Tula rashi : तुला राशि को क्यों होती है,निर्णय लेने मै कठिनाई ? जानिए वजह और उपाय |

तुला राशि के जातकों के में हमेशा यह आदत होती है की कोई भी काम करते वक्त वो हमेशा उसके अच्छे बुरे परिणामों के बारें सोचते है | जिसकी वजह से वो हमेशा उलझन में रहते है की में यह डीसीजन लूँगा तो यह हो जाएगा वो हो जाएगा और कई बार तो परिणामों में ही इतने खो जाते है की वो प्रेजेंट में रहना ही भूल जाते है | तुला राशि के जातकों को निर्णय लेते समय इस बात का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है की जब भी कोई छोटा निर्णय हो तो उसे तुरंत ले और जब भी कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो ऐसे में किसी सही और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें | इस आदत से बाहर निकलने के लिए तुला राशि के जातकों को साहस दिखाकर निर्णय लेने की जरूरत है जब भी छोटे निर्णय हो तो उसे तुरंत लेनी की कोशिश करें क्योंकि यह गलत साबित होने पर अनुभव मिलेगा और एक समझ आ जाएगी की क्या निर्णय लें और क्या नहीं |

tula rashi in hindi

तुला राशि के बारें में बाते

  • बैलन्स बनाना : तुला राशि के लोग बैलेंस बनाने में माहिर होते हैं। ये अपनी जिंदगी में हर चीज को बराबरी में रखना पसंद करते हैं, फिर चाहे वो रिश्ते हों, काम हो या पर्सनल लाइफ। यह ना किसी से हद से ज्यादा लगाव रखते है या किसी के बारें में बुरा सोचते है | यह हमेशा वीन-वीन सिचवेशन में विश्वास रखते है और हमेशा इस तरह से काम करने की कोशिश करते है जिससे की दूसरों का भी फायदा हो और इनका भी |
  • चतुर और सही गलत की समझ : तुला राशि के जातक बहुत बहुत ही होशियार होते है वो इंसान को देखकर ही समझ जाते है की उसका चरित्र कैसा और वो इंसान अंदर से कैसा है | इन्हे सही गलत की बहुत ही अच्छी समझ होती है और जो भी इनको गलत लगता है उसको दूसरों को कहने में यह बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते है |
  • अच्छे लीडर : तुला राशि के जातक बहुत ही अच्छे लीडर होते है और यह बहुत ही अच्छे से जानते है की दूसरों से किस तरह से काम निकलवाना है और दूसरों को अपनी बातों से कैसे कंनविन्स करना है | मैनेजमेंट स्किल इनके अंदर बहुत ही अच्छी होती है |
  • शांत और धैर्यवान : तुला राशि के जातक बहुत ही शांत स्वभाव के होते है | यह कभी भी बेवजह दूसरों को तंग करनें में विश्वास नहीं रखते है और कोई कितना भी बुरा बर्ताव करें यह उसको बहुत ही शांति से सहन करते है | इनके इसी स्वभाव की वजह से यह बहुत सी गलतियों को करने से बच जाते है |
  • झगड़ों से बचना : तुला राशि के जातक हमेशा झगड़ों से बचने की कोशिश करते है और जितना किसी भी काम को शांति के साथ कर सकते है उतना करने की पूरी कोशिश करते है |
  • सोशल लाइफ में ऐक्टिव : हमेशा नए-नए लोगों से मिलना और नए-नए लोगों के साथ बातचीत करना भी इन्हे बहुत पसंद होता है हमेशा नई जगह पर घूमना और नई-नई चीजों इक्स्प्लोर करना भी यह पसंद करते है |
  • बदलाव को अपनाना : तुला राशि के जातक बहुत ही जल्दी किसी भी तरह की परस्थिति में घुल जाते है और जैसे लोगों में यह जाते है वैसा अपना स्वभाव यह बना लेते है | इनके इसी स्वभाव की वजह से बहुत से लोग इनके जल्दी दोस्त बन जाते है |
  • बातचीत में माहिर : तुला राशि के जातक स्वभाव से तो शांत होते ही है,इसके साथ-साथ वो बातचीत में भी माहिर होते है | उन्हें बहुत ही अच्छे से पता होता है की दूसरों से किस तरह से बातचीत करें | यह हमेशा सामानेवाले को जो विषय पसंद है उसपर ही बात करना पसंद करते है | नए लोगों के साथ किस तरह से घुल- मिल जाना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से पता होता है |
  • मददगार स्वभाव : तुला राशि के जातक दिल बहुत ही साफ होते है और अगर कोई इनको मदद के लिए पूछता है तो यह दूसरों को ना नहीं कह पाते है | लेकिन दूसरों को मदद करना ही इनका स्वभाव होता है |
  • अट्रैक्टिव : तुला राशि के लड़के हो या लड़की या हमेशा दूसरों को किस तरह से अपनी तरफ अट्रैक्ट करना है यह बहुत ही अच्छे से जानते है |
  • रोमांटिक : तुला राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक होते है | अपने पार्टनर का किस तरह से ध्यान रखना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है | अपने पार्टनर की हर एक चीज का वो अच्छे से ध्यान रखते है |लेकिन इसके साथ-साथ वो अपने पार्टनर को लेकर बहुत ज्यादा पोजेसीव भी होते है |
  • लग्शरी और ब्रांडेड : इनको ब्रांडेड और लग्शरी चीजों का बहुत ही शौक होता है | हमेशा महंगी और अच्छी क्वालिटी की चीजे इन्हे बहुत पसंद आती है |
  • गिफ्ट : इन्हे अपने करीबी लोगों से गिफ्ट मिलने पर यह बहुत ही खुश होते है |
  • बुद्धिमान और क्रिएटिव : यह बहुत ही बुद्धिमान और क्रिएटिव होते है | फैशन , ग्राफिक जैसे फील्ड में यह बहुत ही अच्छा काम करते है |
  • दबाव से नफरत : अगर कोई इन्हे कंट्रोल करने की कोशिश करता है ,तो यह इनसे दूर हो जाते है |
  • राजनीतिक और कूटनीतिक : इनको राजनीति और कूटनीति की बहुत ही अच्छी समझ होती है | यह बहुत ही अच्छे से जानते है की किस वक्त कौनसी चीजों को करना चाहिए | जिससे की चीजे इनके हिसाब से हो सकें |

तुला राशि की कमजोरी

  • बहुत ज्यादा सोचने और परफेक्शन की चाह : यह कई बार हमेशा चीजों के और उसके परिणामों के बारें में ज्यादा सोचते है और कई बार चीजों को हद से ज्यादा परफेक्ट बनाने की कोशिश करते है जिसकी वजह से काम पूरा होने में देर लगती है |
  • निर्णय लेने में देरी : कई बार निर्णय लेने से पहले सिर्फ उसके अच्छे बुरे परिणामों के बारें सोचते ही रहते है | जिसकी वजह से निर्णय लेने में देरी होती है |
  • पजेसिव : अपनी चीजों और करीबी लोगों को लेकर बहुत ही पोजेसीव होते है | कई बार तो इनको लगता है की मुझे छोड़कर यह दूसरों से बिल्कुल भी बात ना करें |
  • खर्चीला स्वभाव : जरूरत ना होने पर भी सिर्फ दिखावे के लिए बहुत सी चीजों को खरीदते है |
tula rashi hindi

REMEDY ( उपाय )

  1. तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, और शुक्र ग्रह को मजबूत करने के ऑफ व्हाइट कपड़े पहनना इस राशि के लिए अच्छा माना जाता है |
  2. शुक्रवार के दिन उपवास रखना भी शुक्र ग्रह को मजबूत करता है।
  3. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप आप शुक्रवार के दिन से शुरू कर सकते है | हरदिन में कम से कम 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करें।
    मंत्र – ॐ शुं शुक्राय नमः।
  4. शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें, जैसे दूध, दही, चावल, और सफेद कपड़े इस उपाय को करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है ।
  5. दूसरों की मदद करने से और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है |
  6. अच्छे ज्योतिषी को कुंडली दिखाकर आप शुक्र ग्रह का रत्न हीरा भी पहन सकते है |
  7. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए 6 मुखी का रुद्राक्ष भी पहना जाता है |

निष्कर्ष –

तुला राशि के जातकों के बारें में हमने यह जाना की यह बहुत ही होशियार और बुद्धिमान होते है | इनको बहुत अच्छी समझ होती है की कौनसी जगह पर क्या करना चाहिए | जिसकी वजह से यह हमेशा हर तरह के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते है | यह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच में बैलन्स बनाने में माहिर होते है |यह एक बहुत ही अच्छे लीडर भी होते है दूसरों से किस तरह से काम निकलवाना है | यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है |तुला राशि के व्यक्ति किसी भी हालत में अपना संयम बनाए रखते है | बातचीत करने में माहिर और हालात के हिसाब से खुदकों बदलना इनको बहुत ही अच्छे से आता है जिसकी वजह से किसी के भी साथ बहुत ही आसानी से घुल-मिल जाते है |दूसरों को हमेशा मदद के लिए तैयार रहते है और जितना इनसे बन पढ़ता है उतना दूसरों की मदद करते है |अगर इनका कोई करीबी इनको गिफ्ट देता है तो यह बहुत ही खुश होते है | बहुत इंटेलीजन्ट होने के साथ-साथ बहुत क्रिएटिव भी होते है |

QNA

  1. तुला राशि के अच्छे दिन कब आएंगे?
    तुला राशि के व्यक्ति को अपने अच्छे दिनों को लाने के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना सीखना होगा। अक्सर यह देखा गया है कि आप अपना काम अधूरा छोड़कर दूसरों की मदद के लिए जाते हैं, और इसकी वजह से आप सही समय पर अपना काम पूरा नहीं कर पाते। दूसरों की मदद करना एक अच्छी बात है, लेकिन इनको यह समझना होगा कि पहले अपना काम करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप हमेशा मासूम और सीधे बने रहेंगे, तो लोग फायदा उठाते रहेंगे। इसलिए, जैसे लोग आपके साथ व्यवहार करते है वैसा ही व्यवहार आपको उनके साथ करना चाहिए। हद से ज्यादा मासूम और सरल स्वभाव रखने से लोग आपको कमजोर समझ सकते हैं और आपका फायदा उठाने के लिए तैयार रहेंगे | जब तक दूसरों को ना कहना नहीं सीखेंगे तब तक तुला राशि के जातक अपने काम को बेहतर नहीं हो सकते है |
  2. तुला राशि की कमजोरी क्या है?
    तुला राशि के जातक कई बार अपने से ज्यादा दूसरों को महत्व देते है और हमेशा दूसरों कैसे खुश किया जाए इसके बारें में सोचते है | जिसकी वजह से इनके इस स्वभाव का फायदा दूसरे लोग उठाते है और किसी से काम के लिए पूछा तो यह ना नहीं कह पाते है | लेकिन कई बार तुला राशि के जातक परिणामों के बारें में बहुत ही ज्यादा सोचते है | जिसकी वजह से इन्हे निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होती है लेकिन कई बार यह जल्दी निर्णय ही नहीं ले पाते है | वैसे देखा जाए तो यही दो बातें है,जो की तुला राशि के जातकों कमजोर बनाती है |
  3. तुला राशि की शक्ति क्या है?
    तुला राशि के जातकों की शक्ति यह है की वो दूसरों के साथ बहुत ही आसानी से घुल-मिल जाते है और हालत के हिसाब से खुदकों ढाल लेते है | दूसरों से किस तरह से काम करवाना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है|इनके अंदर मैनेजमेंट स्किल बहुत ही अच्छी होती है और जो भी काम में हाथ में लेते है उसे अच्छी तरह से करने की पूरी कोशिश करते है |
  4. तुला राशि वाले झूठ क्यों बोलते हैं?
    इस राशि के व्यक्ति कभी भी किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते है | जिसकी वजह से दूसरों का सिर्फ मन रखने के लिए झूठ बोलते है और इनका हमेशा यह सोच रहती है की जितना हो सके दूसरों के साथ अच्छा बर्ताव कीया जाए |
  5. तुला राशि वाले आलसी क्यों होते हैं?
    तुला राशि के जातक आलसी नहीं होते है लेकिन कोई भी निर्णय लेने में इन्हे बहुत ही कठिनाई होती है | जिसकी वजह से यह कामों को टालते नहीं है लेकिन काम को कहाँ से शूरवात करें और कैसे करे इसी उलझन में वो फसे रहते है और अगर वो आखिरी निर्णय नहीं ले पाते है तो कई बार वो कामों को शुरू ही नहीं करते है |
  6. तुला राशि की परेशानी क्या है?
    इस राशि के लोगों को निर्णय लेने में काफी कठिनाई होती है। इन्हें जल्दी समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत, जिसकी वजह से कई बार ये अपने कामों को टालने की कोशिश करते हैं। ये हमेशा झगड़ों से बचने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन हर बार ऐसा संभव नहीं होता। इसलिए, इन्हें जरूरत से ज्यादा “नाइस गाय” बनने से बचना चाहिए, क्योंकि अगर हर समय यह “नाईस गाय ” बने रहे तो लोग हमेशा इनका फायदा ही उठाते रहेंगे |