मूलांक 3 के लोगों की आदत होती है हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने की, जिसकी वजह से हमेशा नई चीजों के बारे में पढ़ना और जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन मूलांक 3 के जातकों की ये आदत उनके लिए तब बुरी साबित होती है जब यह किसी एक चीज पर टिक कर नहीं रह पाते है और हमेशा अपना काम बदलते रहते हैं या किसी भी विषय को बीच में सीखना बंद कर देते हैं |जिससे मूलांक 3 वाले कभी भी किसी भी जगह कामयाब नहीं हो पाते हैं। क्योंकि उनके पास हर विषय के बारे में थोड़ी-थोड़ी ही जानकारी होती है। लेकिन इनको यह समझना बहुत ही जरूरी है की अगर किसी चीज में उनको कामयाब होना है तो मूलांक 3 के लोगों को हमेशा जो भी काम हाथ मे करने को लिया है उसे पहले पूरा करना चाहिए और बाद में ही दूसरे काम की तरफ जाना चाहिए। इसी आदत की वजह से किसी भी जगह कामयाब नहीं होने देगी। आइए अब जानते हैं कि मूलांक 3 वालों को और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे वे बड़ी गलतियां करने से बचें और उनका वक्त और पैसे भी बर्बाद न हों।

मूलांक 3 के बारें में फैक्टस
- ज्ञान और बुद्धिमत्ता : मूलांक 3 के जातक बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान और होशियार होते है,इन्हें हमेशा नई-नई चीजों के बारें में सीखने में बहुत ही मजा आता है और ये जिस भी चीज को पढ़ते है उसे लंबे समय तक याद रखते है | दूसरों के मुकाबले इनके पास ज्यादा जानकारी होती है और किसी भी विषय के बारें में ये थोड़ी-थोड़ी तो जानकारी बिल्कुल रखते है |
- मेहनती : मूलांक 3 के जातक बहुत ही मेहनती और महत्वाकांक्षी होते है,अपने काम को पूरा करने के लिए उतनी कड़ी मेहनत भी करते है |ये अपने आसपास के जगह को भी हमेशा अच्छा रखने की कोशिश करते है और गंदगी तो इनको बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है |
- पक्के दोस्त : मूलांक 3 के जातक बहुत ही सोच समझकर दोस्त बनाते है | लेकिन जिन से भी दोस्ती करते है उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते है ये बहुत ही पक्के दोस्तों मे से एक होते है |इनका मानना होता है की हमारी संगति का हमपे बहुत ही ज्यादा असर पढ़ता है |
- मजबूत नेटवर्किंग और पावरफुल कनेक्शन : मूलांक 3 के जातक दूसरों को दोस्त बनाने में माहिर होते है,इनको बहुत ही अच्छे से पता होता है की दूसरों को अपने करीब कैसे लाए | इनकी इसी आदत की वजह से इनके बहुत से अच्छे-अच्छे कनेक्शन बनते है और ये जीतने उम्र में बड़े होते जाते है उतना ही इनका नेटवर्क भी बढ़ता जाता है |
- इंडिपेंडेंट : मूलांक 3 के जातक अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने में यकीन रखते है,इसी बात की वजह से ये जितना जल्दी हो सके उतना पैसे कमाने के बारें में सोचते है |इंडिपेंडेंट रहना ही इनको अच्छा लगता है और ये कभी किसी पर बोज बनकर रहना पसंद नहीं करते है |
- ज्ञानी : मूलांक 3 के लोगों के पास बहुत से विषयों की जानकारी होती है |हमेशा कुछ नया सीखते रहना और सीखी हुवी बातों को लोगों को बताना भी इन्हें बहुत ही अच्छी तरह से आता है |
- भीड़ से अलग : बहुत बार देखा गया है की ये भीड़ से अलग हो कर सोचते है और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते है | इनकी हमेशा नई चीजों के बारें में सीखने की आदत ही इन्हें जिदंगी में बहुत ही आगे ले जाती है |
- धैर्यवान : बुरे से बुरे हालत में भी ये अपना धैर्य नहीं खोते है और बुरे हालात में भी अपनी सोच को पॉज़िटिव रखने की पूरी कोशिश करते है इनकी इसी आदत की वजह से बुरे समय से ये जल्दी बाहर निकल जाते है |
मूलांक 3 की कमजोरी
- वर्कोहोलिक (Workaholic) : ये हमेशा सिर्फ अपने काम के ऊपर ही ध्यान देते है जिसकी वजह से कई बार अपनी फॅमिली को टाइम दे नहीं पाते है और एक समय बाद इसी आदत की वजह से अकेले पढ़ जाते है |
- दिखावा करना : इनको दिखावा करने में बहुत ही मजा आता है और हमेशा अपने पास की चीजों को ये बढ़ाचढ़कार ही दिखाते है ,इनकी यही आदत इनको जिंदगी में आगे बढ़ने नहीं देती क्योंकि ये दिखावे के चक्कर में कई बार बेफिजूल की चीजों पर पैसों को खर्च करते है |
- दूसरों की मदद ना लेना : कई बार देखा गया है की इनको दूसरों से मदद लेने में छोटापन महसूस होता है और हालत कितने भी बुरे हो ये अपने अहम भाव को छोड़ नहीं पाते है इनको ऐसे लगता है की दूसरों से मदद लेकर वो छोटे और सामनेवाला बढ़ा बन जाएगा |
- कंजूसी करना : कई बार देखा गया है की ये पैसों को बहुत ही ज्यादा बचाने की कोशिश करते है और जहाँ जरूरत होती है उस जगह पर भी पैसों को खर्च नहीं करते है | सिर्फ पैसों को इकठा करने के बारें सोचते है और जितना कम पैसा खर्च हो उतना करने की कोशिश करते है |
- परफेक्शन की आदत : बहुत बार देखा गया है की पर्फेक्शन की चक्कर में ये बहुत सी चीजों को दाव पर लगा देते है और चीजे बेहतर होने के बाद भी उसे और बेस्ट बनाने की कोशिश करते है | इनकी इसी आदत की वजह से इनको बहुत ही ज्यादा मानसिक तनाव आता है और चीजों को मन के हिसाब से ना होने पर ये गुस्सा भी करने लगते है |
- हर काम खुद करना : कामों में इतना खो जाते है की कामों का बटवारा करना ही भूल जाते है और हर काम खुद ही करने की कोशिश करते है इनकी इसी आदत की वजह से ये काम भी समय पर पूरा नहीं कर पाते है और सारे काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की वजह से मेंटल स्ट्रेस और बढ़ जाता है |
- गलतियाँ निकालना : हर काम परफेक्ट करने की आदत की वजह से ये दूसरों के कामों में हद से ज्यादा गलतियाँ निकाल लेते है और इस बात का ध्यान ही नहीं देते है की इस बर्ताव से दूसरों को कितना बुरा लग सकता है |
- दूसरों की राय को अनदेखा करना : कई बार सिर्फ खुदकों ही ज्यादा होशियार समझने लगते है और दूसरों की राय को अनदेखा करते है | सिर्फ अपने ही विचार और निर्णय इन्हें सही लगते है और दूसरों की बातों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते है |
उपाय (REMEDY)
- मूलांक 3 के जातकों का स्वामी ग्रह गुरु होता है,तो गुरु ग्रह से जुड़े उपाय करने से भी इनकी जिंदगी से बहुत से प्रॉब्लेमस धीरे-धीरे कम होने लगते है | गुरु ग्रह को गुरुवार के दिन से जोड़ा जाता है इसलिए गुरुवार के दिन उपवास करने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है और इसके बुरे प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगते है |
- गुरु ग्रह को पीले रंग की चीजों के साथ जोड़ा जाता है इसलिए पीले रंग इस्तेमाल जितना ज्यादा आप अपनी जिंदगी में करेंगे उतना ही गुरु ग्रह धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा | जैसे की पीले रंग के कपड़े भी पहन सकते है और जितना ज्यादा पीले रंग का इस्तेमाल करेंगे उतना ही गुरु ग्रह धीरे-धीरे मजबूत होता जाएगा | या पीली रंग के चीजों का गुरुवार के दिन दान करना भी गुरु ग्रह को मजबूत करता है|
- गुरुवार के दिन भगवान दतात्रय या भगवान विष्णु के दर्शन के लिए जाए और उनसे अपने पिछले बुरे कर्मों के लिए माफी मांगे ऐसा करने से धीरे-धीरे आपकी जिंदगी में नए रास्ते आपको खुलते हुवे नजर आएंगे |
- गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरु ग्रह के नाम मंत्र का भी जाप कर सकते है | इस मंत्र का जाप गुरुवार से शुरू करे और दिन में कम से कम 21 बार 51 बार या 108 बार इस मंत्र का जाप करें |
मंत्र – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” - जो भी व्यक्ति बड़े लोगों का सन्मान करता है और हमेशा उनका आशीर्वाद लेता है उनका भी गुरु ग्रह धीरे-धीरे अच्छा होने लगता है और गुरु ग्रह के बुरे प्रभाव कम होने लगते है |
- हररोज विष्णु सहस्त्रनाम सुनने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके भाग्य में वृद्धि होती है |हमेशा इस बात को याद रखे की अगर जिंदगी में हर तरह से परेशानी चल रही है तो गुरु और शनि ग्रह को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि गुरु हमारा भाग्य है और शनि ग्रह से हमे कर्मों के फल मिलते है तो कुछ भी ना समझ में आए तो इन दोनों ग्रह को अच्छा कर ले जिससे की जिंदगी में आने वाली परेशानी कम हो |
निष्कर्ष –
मूलांक 3 के बारें में हमने ये जाना की ये हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहते है | नई-नई चीजों के बारें में सीखना इनको बहुत ही पसंद होता है | बहुत सी चीजों के बारें में जानकारी होने की वजह से ये बहुत ही होशियार होते है और जिस भी विषय के बारें में पढ़ते है उसे लंबे समय तक याद रखते है | ये बहुत ही मेहनती होते है और अपने गोल्स को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते है कई बार तो काम के चक्कर में ये दूसरी चीजों पर भी ध्यान नहीं देते है |ये दोस्ती बहुत ही सोच-समझकर करते है लेकिन जिससे भी करते है उसके साथ पूरे दिल से निभाते है और इनके इसी स्वभाव की वजह से ही इनकी दोस्ती लंबे समय तक टिक कर रहती है |अपनी जिम्मेदारी को खुद उठाने में ये यकीन रखते है और अपनी उम्र से ज्यादा ये समझदार होते है मतलब एक तरह से जिंदगी को किस तरह से जीना है ये बहुत ही अच्छी तरह से समझ जाते है और इंडिपेंडेंट रहने में यकीन रखते है | हमेशा भीड़ से अलग सोच रखते है और कुछ नया करने की कोशिश करते है और हमेशा जिंदगी में आगे कैसे बढ़ा जाए इसके बारे में सोचते रहते है | बुरे से बुरे हालात में भी ये अपना धैर्य को नहीं छोड़ते है और बुरे समय में भी चीजों का डटकर सामाना करते है |।