बात को समझना होगा की दूसरों के नीचे काम करना कोई बुरी बात नहीं है,कोई एक दिन में राजा नहीं बन जाता है | जो भी बड़े लोग बने उन्होंने भी छोटी ही शूरवात की थी इसलिए आपको भी शूरवात छोटी जगह से ही करनी होगी | दूसरों के नीचे काम करने में और छोटी शूरवात करने में कभी भी ना डरे | इस आदत को अगर सिंह राशि ने छोड़ दिया तो वो बहुत ही आगे तक जा सकते है | एकदम से सब चीजे ठीक होने की उम्मीद ना करें |

singh rashi in hindi

सिंह राशि के बारें में बातें

  • लीडरशिप क्वालिटी : सिंह राशि के जातक जन्म से ही एक लीडर होते है,इनमे एक लीडर के बहुत से गुण होते है,जैसे की हमेशा किसी भी मुश्किल काम के लिए आगे रहना | जो काम दूसरों को करने में डर लगता है ऐसे काम करना यह पसंद करते है| हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहना और दूसरों को गाइड करना | यह सब क्वालिटी एक लीडर में होती है,जो की सिंह राशि के जातकों में भी देखी जाती है |
  • जिम्मेदारी उठाना : यह हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते है और कभी भी उससे भागते नहीं है फिर वो जिम्मेदारी अपने परिवार की हो या काम की |
  • फ्रीडम लवर : सिंह राशि के जातकों में देखा गया है की इनको अपनी फ्रीडम सबसे प्यारी होती है,किसी के दबाव में काम करना इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है | हमेशा अपनी मर्जी से जीना इनको पसंद होता है | जिसकी वजह से हमेशा नई-नई जगहों पे जाना नए-नए लोगों से मिलना भी इनको पसंद होता है |
  • तारीफ सुनना पसंद : इन्हें दूसरों से तारीफ सुनना बहुत ही पसंद होता है |जब भी दूसरे इनकी तारीफ करते है तो यह और जोश के साथ उस काम को करते है |
  • सच्चे और वफादार दोस्त : सिंह राशि के जातक जब भी किसी के साथ दोस्ती करते है तो उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते है |
  • प्रभावशाली व्यक्तित्व: जब भी यह बात करते है तो इनकी बातों में एक अलग सा कॉन्फिडेंस नजर आता है | बहुत ही अच्छे से और पूरे विश्वास के साथ यह दूसरों से बात करते है,जिसकी वजह से समानेवाला इनसे बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाता है |
  • शानदार वक्ता : सिंह राशि के जातक में बहुत ही अच्छे बोलने की कला होती है,इनको हजार लोगों के सामने भी खड़ा की जाए तो भी आसानी से किसी टॉपिक पर बात कर सकते है |
  • रोमांटिक और वफादार : सिंह राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक और वफादार होते है,अपने पार्टनर को किस तरह से खुश रखना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
  • धोखा बर्दाश्त नहीं करते : इनको धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता है | इनके लिए सबसे जरूरी है ईमानदारी अगर कोई इन्हे किसी भी वजह से धोखा देता है तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते है और उस इंसान को जल्दी माफ भी नहीं कर पाते है |
  • बुद्धिमान और समझदार: इनमे सोशल स्किल की बहुत ही अच्छे से समझ होती है,दूसरों को देखकर ही इनको पता चल जाता है की एक इंसान का स्वभाव कैसा है और सामनेवालों को किस तरह से बात करनी है |
  • मददगार और दयालु: सिंह राशि के जातक बहुत ही मददगार और दयालु होते है |जब भी किसी अपने को जरूरत पढ़ती है तो यह तुरंत उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते है|
  • जिंदगी में अचीवमेंट जरूरी: अगर यह किसी चीज में मुकाम हासिल नहीं कर पाते है,तो यह जल्दी अपने ऊपर निराश हो जाते है | जिंदगी में कुछ पाना और कुछ हासिल करना इनके लिए बहुत ही जरूरी है |

सिंह राशि की कमजोरी

  1. अकेलेपन का डर: सिंह राशि के जातकों को अकेलेपन से बहुत ही डर लगता है,जिसकी वजह से हमेशा सोशल रहना पसंद करते है,लेकिन इनको अकेलेपन में एक घुटन सी होती है और यह बहुत कम बार ही अकेले रह पाते है |
  2. गुस्सा जल्दी आना : सिंह राशि के जातकों को गुस्सा बहुत ही जल्दी आता है,अगर कोई इनको नीचा दिखाता है,यह उसे सह नहीं पाते है और इन्हे तुरंत गुस्सा आता है |
  3. दूसरों को कम आँखना : दूसरों के मुकाबले इनको कामयाबी जरा जल्दी मिलती है,जिसकी वजह से दूसरों को कम आखने लगते है और हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते है |
  4. बुरी चीजों की तरफ झुकाव : कई बार दिखावे के चक्कर में यह वो भी चीजों को करने लगते है जो की बुरी है , इन्हे हमेशा अपनी चीजों को दूसरों को दिखाने का शौक होता है जिसकी वजह से यह कई बार सिर्फ दिखावे के लिए बेफिजूल चीजों के ऊपर खर्च करते है |
  5. जिद्दी स्वभाव : कई बार सिंह राशि के जातक सिर्फ अपनी बात मनवाने के लिए बहुत ही जिद्दी हो जाते है,जिसकी वजह से दूसरों को इनकी जिद्दी की वजह से कितनी तकलीफ हो रही है इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है |
  6. दिखावे का शौक: सिंह राशि के जातकों को दिखावे का बहुत ही शौक होता है,जब भी यह कोई चीज लेंगे तो उसका बिल्कुल दिखावा करेंगे |
singh rashi in hindi

सूर्य ग्रह के लिए उपाय

  1. सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, इसलिए नियमित रूप से सुबह 8 बजे से पहले सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जीवन में मानसिक शांति और स्थिरता बनी रहेगी।
  2. सूर्य का दिन रविवार होता है, इसलिए इस दिन उपवास रखना इनके लिए लाभदायक होगा। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा और भी लीडरशिप क्वालिटी डेवेलोप होगी |
  3. सूर्य का रंग नारंगी और हल्का पीला है। इन रंगों के कपड़े पहनना सूर्य ग्रह को मजबूत करता है |
  4. हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना भी इनके मन को शांति देगा और आपके अंदर जो भी नेगेटिविटी है वो धीरे-धीरे कम होने लगेगी |
  5. सूर्य देव के मंत्र का जाप करना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इस मंत्र का दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करना आपके लिए शुभ फल देगा।
    मंत्र: “ॐ घृणि सूर्याय नमः”
  6. यदि आप अपने सूर्य को मजबूत करना चाहते हैं, डिसप्लिन में रहे और जो भी काम करे वो समय में पूरा इससे भी सूर्य ग्रह मजबूत होने में मदद मिलती है |

निष्कर्ष –

सिंह राशि के बारें में यह जाना ही की यह जन्म से ही एक अच्छे लीडर होते है और हमेशा एक लीडर के रोल में ही रहना पसंद करते है | इनकी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से यह सोशल स्किल में बहुत ही माहिर होते है और अपनी बातों से दूसरों का दिल कैसे जीता है यह इन्हे बहुत ही अच्छे से मालूम होता है | यह एक बहुत ही अच्छे वक्ता भी होते है अपनी बातों को दूसरों के सामने कह पाना इन्हे बहुत ही अच्छे से आता है |इनमे दूसरों की भावना को समझने की क्षमता होती है जिससे यह दूसरों का दिल बहुत जल्दी जीत पाते है | हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहना इनकी एक खूबी है |लेकिन इनकी कुछ कमजोरी भी है जैसे की यह अकेलेपन से भी डरते है और इन्हे अकेले रहने में तकलीफ होती है | जल्दी गुस्सा आना , चीजों का दिखावा करना और अपने जिद्द पर अड्डे रहना यह सब इनकी कमजोरी है |

QNA

  1. सिंह राशि में क्या खास है?
    इस राशि के जातक एक जन्म से ही लीडर होते है | यह बहुत ही अच्छे से जानते है की दूसरों के सामने किस तरह से बातचीत की जाए किस तरह से दूसरों का दिल जीते यह इनको बहुत ही अच्छे से आता है | यह अपनी फ्रीडम को लेकर बहुत ही सिरियस होते है कभी भी दूसरों के दबाव में आकर काम करना इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है |
  2. सिंह राशि वालों का चरित्र क्या है?
    इस राशि के जातक आत्मविश्वासी, साहसी और दयालु होते हैं। यह लोग ईमानदार होते हैं और दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। इनमें दया का भाव होता है, और अगर कोई इनसे अपनी गलती के लिए माफी मांगता है, तो यह बड़े दिल से माफ कर देते हैं।
  3. सिंह राशि की ताकत क्या है?
    इस राशि की सबसे बड़ी ताकत इनका आत्मविश्वास है। इनमे लीडरशिप के कई गुण होते हैं। इनके बोलने की कला,जिम्मेदारी उठाने की आदत और अपने लक्ष्य को पूरा करने तक मेहनत करते रहने की क्षमता इन्हें खास बनाती है। यह लोग मुश्किल हालत में भी हार नहीं मानते है और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। यही बातें इन्हें एक सफल लीडर बनाती हैं।
  4. सिंह राशि की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
    इस राशि के लोग हमेशा नेतृत्व करना पसंद करते हैं, जिससे कभी-कभी इनके स्वभाव में अहंकार आ सकता है। इन्हें यह लगता है कि इनके बिना काम अधूरे रह जाएंगे। यह किसी भी काम को बहुत ही मेहनत के साथ करते है,जिसकी वजह से इन्हे जल्दी रिजल्ट मिलने की अपेक्षा होती है,अगर इनको मनचाहा रिजल्ट जल्दी नहीं मिलता है या समय पर नहीं मिलता है तो यह बहुत जल्दी निराश हो जाते है |
  5. जीवन में सिंह राशि की कमजोरी क्या है?
    इस राशि के जातक कभी-कभी जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाते हैं। इन्हें अपने हुनर पर भरोसा तो है, लेकिन यह दूसरों का सम्मान करना भूल जाते हैं। यह दूसरों को और चीजों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और हर बार अपने काम की तारीफ सुनना पसंद करते हैं। अगर इन्हें तारीफ नहीं मिलती या कोई इनके काम की आलोचना करता है, तो यह जल्दी निराश हो जाते हैं। हमेशा काम होने पर तारीफ सुनना और ना मिले तो निराश हो जाना यह सब इनकी कमजोरी है |