सिंह राशि के जातक जन्म से ही एक लीडर होते है,इनमे एक लीडर के बहुत से गुण होते है,जैसे की हमेशा किसी भी मुश्किल काम के लिए आगे रहना |
यह हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते है और कभी भी उससे भागते नहीं है फिर वो जिम्मेदारी अपने परिवार की हो या काम की |
सिंह राशि के जातकों में देखा गया है की इनको अपनी फ्रीडम सबसे प्यारी होती है,किसी के दबाव में काम करना इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है | हमेशा अपनी मर्जी से जीना इनको पसंद होता है |
इन्हें दूसरों से तारीफ सुनना बहुत ही पसंद होता है | जब भी दूसरे इनकी तारीफ करते है तो यह और जोश के साथ उस काम को करते है |
सिंह राशि के जातक जब भी किसी के साथ दोस्ती करते है तो उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते है |
जब भी यह बात करते है तो इनकी बातों में एक अलग सा कॉन्फिडेंस नजर आता है | बहुत ही अच्छे से और पूरे विश्वास के साथ यह दूसरों से बात करते है,जिसकी वजह से समानेवाला इनसे बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाता है |
सिंह राशि के जातक में बहुत ही अच्छे बोलने की कला होती है,इनको हजार लोगों के सामने भी खड़ा की जाए तो भी आसानी से किसी टॉपिक पर बात कर सकते है |
सिंह राशि के जातक बहुत ही रोमांटिक और वफादार होते है,अपने पार्टनर को किस तरह से खुश रखना है यह इन्हे बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
इनको धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता है | इनके लिए सबसे जरूरी है ईमानदारी अगर कोई इन्हे किसी भी वजह से धोखा देता है तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते है और उस इंसान को जल्दी माफ भी नहीं कर पाते है |
इनमे सोशल स्किल की बहुत ही अच्छे से समझ होती है,दूसरों को देखकर ही इनको पता चल जाता है की एक इंसान का स्वभाव कैसा है और सामनेवालों को किस तरह से बात करनी है |
सिंह राशि के जातक बहुत ही मददगार और दयालु होते है | जब भी किसी अपने को जरूरत पढ़ती है तो यह तुरंत उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते है |