भाग्यांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि होता है, जो कि जाना ही जाता है धीमी गति और पैशन्स के लिए, इसलिए जिस भी व्यक्ति का भाग्यांक 8 होता है, उसके काम जल्दी होते ही नहीं या उन्हें किसी भी काम में कामयाबी मिलने के लिए ज्यादा मेहनत और ज्यादा बार प्रयास करना पड़ता है। भाग्यांक 8 वालों को जल्दी काम बनने के लिए शनि देव की पूजा करनी चाहिए, शनि देव के मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहिए और हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होने में आपको मदद मिलेगी और भाग्यांक 8 वालों के काम में आने वाली समस्याएं कम होंगी।
आइए, अब भाग्यांक 8 के गुण, अवगुण और स्वामी ग्रह के उपाय, और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।
भाग्यांक 8 की पसंद
- भाग्यांक 8 के जातकों को ब्रांडेड चीज़ें और प्रीमियम दिखने वाली चीज़ें बहुत पसंद होती हैं। ये लोग हमेशा ऐसी चीज़ों को चुनते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को और बेहतर बनाएं। उनके लिए किसी चीज़ की क्वालिटी और उसकी स्टाइल बहुत महत्वपूर्ण होती है। यही कारण है कि ये लोग सिम्पल चीज़ों के बजाय प्रीमियम चीज़ों को खरीदना पसंद करते हैं।
पसंद – ब्रांडेड और प्रीमियम चीज़ें। - भाग्यांक 8 के लोग पैसों का महत्व बहुत अच्छे से समझते हैं और इसे सही जगह पर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। वे अपने पैसों को सही जगह पर इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इन्हें फिजूलखर्ची से दूर रहना और अपने पास के रिसोर्सेस का सही इस्तेमाल करना पसंद होता है।
पसंद – पैसों का सही उपयोग करना। - भाग्यांक 8 के व्यक्ति फील्ड वर्क और लीडर की तरह काम करना पसंद करते हैं। इन्हें टीम को लीड करना और नई जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर लेना अच्छा लगता है। इनके लिए अपने काम में हमेशा ऐक्टिव रहना और दूसरों को काम करने के लिए मोटिवेट करना पसंद होता है।
पसंद – फील्ड वर्क और लीडरशिप। - भाग्यांक 8 वालों को अच्छा और फूलप्रूफ प्लान बनाकर काम करना बहुत पसंद होता है। ये लोग अपने हर काम को करने से पहले प्लान करते हैं और उसे अच्छे तरीके से पूरा करते हैं।
पसंद – प्लानिंग और एक्सक्यूशन।
भाग्यांक 8 को नापसंद
- भाग्यांक 8 वाले डिसिप्लिन और प्लानिंग के बिना काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इनके लिए हर काम को प्लानिंग और डिसिप्लिन के साथ करना जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति बिना प्लान और डिसिप्लिन के कोई काम करता है, तो यह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।
नापसंद – डिसिप्लिन और प्लानिंग की कमी। - जो लोग आलसी होते हैं और कामों को सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं, ऐसे लोग भाग्यांक 8 वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। जो लोग कामों को टालते हैं या उन्हें पूरे मन से नहीं करते, वे भी इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते।
नापसंद – आलसी और काम टालने वाले लोग। - भाग्यांक 8 वालों को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते, जो किसी भी काम को पूरा करने के लिए स्मार्ट वर्क की जगह शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करते हैं।
नापसंद – कामों में शॉर्टकट लेना।
इसे पढे – मेष राशि की गुप्त बातें | - भाग्यांक 8 वालों को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते, जो दिखावा करते हैं और जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं देते।
नापसंद – दिखावा करना। - जो लोग रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव होते हैं और दूसरों के पर्सनल स्पेस में दखल देते हैं, वे भाग्यांक 8 वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। इन्हें यह भी बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि कोई उनकी फ्रीडम को खत्म करे।
नापसंद – किसी भी चीज को लेकर ज्यादा पजेसिव होने वाले लोग।
भाग्यांक 8 के गुण
- भाग्यांक 8 के जातकों में धैर्य बहुत होता है, और जब तक कामयाबी नहीं मिलती, ये हार नहीं मानते। ये लोग हमेशा अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करते रहते हैं। इनकी सहनशक्ति और मजबूत इच्छाशक्ति इन्हें हर मुश्किल को पार करने में मदद करती है।
गुण – मजबूत इच्छाशक्ति। - ये जातक मेहनती, जिम्मेदार और बिजनेस पर्सपेक्टिव रखने वाले होते हैं। ये अपने काम को पूरी ईमानदारी और डेडिकेशन के साथ करते हैं। जो भी काम करने की जिम्मेदारी लेते हैं, उसे समय पर पूरा करते हैं। ये काम के प्रति पूरी तरह से ईमानदार होते हैं।
गुण – मेहनती और जिम्मेदार। - ये लोग जीवन में हर परिस्थिति का सामना डटकर करते हैं। चाहे कितनी भी समस्याएँ क्यों न हों, ये डरते नहीं और हर मुश्किल का हमेशा पूरे हिम्मत के साथ सामना करते हैं। हालात कितने भी बुरे क्यों न हों, ये हमेशा डटे रहते हैं।
गुण – निडर और साहसी। - इनमें लीडरशिप करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की क्षमता होती है। ये लोग हमेशा बड़ी सोच रखते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इनकी लीडरशिप स्किल इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
गुण – लीडरशिप स्किल।
इसे पढे – मिथुन राशि के छुपे राज | - ये लोग परिस्थितियों के अनुसार समझौता करने में माहिर होते हैं। चाहे कितनी भी मुश्किल हालात क्यों न हो, ये उसमें खुद को ढाल लेते हैं और सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। इनके अंदर परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलने का गुण होता है।
गुण – समझदारी और लचीलापन।
अगर भाग्यांक 8 के जातक का स्वामी ग्रह शनि अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में शनि ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।
भाग्यांक 8 के अवगुण
- भाग्यांक 8 के जातक पैसों और मटेरियलिस्टिक चीजों के बारे में अधिक सोचते हैं। यह हमेशा इस तरह सोचते रहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा किस तरह से अच्छी और आराम देने वाली चीजों को इकट्ठा किया जाए। कई बार पैसे और चीजें न मिलने पर इन्हें तनाव होने लगता है।
अवगुण – पैसों और मटेरियलिस्टिक चीजों की चिंता। - कई बार ये दूसरों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और अपने करीबी लोगों के पास दूसरों को देखना पसंद नहीं करते हैं।
अवगुण – नियंत्रण की भावना। - भाग्यांक 8 वालों को कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है, तो ये एक वक्त के बाद ही नई चीजों को ट्राई करना छोड़ देते हैं।
अवगुण – जल्दी गिवअप करना। - कई बार ये अपनी काबिलियत और नॉलेज पर अधिक विश्वास करने लगते हैं और जो काम इनसे हो नहीं सकता, उसे भी हाथ में ले लेते हैं। काम के अच्छे-बुरे परिणामों के बारे में कम सोचते हैं।
अवगुण – अधिक आत्मविश्वास।
इसे पढे – कर्क राशि की असली ताकत | - भाग्यांक 8 वाले कई बार प्लान बनाने के बाद भी एक्शन लेने की बजाय यह देखते रहते हैं कि क्या प्लान सही है या नहीं। एक प्लान को बार-बार बदलते रहते हैं, बजाय काम को शुरू करने के।
अवगुण – सिर्फ प्लानिंग करना।
हमारे द्वारा दिए गए रेमेडी भाग्यांक 8 के स्वामी ग्रह शनि को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे|
भाग्यांक 8 के लिए उपाय
- शनिवार के दिन उपवास रखें । हर शनिवार काले रंग के कपड़े पहनकर शनि मंदिर में जाकर दर्शन करें।
- जो भी आपके घर में काम करने वाले लोग हैं या ऑफिस में आपके नीचे काम करने वाले लोग हैं,इनका सन्मान करें | इनके साथ बुरा व्यवहार करने से शनि ग्रह खराब होता हैं |
- शनिवार के दिन काले कपड़े, काले तिल और सरसों का तेल दान करें। हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और विशेष रूप से शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें।
- दिन में कम से कम आधा घंटा मेहनत भरा काम अवश्य करें।अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- शनिदेव को ईमानदारी और सच्चाई पसंद है, इसलिए हमेशा सच बोलें और ईमानदारी से जीवन जिएं। शनि ग्रह के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए उनके मंत्र का जाप करें। यह जाप शनिवार से शुरू करें और इसे दिन में 21, 51, या 108 बार करें।
मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
भाग्यांक 8 के लिए सलाह
- भाग्यांक 8 वाले कई बार अपने कामों को जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि कोई भी काम करते समय दूसरों की राय लेना उतना ही जरूरी है। इससे वे आगे चलकर होने वाले नुकसान से बच सकते हैं।
सुधार का क्षेत्र – नया काम करते समय दूसरों की राय लें। - माना कि औरों के मुकाबले आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और किसी भी काम में जल्दी कामयाबी नहीं मिलती है, लेकिन भाग्यांक 8 वालों को यह सीखना जरूरी है कि इससे उनकी पैशन्स करने की क्षमता बढ़ती है। यह क्षमता उन्हें जिंदगी में आने वाली बड़ी परेशानियों का सामना औरों के मुकाबले बेहतर तरीके से करने में मदद करती है। हर समस्या को एक सीखने का माध्यम बनाएं।
सुधार का क्षेत्र – हर सिचुएशन में पॉजिटिव ऐटिट्यूड रखें। - भाग्यांक 8 वाले कई बार दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं और अपनी बात सही साबित करने की कोशिश करते हैं। इससे लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। दूसरों की बातों को सुनने और उनकी राय को समझने की कोशिश करें, साथ ही अपनी बातें दूसरों को अच्छे से समझाने का प्रयास करें।
सुधार का क्षेत्र – दूसरों की बातों को सुनें और समझें। - कई बार ये खुद पर हद से ज्यादा विश्वास कर लेते हैं और ऐसे काम हाथ में ले लेते हैं, जो उनसे पूरा नहीं हो सकता। इससे आगे चलकर पैसों और वक्त का नुकसान हो सकता है।
सुधार का क्षेत्र – आत्मविश्वास को अहंकार में न बदलने दें।
इसे पढे – सिंह राशि की गुप्त बातें | - दूसरों पर भरोसा करने में इन्हें तकलीफ होती है, जिसकी वजह से ये कई बार अपने मन की बात दूसरों को कहने में असहज महसूस करते हैं। दूसरों पर भरोसा रखना सीखें, वरना आगे चलकर करीबी लोगों के अभाव में आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
सुधार का क्षेत्र – दूसरों पर भरोसा रखें, ज्यादा प्रैक्टिकल न बनें। - जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए यह जानना जरूरी है कि हम कहां गलती कर रहे हैं। इसलिए दूसरों की गलतियों पर ध्यान देने के बजाय अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। इससे आप जिंदगी में और बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकेंगे।
सुधार का क्षेत्र – खुद की गलतियों पर ध्यान दें। - पैसों और कामयाबी का उपयोग सिर्फ अपने लिए करने के बजाय दूसरों की मदद करने की भी कोशिश करें। इससे आपको अंदर से सुकून मिलेगा और अच्छा महसूस होगा।
सुधार का क्षेत्र – पैसों और पद का सही उपयोग करें। - सिर्फ काम में उलझे न रहें। काम के साथ-साथ अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें। जब आपकी सेहत अच्छी होगी, तो आप अपने काम को और भी अच्छे से कर सकेंगे।
सुधार का क्षेत्र – फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।
यदि आपका जीवनसाथी भाग्यांक 8 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।
भाग्यांक 8 के जीवनसाथी
के लिए सलाह
- भाग्यांक 8 वाले अपनी फ्रीडम और पर्सनल स्पेस को लेकर बहुत ही गंभीर रहते हैं। अगर कोई इसमें दखलअंदाजी करता है, तो यह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता। हमेशा इनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। हालांकि, पर्सनल स्पेस का सम्मान करने का यह मतलब नहीं है कि आप उनकी बुरी आदतों को नजरअंदाज करें।
सलाह – पर्सनल स्पेस का सम्मान करें। - इन्हें किसी भी चीज को पाने के लिए दूसरों से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे समय में इन्हें मानसिक रूप से सहारे की जरूरत होती है, जो उन्हें प्रेरित करे और जिंदगी में आगे बढ़ने में मदद करे।
सलाह – इन्हें मानसिक रूप से सहारा दें। - भाग्यांक 8 वाले अपने करियर और काम में इतने खो जाते हैं कि उन्हें दूसरी चीजों पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलता। ऐसे में आपको यह समझाना होगा कि काम के साथ-साथ परिवार और दोस्तों का ध्यान रखना भी कितना जरूरी है।
सलाह – उन्हें हर रिश्ते की अहमियत बताएं। - ये हमेशा दूसरों से ईमानदारी की उम्मीद करते हैं। अगर कोई इनका विश्वास तोड़ता है, तो ये उससे दूरी बनाने में देर नहीं करते। इसलिए इनके साथ एक भरोसे और ईमानदारी का रिश्ता बनाने की कोशिश करें।
सलाह – विश्वास और ईमानदारी का रिश्ता बनाने की कोशिश करें। - अगर ये काम में बहुत व्यस्त रहते हैं, तो इन्हें परिवार और रिश्तों की अहमियत समझाएं। इससे वे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक अच्छा संतुलन बना सकेंगे।
सलाह – इन्हें रिश्तों की अहमियत बताएं। - इनकी आदत होती है कि अगर वे किसी चीज को करने की ठान लेते हैं, तो उसे किसी भी हाल में पूरा करते हैं। हमेशा उनकी इस आदत का सम्मान करें और उनकी मदद करने की कोशिश करें। इससे उन्हें लगेगा कि आप उनकी मेहनत और सपनों की कदर करते हैं, और इससे रिश्तों में मिठास और प्यार बना रहेगा।
सलाह – उनकी मदद करें। - भाग्यांक 8 वालों की जिंदगी में दूसरों के मुकाबले ज्यादा कठिनाइयां आती हैं। इसलिए हमेशा उनके काम और भावनाओं को समझने की कोशिश करें, ताकि वे मानसिक रूप से मजबूत बने रहें।
सलाह – बुरे समय में उन्हें समझें और उनका साथ दें।
निष्कर्ष –
भाग्यांक 8 के व्यक्ति जन्म से ही एक लीडर होते हैं, दूसरों से किस तरह से काम करना है, इनको बहुत ही अच्छे से आता है। दूसरों के मुकाबले इनको देरी से किसी भी काम में कामयाबी मिलती है। इनको कोई भी चीज़ पाने के लिए दूसरों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर देखा जाए तो इनको ऐसी चीजें पसंद आती हैं, जो कि दिखने में सुंदर और अच्छी हों, और पैसों के मामले में यह बहुत ही होशियार होते हैं। बेफिजूल की चीजों पर यह पैसे खर्च नहीं करते हैं। इनके जीवन में शनि ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है।
हमने भाग्यांक 8 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। भाग्यांक 8 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका भाग्यांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, मूलांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और भाग्यांक 8 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।