वृश्चिक राशि के लोगों का भोला स्वभाव उनके नाकामयाब होने की एक वजह बन सकता है, क्योंकि वे अक्सर लोगों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों का स्वभाव गहराई और ईमानदारी से भरा होता है, जिससे वे दूसरों की नीयत को पहचानने में देर कर सकते हैं। कई बार इनका सीधा-सादा रवैया उन्हें धोखा खाने या गलत फैसले लेने पर मजबूर कर सकता है। इसके अलावा, अपनी भावनाओं में गहराई से डूबने की आदत उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने से रोक सकती है। वृश्चिक राशि के लोग अपने भोलेपन को दूर करने के लिए लोगों और परिस्थितियों को गहराई से समझने की आदत डालें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और हर निर्णय को सोच-समझकर लें। दूसरों पर तुरंत भरोसा करने से बचें और तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाएं। अपनी स्मार्टनेस का इस्तेमाल करें, ताकि वे सही और गलत के बीच बेहतर फर्क कर सकें। योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें, जिससे मानसिक संतुलन और स्पष्टता बढ़े।
वृश्चिक राशि की पसंद
- वृश्चिक राशि के व्यक्ति को कठिन चीजों के बारे में जानना और समस्याओं को हल करना पसंद होता है।
पसंद – कठिन चीजों के बारे में जानना। - ये हमेशा ऐसे लोगों के साथ काम करना और समय बिताना पसंद करते हैं, जो ईमानदार और वफादार हों, और जो कभी किसी के साथ धोखेबाजी न करें।
पसंद – ईमानदार लोग। - वृश्चिक राशि के लोगों को ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और उसमें दखल न दें।
पसंद – पर्सनल स्पेस का सम्मान।
मेष राशि के जल्दी फैसला लेने की वजह | - ऐसे विषयों के बारे में पढ़ना, जो रहस्यमयी और कठिन हों, जैसे कि साइंस, साइकोलॉजी, या छुपी हुई इतिहास, वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत अच्छा लगता है।
पसंद – रहस्यमयी और कठिन विषय। - ऐसे काम करना, जो आसानी से पूरे न हो और जिनके लिए संघर्ष और मेहनत की जरूरत हो, वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत पसंद आता है।
पसंद – चुनौतियों का सामना करना। - रहस्यमयी चीजों और आध्यात्मिकता के बारे में सीखना इन्हें बेहद अच्छा लगता है।
पसंद – रहस्यमयी चीजों के बारे में सीखना।
वृश्चिक राशि के गुण
- वृश्चिक राशि के जातक ईमानदारी को सबसे अधिक महत्व देते हैं और किसी भी चीज को लेकर अगर कोई उनसे झूठ बोले या धोखा दे, तो यह बात वे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के साथ रहना और समय बिताना इन्हें पसंद नहीं होता।
नापसंद – झूठ बोलना और धोखा देना। - यह पहले से ही अपनी पर्सनल बातों को किसी से साझा नहीं करते। अगर भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बात साझा कर भी लें, तो उनसे यही उम्मीद करते हैं कि वे इसे गुप्त रखें। जो लोग उनकी बातों को दूसरों के साथ शेयर करते हैं, ऐसे लोगों से ये नफरत करते हैं।
नापसंद – उनकी पर्सनल बातों को दूसरों को बताना। - झूठे और दिखावटी लोग वृश्चिक राशि के जातकों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। ऐसे लोग, जो केवल बाहरी दिखावे पर ध्यान देते हैं, इनके लिए अस्वीकार्य होते हैं।
नापसंद – झूठे और दिखावटी लोग। - स्थिरता को पसंद करने वाले वृश्चिक राशि के जातकों को अस्थिर चीजें और बार-बार बदलने वाले स्वभाव वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – अस्थिर चीजें और अस्थिर लोग। - अपने हुनर और क्षमता को लेकर आत्मविश्वासी होते हैं। इनके काम में अगर कोई गलतियां निकालता है या आलोचना करता है, तो यह बात इनकी सेल्फ-रिस्पेक्ट को ठेस पहुंचाती है।
नापसंद – आलोचना करना और अविश्वास दिखाना। - जो लोग केवल वादे करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते, ऐसे लोग इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते।
नापसंद – वादा न निभाने वाले। - वृश्चिक राशि के जातक ऐसे स्वार्थी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, जो केवल अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और दूसरों की भावनाओं या भलाई के बारे में परवाह नहीं करते।
नापसंद – स्वार्थी लोग।
इसे पढे – वृषभ राशि के गुण और अवगुण | - जो लोग अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते, ऐसे लोग इन जातकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – गलती को स्वीकार न करने वाले। - जो लोग काम को पूरे मन से नहीं करते और उसमें समर्पण की कमी दिखाते हैं, ऐसे लोग वृश्चिक राशि को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते।
नापसंद – काम के प्रति समर्पण की कमी।
वृश्चिक राशि के गुण
- वृश्चिक राशि के व्यक्ति बहुत ही धार्मिक होते हैं और हमेशा भगवान से किसी न किसी तरह से जुड़े रहते हैं।
गुण – अपने धर्म से और परंपरा से जुड़े रहना। - ये बहुत ही साहसी होते हैं। अगर कोई काम हाथ में ले लिया, तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। काम को किसी भी हालत में पूरा करने की आदत के कारण दूसरे लोग भी इनसे काम करवाना पसंद करते हैं।
गुण – साहस दिखाकर कामों को पूरा करना। - हमेशा किसी भी काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं और जीवन में आने वाली हर समस्या को बहुत अच्छे से संभालना जानते हैं।
गुण – कामों की जिम्मेदारी को अपने ऊपर लेना। - जब भी किसी चीज के बारे में सीखना शुरू करते हैं, तो उसे विस्तार और गहराई से सीखते हैं। यही आदत इन्हें एक अच्छा प्रॉब्लेम सॉल्वर बनाती है।
गुण – किसी भी विषय को विस्तार से सीखने की कोशिश करना।
इसे पढे – मिथुन राशि के गुण और अवगुण | - वृश्चिक राशि के व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं और बुरे हालातों को किस तरह संभालना है, यह इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है।
गुण – मानसिक रूप से मजबूत। - ये हमेशा अपने करीबी लोगों का बहुत अच्छे से ध्यान रखते हैं और उनके प्रति हमेशा ईमानदार रहते हैं।
गुण – करीबी लोगों की देखभाल करना और उनके साथ ईमानदार बने रहना। - अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जानते हैं और कोई भी निर्णय लेते समय हमेशा सोच-समझकर फैसला करते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेना इन्हें आता भी नहीं और यह इन्हें पसंद भी नहीं।
गुण – अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति हमेशा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं और कुछ नया करने से डरते नहीं।
गुण – जोखिम उठाने की क्षमता।
अगर वृश्चिक राशि के जातक का स्वामी ग्रह मंगल अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह आपको जानना है, तो हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वह इनके अंदर दिखाई देंगी और यह इनके स्वामी ग्रह के संतुलित ना होने के लक्षण हो सकते है ।
वृश्चिक राशि के अवगुण
- वृश्चिक राशि के व्यक्ति कई बार अपने रिश्तों को लेकर बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। अगर कोई उनके करीबी लोगों के पास आता है, तो यह बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती।अवगुण – रिश्तों को लेकर अत्यधिक भावुक रहना।
- कोई अगर इनके साथ बुरा व्यवहार करता है, तो ये उसे लंबे समय तक याद रखते हैं और बहुत जल्दी माफ नहीं कर पाते। दूसरों की कही हुई बातों को लंबे समय तक दिल पर लगाए रखते हैं।
अवगुण – बुरी बातों को लंबे समय तक याद रखना। - ये हमेशा अपने आप को दूसरे लोगों के साथ कम्पेर करते रहते हैं।
अवगुण – दूसरों के साथ तुलना करना। - वृश्चिक राशि के जातकों को छोटी-छोटी बातों पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।
अवगुण – छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना। - स्वभाव से ये बहुत जिद्दी होते हैं। एक बार अगर ठान लिया, तो फिर किसी की नहीं सुनते।
अवगुण – जिद्दी स्वभाव। - इनका आक्रामक स्वभाव अक्सर झगड़ों में पड़ने की वजह बनता है। कोई भी इन्हें अपनी बातों से आसानी से गुस्सा दिला देता है।
अवगुण – जल्दी प्रतिक्रिया देना। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति अगर किसी बुरी आदत में फंस जाएं, तो उससे बाहर निकलने में उन्हें बहुत परेशानी होती है।
अवगुण – बुरी आदतों से जल्दी बाहर न निकल पाना। - इन्हें किसी भी काम या चीज को एक्सट्रीम लेवल तक करने की आदत होती है।
अवगुण – हद से पार चीजें करना। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति कई बार अपनी चीजों और करीबी लोगों को लेकर हद से ज्यादा पोजेसिव हो जाते हैं।
अवगुण – करीबी लोगों के मामले में कुछ ज्यादा ही पोजेसिव। - इन्हें दूसरों के सामने अपनी बात या भावनाएं व्यक्त करने में तकलीफ होती है। अपनी भावनाओं को छुपाने में ये माहिर होते हैं, और इसी वजह से ये अपनी मन की बातें अपने करीबी लोगों के साथ भी शेयर नहीं कर पाते।अवगुण – भावनाओं को छुपाना।
आपने जो भी करियर ऑप्शन्स दिए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या आपको इस तरह का काम करना पसंद हो सकता है। अगर इनमें से दिए गए करियर ऑप्शन्स आपको अच्छे लगते हैं, तो आपको इन्हें जरूर चुनना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए करियर
- वृश्चिक राशि के जातक गहरे और कठिन विषयों को समझने में कुशल होते हैं। किसी भी विषय को बहुत आसानी से समझ लेते हैं। इसलिए, इनके लिए मनोवैज्ञानिक, काउंसलर, या थेरपिस्ट जैसे करियर अच्छे साबित हो सकते हैं।
फील्ड – मनोवैज्ञानिक, काउंसलर, या थेरपिस्ट। - इन जातकों को किसी भी विषय को गहराई से जानना और उसके बारे में सीखना बहुत पसंद आता है। इसलिए, ये किसी भी तरह के रिसर्च सेंटर में काम कर सकते हैं।
फील्ड – रिसर्च सेंटर। - पैसों के लेन-देन के मामलों में ये बहुत होशियार होते हैं। इसलिए, ये इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, वित्तीय विश्लेषण, या अकाउंटिंग जैसी फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।
फील्ड – इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, वित्तीय विश्लेषण, या अकाउंटिंग। - वृश्चिक राशि के जातकों को आध्यात्मिकता में काफी रुचि रहती है। इसलिए, वे इसे ही अपना करियर बना सकते हैं।
फील्ड – आध्यात्मिकता। - ये किसी भी काम के लिए प्लानिंग बनाकर उसे बहुत ही अच्छे से पूरा करते हैं। इसलिए, इन्हें मैनेजर या ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट के रूप में करियर बनाना चाहिए।
फील्ड – मैनेजर या ब्रांड स्ट्रैटजिस्ट।
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको जो भी हमने फील्ड बताई है, जरूरी नहीं कि आप सिर्फ इसे ही चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो कि हमने आपको बताई नहीं, तो आप उसे भी चुन सकते हैं, क्योंकि हम अक्सर वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो।
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी आपके स्वामी ग्रह मंगल को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
वृश्चिक राशि लिए उपाय
- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, इसलिए मंगलवार के दिन उपवास करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
- हर रोज हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको मानसिक शांति और शारीरिक बल प्राप्त होगा।
- मंगलवार के दिन लाल चीजों का दान करना चाहिए, जैसे कि लाल फूल, लाल कपड़े। यह आपके मंगल ग्रह को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
- मंगल ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इससे मंगल ग्रह आपको सकारात्मक परिणाम देने में मदद करेगा।
- मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगल ग्रह के मंत्र का जाप करें और इसकी शुरुआत मंगलवार से करें और दिन में कम से कम 21 बार, 51 बार या 108 जाप करें।
मंत्र – “ॐ अं अंगारकाय नमः”
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि के लिए सलाह
- वृश्चिक राशि के जातकों को गुस्से के ऊपर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। गुस्से में करीबी व्यक्ति आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। गुस्से को नियंत्रित करने के लिए योगा और मेडिटेशन करना फायदेमंद होगा। साथ ही तीखा खाना दिमाग पर असर डालता है, इसलिए इसे भी कम करना जरूरी है।
सुधार के क्षेत्र – किसी भी मामले को लेकर अत्यधिक भावुक न हों। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति अगर बुरी आदतों में फंस जाएं, तो उनसे बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, बुरी संगत और बुरी चीजों से जितना हो सके दूर रहने की कोशिश करें।
सुधार के क्षेत्र – बुरे लोगों और बुरी आदतों से दूर रहें। - इनकी आदत होती है कि कोई काम करना हो तो उसे एक्स्ट्रीम लेवल पर करते हैं। लेकिन यह समझना होगा कि किसी भी चीज को हद से ज्यादा करना नुकसानदायक हो सकता है। हर चीज के लिए एक लिमिट तय करें, ताकि इससे कोई हानि न हो।
सुधार के क्षेत्र – जीवन में लिमिट में रहकर चीजें करें। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति अगर किसी के बुरे बर्ताव को याद रखते हैं, तो यह आदत उन्हें परेशान कर सकती है। छोटी-छोटी बातों को दिल में रखने की बजाय उन्हें भूलकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
सुधार के क्षेत्र – बुरे अनुभवों को भूलकर जीवन में आगे बढ़ें। - जिद्दी स्वभाव के कारण ये किसी की नहीं सुनते। अगर रिश्ते बनाए रखने हैं, तो दूसरों की बातों को सुनने और समझने की आदत डालनी होगी।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों की बातों को सुनने और समझने की कोशिश करें। - वृश्चिक राशि के लोगों को चीजों को कंट्रोल में रखना पसंद होता है। लेकिन जब यह संभव नहीं होता, तो वे चिड़चिड़े और गुस्से में आ जाते हैं। इन्हें समझना होगा कि हर चीज पर कंट्रोल रखना हमेशा संभव नहीं है।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों को हद से ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश न करें। - तुलनात्मक स्वभाव के कारण ये हमेशा अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं। इसे छोड़कर, अपनी प्रगति को पहचानें। अपनी पिछली उपलब्धियों की तुलना अपने वर्तमान से करें। इससे मोटिवेशन मिलेगा और बेहतर काम कर पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – दूसरों के साथ तुलना करना बंद करें।
यदि आपका जीवनसाथी वृश्चिक राशि का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे की आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जीवन को अच्छे से जी सकें।
वृश्चिक राशि के जीवनसाथी के लिए सलाह
- वृश्चिक राशि के व्यक्ति को अपने पर्सनल स्पेस में कोई दखलअंदाजी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसलिए, हमेशा उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करना चाहिए और उससे दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।
सलाह – उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। - इस राशि के जातकों को धोखा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, और ये धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करते। इसलिए, इनके साथ हमेशा ईमानदार और भरोसेमंद बने रहना चाहिए।
सलाह – इनके साथ ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति बहुत भावुक होते हैं, और इनका मूड हमेशा बदलता रहता है। ये छोटी-छोटी बातों को भी दिल पर ले लेते हैं। इसलिए, अगर इन्हें कोई बात बतानी है, तो इनका मूड अच्छा होने का इंतजार करें।
सलाह – इनके भावनाओं को समझने की कोशिश करें। - इस राशि के जातकों को हमेशा लोगों और रिश्तों में गहराई पसंद होती है। इनके साथ समय बिताने के लिए उनकी पसंदीदा मूवी देखें, उनके पसंदीदा स्पोर्ट खेलें, या उनकी पसंद की जगह घूमने जाएं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिलेगा।
सलाह – इनके साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। - वृश्चिक राशि के व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। ऐसे समय में शांत रहकर उनकी बातों को समझने की कोशिश करें और उनकी पूरी बात ध्यान से सुनें।
सलाह – उनकी पूरी बातों को सुनने और समझने की कोशिश करें। - जिन बातों से ये दूरी बनाए रखते हैं, उनसे दूर रहने की कोशिश करें। जो बातें ये नहीं बताते, उसके पीछे कोई वजह होती है। इसलिए, उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी न करें।
सलाह – बातों को ज्यादा गहराई से जानने की कोशिश न करें। - वृश्चिक राशि के लोगों को उनके सपने पूरे करने में जितनी मदद करेंगे, उतना ही वे आपके करीब आएंगे और आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे। इसलिए, उनके सपनों का सम्मान करें और जितना हो सके, उन्हें सपोर्ट करें।
सलाह – उनके सपनों को साकार करने में उनकी मदद करें। - इनके साथ ऐसी जगह पर समय बिताने की कोशिश करें, जहां खुलकर और लंबे समय तक बात हो सके। इससे आपके बीच एक अच्छी बांडिंग बन पाएगी।
सलाह – उनके साथ खुलकर और गहराई से बात करने की कोशिश करें।
निष्कर्ष –
वृश्चिक राशि के व्यक्ति अपने विचारों को बहुत जल्दी किसी के सामने नहीं बताते और रहस्यमयी स्वभाव बनाए रखने का प्रयत्न करते हैं। ये अपनी फैमिली और करीबी लोगों को लेकर अत्यधिक पोजेसिव होते हैं और उनके लिए ईमानदारी बहुत मायने रखती है। अगर ये किसी बात पर अड़ जाएं, तो फिर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते। इस राशि के जातकों का मूड बहुत जल्दी बदल जाता है, यानी मूड स्विंग्स होना इनकी आदत में शामिल है। इन्हें चीजों के बारे में गहराई से जानने और हर चीज पर नियंत्रण रखना बहुत पसंद है।
QNA
- वृश्चिक राशि की ताकत क्या है ?
वृश्चिक राशि के जातकों की सबसे बड़ी ताकत यह है कि अगर उन्होंने किसी चीज को करने की ठान ली, तो वे उसे किसी भी हालत में पूरा करके ही छोड़ते हैं। इनकी भावनात्मक समझ और मानसिक स्थिति को समझने की क्षमता भी इनकी एक ताकत मानी जाती है। ये हमेशा अपने करीबी लोगों के साथ ईमानदार रहते हैं, जिसकी वजह से इनके रिश्ते लंबे समय तक टिके रहते हैं। वृश्चिक राशि के लोग कभी भी जोखिम लेने से नहीं डरते और किसी भी नए काम को करने का साहस दिखाते हैं। इनका फोकस बहुत अच्छा होता है, और एक बार जब ये किसी काम में लग जाते हैं, तो उसे पूरा किए बिना नहीं छोड़ते। - वृश्चिक राशि को क्या पसंद है ?
वृश्चिक राशि के लोगों को ईमानदार लोग बहुत पसंद आते हैं, और ये हमेशा ऐसे लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। इन्हें उन विषयों को पढ़ना और सीखना बहुत पसंद है, जिनमें गहराई से जानकारी हासिल की जा सके। वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी बातों को गुप्त रखना अच्छा लगता है और ये अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचते हैं। इसके अलावा, इन्हें चीजों और स्थितियों पर नियंत्रण रखना बेहद पसंद है, चाहे वह किसी पावर का हो या किसी अन्य चीज का। - वृश्चिक राशि को क्या पसंद है ?
वृश्चिक राशि के लोगों को ईमानदार लोग बहुत पसंद आते हैं, और ये हमेशा ऐसे लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। इन्हें उन विषयों को पढ़ना और सीखना बहुत पसंद है, जिनमें गहराई से जानकारी हासिल की जा सके। वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी बातों को गुप्त रखना अच्छा लगता है और ये अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचते हैं। इसके अलावा, इन्हें चीजों और स्थितियों पर नियंत्रण रखना बेहद पसंद है, चाहे वह किसी पावर का हो या किसी अन्य चीज का। - वृश्चिक राशि की कमजोरी क्या है ?
वृश्चिक राशि के लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वे हमेशा दूसरों के साथ अपनी तुलना करते रहते हैं। जब तक वे इस आदत को नहीं छोड़ेंगे, तब तक उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल सकती। इसके अलावा, इनका गुस्सा कई बार हद से ज्यादा हो जाता है, जिसकी वजह से इनके आसपास के लोग इनसे अपनी बातें शेयर करने से डर सकते हैं। इन्हें अपनी चीजों और बातों को छुपाकर रखने की आदत होती है, लेकिन यह आदत करीबी लोगों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती है, क्योंकि पूरी बात न बताने से रिश्तों में दूरी आ सकती है।