अगर आपका भी जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका भी मूलांक 5 है। मूलांक 5 के व्यक्ति दिमागी तौर पर बहुत तेज होते हैं। इन्हें हर काम को करने का आसान और अनोखा तरीका जल्दी मिल जाता है। अपनी सहजता और मिलनसार स्वभाव के कारण ये हर उम्र के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग, सब इन्हें पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व ऐसा है कि “जैसा देश वैसा भेष” यह कहावत इन पर पूरी तरह फिट बैठती है। दूसरों की भावनाओं को समझने का इनका हुनर बहुत खास होता है।
मूलांक 5 के जातकों की सबसे बड़ी ताकत उनकी बोलने की कला है। उनकी बातों में इतनी मिठास होती है कि लोग आसानी से उनकी बातों से राजी हो जाते हैं। चाहे किसी को मनाना हो या अपनी बात रखनी हो, ये हर स्थिति में सफल रहते हैं। इनका दिमाग हमेशा नए-नए तरीके खोजने में लगा रहता है कि पैसों को कैसे कमाया जाए। इनकी सोच रचनात्मक और आधुनिक होती है, जो इन्हें अन्य लोगों से अलग बनाती है। ये स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं और हर उस काम में खुशी पाते हैं जो इन्हें किसी भी तरह के बंधन में ना डालें । आइए, अब मूलांक 5 की पसंद, नापसंद, सकारात्मक और नकारात्मक गुण, स्वामी ग्रह के उपाय और उनके जीवन में कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।
![mulank 5 mulank 5](https://rashifalhindi.com/wp-content/uploads/2025/01/mulank-5.jpg)
मूलांक 5 की पसंद
- नई चीजों के बारे में सीखने और नई जगह घूमना मूलांक 5 के व्यक्तियों बहुत ही पसंद है|
पसंद- नई-नई चीजों के बारे में सीखना। - नए लोगों से मिलना और उनसे बातचीत करना इन्हें बेहद अच्छा लगता है।
पसंद- नए लोगों के साथ घुलना-मिलना। - फैशन और स्टाइल के मामले में हमेशा अपडेट रहना दूसरों को इनकी तरफ खास आकर्षित करता है।
पसंद- फैशनेबल रहना। - खुशमिजाज और मजाकिया स्वभाव के लोग, जो जिंदगी को खुलकर जीते हैं, मूलांक 5 के व्यक्तियों को बहुत पसंद आते हैं।
पसंद- खुशी से जिंदगी जीने वाले लोग। - दूसरों की भावनाओं की कद्र करने वाले और उन्हें सम्मान देने वाले लोग इनके दिल के करीब होते हैं।
पसंद- दूसरों की भावना की कदर करने वाले। - मूलांक 5 के लोगों के लिए स्वतंत्रता बेहद मायने रखती है। अपनी मर्जी से जीना ही इनकी सबसे बड़ी खुशी है।
पसंद- अपनी मर्जी से जीना।
मूलांक 5 को नापसंद
- किसी भी प्रकार का बंधन, जो इनकी आजादी को सीमित करे और फ्रीडम में बाधा डाले, मूलांक 5 को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
नापसंद – किसी के दबाव में काम करना। - किसी भी तरह का नियंत्रण, जो इनकी स्वतंत्रता को छीन ले, इन व्यक्तियों के स्वभाव के विपरीत है।
नापसंद – दूसरों के बंधन में रहना। - जो लोग हमेशा नकारात्मक सोच रखते हैं और अपने जीवन में कुछ भी नया या उपयोगी नहीं करते, ऐसे लोग इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आते है |
नापसंद – नकारात्मक सोच वाले। - जिस काम में कोई नवीनता न हो और जिसमें रोज़ाना एक ही जैसी दिनचर्या हो, ऐसा काम करना इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।
नापसंद – एक जैसा काम या रूटीन। - जो लोग दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं देते या दूसरों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते, ऐसे लोग मूलांक 5 के लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आते।
नापसंद – इनकी और दूसरों की भावना का आदर न करना।
मूलांक 5 के गुण
- मूलांक 5 वालों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है, यह अपनी बातों से ही लोगों का दिल जीत लेते हैं |
गुण – बातचीत में माहिर | - आसानी से किसी के साथ भी घुल-मिल जाते हैं, दूसरों का भरोसा जीतने में माहिर होते हैं |
गुण – आसानी से घुल-मिल जाना | - मूलांक 5 वाले जिंदगी के हर पहलू में बैलेंस बनाए रखते हैं, न कोई चीज ज्यादा होने देते हैं, न कोई चीज कम, हमेशा रिश्तों और करियर में संतुलन बनाए रखते हैं |
गुण – जीवन में संतुलन बनाए रखना | - मूलांक 5 वाले एक से ज्यादा पैसे कमाने के रास्ते बनाते हैं, जिसकी वजह से इन्हें पैसों की तंगी का सामना बहुत कम ही करना पड़ता है|
गुण – पैसों के एक से ज्यादा मार्ग बनाना | - हमेशा जिंदगी के हर पल का मजा उठाना बहुत अच्छे से जानते हैं, इसलिए लोग भी इन्हें पसंद करते हैं |
गुण – हर पल अच्छे से जीना | - बदलाव को बहुत जल्दी स्वीकार कर लेते हैं, नई जगह हो या नया काम,यह बहुत ही जल्दी उसमें घुल-मिल जाते है |
गुण – बदलाव को स्वीकार करना | - हमेशा जानते हैं कि किसको किस तरह से मैनेज करना है और किस जगह पर क्या करना है, यह बात इनमें बखूबी होती है |
गुण – लोगों को अच्छे से मैनेज करना | - मूलांक 5 के जातक हमेशा ऊर्जावान और उत्साही रहते हैं, ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं |
गुण – हमेशा नई चीजों के बारे में सीखना | - मूलांक 5 के व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत होते हैं और किसी भी समस्या का आसान हल निकालने में सक्षम होते हैं |
गुण – समस्या का हल निकालना |
इसे पढे – मकर राशि की पूरी जानकारी | - बहुत ही धैर्यवान होते हैं और किसी भी कठिनाई का सामना बिना घबराए करते हैं |
गुण – कठिनाई का सामना करना | - अपने सपनों के लिए जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और अपने सपनों के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं |
गुण – जोखिम लेने में सक्षम और मेहनती |
अगर मूलांक 5 के जातक का स्वामी ग्रह बुध अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में बुध ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।
मूलांक 5 के अवगुण
- मूलांक 5 की सबसे बड़ी कमजोरी उनके काम टालने की आदत है। हमेशा आलसी रहना और किसी भी काम को गंभीरता से न करना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
अवगुण – काम टालने की आदत और आलसी होना | - लंबे समय तक किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं और किसी भी काम से बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। हमेशा काम को बदलते रहते हैं।
अवगुण – लंबे समय तक काम को न कर पाना | - कई बार ये जल्दी निर्णय ले लेते हैं और अपने कामों में गलतियाँ कर देते हैं।
अवगुण – बिना सोचे-समझे निर्णय लेना | - अपने ऊपर बहुत कम नियंत्रण होता है और जल्दी परिणाम की अपेक्षा करते हैं।
अवगुण – अपने ऊपर कम नियंत्रण | - दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं और आँख बंद करके भरोसा कर लेते हैं।
अवगुण – जल्दी भरोसा करना | - नियम में रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं आता क्योंकि इन्हें अपनी फ्रीडम पसंद होती है। इस वजह से ये ऐसी जगहों पर बहुत कम टिक पाते हैं, जहाँ कठोर नियम और अनुशासन में रहना हो।
अवगुण – नियमों का पालन करने में तकलीफ |
इसे पढे – धनु राशि का मूल स्वभाव | - कई बार जीवन में संतुलन बनाने में इन्हें तकलीफ होती है क्योंकि अधिक ऊर्जावान और कई विषयों की जानकारी रखने की वजह से ये हर क्षेत्र में थोड़ी-थोड़ी जानकारी रखते हैं। इसी कारण एक काम में महारत हासिल नहीं कर पाते हैं।
अवगुण – बहुत से काम एकसाथ करने की आदत | - बहुत बार यह देखा गया है कि बिना परिणाम की परवाह किए ये बहुत बड़ी जोखिम उठा लेते हैं, जिससे नुकसान भी बड़ा होने की संभावना होती है।
अवगुण – बड़ी जोखिम उठाना, परिणाम की परवाह किए बिना |
हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या ऐसा काम हो सकता है जो आपको पसंद आता हो। अगर इन करियर ऑप्शन्स में से कोई आपको अच्छा लगता है, तो आपको उसे जरूर चुनना चाहिए।
मूलांक 5 के लिए करियर
- मूलांक 5 की कम्युनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है, जिसकी वजह से ये मैनेजर और सेल्स डिपार्टमेंट में बहुत अच्छे से काम कर सकते हैं।
फील्ड – सेल्स, मैनेजर | - पत्रकारिता, रेडियो जॉकी, टीवी एंकरिंग, और पब्लिक स्पीकिंग जैसे क्षेत्रों में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं क्योंकि ये बातचीत में माहिर होते हैं और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होते हैं। इनकी बात करने की कला इन्हें इन क्षेत्रों में सफल बना सकती है।
फील्ड – पत्रकारिता, रेडियो जॉकी, टीवी एंकरिंग, और पब्लिक स्पीकिंग | - इन्हें हमेशा नई जगहों पर जाने और यात्रा करने का शौक होता है। इसलिए, ये ट्रैवल गाइड, ट्रैवल एजेंट, या टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई बिजनेस कर सकते हैं, जिससे इनका शौक भी पूरा होगा और करियर भी बनेगा।
फील्ड – ट्रैवल गाइड, ट्रैवल एजेंट, टूरिज्म इंडस्ट्री, ट्रैवल बिजनेस | - ये बहुत ही रचनात्मक होते हैं और लिखने में या कंटेंट राइटिंग जैसी फील्ड में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – कंटेंट राइटिंग | - ये बातचीत में माहिर होते हैं, पैसों के नए रास्ते आसानी से ढूंढ लेते हैं, किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम होते हैं, और जोखिम लेने से भी नहीं डरते हैं। इसलिए, ये एक बहुत अच्छे व्यापारी बन सकते हैं।
फील्ड – व्यापारी | - इन्हें हमेशा नई चीजों के बारे में सीखने में रुचि होती है। इसलिए, ये किसी भी तरह की रिसर्च फील्ड में अच्छे से काम कर सकते हैं क्योंकि ऐसी जगह पर हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है।
फील्ड – रिसर्च सेंटर |
इसे भी पढे – वृश्चिक राशि की गुप्त बातें | - ये लोगों को एकसाथ लाने और उनसे काम करवाने में माहिर होते हैं। बातचीत में भी ये बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए, ये इवेंट प्लानिंग में एक अच्छा करियर बना सकते हैं।
फील्ड – इवेंट प्लानर | - पैसों को अच्छी जगह इन्वेस्ट करना और पैसों को अच्छे से मैनेज करना इन्हें फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, और स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में सफल बना सकता है। ये नए अवसरों को पहचानने में भी माहिर होते हैं।
फील्ड – फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट, बैंकिंग, स्टॉक मार्केट | - ये हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं और सीखी हुई बातें दूसरों को बताने में भी माहिर होते हैं। इसलिए, टीचिंग जैसे क्षेत्र में भी ये कामयाब हो सकते हैं।
फील्ड – शिक्षक, प्राध्यापक |
करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि जो भी हमने फील्ड बताई है, वह केवल सुझाव हैं। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ इन्हीं को चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो हमने नहीं बताई है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं। अक्सर हम वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो|
हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी मूलांक 5 के स्वामी ग्रह बुध को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।
मूलांक 5 के लिए उपाय
- मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, जिसकी वजह से आप बुधवार के दिन उपवास कर सकते हैं,इससे बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होने में मदत मिलेगी ।
- बुध ग्रह का रंग हरा होता है, इसलिए आप हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं।
- हरी मूंग, हरे वस्त्र और हरे फल बुधवार के दिन दान करें।
- बुधवार को गणेश जी का दिन माना जाता है, इसलिए आप बुधवार के दिन उनकी पूजा करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें।
- बुध ग्रह शिक्षा, बुद्धि, लेखन और संवाद से जुड़ा है। इसलिए, आप इन सब में जुड़ने और निपुणता प्राप्त करने की कोशिश करें।
- हरी वस्तुएँ, जैसे हरे फल, हरी सब्जियाँ, और हरी दाल, बुधवार के दिन सेवन करें और इनका दान भी करें।
अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।
![Mulank-5-hindi Mulank 5 hindi](https://rashifalhindi.com/wp-content/uploads/2025/01/Mulank-5-hindi.jpg)
मूलांक 5 के लिए सलाह
- मूलांक 5 के लोग बहुत होशियार होते हैं और किसी भी समस्या का हल बहुत जल्दी निकाल लेते हैं। लेकिन, आलसी होने की वजह से सामने काम होते हुए भी उसे पूरा नहीं करते। अगर जिंदगी में आगे बढ़ना है, तो आज का काम आज ही करने की आदत डालनी होगी, नहीं तो दुनिया और दोस्तों से बहुत पीछे रह जाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – आज का काम आज ही करें। - कभी एक काम पर लंबे समय तक टिककर नहीं रह पाते, जिसकी वजह से कई काम अधूरे ही छोड़ देते हैं। लेकिन यह समझना होगा कि किसी भी चीज में कामयाब होने के लिए लंबे समय तक टिके रहने की जरूरत होती है।
सुधार के क्षेत्र – कामों को पूरा करके ही छोड़ें। - एक समय पर एक ही काम करने की आदत डालनी होगी। नहीं तो किसी भी जगह पर कामयाब नहीं हो पाएंगे। जैसे, एक जगह गहरा गड्ढा खोदने से ही पानी निकलता है, न कि हर जगह 10-10 फीट खोदने से।
सुधार के क्षेत्र – एक क्षेत्र में आगे बढ़ें।
इसे भी पढे – तुला राशि की असली ताकत | - आपकी स्वाभाविक चपलता और जल्दी फैसले लेने की क्षमता कभी-कभी गलत निर्णयों का कारण बन सकती है। इसलिए, जब भी कोई बड़ा फैसला लें, तो पूरी जानकारी जुटाएं, बड़ों की सलाह लें, और उस काम को करने वाले लोगों से बातचीत करें। इससे बड़ी गलतियों और पैसों के नुकसान से बच सकेंगे।
सुधार के क्षेत्र – बड़े निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। - बदलाव करने की आदत होती है, लेकिन हर बार बदलाव जरूरी नहीं होता। कुछ चीजें जैसे हैं, वैसी ही सही रहती हैं। इसलिए, आवश्यक होने पर ही बदलाव करें।
सुधार के क्षेत्र – हर बार बदलाव जरूरी नहीं होता। - काम तो जल्दी कर लेते हैं, लेकिन परिणाम की उतनी ही जल्दी अपेक्षा करते हैं। इसलिए, काम के बाद धैर्य बनाए रखें। परिणाम देरी से भी मिल सकते हैं।
सुधार के क्षेत्र – परिणाम की जल्दी अपेक्षा न करें। - नई-नई चीजें सीखने की आदत होती है, लेकिन इसे सही दिशा में सीखना जरूरी है। इसलिए, अपने क्षेत्र से जुड़ी चीजें सीखने की आदत डालें, जिससे बहुत जल्दी उसी फील्ड में महारत हासिल कर पाएंगे।
सुधार के क्षेत्र – अपने क्षेत्र से जुड़ी बातें सीखें। - अपनी फ्रीडम इन्हें बहुत प्यारी होती है, जिसकी वजह से ये अच्छे रिश्तों से दूरी बना सकते हैं। इसलिए, जिम्मेदारी उठाएं और अपने रिश्तों को भी समय दें।
सुधार के क्षेत्र – अत्यधिक स्वतंत्रता अच्छी नहीं होती। - स्मार्ट तो बहुत होते हैं और किसी भी समस्या का हल निकाल लेते हैं। लेकिन जब काम की बात आती है, तो उसे टाल देते हैं। इसलिए, किसी समस्या का हल निकालने के बाद उस पर तुरंत काम करना शुरू करें।
सुधार के क्षेत्र – जितना जल्दी हो सके, कामों को शुरू करें। - मूलांक 5 वाले पैसे तो बहुत कमा लेते हैं, लेकिन खर्च भी उतना ही करते हैं। इसलिए, पैसे कैसे और कितने खर्च करने हैं, इस बात की योजना बनाएं।
सुधार के क्षेत्र – आर्थिक योजना बनाएं।
यदि आपका जीवनसाथी मूलांक 5 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।
मूलांक 5 के जीवनसाथी के
लिए सलाह
- मूलांक 5 के लोग अपनी मर्जी से जीना पसंद करते हैं और अपने जीवन में हमेशा अच्छा और नया बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। इसलिए उनके पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और नए बदलाव अगर दोनों के लिए अच्छे हैं, तो उसे स्वीकार करने की कोशिश करें।
सलाह – पर्सनल स्पेस का सम्मान करें और बदलाव को स्वीकार करें। - जितना हो सके, उन्हें खुली छूट दें क्योंकि इन्हें बंधनों में जीना पसंद नहीं है। जो चीजें जरूरी हैं, उन्हीं बातों में उन्हें बंधन में रखें, जिससे उन्हें भी अच्छा लगेगा बिना दबाव के और आपका रिश्ता भी अच्छा चलता रहेगा।
सलाह – जहाँ जरूरी हो, वहीं बंधन में रखें। - इन्हें हमेशा नई चीजों को सीखने में रुचि रहती है और नए-नए अनुभव लेना इन्हें पसंद होता है। इसलिए, आप भी अगर कुछ नई बातें इनके साथ सीखने की कोशिश करेंगे, तो इससे आप एकसाथ ज्यादा समय बिता पाएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होता जाएगा।
सलाह – इनके साथ नई चीजों को सीखने की कोशिश करें। - इन्हें हमेशा ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो हर विषय पर बात कर सकें। इसलिए, आप इनके साथ एक दोस्त जैसा रिश्ता बनाने की कोशिश करें, जिससे यह अपनी दिल की हर बात आपको बता सकें।
सलाह – एक दोस्त जैसा रिश्ता बनाने की कोशिश करें। - इन्हें बातें करना पसंद होता है और हर विषय पर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। इसलिए, आप भी उनके साथ खुलकर बातें करना शुरू करें और उन्हें अपनी मन की बातों को कहने का मौका दें। उनके साथ हर विषय पर और गहरी बातचीत करने से आपका रिश्ता मजबूत होता चला जाएगा।
सलाह – खुलकर बात करें और उनकी बातों को समझें।
इसे पढे – कन्या राशि की पूरी जानकारी | - यह बदलाव को बहुत ही जल्दी स्वीकार कर लेते हैं, जिसकी वजह से अगर आपको भी इनके साथ अच्छे से तालमेल बिठाना है, तो धीरे-धीरे बदलाव को स्वीकार करने की आदत डालें।
सलाह – बदलाव को स्वीकार करने की आदत डालें। - मूलांक 5 वाले व्यक्ति हमेशा बड़े सपने देखते हैं और उसके लिए उतनी मेहनत भी करते हैं। इसलिए, उनके सपनों को पूरा करने में उनका हाथ बटाएं और उनकी भी यही इच्छा होती है कि उनका जीवनसाथी उनके सपनों और महत्वाकांक्षाओं को समझे और उनके साथ खड़ा रहे।
सलाह – उनके सपनों का सम्मान करें और उनके साथ खड़े रहें। - यह कई बार जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं। इसलिए, ऐसे समय में जीवनसाथी को उन्हें छोटे-छोटे निर्णयों में उनका साथ देना चाहिए और बड़े निर्णयों में सलाह और सही मार्गदर्शन करना चाहिए या सही मार्गदर्शन लेने की सलाह देनी चाहिए।
सलाह – बड़े निर्णय लेते समय उन्हें परिणाम और मार्गदर्शन देने की कोशिश करें। - यह हमेशा नई चीजों के बारे में रुचि रखते हैं, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वे कभी गलत चीजों की तरफ न जाएं।
सलाह – गलत चीजों की तरफ न जाएं, इसका ध्यान रखें। - यह हमेशा बदलाव को पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी इससे रिश्ते में अस्थिरता आ सकती है। ऐसे समय में आप धैर्य और संयम बनाए रखें और उनका भरोसा जीतकर उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि हर बार बदलाव जरूरी नहीं होता है।
सलाह – धैर्य और संयम बनाए रखें।
निष्कर्ष –
आज हमने मूलांक 5 के बारे में यह जाना कि यह लोग बहुत ही होशियार और स्मार्ट होते हैं। इनके पास किसी भी समस्या का हल जल्दी से निकालने की क्षमता होती है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। मूलांक 5 के लोगों का स्वामी ग्रह बुध है, जिसकी वजह से ये संवाद और तर्क-वितर्क में निपुण होते हैं और आसानी से किसी के भी साथ घुल-मिल जाते हैं।हालांकि, इनकी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि ये कामों को टालने की आदत रखते हैं और आलसी भी हो जाते हैं। इस कारण कई बार इनके अधूरे काम इनकी सफलता में रुकावट बन सकते हैं। अगर यह अपनी आलस्य और काम टालने की आदत पर नियंत्रण पा लें, तो बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।
हमने मूलांक 5 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मूलांक 5 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका मूलांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मूलांक 5 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।