मूलांक 9 में पाई जानी वाली आदतों के बारें में जानते है |
मूलांक 9 के लोगों के अंदर एक लीडर के बहुत से गुण होते हैं। दूसरों से काम निकलवाने में और दूसरों को सही रास्ता दिखाना इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है।
इनके अंदर बहुत ही ज्यादा एनर्जी होती है और दूसरों के मुकाबले शारीरिक बल भी ज्यादा होता है। किसी भी तरह के काम में ये जल्दी नहीं थकते हैं।
डिसप्लिन में रहना इन्हें बहुत पसंद होता है। हमेशा काम को एक वक्त पर ही करना पसंद करते हैं, अपने डिसप्लिन की वजह से ही ये जिंदगी में बहुत ज्यादा आगे तक जाते हैं |
शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं और किसी भी तरह की फिजिकल ऐक्टिविटी करना इन्हें बहुत ही पसंद आता है।
मूलांक 9 के जातक बहुत ही स्पष्टवादी और ईमानदार होते हैं। ये कभी भी बातों को घुमा-फिराकर नहीं बोलते हैं और हमेशा जो भी सच्चाई है वो दूसरों के सामने कहने की पूरी कोशिश करते हैं।
मूलांक 9 के जातक बहुत ही साहसी होते हैं, किसी भी तरह का मुश्किल काम करने से ये बिल्कुल भी नहीं डरते हैं। साहसी और मुश्किल कामों में ये सबसे आगे होते हैं।
मूलांक 9 के जातक हमेशा अपने मन की बातों को कहने की पूरी कोशिश करते हैं और अपनी राय को देने से बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं, इनके अंदर आत्मविश्वास बहुत ही ज्यादा होता है।