भाग्यांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि होता है, जो मेहनत, न्याय, डिसिप्लिन और कर्मों के फल के लिए जाना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसी वजह से, शनि ग्रह जिस किसी के साथ भी जुड़ जाता है, उसे परिणाम धीरे-धीरे ही देता है। शनि ग्रह हमेशा मेहनत भरा काम पसंद करता है, और हमेशा उस इंसान का धैर्य बहुत ज्यादा परीक्षण करता है। इसके साथ-साथ, जो भी शनि ग्रह से शासित होता है, उसके काम धीरे-धीरे ही बनते हैं। लेकिन शनि ग्रह जिसे भी शासित करता है, उसके बुरे कर्मों के परिणाम उसे जल्दी ही दे देता है। इसलिए भाग्यांक 8 वालों को खासकर बुरी आदतों जैसे कि मांस खाना, शराब पीना या नशीली चीजों से दूर ही रहना चाहिए, तभी इनके काम जल्दी-जल्दी बन सकते हैं। साथ ही, नियमित रूप से इन्हें हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए और हर शनिवार शनि मंदिर या हनुमान जी के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए।

भाग्यांक 8 के फैक्टस
- मेहनती: भाग्यांक 8 वालों को कोई भी चीज बड़ी मेहनत के बाद ही मिलती है, जिसकी वजह से इन्हें बचपन से ही मेहनत करने की आदत लग जाती है, और ये सपनों में जीने की बजाय अपने काम और मेहनत से कामयाबी हासिल करते हैं।
- काम देरी से बनना: दूसरों के मुकाबले इनके काम देरी से बनते हैं, और कोई भी काम कभी पहले ही प्रयास में नहीं बनता है।
- अत्यधिक ज़िम्मेदारी: कई बार देखा गया है कि भाग्यांक 8 वालों के ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी आ जाती है, और ये अपने सपनों को पीछे छोड़कर जिम्मेदारी को निभाने लग जाते हैं।
- साहसी: भले ही कितनी भी मुश्किलें आ जाएँ या कितनी भी बार फेलियर का सामना करना पड़े, लेकिन ये लोग जल्दी गिव अप नहीं करते हैं। हमेशा बुरी हालतों में भी डटे रहते हैं। इनका यही साहसी स्वभाव इन्हें विशेष बनाता है।
- मल्टीटैलेंटेड: भाग्यांक 8 वालों में बहुत से गुण होते हैं, और एक साथ बहुत से काम करने का भी ये हुनर रखते हैं। अगर इन्होंने किसी चीज को सीख लिया, तो उस चीज़ को जल्दी नहीं भूलते हैं।
- पैसों की समझ: इन्हें पैसों की बहुत ही अच्छी समझ होती है। अपने पैसों को कहाँ इन्वेस्ट करना है, और कहाँ नहीं, यह इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से पता होता। अपने पैसों को बहुत ही सोच-समझकर खर्च करते हैं, और हमेशा जितने पैसे बचा सकते हैं, उतना बचाने की पूरी कोशिश करते हैं।
- विल पावर: भाग्यांक 8 वालों की विल पावर बहुत ही मजबूत होती है। हालात कितने भी बुरे हों, ये जल्दी हार नहीं मानते हैं। जितना इनसे हो सकता है, उतना करने की पूरी कोशिश करते हैं।
- प्लानिंग और एक्सीक्यूशन: ये किसी भी काम को करने से पहले पूरी प्लानिंग करके ही किसी काम की शुरुआत करते हैं, और हर काम को पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्लानिंग के साथ करते हैं।
- लीडरशिप स्किल: इनमें बहुत से लीडर के गुण होते हैं, जैसे कि टीम को मैनेज करना या किसी काम को तरीके से प्लान करके एक्सीक्यूट करना। भाग्यांक 8 वालों को महारत हासिल होती है, और हालात के हिसाब से खुद को ढालने के गुण भी इनके अंदर देखे जाते हैं, जिसकी वजह से बुरी स्थिति को भी ये बहुत ही अच्छे से हैंडल कर लेते हैं।
भाग्यांक 8 की कमजोरी
- दूसरों से उम्मीदें: ये हमेशा बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं, जिसकी वजह से दूसरों से भी ये उतनी ही मेहनत करने की उम्मीद लगा लेते हैं, और जब सामने वाला इनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है, तो ये गुस्सा करते हैं और नाराज हो जाते हैं।
- क्रेडिट ना मिलना: ये किसी भी काम में बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं, जिसकी वजह से अगर इन्हें उस काम का क्रेडिट नहीं मिल पाता है, तो ये नाराज हो जाते हैं और नया काम शुरू करने में भी बहुत वक्त लगाते हैं।
- ज्यादा सीरियस: कई बार ये अपने रूटीन को लेकर कुछ ज्यादा ही सीरियस हो जाते हैं और दूसरों से ये उम्मीद लगा बैठते हैं कि दूसरे भी इसी रूटीन को फॉलो करें।
- जिद्दी स्वभाव: अगर किसी चीज पर अड़ गए तो फिर बाद में किसी की भी नहीं सुनते हैं। अपनी जिद किसी भी हालात में पूरा करना, सिर्फ इसी के बारे में सोचते रहते हैं।
- विश्वास: दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं, और इसके साथ-साथ दूसरों से दिल से भी जल्दी नहीं जुड़ पाते हैं।
- दूसरों को ना समझना: दूसरों की भावना को समझने में इन्हें मुश्किल होती है, और अपनी भावनाओं को भी ये दूसरों के सामने खुलकर कह नहीं पाते हैं।
- सिर्फ काम: कई बार सिर्फ अपने काम में ही खोए रहते हैं, और इसके अलावा परिवार, दोस्तों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं।
- ओवर कॉन्फिडेंट: कई बार अगर ये अपनी काबिलियत पर हद से ज्यादा भरोसा कर लेते हैं, जिसकी वजह से जो काम इनसे हो नहीं सकता है, उसे भी पूरा करने की कोशिश करते हैं।
उपाय (REMEDY)
- भाग्यांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि ग्रह होता है, जिसकी वजह से शनि ग्रह से जुड़े उपाय करने से जिंदगी में आने वाली बहुत सी परेशानियाँ कम हो सकती हैं और शनि ग्रह कुंडली में कमजोर होने पर इनके अंदर ऊपर दी गई कमजोरियाँ देखी जा सकती हैं।
- शनि ग्रह का दिन शनिवार को कहा जाता है, इसलिए शनिवार के दिन उपवास करने से शनि ग्रह के दोष धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और शनि ग्रह भी अच्छा होता है।
- यदि शनि ग्रह की साढ़ेसाती है और शनि ग्रह की वजह से जिंदगी में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो यह एक आसान उपाय है—हर शनिवार को रात में अपने घर के टॉयलेट साफ करें और इसे कम से कम 8 शनिवार तक जरूर करें।
- जो भी लेबर और छोटे मेहनत भरे काम करने वाले व्यक्ति होते हैं, उन्हें शनि ग्रह के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए इनका हमेशा ध्यान रखें और जितना हो सके, इनसे अच्छा बर्ताव करने की पूरी कोशिश करें।
- काले कपड़े, काली उड़द की दाल और सरसों का तेल ऐसी चीजें हैं, जिन्हें शनि ग्रह के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए शनिवार के दिन जरूरतमंद को इन चीजों का दान करें।
- शनि ग्रह को हमेशा मेहनत के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए हो सके तो दिन में ऐसी कोई फिजिकल ऐक्टिविटी जरूर करें, जिसमें शरीर से पसीना निकले।
- शनिवार के दिन पानी में काले तिल डालकर नहाएँ, ऐसा करने से भी शनि ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर दर्शन करें और यदि शनि मंदिर पास में नहीं है, तो हनुमान जी के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दिया जलाएँ।
- जितना हो सके, उतना सच बोलने की कोशिश करें।
- शनि ग्रह के अच्छे परिणामों के लिए सबसे बढ़िया उपाय है उनके मंत्र का जाप करना। मंत्र का जाप शनिवार के दिन से शुरू करें और रात के समय इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र – “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
निष्कर्ष –
भाग्यांक 8 वालों के बारे में हमने यह जाना कि इन्हें दूसरों के मुकाबले किसी भी चीज को पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, और शनि ग्रह जिस किसी के साथ भी जुड़ जाता है, उसके काम धीरे-धीरे ही बनने लगते हैं। ऐसा देखा गया है कि बहुत कम उम्र में ही इन्हें जल्दी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है, और जो भी जिम्मेदारी इनके ऊपर आती है, उसे ये पूरे साहस के साथ निभाते हैं। बचपन से ही परेशानियों का सामना करने की वजह से ये मन से बहुत ही मजबूत बन जाते हैं, और इनकी विल पावर भी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है। कोई भी काम करने से पहले ये उसे पूरी तरह से प्लान करने के बाद ही एक्शन लेते हैं। इनमें बहुत से गुण देखे जा सकते हैं, और एक साथ कई काम संभालने में भी ये काबिल होते हैं। लीडरशिप की क्वालिटी भी इनके अंदर देखी जाती है। लेकिन, शनि ग्रह खराब होने पर इनमें कई बुरी आदतें भी देखी जा सकती हैं, जैसे कि किसी भी चीज को लेकर ज्यादा गंभीर होना, जिद्दी स्वभाव, काम की वजह से दोस्तों और परिवार को वक्त न देना और ओवरकॉन्फिडेंट रहना। ऐसी बहुत सी बातें इनके अंदर देखी जा सकती हैं।