मीन राशि के जातक स्वभाव से ही बहुत ही ईमोशनल और कल्पनाशील होते है,इनके इसी स्वभाव की वजह से कई बार वो रीऐलिटी से बचने की कोशिश करते है और अपने खयाली दुनिया में ही खोए रहते है | इनका ये स्वभाव जब इनपर बहुत ही ज्यादा हावी हो जाता है और ये इनकी डेली लाइफ का एक हिस्सा बन जाता है तो मीन राशि के जातक फिर हद से ज्यादा सोचते ही रहते है और जब भी काम करने का वक्त आता है | तभी मीन राशि के जातक एक्शन नहीं लेते है और सिर्फ ऐसा करूंगा वैसा करूंगा अपने दिमाग में प्लान बनाते रहते है | मीन राशि के जातकों की काम टालने की सबसे बड़ी ये वजह हो सकती है | आइए अब मीन राशि के जातकों के बारें और बाते जानने की कोशिश करते है |

मीन राशि के बारें में फैक्टस
- भावुक और कल्पनाशील: जैसे हमने पहले कहाँ की मीन राशि के व्यक्ति बहुत ही ज्यादा भावुक और कल्पनाशील होते है | वो हमेशा अपने विचारों की दुनिया में खोए रहना पसंद करते है |इनके इस स्वभाव की पॉज़िटिव यह है की वो ज्यादा विचार करने की वजह से हमेशा उनके दिमाग में कुछ ना कुछ नए आइडीया आते रहते है और अपने काम में किस तरह से स्मार्ट वर्क करना है,इन सभी के आइडीया इनके दिमाग में हमेशा चलते रहते है | लेकिन इनको सिर्फ ज्यादा विचार ना करके अपने काम के ऊपर और एक्शन लेने में यकीन रखना चाहिए |
- दयालु और उदार : मीन राशि के जातक स्वभाव से बहुत ही दयालु और उदार होते है | ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार होते है और जितना इनसे बन पड़ता है उतना दूसरों की मदद करने की कोशिश करते है |इनके यही स्वभाव की वजह से दूसरे जो इनके साथ दिल से जुड़े हुवे होते है |
- स्पिरिच्वल और धार्मिक : मीन राशि के जातकों को हमेशा धार्मिक कार्यों से जुड़े रहना पसंद आता है और ये हमेशा स्पिरिच्वल प्रैक्टिस भी करते रहते है और जैसे की मेडिटेशन और हीलिंग की थेरिपी भी लेना ये पसंद करते है | जिससे की इनका माइन्ड जुड़ा रहे डिवाइन के साथ जुड़ा रहे |
- नाम और शोहरत के इच्छुक : इस राशि के जातकों को हमेशा ऐसा लगता है की उनका समाज में अच्छा नाम हो उनके पास अच्छी दौलत हो | हमेशा ये ऐसी जिंदगी को जीना पसंद करते है की जिसमे एक रुतबा हो और जिंदगी को अच्छे से जी सके |
- भरोसेमंद लेकिन धोखे का शिकार : मीन राशि के जातक भरोसेमंद होते है,लेकिन दूसरों पर जल्दी भरोसा करने का इनका स्वभाव ही इनको धोका मिलने की सबसे बड़ी वजह है | ये जल्दी किसी पर भी आँख बंद कर के विश्वास कर लेते है और तुरंत ही बिना सोचे समझे दूसरों की मदद कर देते है | मीन राशि के व्यक्ति को जिंदगी में आगे बढ़ना है तो इन्हें लोगों को परखना सीखना होगा और दूसरों पर आँख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए |
- गुड कम्यूनिकेशन : इस राशि के लोग बहुत ही अच्छे वक्ता होते है और अपनी बातों को दूसरों के सामने पेश करना इन्हें बहुत ही अच्छे से आता है | इनकी कम्यूनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है और अपनी बातों से दूसरों के ऊपर प्रभाव डालना इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
- पैसे कमाने के तरीके : मीन राशि के जातक बहुत सोचते है जिसकी वजह से इनके दिमाग में हमेशा पैसे कमाने के नई-नई आइडीया आती रहती है | लेकिन ये एक सही आइडीया पर टिककर रहे और उसपर लंबे समय तक मेहनत करें तो ये अपनी जिंदगी में बहुत ही आगे तक जा सकते है और बहुत से पैसे कमाने के तरीके ढूंढ सकते है |
- करियर ऑप्शनस : क्रिएटिव फील्ड,राजनीति,डॉक्टर,बिजनेस,शेयर मार्केट,शिक्षक और धार्मिक गुरु इन्ही सभी तरह के फील्ड में मीन राशि के जातक अपना अच्छा करियर बना सकते है | इनकी कम्यूनिकेशन,क्रीऐटिवटी ,स्पिरिच्वलिटी और इनके बाकी के बहुत से गुण की वजह से ये इन सभी फील्ड में अच्छा काम कर सकते है |
मीन राशि की कमजोरी
- द्विस्वभाव : इस राशि के जातकों में कई बार देखा गया है की ज्यादा सोचने की वजह से इनको निर्णय लेने में कठिनाई होती है | ये हमेशा ज्यादा विचारों की वजह से उलझन में रहते है और पहले से ही ईमोशनल स्वभाव के होते है | इसकी वजह से ही इनको निर्णय लेने में अधिक कठिनाई का सामाना करना पढ़ सकता है | इससे बचने के लिए इन्हें फोकस योगा और मेडिटेशन को अपनी डेली लाइफ में उतारने की जरूरत है |
- मनमौजी : इनके स्वभाव में कई बार देखा गया है की ये इनको हमेशा से जिंदगी को खुलकर जीने में मजा आता है,लेकिन कई बार अपनी जरूरी बातों को छोड़कर जैसे की अपने करियर के ऊपर ही ध्यान ना देखर सिर्फ मौजमस्ती कैसे कर सकते है | इसके बारें में सोचते है मीन राशि के जातकों को अपने मज्जे के साथ-साथ अपने करियर और फॅमिली की जरूरतो पर भी ध्यान देने की जरूरत है |
- अस्थिर : कई बार ये भावना में बहकर जल्दबाजी में निर्णय लेते है,जिसकी वजह से इन्हें बाद में उस निर्णय का पछतावा होता है | इसलिए इनको अपनी भावना को कंट्रोल में रखने की जरूरत है |
- फिजूल खर्च : इस राशि के जातकों में कई बार देखा गया है की जिन्ह चीजों की जरूरत नहीं है | उसपर भी ये पैसों को खर्च कर देते है इनके इस स्वभाव की वजह ये आगे चलकर आर्थिक परेशानी में आ सकते है |इसलिए इनको जितना हो सके सैविंग करना सीखना चाहिए और फिजूल खर्च जितना भी कम हो उतना कम करना चाहिए |

उपाय (REMEDIES)
- मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है,इसलिए अगर गुरुवार के दिन ये उपवास करते है,तो इससे इनका गुरु ग्रह मजबूत होने लगता है और गुरु ग्रह के बुरे प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते है |
- खासकर के गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और पीले रंग के पदार्थ खाने चाहिए ऐसा करने से भी कुंडली में गुरु ग्रह अच्छा होने लगता है |
- गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाए या हो सके तो इसमे पंचअमृत डालकर नहाए ऐसा करने से गुरु ग्रह के बुरे प्रभाव कम होने लगते है |
- गुरुवार के दिन पीले कपड़ों और पीले खाने की वस्तु का दान करें किसी जरूरतमंद को |
- गुरु ग्रह को मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका है की गुरु ग्रह के मंत्र का जाप करें | जाप कम से कम दिन में 21 बार 51 बार या 108 बार करें और गुरु ग्रह के मंत्र का जाप गुरुवार के दिन से शुरू करें |
मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”। - गुरुवार के दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर विष्णु सहस्रनाम का जाप करें या इसे हर रोज जितना हो सके सुने|
- हमेशा अपने बड़े लोगों और गुरु का सम्मान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और इस बात को भी हमेशा ध्यान में रखे की आप ऊपर दी गए कितने भी उपाय कर ले लेकिन बड़े लोगों का और अपने गुरु का आप सन्मान नहीं करते है कितना भी कर लें आपका गुरु ग्रह कभी भी अच्छा नहीं होगा |
निष्कर्ष –
मीन राशि के बारें में हमने ये जाना की ये बहुत ही ईमोशनल स्वभाव के होते है और इनके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ क्रिएटिव आइडीया चलते ही रहते है | ये दिल के बहुत ही अच्छे होते है और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है,जितना ये दूसरों की मदद कर सकते है उतना करने की कोशिश करते है |ये बहुत ही स्पिरिच्वल होते है किसी ना किसी तरह से हमेशा धार्मिक कार्यों के साथ जुड़े रहते है |इस राशि के जातकों को हमेशा से ऐसा लगता है की इनके पास बहुत सारा पैसा,नाम और रुतबा हो और दूसरों की नजर में इनकी बहुत ही इज्जत हो | लेकिन दूसरों पर जल्दी भरोसा करने की आदत इनका अक्सर नुकसान करा देती है | बहुत ही अच्छी इनकी कम्यूनिकेशन स्किल होती है और अपनी बातों से दूसरों का दिल जितना इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है | इस राशि के जातक हमेशा कुछ ना कुछ सोचते ही रहते है जिसकी वजह से इनको कई बार फायदा भी होता है और कई बार नुकसान भी जैसे की इनके दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ नए और क्रिएटिव आइडीया आते रहते है | लेकिन इसी आदत की नेगटिव साइड देखे तो ये सिर्फ सोचते रह जाते है और उस काम को करने के लिए जल्दी एक्शन नहीं लेते है | इनको जितना हो सके अपने पैसों को सोच समझकर खर्च करना चाहिए और अपनी सैविंग पर ध्यान देना चाहिए तभी ये जिंदगी में आगे बढ़ सकते है |
QNA
- मीन राशि की गुप्त बातें क्या हैं?
मीन राशि के लोग बहुत इमोशनल होते हैं और लोगों की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार ये खुदकी ही भावना को अच्छे से समझ नहीं पाते है और हमेशा कन्फ़्युशन में रहते है | इनकी इसी आदत की वजह से ही इनको कई बार निर्णय लें में तकलीफ होती है | ये किसी को बताते नहीं है लेकिन ये बहुत सी चीजों के बारें में बहुत ही ज्यादा सोचते है | - मीन राशि की ताकत क्या होती है?
मीन राशि के लोगों के दिमाग में हमेशा नए-नए आइडियाज आते रहते हैं। ये लोग बहुत अच्छे प्रॉब्लम सॉल्वर होते हैं। किसी भी चीज पर ज्यादा सोचने की वजह से दूसरों से कम समय में ही किसी भी तरह की समस्या को हल करते है | इनकी कम्यूनिकेशन स्किल बहुत ही अच्छी होती है और अपनी बातों से दूसरों के ऊपर बहुत ही अच्छा प्रभाव ये छोडते है,यही सभी बाते इनकी ताकत है | - मीन राशि वाले कौन सा बिजनेस करें?
क्रिएटिव फील्ड या शेयर मार्केट जैसे फील्ड में ये बहुत ही अच्छा बिजनेस कर सकते है क्योंकि इन्ह दोनों ही फील्ड में ज्यादा विचार करने की और हमेशा कुछ ना कुछ नया करने की जरूरत होती है | इसलिए इनको इस फील्ड से रिलेटेड बिजनेस करना बहुत ही जरूरी है | - मीन राशि का शुभ रंग क्या है?
इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु ग्रह है और गुरु ग्रह को पीले रंग के साथ जोड़ा जाता है,इसलिए इनका शुभ रंग पीला है | - मीन राशि की खासियत क्या है?
इनकी यह खासियत है की ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते है और जितना इनसे बन पढ़ता है उतना दूसरों की मदद करने की कोशिश करते है | ये बहुत ही ज्यादा क्रिएटिव होते है और हमेशा इनके दिमाग में कुछ ना कुछ नए आइडीया आते ही रहते है | खासकर पैसे कमाने के बहुत से तरीके इनके दिमाग में हमेशा आते रहते है | यही बाते है जो की इनको दूसरों से अलग और खास बनाती है | - मीन राशि को क्या पसंद है?
मीन राशि के लोग बहुत क्रिएटिव होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें आर्ट और म्यूजिक से जुड़ा काम करना बहुत पसंद होता है। फैशन जैसी फील्ड में भी ये अच्छा करियर बना सकते हैं। इनकी क्रिएटिविटी इन्हें किसी भी फील्ड में कामयाब बना सकती है। इस राशि के लोगों को शांत माहौल में रहना और काम करना बहुत पसंद होता है। जब ये किसी से मिलते हैं, तो दिल से मिलते हैं और इन्हें ऐसे लोग पसंद आते हैं, जो इनसे मेंटल लेवल पर जुड़ सकें।