Moon Planet: माँ से ना बन पाना हो सकते है कमजोर चंद्रमा के लक्षण ? जाने उपाय देर होने से पहले |

एस्ट्रोलॉजी में चंद्रमा को माँ के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए अगर किसी की कुंडली में चंद्र ग्रह खराब है या नहीं, यह देखना हो तो इस बात को देखें कि उसका अपनी माँ के साथ कैसा रिश्ता है। जो भी व्यक्ति अपनी माँ से अच्छे से बात नहीं करता या उनकी रेस्पेक्ट नहीं करता है, ऐसे लोगों का चंद्रमा कमजोर जरूर होता है। कमजोर चंद्रमा का एक और बड़ा लक्षण है कि ऐसा आदमी चिंता बहुत ही ज्यादा करता है और डिप्रेशन में जा सकता है।

चंद्र ग्रह के उपाय

कमजोर चंद्रमा के लक्षण

  • मानसिक तनाव: जिस भी व्यक्ति का चंद्रमा ग्रह कमजोर होता है, ऐसे व्यक्ति को मानसिक तनाव बहुत ज्यादा होता है। वह हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करता रहता है और दूसरों के समझाने पर भी जल्दी समझ नहीं पाता है।
  • भ्रम में रहना: चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति अपने ही ख्यालों की दुनिया में जीता है और कुछ ज्यादा ही विचार करने लगता है।
  • ज्यादा मूड स्विंग: चंद्रमा ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति का मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है। ऐसा व्यक्ति अचानक से गुस्सा हो जाता है और फिर तुरंत शांत भी हो जाता है। कई बार वह अचानक रोने लगता है या किसी भी चीज को लेकर अचानक बहुत खुश हो जाता है। एक तरह से देखा जाए तो ऐसे व्यक्ति को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होते हैं।
  • गलतियां निकालना: ऐसे व्यक्ति को कितनी भी अच्छी और बेहतरीन चीज मिल जाए, लेकिन वह फिर भी उसमें गलती निकालते हैं। ऐसे व्यक्ति का चंद्रमा कमजोर होता है।
  • ओवरथिंकिंग और एब्सेंट माइंड: चंद्रमा कमजोर होने पर व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता में रहता है और हमेशा उन बातों के बारे में सोचता रहता है, जो हुई ही नहीं हैं। एब्सेंट माइंड का मतलब है कि भीड़ में बैठकर भी वह दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दे पाता है।
  • पैसा ना टिकना: जिस भी व्यक्ति का चंद्रमा कमजोर होता है, ऐसे व्यक्ति के पास पैसे तो बहुत आते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वे खर्च हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास ज्यादा पैसे टिकते ही नहीं हैं।
  • ज़ीरो एक्जीक्यूशन: ऐसे लोग प्लानिंग तो बहुत करते हैं, लेकिन जब काम करने की बारी आती है, तो उसे एक्जीक्यूट नहीं कर पाते हैं। मतलब, वे सिर्फ सोचते रहते हैं कि ऐसा करूंगा, वैसा करूंगा, लेकिन करते कुछ भी नहीं हैं।
  • पानी का वेस्टेज: अगर घर में पानी का नल हमेशा खराब रहता है या पानी किसी न किसी वजह से बहता रहता है, तो यह भी कमजोर चंद्रमा का लक्षण हो सकता है।
  • नींद ना आना: रातभर नींद ना आना और हमेशा रात को किसी भी चीज को लेकर हद से ज्यादा चिंता करना।
  • क्रॉस चेकिंग: ऐसे व्यक्ति कोई भी काम होने के बाद उसे बार-बार चेक करते हैं, जैसे कि गाड़ी को लॉक किया है या नहीं, इस बात को बार-बार चेक करेंगे। या सबकुछ ठीक करने के बाद भी ऐसा सोचेंगे कि मुझसे कोई गलती तो नहीं हुई? मैं गैस को नीचे से बंद करना या टीवी का बटन बंद करना तो नहीं भूल गया? ये भी कमजोर चंद्रमा के लक्षण हैं।
  • हेल्थ: माँ की सेहत ठीक नहीं रहती है या माँ के साथ हमेशा झगड़े होते रहते हैं।
  • अकेलापन: ऐसे व्यक्ति हमेशा अकेले रहना पसंद करते हैं और कई बार तो पूरे दिन एक ही कमरे में समय बिताते हैं। अगर कोई रिश्तेदार आता है, तो उनसे ज्यादा घुलते-मिलते नहीं हैं, बल्कि खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं।

उपाय (REMEDY)

  • सोमवार का दिन चंद्रमा के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें और हो सके तो सोमवार के दिन उपवास करें।
  • हर रोज शिव जी के मंदिर जाएं और उनसे अपने किए हुए जाने-अनजाने बुरे कामों की माफी मांगें। सोमवार के दिन शिवलिंग के ऊपर दूध का अभिषेक करें। हमेशा इस बात को याद रखें कि जितना ज्यादा शिव की पूजा करेंगे, उतना ही ज्यादा चंद्र ग्रह बैलेंस होता जाएगा।
  • चांदी के बर्तन में रात को पानी भरकर रखें और उस पानी को सुबह उठकर पिएं। जितना ज्यादा हो सकता है, उतना ज्यादा पानी पिएं।
  • रात के समय टीवी देखना या मोबाइल देखना जैसी आदतों को छोड़ें। अगर कोई भी ऐसी बुरी आदत है, जिसकी वजह से रातभर जागते रहते हैं, तो ऐसी आदत को तुरंत छोड़ दें। सिर्फ पढ़ाई या काम के लिए जागना कोई दिक्कत नहीं देता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि बेफिजूल की चीजों के लिए रातभर न जागें।
  • अपनी माँ से चांदी का चौकोर टुकड़ा लेकर अपने पास हमेशा रखें।
  • चंद्रमा के कितने भी उपाय कर लें, लेकिन यदि आप अपनी माँ या माँ समान व्यक्ति की इज्जत नहीं करते हैं या उनके साथ अच्छे से पेश नहीं आते हैं, तो चंद्र ग्रह कमजोर ही रहेगा।
  • सफेद रंग की चीजों का कम इस्तेमाल करें क्योंकि पहले से ही चंद्र ग्रह कमजोर है और सफेद रंग इसके प्रभाव को बढ़ाता है। इसलिए जरूरी है कि इसके बुरे प्रभावों को कम करने के लिए सफेद कपड़े न पहनें।
    घर में हमेशा 10-12 किलो चावल जरूर रखें और उसे नियमित रूप से इस्तेमाल करते रहें। इससे घर के सभी व्यक्तियों का चंद्र ग्रह धीरे-धीरे बैलेंस हो जाएगा।
  • 2 मुखी रुद्राक्ष भी चंद्रमा के लिए धारण किया जा सकता है | या क्रिस्टल में मदर ऑफ पर्ल ब्रैस्लेट को भी पहन सकते है |

निष्कर्ष –

चंद्र ग्रह खराब होने पर क्या-क्या लक्षण दिखते हैं, इसके बारे में हमने जाना, जैसे कि माँ की तबीयत खराब रहती हो या माँ के साथ ज्यादा बनती न हो, किसी न किसी वजह से हमेशा झगड़े होते रहते हों। ज्यादा मानसिक तनाव लेना, हमेशा अपने ही विचारों में खोए रहना ये सब भी खराब चंद्र ग्रह की ही निशानी हैं। व्यक्ति का मूड स्विंग ज्यादा होना भी कमजोर चंद्र ग्रह की निशानी है। चंद्र ग्रह का सबसे आसान उपाय है अपनी माँ के पैर छूकर आशीर्वाद लेना और हर रोज शिव जी के मंदिर में जाकर उनके दर्शन करना । खासकर सोमवार के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना भी बहुत अच्छा माना जाता है।