Mulank 7 : मूलांक 7 के गुण,स्वभाव पूरी जानकारी |

अगर आपका भी जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका भी मूलांक 7 है। मूलांक 7 वाले जातकों को अकेले रहना पसंद होता है। ये ज्यादा किसी के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं। लोगों के बीच में बैठे होने के बावजूद इनके दिमाग में कुछ और ही विचार चल रहे होते हैं। इनके पास सब कुछ होने के बावजूद इन्हें हमेशा ऐसा लगता है कि जिंदगी में कुछ कमी है। मूलांक 7 वाले लोग अक्सर अपने ही विचारों में खोए रहते हैं। नए लोगों से बात करने में इन्हें तकलीफ होती है। ये हमेशा दूसरों की मदद करते हैं, लेकिन जब इन्हें खुद मदद की जरूरत होती है, तो बहुत कम ही मदद मिल पाती है। खासकर, अपने उधार दिए हुए पैसे ये जल्दी वसूल नहीं कर पाते हैं।आइए, अब मूलांक 7 के गुण, अवगुण और स्वामी ग्रह के उपाय, और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।

mulank 7

मूलांक 7 के गुण

  1. मूलांक 7 वालों की ताकत यह है कि वे कभी भी आलसी नहीं होते हैं और हमेशा काम को बहुत जल्दी शुरू करते हैं।
    गुण – आलसी न होना।
  2. मूलांक 7 वालों में बहुत से काम एकसाथ करने का हुनर होता है। ये बहुत ही अच्छे मल्टीटास्कर होते हैं।
    गुण – बहुत अच्छे मल्टीटास्कर।
  3. ये बहुत ही शांत और मैच्योर होते हैं। लोग इनके बारे में क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं, इससे इन्हें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता।
    गुण – मानसिक रूप से मजबूत।
  4. मूलांक 7 वालों की ताकत उनका सिक्स्थ सेंस होता है, जो उन्हें पहले ही बता देता है कि आगे क्या होने वाला है।
    गुण – अच्छा सिक्स्थ सेंस।
  5. मूलांक 7 वाले हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं और किसी भी चीज का गर्व नहीं करते, फिर चाहे उन्होंने जिंदगी में कितना भी हासिल किया हो।
    गुण – हमेशा जमीन से जुड़े रहना।
  6. ये हमेशा जानवरों के प्रति सेवा का भाव रखते हैं और यदि इनके पास हो, तो इन्हें खाने को जरूर देते हैं।
    गुण – जानवरों के प्रति सेवा भाव।
  7. जो चीजें छुपी हुई या रहस्यमयी हैं, उनके बारे में जानने का इन्हें बहुत शौक होता है, जिसकी वजह से ये बहुत सी नई चीजों के बारे में सीखते रहते हैं।
    गुण – चीजों की जानकारी रखना।
  8. मूलांक 7 वाले कभी भी किसी चीज को ब्लाइंडली फॉलो नहीं करते। पहले उसके बारे में पूरी जानकारी निकालते हैं और फिर सही लगने पर ही उसे अपनाते हैं।
    गुण – किसी भी बात पर आंख बंद कर विश्वास न करना।
  9. मूलांक 7 वालों को हमेशा नई चीजों के बारे में जानना और सीखना अच्छा लगता है।
    गुण – हमेशा नई चीजों के बारे में सीखना।
  10. ये किसी भी चीज के बारे में गहराई से विचार करते हैं, जिसकी वजह से बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेते हैं।
    गुण – गहराई से सोचकर समस्या का हल निकालना।
  11. मूलांक 7 के लोग हमेशा नए और अच्छे बदलाव को स्वीकार करने की क्षमता रखते हैं और उसे अपने जीवन में उतारते भी हैं।
    गुण – बदलाव को स्वीकार करना।
  12. ये जिंदगी जीने का आसान तरीका बहुत अच्छे से खोज लेते हैं और दूसरों को भी उसी मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
    गुण – जीने का आसान तरीका ढूंढना।
  13. ये हमेशा पसंद की चीजों को करते हैं, जिससे ये हमेशा उत्साही और आनंदी रहते हैं।
    गुण – उत्साही और आनंदी रहना।
  14. जो भी काम ये हाथ में लेते हैं, उसे पूरे मन और लगन के साथ पूरा करते हैं।
    गुण – कामों को अच्छे से पूरा करना।
  15. ये हमेशा अध्यात्म से जुड़े रहते हैं और जीवन के गहरे अर्थ की खोज में रहते हैं। ये हमेशा सच जानने की कोशिश करते हैं।
    गुण – अध्यात्म से जुड़े रहना।

अगर मूलांक 7 के जातक का स्वामी ग्रह केतु अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में केतु ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।

मूलांक 7 के अवगुण

  1. बहुत ही इन्ट्रोवर्ट स्वभाव के होते हैं। बहुत सी बातों की जानकारी इनके पास होती है, लेकिन उसे सामने वालों से कह नहीं पाते।
    अवगुण – अपनी बातों को न कह पाना।
  2. सामने वाला बात कर रहा होता है, लेकिन उसकी बातों पर ध्यान न देकर अपने ही विचारों में खोए रहते हैं।
    अवगुण – अपने विचारों में खोए रहना।
  3. इनके पास सब कुछ होने के बाद भी, ऐसा लगता है कि किसी चीज की कमी है और कई बार बिना वजह के उदास रहते हैं।
    अवगुण – जो है, उसके ऊपर ध्यान न देना।
  4. बहुत ही ज्यादा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं, जिसकी वजह से आज की चीजों का पूरी तरह आनंद नहीं ले पाते।
    अवगुण – कल की चिंता में आज को न जी पाना।
    इसे पढे – मेष राशि की गुप्त बातें |
  5. बहुत ही जल्दी भावुक हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों को अपने दिल पर लगा लेते हैं।
    अवगुण – जल्दी भावुक हो जाना।
  6. हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं, जिससे समाज से दूरी बन जाती है।
    अवगुण – हमेशा अकेले रहना।
  7. नए लोगों के साथ घुलने-मिलने में तकलीफ होती है।
    अवगुण – नए लोगों से मिलने में तकलीफ।
  8. किसी पर भी बहुत जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से कई बार अकेले ही रह जाते हैं।
    अवगुण – दूसरों पर जल्दी भरोसा न कर पाना।
  9. कई बार कुछ ज्यादा ही सतर्कता रखते हैं, जिसकी वजह से रिश्तों और करियर में समस्याएं आती हैं।
    अवगुण – अधिक सतर्कता रखना।

हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या ऐसा काम हो सकता है जो आपको पसंद आता हो। अगर इन करियर ऑप्शन्स में से कोई आपको अच्छा लगता है, तो आपको उसे जरूर चुनना चाहिए।

मूलांक 7 के लिए करियर

  1. मूलांक 7 के लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत ही अच्छे से समझते हैं और लोगों की मानसिक स्थिति को भी समझने में माहिर होते हैं, इसलिए ये काउंसलिंग, मनोविज्ञान, और सोशल वर्क जैसे क्षेत्रों में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – जीवनसाथी काउंसलिंग, मनोविज्ञान, सोशल वर्क।
  2. किसी भी चीज को गहराई से सीखना और दूसरों को सिखाने में माहिर होते हैं, इसलिए ये अच्छे शिक्षक, प्रोफेसर, या रिसर्चर बन सकते हैं।
    फील्ड – शिक्षक, प्रोफेसर, रिसर्चर।
  3. आध्यात्म से जुड़े होते हैं, इसलिए योग, ध्यान, और आयुर्वेद जैसे फील्ड में भी ये अपना करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – योग, ध्यान, आयुर्वेद।
    इसे पढे – मिथुन राशि की ताकत |
  4. इन्हें हमेशा फिट और अच्छी जीवनशैली जीना पसंद होता है, इसलिए ये फिटनेस, योगा ट्रेनर, और वेलनस कोच के रूप में करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – फिटनेस, योगा ट्रेनर, वेलनस कोच।
  5. ये हमेशा प्रकृति के प्रति जुड़ाव रखते हैं और इसी कारण वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण विज्ञान।

करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि जो भी हमने फील्ड बताई है, वह केवल सुझाव हैं। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ इन्हीं को चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो हमने नहीं बताई है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं। अक्सर हम वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो|

हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

मूलांक 7 के लिए उपाय

  1. केतु ग्रह को संतुलित करने के लिए आप केतु ग्रह के मंत्र का जाप करना अच्छा लाभकारी है। इस मंत्र का प्रतिदिन 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करें। यह उपाय सरल है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
    मंत्र – “ॐ कें केतवे नमः”
  2. पीले कपड़े पहनें और पीले फल या पीली दाल जैसे वस्त्रों का दान करें। यह राहू और केतु के प्रभाव को संतुलित करने में सहायक होता है।
  3. नियमित ध्यान, योग और प्राणायाम करें। इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी बल्कि राहू और केतु ग्रह के प्रभावों में भी सकारात्मकता आएगी।
  4. दूसरों की मदद करना और उनके साथ विनम्रता और अच्छे से पेश आना न केवल केतु की कृपा प्राप्त करने में सहायक होता है, बल्कि समाज में आपकी अच्छी छवि भी बनती है।

अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

Mulank 7

मूलांक 7 के लिए सलाह

  1. अकेले रहना पसंद करते हैं, लेकिन अच्छे से जिंदगी जीने के लिए समाज के साथ जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि समाज और अपने परिवार के साथ जुड़े रहने से अपनी मन में चल रही बातों को दूसरों के साथ साझा कर पाएंगे और जिंदगी में नए-नए अनुभव लेते रहेंगे।
    सुधार का क्षेत्र – समाज और परिवार के साथ जुड़ने की कोशिश करें।
    इसे पढे – कर्क राशि की कमजोरी |
  2. कल की चिंता करना छोड़ दीजिए और अपने आज में जो भी अच्छा समय आपके पास है, उसे जीना शुरू कर दीजिए, जिससे आप अपने हर पल का मजा उठा पाएंगे और ज्यादा आगे की न सोचने की वजह से आपको मानसिक तनाव भी कम होगा।
    सुधार का क्षेत्र – कल की चिंता करना छोड़ दीजिए।
  3. आपके अंदर की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना बहुत जरूरी है, ताकि आप जीवन में आगे बढ़ सकें। इसके लिए ध्यान और योग करना शुरू कर दीजिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और यह भी समझने में मदद मिलेगी कि आपको क्या करना है और क्या नहीं।
    सुधार का क्षेत्र – मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
  4. आप हर चीज के बारे में गहराई से विचार करते हैं, जिसकी वजह से आप नकारात्मक विचारों में भी खो सकते हैं। इसलिए ऐसे विचारों को पहचानें और जो भी आपकी जिंदगी में अच्छा है, उसकी तरफ अपना ध्यान दें, जिससे आपको जीने की नई उम्मीद मिलेगी।
    सुधार का क्षेत्र – जो अच्छी चीजें आपके पास हैं, उनकी ओर ध्यान दें।
  5. कई बार आप एकसाथ बहुत सी चीजें करने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से आप एक भी काम सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। इसलिए अगर आपके पास अच्छे से काम करने की योजना हो, तभी एकसाथ दूसरे काम करने की कोशिश करें।
    सुधार का क्षेत्र – अगर कर सकते हैं, तभी एकसाथ दूसरे काम करने की कोशिश करें।
  6. आप हमेशा से आध्यात्म से जुड़े हुए होते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इससे आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में संतुलन बने रहना चाहिए।
    सुधार का क्षेत्र – अध्यात्म में रहते हुए अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें।
  7. आप हमेशा खुद ही निर्णय लेने में यकीन रखते हैं, लेकिन हर बार सिर्फ अपने अनुभव पर निर्णय लेना आपके लिए बुरा साबित हो सकता है, खासकर जब आपको किसी नई चीज के बारे में जानकारी न हो। इसलिए कोई भी बड़ा और आपकी जानकारी से बाहर वाला निर्णय लेते समय बड़े या उस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से सलाह जरूर लें।
    सुधार का क्षेत्र – दूसरों की सलाह भी लें।
  8. आप हमेशा नई चीजें सीखते रहते हैं और आपकी खोजबीन भी हमेशा चलती रहती है, लेकिन ऐसे समय में आप अपने ऊपर बहुत कम ध्यान देते हैं। इसलिए खुद को भी समय दें, जिससे आप अपने आप को बेहतर तरीके से समझ सकें और अपनी ताकतों को पहचान सकें।
    सुधार का क्षेत्र – खुद का भी ख्याल रखें।
  9. जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाना जरूरी है और आपके लिए खासकर पैसों के मामले में। इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और कुछ पैसे आगे के आने वाले समय के लिए बचाकर रखें।
    सुधार का क्षेत्र – पैसों को कम खर्च और ज्यादा बचाने की कोशिश करें।
  10. आपके दिमाग में हमेशा नए-नए आइडिया आते रहते हैं, लेकिन डर के कारण आप कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे समय में थोड़ा साहस दिखाएं और अपने आइडिया पर काम करना शुरू कर दें।
    सुधार का क्षेत्र – साहस दिखाएं और सपनों को पूरा करने के लिए जो चीज जरूरी है, उस पर काम करें।

यदि आपका जीवनसाथी मूलांक 7 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।

मूलांक 7 के जीवनसाथी के
लिए सलाह

  1. इन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए और अपनी गलती को जानने के लिए हमेशा अकेले रहने की आदत होती है ताकि वे अच्छे से अपना आत्म-विश्लेषण कर सकें। इसलिए इनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और उन्हें कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दें।
    सलाहउन्हें खुद को पहचानने के लिए खाली समय दें और उन पर दबाव न बढ़ाएं।
  2. इन्हें दूसरों के सामने अपनी भावना को व्यक्त करने में थोड़ी देर लगती है। इसलिए आप उन्हें थोड़ा समय दें और उनके इस स्वभाव को समझने की कोशिश करें।
    सलाह भावना को व्यक्त करने में थोड़ा समय दें।
  3. इन्हें गहरे विषयों और रहस्यमयी बातों के बारे में बातचीत करना पसंद होता है। इसलिए उनके साथ रहस्यमयी और नई बातों के बारे में बात करना शुरू करें, जिससे वे भी आपको अपने जैसा समझने लगें और आपके साथ अच्छे से जुड़ पाएं।
    सलाह उनके पसंदीदा चीजों के बारे में बातें करें।
    इसे पढे – सिंह राशि के गुस्से की वजह |
  4. कई बार ये किसी चीज को अपने मन में लेकर बैठ सकते हैं। ऐसे समय में आप उनसे खुलकर बात करें और जानने की कोशिश करें कि वे किस बात को लेकर परेशान हैं। उन्हें जीवन के अच्छे पहलुओं के बारे में बताएं और उनकी खूबियों व ताकतों के बारे में बताकर उन्हें प्रोत्साहित करें और प्रेरणा दें।
    सलाहबुरे समय में उन्हें प्रेरित करें और प्रोत्साहित करें।
  5. ये हमेशा आध्यात्मिक चीजों से जुड़े रहते हैं। अगर आप भी इसमें रुचि दिखाएंगे, तो इससे आपके रिश्ते में एक सामंजस्य और गहराई आएगी और आप दोनों अच्छे से एक-दूसरे से जुड़ पाएंगे।
    सलाहइनके साथ आध्यात्म से जुड़ने की कोशिश करें।
  6. इनके लिए रिश्तों में भरोसा ही सबकुछ होता है। ये अपनी दुनिया में उन्हीं को शामिल करते हैं, जिन पर ये विश्वास करते हैं। इसलिए उनका भरोसा जीतने की कोशिश करें और उनके साथ ईमानदारी से रहें।
    सलाहउनका भरोसा कभी न तोड़ें।
  7. इन्हें जो बात अधिक महत्वपूर्ण लगती है, उसी पर इनका अधिक ध्यान होता है। इसलिए इनकी छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें।
    सलाह छोटी गलतियों पर ध्यान न दें।

निष्कर्ष –

मूलांक 7 वाले जातक बेहद रहस्यमयी और गहराई से सोचने वाले होते हैं। ये लोग हमेशा नई चीजों को सीखने और जानने की कोशिश करते हैं, जिससे वे जीवन के हर पहलू में दूसरों के मुकाबले ज्यादा जानकारी रखते हैं। इनका सिक्स्थ सेंस अच्छा होता है, जो इन्हें किसी भी परिस्थिति में सही दिशा दिखाने में मदद करता है। ये लोग अक्सर अपने विचारों में खोए रहते हैं, लेकिन दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। मूलांक 7 वालों का भरोसा जीतना कठिन होता है, लेकिन एक बार विश्वास जीत लिया जाए, तो वे जीवनभर ईमानदारी और निष्ठा से जुड़े रहते हैं।

हमने मूलांक 7 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मूलांक 7 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका मूलांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मूलांक 7 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।

Leave a Comment