जो भी लोग किसी भी महीने की 1 तारीख को जन्म लेते हैं, वे सूर्य से रूल होते हैं, और सूर्य ग्रह को अथॉरिटी का प्रतीक माना जाता है। जन्मतारीख 1 के जातकों का व्यक्तित्व सूर्य की तरह ही मजबूत और अट्रैक्टिव होता है। इनके अंदर लीडरशिप के गुण होते हैं, और ये अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने में यकीन रखते हैं। फ्रीडम इनके लिए बहुत मायने रखती है, और किसी भी तरह की रिस्ट्रिक्शन इन्हे बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। इन्हे ऐसे लोग भी पसंद नहीं आते, जो दूसरों पर दबाव डालते हैं या अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं। ये लोग दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते और अपने ही विचारों पर टिके रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव ऐसा होता है कि चाहे कोई कुछ भी कहे, ये वही करेंगे जो इन्हे सही लगेगा। आइए अब जन्मतारीख 1 के जातकों के बारे में और बातें जानते हैं।

1 जन्मतारीख के फैक्ट
- अपनी मर्जी से जीना:
1 तारीख को जन्मे लोग अपनी मर्जी से जीना पसंद करते हैं। इन्हे कभी भी किसी के दबाव में रहना पसंद नहीं होता। ये अपनी फ्रीडम को बहुत महत्व देते हैं और हमेशा वही करते हैं जो इन्हे सही लगता है। - लीडरशिप स्किल:
एक लीडर के कई गुण इनके अंदर होते हैं। जो भी काम इन्हे सौंपा जाता है, उसे ये एक लीडर की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। इन्हे आदेश मानना पसंद नहीं होता, बल्कि खुद फैसले लेना ज्यादा पसंद करते हैं। - स्पष्ट स्वभाव:
इन्हे दिखावा करना पसंद नहीं होता। ये जैसे अंदर से होते हैं, वैसे ही बाहर से भी पेश आते हैं। इस वजह से कई बार इनका कठोर स्वभाव दूसरों को बुरा लग सकता है, लेकिन ये हमेशा साफ और ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं। - जिंदगी को खुलकर जीना:
ये लोग जिंदगी को खुलकर जीने में यकीन रखते हैं। नई जगहों पर घूमना, नए लोगों से मिलना और हर मौके का आनंद लेना इन्हे पसंद होता है। ये कभी भी एडवेंचर से पीछे नहीं हटते। - लक का साथ देना:
इनका नसीब बहुत अच्छा होता है। चाहे कोई भी काम हो, इन्हे कहीं न कहीं से मदद मिल ही जाती है। कई बार बिना ज्यादा मेहनत के भी ये लोग सफलता पा लेते हैं। - स्ट्रॉंग विल पावर:
1 तारीख को जन्मे लोगों की विल पावर बहुत मजबूत होती है। ये दूसरों के मुकाबले जल्दी हार नहीं मानते और जब तक जीत नहीं मिलती, तब तक लगे रहते हैं। - मजबूत इच्छाशक्ति:
अगर ये किसी चीज को करने की ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। फिर चाहे इसके लिए इन्हे कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े, ये तब तक नहीं रुकते जब तक सफल ना हो जाएं।
1 तारीख जातकों के लिए सलाह
- डिसिप्लिन और फोकस:
अगर डिसिप्लिन में रहना और फोकस करना सीख लिया, तो ये लोग बहुत आगे तक जा सकते हैं। इन्हे जितना हो सके, डिसिप्लिन और काम के बीच में फोकस बनाए रखना सीखना चाहिए। - फोकस की कमी:
इनके लिए काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह से कई बार काम अधूरा रह जाता है या सही तरीके से पूरा नहीं हो पाता। इसलिए इन्हे फोकस योगा और मेडिटेशन करने की जरूरत होती है। - कामों में परफेक्शन:
कोई भी काम करते समय ये खर्चे की परवाह नहीं करते, बल्कि इस बात को ज्यादा महत्व देते हैं कि काम कितना परफेक्ट और बेहतर हो सकता है। इन्हे बेस्ट रिजल्ट लाना पसंद होता है, इसलिए ये हमेशा क्वालिटी पर फोकस करते हैं। - परिवार से दूरी:
ये अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने दोस्तों और परिवार को समय नहीं दे पाते। इससे धीरे-धीरे रिश्तों में दूरी आने लगती है। इसलिए इन्हे काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाना सीखना चाहिए। - कैलकुलेटेड रिस्क न लेना:
कई बार ये अति आत्मविश्वास में बिना सोचे-समझे बड़े काम हाथ में ले लेते हैं, लेकिन समय पर उसे पूरा नहीं कर पाते। इससे नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए हमेशा कोई भी काम करने से पहले कैलकुलेटेड रिस्क लेना जरूरी होता है।
एक ही प्लान पर अड़े रहना: - अगर कोई प्लान सफल नहीं होता, तो इन्हे तुरंत दूसरा प्लान तैयार रखना चाहिए। कई बार ये सिर्फ एक ही योजना पर अड़े रहते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। इसलिए इन्हे हमेशा बैकअप प्लान बनाकर चलना चाहिए।
- दूसरों की राय को महत्व देना:
इनकी डिसीजन मेकिंग पावर बहुत अच्छी होती है, लेकिन हर बार सिर्फ अपने अनुभव के आधार पर फैसले लेना सही नहीं होता। कई बार दूसरों की राय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए बड़े फैसले लेने से पहले दूसरों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। - अपनी कमजोरियों पर ध्यान देना:
इनके अंदर लीडरशिप के कई गुण होते हैं, लेकिन कई बार ये अपनी कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे भविष्य में नुकसान हो सकता है। इसलिए समय-समय पर अपनी कमियों और गलतियों को सुधारने पर ध्यान देना जरूरी है।
निष्कर्ष –
किसी भी महीने के 1 तारीख को जन्मे लोग ऊपर दी गई बातों से रिलेट कर पा रहे होंगे | इनमे आत्मविश्वास और विल पावर बहुत ही स्ट्रॉंग होती है | यह जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करते है और ऐसे काम और लोग जो इनकी फ़्रीडम के बीच आते है उससे यह दूर रहना ही पसंद करते है | दूसरों के मुकाबले ये ज्यादा लकी होते है और कभी भी किसी परेशानी में फस जाते तो किसी ना किसी तरह से इनको मदत मिल ही जाती है | इनमे लीडरशिप के कई गुण होते है जिसकी वजह से दूसरों को बहुत ही जल्दी आकर्षित करते है |