अगर आपका भी जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका भी मूलांक 6 है। मूलांक 6 वाले लोगों को हमेशा साफ-सुथरा रहना बहुत पसंद होता है, जो कि एक अच्छी आदत है। इनका ड्रेसिंग सेंस बहुत ही अच्छा होता है। मूलांक 6 के व्यक्ति अपने कमरे में चीजों को सही जगह पर रखते हैं। मूलांक 6 वाले हमेशा दूसरों की मदद करते हैं और अपने करीबी लोगों पर पैसों को खर्च करना इन्हें बहुत पसंद है। आइए, अब मूलांक 6 की पसंद, नापसंद, सकारात्मक और नकारात्मक गुण, स्वामी ग्रह के उपाय और उनके जीवन में कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।
मूलांक 6 की पसंद
- मूलांक 6 के लोगों को हर वो चीज पसंद होती है, जो दिखने में सुंदर और खूबसूरत हो।
पसंद – सुंदरता और आकर्षण। - इन्हें संगीत, डांस, और कला से जुड़ी चीजें बहुत पसंद होती हैं। ये अक्सर क्रिएटिव काम करना पसंद करते हैं।
पसंद – संगीत और कला। - मूलांक 6 के लोगों को शांत और खुशी वाला माहौल पसंद होता है।
पसंद – शांत और खुश माहौल। - इन्हें अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद होता है।
पसंद – परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना। - ये लोग हमेशा फैशनेबल और स्टाइलिश रहना पसंद करते हैं, जिससे ये भीड़ में अलग दिख सकें।
पसंद – फैशन और स्टाइल। - इन्हें प्यार और रोमांटिक रिश्ते बेहद पसंद होते हैं। ये अपने पार्टनर को पूरे दिल से चाहते हैं।
पसंद – रोमांटिक रिश्ते। - इन्हें अपने घर और आसपास की जगह को सजाने और खूबसूरत बनाने में आनंद आता है।
पसंद – सजावट और इंटीरियर डिजाइन। - ये लोग अपने करीबी और जरूरतमंदों की मदद करना पसंद करते हैं।
पसंद – दूसरों की मदद करना। - इन्हें हमेशा खुशबूदार और साफ-सुथरा माहौल पसंद होता है।
पसंद – खुशबू और स्वच्छता। - मूलांक 6 के लोग एक लग्जरी और आरामदायक जीवन जीना पसंद करते हैं, जिसमें आरामदायक चीजें अधिक शामिल हों।
पसंद – आरामदायक और लग्जरी जीवन।
मूलांक 6 को नापसंद
- इन्हें गंदगी और अव्यवस्थित जगह बिल्कुल नापसंद होती है।
नापसंद – गंदगी और अव्यवस्था। - मूलांक 6 के लोग गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव के लोगों को पसंद नहीं करते।
नापसंद – आक्रामक और गुस्सैल लोग। - इन्हें लड़ाई-झगड़ा और खराब माहौल बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
नापसंद – झगड़े और अशांति। - इन्हें जब उनकी बातों और जरूरतों को नजरअंदाज किया जाता है, तो ये इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते।
नापसंद – अनदेखा किया जाना। - जो लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र नहीं करते, ऐसे लोग मूलांक 6 के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
नापसंद – भावनाओं की अनदेखी।
मूलांक 6 के गुण
- हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहना और जितना हो सके दूसरों की मदद करना।
गुण – दूसरों की मदद करना | - इनका रहन-सहन बहुत ही अच्छा होता है, जिसकी वजह से लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।
गुण – अच्छा रहन-सहन | - मूलांक 6 के व्यक्ति बहुत ही धैर्यवान और सहनशील होते हैं, जिसकी वजह से ये कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं और दूसरों को संभालने में सक्षम होते हैं।
गुण – सहनशील और धैर्यवान | - मूलांक 6 के व्यक्ति स्वभाव से दयालु और सहानुभूतिपूर्ण होते हैं। ये हमेशा अपने परिवार और दोस्तों की देखभाल करते हैं।
गुण – दयालु और मददगार | - मूलांक 6 के व्यक्ति मिलनसार होते हैं और लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं।
गुण – आसानी से घुलना | - मूलांक 6 के व्यक्ति जीवन में संतुलन बनाना जानते हैं, चाहे वह उनकी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ ।
गुण – संतुलन बनाने में माहिर |
इसे पढे – मेष राशि की असली ताकत | - इन्हें कला, संगीत और फैशन की चीजों का शौक होता है, जिसकी वजह से ये अपने आसपास के माहौल को हमेशा अच्छा बनाए रखते हैं।
गुण – माहौल को अच्छा बनाए रखना | - ये रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं और हमेशा अपने करीबी लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
गुण – वफादार | - ये हमेशा दूसरों के साथ प्यार से पेश आते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
गुण – दूसरों से सम्मान और प्रेम करना | - ये जीवन के हर पहलू पर सही मार्गदर्शन करने में सक्षम होते हैं और हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं।
गुण – सही मार्गदर्शन करना |
अगर मूलांक 6 के जातक का स्वामी ग्रह शुक्र अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में शुक्र ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।
मूलांक 6 के अवगुण
- आसानी से किसी की भी बातों में आ जाना, जल्दी भावुक होना, और दूसरों पर निर्भर रहना, ये सब मूलांक 6 वालों की कमजोरी हैं।
अवगुण – दूसरों पर निर्भर रहना और भावुक होना | - आलसी हो सकते हैं, खासकर जब उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करना पड़े। ऐसे में ये काम को टाल देते हैं।
अवगुण – आलसी | - दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा रखते हैं, और जब कोई उनकी अपेक्षा पर खरा नहीं उतरता, तो निराश हो जाते हैं।
अवगुण – दूसरों से अधिक अपेक्षा | - दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं, खासकर अपने करीबी लोगों की बातों पर आँख बंद करके भरोसा कर लेते हैं।
अवगुण – जल्दी भरोसा करना | - निर्णय लेने में दूसरों पर निर्भर रहते हैं और खुद निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करते हैं।
अवगुण – निर्णय लेने में कठिनाई | - दिखावे की चीजों की तरफ अधिक आकर्षण होता है, और उनकी यही भौतिकता उन्हें कभी-कभी वास्तविकता से दूर ले जाती है।
अवगुण – अत्यधिक भौतिकता | - अपनी बातों पर अड़े रहना और चीजें अपनी मर्जी के अनुसार न होने पर जिद्दी हो जाना।
अवगुण – जिद्दीपन | - दूसरों पर अत्यधिक निर्भर रहते हैं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को खो बैठते हैं।
अवगुण – दूसरों पर अधिक निर्भर | - कई बार दूसरों की इतनी मदद करते हैं कि उसमें अपना नुकसान कर बैठते हैं।
अवगुण – दूसरों की हद से ज्यादा मदद करना | - कई बार लोगों को खुश करने के चक्कर में खुद के ऊपर ध्यान नहीं देते है और खुदका नुकसान कर लेते हैं।
अवगुण – बेजवजह नुकसान कर लेना |
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या ऐसा काम हो सकता है जो आपको पसंद आता हो। अगर इन करियर ऑप्शन्स में से कोई आपको अच्छा लगता है, तो आपको उसे जरूर चुनना चाहिए।
मूलांक 6 के लिए करियर
- हमेशा बाहर की चीजों के प्रति आकर्षण होता है, और दिखावे की चीजें बहुत पसंद आती हैं। आपका रहन-सहन भी बहुत अच्छा होता है और आप सुंदरता को अच्छी तरह परख लेते हैं। इसलिए, फैशन इंडस्ट्री, ड्रेस डिज़ाइन, और फैशन डिज़ाइन में अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – फैशन डिज़ाइन, ड्रेस डिज़ाइन | - इनके स्वभाव में दूसरों की परवाह करना और मदद करना शामिल है। चीजों को उनकी सही जगह पर रखने में यह माहिर होते हैं, इसलिए ये एक अच्छे मैनेजर बन सकते हैं।
फील्ड – मैनेजर |
इसे पढे -तुला राशि की समस्या का हल | - हमेशा खूबसूरत और आकर्षक दिखने की कोशिश करते हैं। ब्यूटी के बारे में बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं, इसलिए एक अच्छे मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, और हेयर स्टाइलिस्ट बन सकते हैं।
फील्ड – मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट | - नाटक, मॉडलिंग, और फिल्मों में रुचि रखते हैं। इनमें काम करने के लिए आपके पास आकर्षण और आत्मविश्वास है, जिससे इनमें अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – नाटक, मॉडलिंग, फिल्म इंडस्ट्री | - भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए काउंसलिंग, थेरेपी, और सोशल वर्क में अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – काउंसलिंग, थेरेपी, सोशल वर्क | - सबके साथ मिल-जुलकर रहने वाला स्वभाव और दूसरों को समझने की क्षमता सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में आपको सफल बना सकती है।
फील्ड – सेल्स, मार्केटिंग | - खाने के मामले में नई-नई चीजों को ट्राई करने का शौक होता है। इसलिए, तो एक अच्छे शेफ भी बन सकते हैं या खुद का रेस्टोरेंट खोल सकते हैं, जिससे नई-नई चीजों का स्वाद ले सकें और दूसरों को भी दे सकें।
फील्ड – शेफ, रेस्टोरेंट बिजनेस | - कला और संगीत के प्रति भी आकर्षण रखते हैं, इसलिए इसमें भी अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – कला और संगीत |
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि जो भी हमने फील्ड बताई है, वह केवल सुझाव हैं। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ इन्हीं को चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो हमने नहीं बताई है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं। अक्सर हम वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो|
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी मूलांक 1 के स्वामी ग्रह को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
मूलांक 6 के लिए उपाय
- मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, तो शुक्रवार के दिन उपवास कर सकते हैं, इससे शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव कम होने में मदत मिलेगी ।
- शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र जैसे चावल, दूध, दही और चीनी का दान करें। शुक्रवार को दान देना शुभ माना जाता है।
- सफेद रंग के कपड़े पहनें और जीवन में ज्यादा से ज्यादा सफेद चीजों का इस्तेमाल करें, इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
- कला और संगीत से जुड़ने की कोशिश करें, इससे भी शुक्र ग्रह अच्छे परिणाम देता है।
- जितना आप महिलाओं का सम्मान करेंगे, उतना ही शुक्र ग्रह अच्छा होगा।
- हर रोज सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें, इससे भी शुक्र ग्रह अच्छा होने में मदद मिलती है।
- हमेशा अपने रिश्तों में ईमानदारी और प्रेम बनाए रखें, क्योंकि शुक्र प्रेम का प्रतीक है और सबसे जरूरी बात जितना अपनी पत्नी के साथ रिश्ता अच्छा होता है ,उतना ही शुक्र ग्रह मजबूत होता है ।
- शुक्र ग्रह के मंत्र का जाप करें। इस मंत्र की जाप की शुरुआत शुक्रवार के दिन से करें और दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार कम से कम मंत्र का जाप करें।
मंत्र – “ॐ शुं शुक्राय नमः”
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
मूलांक 6 के लिए सलाह
- हमेशा भीड़ से अलग दिखने के लिए जरूरत न होते हुए भी पैसे खर्च करने की आदत को कम करना होगा, क्योंकि इससे आगे चलकर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सुधार का क्षेत्र – पैसों को सोच-समझकर खर्च करें | - भावना में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने की कोशिश न करें। अपने काम और निजी जीवन में प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना ही जीवन में बड़े नुकसान से बचा सकता है।
सुधार का क्षेत्र – प्रैक्टिकल होकर निर्णय लें|
इसे पढे – सिंह राशि की कामयाबी का रास्ता | - जो लोग जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते हैं और आपकी मदद करते हैं, ऐसे लोगों के साथ ही रहने की कोशिश करें। जितना हो सके, नकारात्मक और असमर्थन करने वाले लोगों से दूर रहें।
सुधार का क्षेत्र – अच्छे और सकारात्मक लोगों के साथ रहें | - अपने खान-पान पर ध्यान दें। ज्यादा बाहर की चीजें न खाएं और जितना हो सके, सात्विक भोजन करने का प्रयास करें।
सुधार का क्षेत्र – अच्छा और सात्विक भोजन करें | - दूसरों से जितना हो सके, उतनी कम तुलना करें। अगर तुलना करनी ही है, तो अपने कल से करें, ताकि यह जान सकें कि आपने जीवन में कितनी तरक्की की है या नहीं।
सुधार का क्षेत्र – अपने बीते कल से बेहतर बनने की कोशिश करें | - सिर्फ आराम, मौज-मस्ती और दिखावे की चीजों के प्रति ज्यादा आकर्षण आपके जीवन का संतुलन बिगाड़ सकता है और न चाहते हुए भी बुरी चीजों की ओर ले जा सकता है।
सुधार का क्षेत्र – काम और करियर पर ध्यान दें | - खुद पर ध्यान दें और जीवन में अनुशासन और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। जितना हो सके, उतना काम करें और जरूरत होने पर ही आराम करें। जितना जल्दी हो सके, उतना काम करना शुरू करें।
सुधार का क्षेत्र – अनुशासन लाएं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें | - समय की कीमत समझें और कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। हर बार खुशी और मनोरंजन के लिए जरूरी काम टालना आपके करियर में बाधा बन सकता है।
सुधार का क्षेत्र – समय बर्बाद न करें |
यदि आपका जीवनसाथी मूलांक 6 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।
मूलांक 6 के जीवनसाथी के
लिए सलाह
- मूलांक 6 वालों को दूसरों से तारीफ सुनना पसंद होता है, खासकर उनके स्टाइल, सुंदरता, और किए हुवे काम के लिए। उनकी छोटी-छोटी चीजों की तारीफ करें, इससे उनका आत्म-सम्मान बढ़ता है और आप दोनों के बीच में भी प्यार बढ़ता रहेगा |
सलाह – उनके छोटे-छोटे कामों की तारीफ करें। - ये लोग बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। जब भी उन्हें भावनात्मक रूप से जरूरत हो, तो उन्हें शांति से सुनने और समझने की कोशिश करें और उनके प्रति सहानुभूति रखें।
सलाह – सहानुभूति रखें और समझने की कोशिश करें। - इनके साथ जितना अच्छा समय बिताएंगे, उतना ही आपका संबंध मजबूत होता चला जाएगा। इसलिए, इनके साथ डेट्स प्लान करें, उनकी पसंद की जगह पर घूमने जाएं, और छोटी-छोटी खुशियाँ मनाकर रिश्ते में रोमांस बनाए रखें।
सलाह – उनके साथ अच्छा समय बिताने के तरीके खोजें। - मूलांक 6 वाले लोग बहुत ही खर्चीले और आराम पसंद करने वाले होते हैं। इसलिए, पैसों को सोच-समझकर खर्च करने और अनावश्यक खर्च से बचने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश करें। उन्हें सैविंग का महत्व बताएं और भविष्य के लिए योजना बनाने को प्रेरित करें।
सलाह – सैविंग का महत्व समझाएं। - इन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं जो खुले विचारों वाले और स्पष्टता से बात करने वाले हों। इसलिए, उनके साथ बात करते समय किसी भी गलतफहमी से बचें और अपनी बात को सीधे और ईमानदारी से कहें।
सलाह – उनके साथ खुलकर और ईमानदारी से संवाद करें। - इन्हें दूसरों पर भरोसा करना पसंद होता है और वे अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद रखते हैं। इसलिए, उन्हें अनावश्यक बंधनों में बाँधने की बजाय थोड़ी खुली छूट दें। साथ ही, उनकी आदतों और बातों पर भी ध्यान दें।
सलाह – जरूरत हो, उतनी ही छूट दें। - इन्हें कला, संगीत, और डिज़ाइन में इंटेरेस्ट होती है। उनकी पसंद की चीजों का समर्थन करें और जितना हो सके, उनकी मदद करने की कोशिश करें।
सलाह – उनकी सहायता करने की कोशिश करें।
इसे पढे – कर्क राशि के तकलीफों का हल | - ये रिश्तों में पूरी तरह से समर्पित और ईमानदार होते हैं। इसलिए, रिश्ते में ईमानदारी और समझदारी से काम करें, जिससे रिश्तों में गहराई और मजबूती बनी रहे।
सलाह – ईमानदार और समझदार रहें।
निष्कर्ष –
मूलांक 6 के बारे में यह जाना गया कि इन्हें फैशनेबल रहना बहुत पसंद होता है, और ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ये बहुत जल्दी किसी के भी साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। किसी भी परिस्थिति में ये आसानी से हार नहीं मानते और बहुत ही सहनशील होते हैं। मूलांक 6 के व्यक्ति यदि किसी के साथ खड़े होते हैं, तो चाहे सामने कितनी भी बुरी परिस्थिति क्यों न हो, वे उसकी मदद पूरे दिल से करते हैं।
हमने मूलांक 6 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मूलांक 6 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका मूलांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मूलांक 6 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।