Mulank 3: मूलांक 3 की पूरी जानकारी|

अगर आपका भी जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका भी मूलांक 3 है। ये लोग हर बार कुछ न कुछ नया सीखते रहते हैं, जिसके कारण हर एक विषय के बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी होती है। इन्हें हमेशा बाहर की दुनिया में क्या चल रहा है और कौन-सी चीजों की ज्यादा डिमांड है, इसका पता होता है। ये लोग हमेशा पैसे कमाने के बारे में सोचते रहते हैं और पैसों को लेकर थोड़े जागरूक भी होते हैं। इन्हें बेफिजूल के खर्चे बिल्कुल भी पसंद नहीं होते। आइए, अब मूलांक 3 की पसंद, नापसंद, सकारात्मक और नकारात्मक गुण, स्वामी ग्रह के उपाय, और उनके जीवन में कौन से बदलाव करना जरूरी है, इसके बारे में अच्छे से जानते हैं।

मूलांक 3 की पसंद

  1. मूलांक 3 के व्यक्ति को नेतृत्व करना और दूसरों को मार्गदर्शन देना बहुत पसंद होता है। ये अपनी बातों से दूसरों को मोटिवेट बहुत अच्छे से जानते हैं।
    पसंद – नेतृत्व करना।
  2. मूलांक 3 के लोगों को सामाजिक रूप से सक्रिय रहना और दूसरों के साथ मिल-जुलकर रहना बहुत पसंद होता है। ये समाज में हो रहे बड़े-बड़े कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लेते हैं।
    पसंद – सामाजिक रूप से सक्रिय रहना।
  3. मूलांक 3 के जातक को नई जगहों पर यात्रा करना और नई जगहों को देखना बहुत पसंद होता है। ये नए अनुभवों और नई संस्कृतियों को जानने में रुचि रखते हैं।
    पसंद – नई-नई जगह घूमना।
  4. मूलांक 3 के व्यक्ति को अपने काम से खुद की एक अलग पहचान बनाना और समाज में एक अलग नाम कमाना बहुत पसंद होता है।
    पसंद – समाज में नाम कमाना।
  5. मूलांक 3 के व्यक्ति को नई-नई बातों के बारे में जानना और ज्ञान इकट्ठा करना बहुत अच्छा लगता है।
    पसंद – नई-नई बातों के बारे में जानना।

मूलांक 3 को नापसंद

  1. मूलांक 3 के व्यक्ति को झूठे और धोकेबाज लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद- झूठे और धोकेबाज।
  2. मूलांक 3 के व्यक्ति को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं, जो इनकी बातों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
    नापसंद- इनकी बातों को ध्यान से ना सुनने वाले।
  3. कामों में देरी करना या काम को हमेशा टालते रहना, मूलांक 3 के जातकों को ऐसे लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद- कामों को टालने वाले।
  4. बिना किसी प्लानिंग के काम करना, मूलांक 3 के व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है।
    नापसंद- बिना प्लानिंग के काम करने वाले।
  5. जिनके जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं होता, ऐसे लोग मूलांक 3 के व्यक्ति बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
    नापसंद- बिना लक्ष्य के जीने वाले लोग।

मूलांक 3 के गुण

  1. हमेशा कोई भी काम अपने दम पर ही करते हैं, और किसी के मदद करने का इंतजार नहीं करते हैं।
    गुण – अपने दम पर काम करना।
  2. मूलांक 3 के व्यक्ति बहुत ही अच्छे सलाहकार होते हैं और हमेशा लोगों को ऐसी सलाह देते हैं, जो सच में दूसरों के काम आती है।
    गुण – अच्छे सलाहकार।
  3. हमेशा अच्छे लोगों के साथ रहना और दूसरों को खुशियां बांटने का काम करना, इन्हें पसंद है।
    गुण – लोगों को खुश करना।
  4. ये हमेशा अपने आसपास के माहौल और जगह को अच्छा और साफ-सुथरा रखने की कोशिश करते हैं।
    गुण – चीजों को अच्छा रखना।
  5. ये हमेशा स्ट्रेट फॉरवर्ड रहते हैं, और सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं।
    गुण – सही और गलत कहने की हिम्मत।
  6. ये हमेशा किसी भी स्थिति में निडर होकर जीते हैं।
    गुण – निडर होकर जीना।
    पढे – कुंभ राशि की पूरी जानकारी |
  7. मूलांक 3 के लोग किसी भी समस्या का हल बहुत अलग तरीके से और आसानी से निकाल लेते हैं।
    गुण – भीड़ से हटकर सोचना।
  8. मूलांक 3 के व्यक्ति जो भी काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरे दिल और लगन के साथ पूरा करते हैं।
    गुण – कामों को मन लगाकर करना।
  9. कोई भी नई चीज करने में, जहाँ बाकी लोग डरते हैं, वहाँ ये चीजों को आसानी से कर लेते हैं।
    गुण – नए कामों को साहस के साथ करना।
  10. किसी भी तरह के लोगों के साथ काम करना और उन्हें लीड करना, इन्हें बहुत अच्छे से आता है।
    गुण – टीम वर्क में और काम करवाने में माहिर।
  11. इनकी कम्युनिकेशन बहुत ही अच्छी होती है, और सिर्फ बात करके ही ये अपना काम करा लेते हैं।
    गुण – बातचीत करने में माहिर।
  12. मूलांक 3 का सबसे बड़ा गुण यह है कि कितनी भी बड़ी समस्या में फंसे हों, हमेशा उसमें भी कुछ न कुछ अच्छा ही देखते हैं, जिससे वे हर बड़ी समस्या का समाधान निकाल ही लेते हैं।
    गुण – समस्या में भी सकारात्मक रहना।
  13. ये लोग स्मार्ट भी होते हैं और समझदार भी।
    गुण – स्मार्ट और समझदार।

अगर मूलांक 3 के जातक का स्वामी ग्रह गुरु अच्छे से संतुलित है या नहीं, यह जानने के लिए उनके व्यवहार और आदतों को ध्यान से समझना जरूरी है। हमने जो भी अवगुण और बुरी आदतों के बारे में बताया है, वे इनके अंदर पहले से दिखाई देंगी, और यह संकेत हो सकते हैं कि इनका स्वामी ग्रह संतुलित नहीं है। अगर जातक में ये लक्षण लगातार दिख रहें हो , तो यह दर्शाता है कि उनके जीवन में गुरु ग्रह का प्रभाव असंतुलित है, और इसे संतुलित करने के उपाय करने चाहिए।

मूलांक 3 अवगुण

  1. मूलांक 3 के व्यक्ति को हर तरह के कामों को अच्छे से मैनेज करना आता है, जिसकी वजह से कई बार इनका यह आत्मविश्वास अहंकार में बदल जाता है और यह खुद को सबसे ऊपर मानने लगते हैं।
    अवगुण – दूसरों को कम आंकना |
  2. कई बार अपनी बातों और अपनी राय को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं।
    अवगुण – अपनी बात दूसरों के ऊपर थोपना|
  3. काम को किसी की मदद के बिना करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह बात हर जगह के लिए अच्छी नहीं है।
    अवगुण – हर काम खुद करने की कोशिश करना |
  4. कामों को जल्दी करने की आदत होती है, जिसकी वजह से परिणाम भी उतनी ही जल्दी मिलने की अपेक्षा करते हैं।
    अवगुण – परिणाम जल्दी मिलने की अपेक्षा करना |
  5. कई बार हर एक काम खुद ही करना चाहते हैं, जिसकी वजह से टीम के साथ अच्छे से काम नहीं कर पाते हैं।
    अवगुण – सब कुछ खुद ही करने की कोशिश करना |
  6. छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतियाँ निकालते हैं।
    अवगुण – गलतियाँ निकालना |
    इसे पढे – मीन राशि के लिए सलाह |
  7. कई बार अपनी ही बातों पर अड़े रहते हैं और दूसरों की बातों और राय को महत्व नहीं देते हैं।
    अवगुण – दूसरों की राय को अनदेखा करना |
  8. दिखावे के चक्कर में कई बार हद से ज्यादा खर्च कर देते हैं।
    अवगुण – दिखावे के लिए पैसे खर्च करना|

हमने जो भी आपको करियर ऑप्शन्स दिए हुए हैं, वे आपकी आदतों से मिलते-जुलते हैं या ऐसा काम हो सकता है जो आपको पसंद आता हो। अगर इन करियर ऑप्शन्स में से कोई आपको अच्छा लगता है, तो आपको उसे जरूर चुनना चाहिए।

मूलांक 3 के लिए करियर

  1. हमेशा दूसरों को लीड और मार्गदर्शन करने का काम करते हैं, इसलिए ये एक अच्छे लाइफ कोच बन सकते हैं।
    फील्ड – लाइफ कोच |
  2. मूलांक 3 के लोग टीम को जोड़े रखने और भावनात्मक रूप से लोगों को समझने में माहिर होते हैं। उनकी शांति से व्यवहार करने और निर्णय लेने की क्षमता की वजह से ये एक अच्छे मैनेजर बन सकते हैं।
    फील्ड – मैनेजर |
  3. भावनाओं को समझने में माहिर होते हैं और डिप्लोमैटिक तरीके से समस्याओं को हल कर सकते हैं। आपकी बोलने की कला, सहानुभूति और साहस आपको एक बहुत ही अच्छा नेता बना सकती है।
    फील्ड – राजनीति |
  4. दूसरों की जरूरत को जल्दी समझ लेते हैं और ग्राहकों की भावनाओं को अच्छे से पहचानने की क्षमता रखते हैं। बातचीत में भी माहिर होते हैं, इसलिए मार्केटिंग और सेल्स जैसे फील्ड में काम कर सकते हैं।
    फील्ड – मार्केटिंग, सेल्स |
  5. बहुत ही अनुशासन में रहना पसंद करते हैं और शांति और संतुलन से अपना जीवन जीने की कोशिश करते हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत रखते हैं। जब भी किसी बात को ठान लेते हैं, तो उसे कर ही डालते हैं। इसलिए ये यूपीएससी जैसे फील्ड में भी अपना करियर बना सकते हैं।
    फील्ड – यूपीएससी |
  6. चीजों को मैनेज करना जानते हैं, लोगों की भावनाओं को समझते हैं, और समस्याओं को अलग तरीके से सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसलिए ये बहुत अच्छे व्यापारी बन सकते हैं।
    फील्ड – बिजनेस |
  7. वकीली क्षेत्र में इनकी तार्किक क्षमता और अनुशासन में रहने की आदत इन्हें एक बहुत ही अच्छा वकील बना सकती है।
    फील्ड – वकील |

करियर चुनते वक्त आपको इस बात का ध्यान देना है कि जो भी हमने फील्ड बताई है, वह केवल सुझाव हैं। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ इन्हीं को चुनें। अगर आपको कोई ऐसी फील्ड पसंद है जो हमने नहीं बताई है, तो आप उसे भी चुन सकते हैं। अक्सर हम वहीं अच्छा काम और करियर बना पाते हैं, जो हमारी पसंद का हो|

हमारे द्वारा दिए गए उपाय और रेमेडी मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु को संतुलित करने के लिए हैं, जिन्हें आप कम समय में और आसानी से कर सकते हैं। यदि आप इन्हें नियमित रूप से करते हैं, तो एक-दो हफ्ते में ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे।

मूलांक 3 के लिए उपाय

  1. मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु होता है, इसलिए गुरुवार के दिन उपवास करने से आपका गुरु ग्रह अच्छा होता है।
  2. गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
  3. गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
  4. गुरुवार के दिन कोई पीली चीज़ या फल का सेवन करें।
  5. गुरुवार के दिन पीले कपड़े और पीले फलों का दान करें।
  6. गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने खिलाएं।
  7. आप गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरु ग्रह के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इस मंत्र कि शुरुवात गुरुवार से करे और दिन में 21 बार, 51 बार, या 108 बार जाप करें।
    मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”

अभी हमने आपको जो भी सलाह दी है, वह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसके बारे में है। जब तक आप नीचे दी गई बातों पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक आपके जीवन में अच्छा और सकारात्मक परिणाम लाना आपके लिए कठिन हो सकता है, क्योंकि बहुत बार सिर्फ नीचे दी गई आदतों की वजह से ही आपके जीवन में अशांति और असफलता हो सकती है। तो जो भी सलाह दी है, उसे अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें।

Mulank 3 hindi

मूलांक 3 के लिए सलाह

  1. आत्मविश्वास होना एक अच्छी बात है, लेकिन इसे कभी अहंकार में मत बदलने दीजिए। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
    सुधार के क्षेत्र – अपनी कामयाबी को अपने ऊपर हावी न होने दें।
  2. कई बार बहुत ही जिद्दी होते हैं और दूसरों की बात को सुनने और समझने की भी कोशिश नहीं करते हैं। इसलिए दूसरों को सुनने और समझने की कोशिश करें। दूसरों की दी हुई राय पर विचार करें कि सामने वाला जो कह रहा है, उसमें कोई बात है।
    सुधार के क्षेत्र – दूसरे को समझने की कोशिश करें।
  3. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि काम जल्दी करते हैं, इसका यह मतलब नहीं होता है कि परिणाम भी उतनी ही जल्दी मिलें। तो थोड़ा धैर्य रखना सीखें। इससे मानसिक तनाव कम होगा।
    सुधार के क्षेत्र – धैर्य रखना सीखें।
    इसे भी पढे – मकर राशि |
  4. बहुत मन लगाकर और मेहनत के साथ काम करते हैं, लेकिन हम सभी इंसान हैं, और गलती हर किसी से होती है। तो अगर आपके काम में कोई गलती निकाले, तो इसे गलत तरीके से लेने के बजाय ऐसा सोचें कि मुझे मेरे काम को और बेहतर तरीके से करने का मौका मिला है।
    सुधार के क्षेत्र – चीजों को सकारात्मक नजरिए से देखना शुरू करें।
  5. हमेशा बहुत काम करने की आदत होती है, और कई बार तो जो काम कर नहीं सकते हैं, उसे भी ले लेते हैं और बहुत कम ही आराम करते हैं। जब भी कोई काम लें, उतनी ही जिम्मेदारी लें जितनी कर सकते हैं, नहीं तो शारीरिक रूप से थकावट और मानसिक तनाव महसूस करेंगे।
    सुधार के क्षेत्र – जितना काम हो सकता है उतना ही करें।
  6. कई बार लोगों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से लोग दूर जा सकते हैं। इसलिए उतना ही लोगों पर हक जताएं जितना जरूरी हो।
    सुधार के क्षेत्र – दूसरों को कंट्रोल करने की कोशिश न करें।
  7. कई बार सिर्फ दिखावे के लिए बहुत से पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। नहीं तो यह आदत आर्थिक संकट में डाल सकती है।
    सुधार के क्षेत्र – बेफिजूल के खर्चे न करें।

यदि आपका जीवनसाथी मूलांक 3 का है, तो नीचे दी गई जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। क्योंकि उनके स्वभाव को अच्छी तरह समझने के बाद न केवल आप उन्हें बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें बेहतर ढंग से समझा भी पाएंगे, और आपके जीवनसाथी को ऐसा लगेगा कि आप उन्हें समझते हैं। इससे आपका और उनका रिश्ता और बेहतर और गहरा बनता जाएगा। इसलिए नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े और इन्हीं बातों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें, जिससे कि आपके रिश्ते में एक मिठास बनी रहे और आप दोनों जिंदगी को अच्छे से जी सकें।

मूलांक 3 के जीवनसाथी के
लिए सलाह

  1. हर जगह लीड करने की आदत होती है, और रिश्तों में भी ये यही करने की कोशिश करते हैं। इसलिए जब वे कोई काम करने को बोलें, तो हाँ कहें, और अगर वो पसंद नहीं है, तो उन्हें अकेले में समझाने की कोशिश करें।
    सलाह – उनके नेतृत्व करने की भावना को समझें।
  2. अगर ये किसी बात पर अड़े रहें, तो ऐसे समय में थोड़ी समझदारी दिखाएँ और उनका भरोसा जीतकर उन्हें समझाने की कोशिश करें। उनकी तरह जिद पर अड़े न रहें, वरना रिश्ते और बिगड़ सकते हैं।
    सलाह – उनको समझने और समझाने की कोशिश करें।
  3. मूलांक 3 के व्यक्ति को अपने और दूसरों के लिए फैसले लेने की आदत होती है, इसलिए उनके पर्सनल स्पेस और उनकी पसंद की चीजों के फैसले उनके ऊपर ही छोड़ दें।
    सलाह – उनके पर्सनल स्पेस में दखलअंदाजी न करें।
    इसे पढे – तुला राशि की ताकत |
  4. मूलांक 3 के व्यक्ति अपने कामों को बहुत ही अच्छे और मन लगाकर करते हैं। जिसकी वजह से, अगर कोई उनके काम में गलती निकाले, तो यह उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता। इसलिए उनकी गलती को साफ-साफ निकालने की बजाय थोड़े अलग ढंग से पेश करने की कोशिश करें, या ऐसा कहें कि वो सोचने पर मजबूर हो जाएँ।
    सलाह – एकदम से उनकी गलतियाँ न निकालें।
  5. दूसरों से राय लेने में थोड़ी हिचकिचाहट होती है, इसलिए उनके सामने इस तरह से बात रखें जिससे वो सोचने पर भी मजबूर हो जाएँ और दी हुई राय पर भी गौर करें।
  6. सलाह – अपनी राय को अलग ढंग से पेश करना सीखें।
  7. गहरे और लंबे रिश्ते पसंद आते हैं, इसलिए इनके साथ डीप टॉक करने की कोशिश करें और जितना हो सके, इनके साथ खुलकर संवाद करने की कोशिश करें।
    सलाह – इनसे गहराई से जुड़ने की कोशिश करें।
  8. ये अपने करियर को लेकर बहुत ही सीरियस होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद होती है कि वह उन्हें उनके करियर में सपोर्ट करें।
    सलाह – उनके करियर और काम में सहयोग देकर उन्हें मानसिक सहानुभूति देने की कोशिश करें।
  9. रचनात्मक गतिविधियों के साथ जुड़े रहना इन्हें अच्छा लगता है। इसलिए समय-समय पर उनके साथ रचनात्मक चीजें अपने जीवन में शामिल करना जरूरी है।
    सलाह – उनके साथ मनोरंजन करने के तरीके खोजें।

निष्कर्ष –

मूलांक 3 वाले के बारे में हमने यह जाना कि कैसा भी काम हो, ये अपने दम पर करना पसंद करते हैं। ये बहुत ही अच्छे सलाहकार होते हैं और दूसरों को बहुत अच्छी सलाह दे सकते हैं। मूलांक 3 के लोगों का स्वामी ग्रह गुरु होता है। मूलांक 3 के व्यक्ति कई बार अपनी राय को दूसरों पर थोपने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये हमेशा बुरी से बुरी परिस्थिति में भी सकारात्मक ही रहते हैं। साथ ही, ये अपने धैर्य को बहुत जल्दी खोते नहीं हैं।

हमने मूलांक 3 के बारे में जो भी जानकारी दी है, उसके लिए हमने बहुत रिसर्च और अभ्यास किया है। कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह आर्टिकल आपको कैसा लगा, जिससे कि हमें यह पता चले कि हमारा किया हुआ अभ्यास और रिसर्च आपके कितनी काम आयी है और दी गई जानकारी में से आप कितनी बातों से जुड़ पाते हैं। आपका एक कमेंट हमें बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। मूलांक 3 के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। यह भी आपको जानना जरूरी है कि जब भी आपकी कुंडली देखी जाती है, तो सिर्फ आपका मूलांक नहीं देखा जाता है, उसके साथ-साथ आपकी राशि, भाग्यांक, आपका गण कौन सा है (मनुष्यगण है या राक्षसगण), आपका तत्व कौन सा है (अग्नि है या जल तत्व है?), आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं, इस सबके बारे में देखा जाता है। तो इससे आपको अपने पूरे स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। तो आप हमारे साथ जुड़े रहें, जिससे कि आप इन सब के बारे में भी जान सकें और इन्हीं बातों को जानकर जिंदगी को और बेहतर बना सकें। और ईश्वर से यही प्रार्थना है कि सभी लोगों को सद्बुद्धि दें, सबका अच्छा हो, और सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन में आगे बढ़े और मूलांक 3 से जुड़ी खबरे के लिए हमसे जुड़े रहे,और प्रेम से बोलें “राधे राधे”।

Leave a Comment