SUN PLANET : पिता से ना बनना हो सकता है कमजोर सूर्य का लक्षण ? जानिए जरूरी बाते देर होने से पहले |

एस्ट्रोलॉजी के हिसाब से देखा जाए तो सूर्य ग्रह को पिता और हेल्थ के साथ जोड़ा जाता है। इसलिए जब भी हेल्थ अच्छी नहीं होती है और अपने पिता के साथ ज्यादा बनती नहीं हैं, तो यह ध्यान रखें कि कहीं न कहीं सूर्य ग्रह जरूर कमजोर है। हमेशा पिता के साथ झगड़े होना या छोटी-छोटी बात पर एक-दूसरे को ना समझ पाना ये सब व्यक्ति के सूर्य ग्रह कमजोर होने के लक्षण हो सकते हैं। आइए अब सूर्य ग्रह कमजोर होने के और भी लक्षणों को जानते हैं ताकि आपको अच्छे से समझ में आए कि सूर्य ग्रह कमजोर होने पर क्या उपाय कर सकते हैं।

Bhagyank 1

सूर्य ग्रह कमजोरी के लक्षण

  • आत्मविश्वास की कमी: अगर किसी भी व्यक्ति का सूर्य ग्रह कमजोर होता है, तो उसके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। वह दूसरों के सामने जाने से और अपनी राय को दूसरों से सामने नहीं रख पाते है। हमेशा मन के अंदर एक बेचैनी बनी रहती है।
  • निर्णय ना ले पाना: सूर्य ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति अपने निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर रहने लगता है और खुद के फैसले भी अच्छे से नहीं ले पाता है।
  • हीन भावना: जब भी व्यक्ति का सूर्य ग्रह कमजोर होता है, तो व्यक्ति अपने ही प्रति हीन भावना रखता है और दूसरों से खुद को कम समझने लगता है।
  • सुस्ती: बिना कोई काम किए हमेशा थका हुआ महसूस होता है और कोई भी काम करने का व्यक्ति का मन नहीं होता है।
  • डिसिप्लिन में ना रहना: डिसिप्लिन में रहने में जिनको भी मुश्किल होती है, उनका सूर्य ग्रह जरूर कमजोर होता है।
  • लक्ष्यहीन जीवन: जब भी व्यक्ति का सूर्य ग्रह कमजोर होता है, तो उसे ये बिल्कुल भी समझ में नहीं आता कि वह किस काम में आगे बढ़े। वह हमेशा भटका हुआ महसूस करता है।
  • साहस की कमी और जल्दी डर जाना: किसी भी काम को करने का साहस नहीं दिखा पाता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर भी डरा हुआ महसूस करता है।
  • स्वाभिमान की कमी: दूसरों का दिल रखने की कोशिश में अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट भूल जाते हैं।
  • धोखा खाने की प्रवृत्ति: दूसरों की बातों में जल्दी आ जाते हैं, जिसकी वजह से दूसरे इनका फायदा उठाते हैं।
  • समाज से दूरी: दूसरों के साथ ज्यादा घुलते-मिलते नहीं हैं और सामाजिक कार्यों से दूर ही रहते हैं।
  • जलन की भावना: दूसरों की सफलता देखकर जलना।
  • जिम्मेदारी न उठाना: अगर किसी व्यक्ति का सूर्य ग्रह कमजोर है, तो वह अपने परिवार की जिम्मेदारी नहीं उठाता है और हमेशा जिम्मेदारी से भागता रहता है।
  • समाज में अपमान का डर: हमेशा इनके दिमाग में यह चलता रहता है कि कोई इन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।
  • बच्चों से झगड़े: सूर्य ग्रह कमजोर होने का सबसे बड़ा लक्षण है कि पिता की अपने बच्चों से बनती नहीं है उन बच्चों का सूर्य कमजोर होता है |

उपाय (REMEDY)

  1. सुबह के 7 बजे से पहले तांबे के लोटे में शक्कर डालकर सूर्य ग्रह को अर्घ्य दें।
  2. रविवार के दिन को सूर्य ग्रह का दिन कहा जाता है, इसलिए सुबह नहाने के बाद सूर्य मंत्र “ॐ घृणिः सूर्याय नमः” इस मंत्र का जाप रविवार से शुरू करें और रोज़ 108 बार जाप करें।
  3. अपने पिता के पैर छूकर हर रोज़ उनका आशीर्वाद लें।
  4. हर रविवार को उपवास करने से भी सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
  5. तांबे के बर्तन में पानी पीए।
  6. गुड़ और गेहूं का दान करें।
  7. अगर पिता के साथ नहीं रहते हैं या पिता नहीं हैं, तो उनकी फोटो अपने पॉकेट में रखें।
  8. जितना हो सके, काम करने का वक्त तय करें और उसी समय में ही काम की शुरुआत करें।
  9. 1 मुखी का रुद्राक्ष पहनने से भी सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

निष्कर्ष –

सूर्य ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति को जिंदगी में क्या परेशानी आती है और कौन से उपाय करने से व्यक्ति परेशानी से बाहर निकल सकता है इसके बारें में हमने पूरी तरह से जाना है |