भाग्यांक 6 के जातक बहुत ही क्रिएटिव होते है और चीजों को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है ये इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
इन्हें ज्यादा झगड़े पसंद नहीं होते है, क्योंकि ये बेकार की बहस और तनाव से दूर रहना पसंद करते है | हमेशा जिंदगी को अच्छे से बैलन्स रखना और शांति से जिंदगी को जीना इन्हें पसंद होता है |
भाग्यांक 6 वालों को ज्यादा सोशल होना पसंद होता है | हमेशा पार्टी करना और दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करना इन्हें पसंद होता है |
अपने परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देते है और परिवार के सदस्यों को जितना ज्यादा उनके लिए कर सकते है उतना करने की पूरी कोशिश करते है |
भाग्यांक 6 के जातक का रहन-सहन बहुत ही अच्छा होता है | ऐसा कह सकते है कि फैशनेबल रहना कोई इनसे सीखे |
भाग्यांक 6 के व्यक्ति बहुत ही अच्छे डिप्लोमैट होते है | इन्हें बहुत ही अच्छे से पता होता है कि चीजों को किस तरह से मैनेज किया जाता है |
ये दूसरों की भावना को बहुत ही अच्छे से समझते है और अपनी बातों से दूसरों को हील करने की पूरी कोशिश करते है, इसलिए लोग अपने दिल की बातें इन्हें आसानी से बता देते है |
इन्हें नई-नई चीजों पर पैसे खर्च करना बहुत ही अच्छा लगता है | वैसे देखा जाए तो खर्च करना भाग्यांक 6 वालों के स्वभाव में ही होता है, और कई बार ये अपनी जरूरत से ज्यादा भी खर्च कर देते है |