कर्क राशि के बारें में फैक्ट जानते है |

कर्क राशि के जातक सबसे ज्यादा अपने परिवार के साथ दिल से जुड़े हुवे होते है |ये परिवार के हर सदस्य का अच्छे से ध्यान रखते है,हमेशा उनकी जरूरत की हर चीज को पूरी करने की कोशिश करते है |  

कर्क राशि के जातक हमेशा अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखते है और परिवार को सेफ रखने के लिए यह कुछ भी कर सकते है | यह अपने परिवार के सदस्यों की परेशानी अपने उपर लेते है | 

कर्क राशि के जातकों के लिए घर अच्छा होना,घर अच्छे सी दिखना बहुत जरूरी होता है,इन्हे सबसे ज्यादा सुकून और कम्फर्ट सिर्फ इनके घर में ही आता है | 

इस राशि के लोग किसी भी मुश्किल हालात में खुद को बदलने की खासियत रखते हैं। ये लोग चाहे हालात कितने भी खराब क्यों ना हो, धीरे-धीरे उन परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। 

कर्क राशि के जातक कभी भी जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते है | यह हमेशा किसी पर भी भरोसा करने में वक्त लगाते है और यह कभी भी किसी चीज को पूरा करने का जल्दी वादा नहीं करते है |

कर्क राशि के लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं क्योंकि इनकी सोच में गहराई होती है। ये लोग बहुत सेंसिटिव होते हैं और सामने वाले के चेहरे के एक्सप्रेशन या आवाज के बदलाव से ही उनकी फीलिंग्स को समझ सकते हैं | 

इस राशि के जातकों को हमेशा ऐसी जिंदगी जीने की ख्वाईश होती है की जिसमे ज्यादा उतार-चढ़ाव ना हो और एक ठहराव भरी जिंदगी को जीने में इनको खुशी मिलती है | 

इस राशि के लोग बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं। ये लोग हर बात को बहुत गहराई से महसूस करते हैं चाहे वो खुशी की हो या दुख की। जिसकी वजह से दूसरों की काही बातों को भी अपने दिल से लगा लेते है | 

इस राशि के जातक अतीत में बहुत ही जीतें है उन्हे वो बात भी याद रखते है | जिसको किसी ने एक साल पहले कहाँ था | इनके साथ अगर कोई बुरी घटना हुवी है तो उसकी ही यादों में जीते है,आज जो अच्छा है उसकी तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है |