मूलांक 7 में पाई जानी वाली आदतों के बारें में जानते है |

मूलांक 7 के जातकों की इनट्यूशन पावर बहुत ही स्ट्रॉन्ग होती है, इन्हें पहले से ही इस बात के सिग्नल मिल जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है। 

मूलांक 7 के जातकों को हमेशा सीखते रहना पसंद होता है, इनकी इसी आदत की वजह से इन्हें बहुत से विषयों के बारे में जानकारी भी रहती है |

स्पिरिचुअलिटी और योग जैसी चीजों के साथ जुड़े रहना ये पसंद करते हैं, जिसकी वजह से हेल्थ के साथ-साथ इनकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। 

मूलांक 7 के लोग किसी भी विषय पर बहुत ही गहराई से सोचते हैं, जिसकी वजह से ये किसी भी तरह की चीज पर बहुत गहरी रिसर्च कर सकते हैं। 

जिंदगी में कितने भी आगे चले जाएं या इनके पास कितना भी पैसा आ जाए, इनमें अहंकार नहीं आता है। हमेशा अपने उसूलों के पक्के होते हैं |

मूलांक 7 के जातक दिमाग से बहुत ही स्मार्ट होते हैं, किसी के ऊपर ये जल्दी आंख बंद करके भरोसा नहीं करते हैं।  

मूलांक 7 वाले ज्यादातर कौनसी बुरी आदते पाई जाती है इसके बारें में आगे बताया है |

कई बार देखा गया है कि ये अपने ही सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं और दूसरे लोगों के साथ ज्यादा मिलते-जुलते नहीं हैं। 

अगर जिंदगी में बार-बार परेशानी आ रही है, और किसी काम में सफलता भी नहीं मिल रही है, तो ये जल्दी निराश हो सकते हैं। एक वक्त के बाद तो फिर इनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है |

सिर्फ बड़े सपने देखते हैं, और जब उन सपनों को पूरा करने के लिए काम करने की जरूरत होती है, तो कामों को टालते रहते हैं। ऐसा करने से ये हकीकत से दूर होकर जीने लगते हैं। 

हर चीज के बारे में गहराई से सोचने की इनकी आदत तब बुरी साबित होती है, जब ये दूसरों के कहे हुए बातों के बारे में भी ज्यादा सोचने लगते हैं |